फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: मशीन का बेस हिलने से रुकी ड्रिलिंग, आज भी सुरंग में गुजरेगी श्रमिकों की रात

Thu, 23 Nov 2023 07:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

खास बातें

Uttarkashi Tunnel Rescue News Live Updates :  दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे  41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं। रेस्क्यू का आज 12वां दिन है। पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:50 PM, 23-Nov-2023

ड्रिलिंग का काम रुका

ऑगर ड्रिल मशीन का बेस हिलने की वजह से फिलहाल ड्रिलिंग रोक दी गई है। आज की रात भी मजदूरों को सुरंग की कैद में गुजारनी होगी। सचिव नीरज खैरवाल का कहना है कि बेस को मजबूत बनाने का काम जारी है। सुबह छह बजे दोबारा ड्रिल शुरू की जाएगी। इसके बाद कल दिन तक ऑपरेशन सफल होने की संभावना है। 

06:02 PM, 23-Nov-2023

देर रात तक निकाले जा सकते हैं श्रमिक

ड्रिलिंग के दौरान लंबे पाइप के दबाव से मशीन अपनी जगह से हिल गई है। अभी मशीन का बेस मजबूत किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल मशीन के सामने कोई बाधा नहीं। ऐसे में रात करीब 12 बजे तक राहत भरी खबर आ सकती है। 
 

05:06 PM, 23-Nov-2023

इगास पर सीएम आवास में होने वाला कार्यक्रम स्थगित

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी के ग्राउंड जीरो पर होने के कारण देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज शाम होने वाले इगास के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
05:05 PM, 23-Nov-2023

मातली में बनाया गया अस्थाई सीएम कैंप कार्यालय

रेस्क्यू ऑपरेशन के मद्देनजर मातली में अस्थाई रूप से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बनाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शासकीय कार्य भी प्रभावित न हों और इस ऑपेरशन की बेहतर तरह से मॉनिटरिंग के मद्देनजर यह अस्थाई कैंप कार्यालय स्थापित किया गया है।

04:38 PM, 23-Nov-2023

श्रमिकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- सैयद अता हसनैन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण काम है। यह उम्मीद करते रहना कि अगले दो घंटों में बचाव हो जाएगा, इससे दबाव पड़ता है। यह गलत है। इस स्थिति में, फंसे हुए कर्मचारी और बचाव दल दोनों खतरे में हैं। हमें दोनों की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
03:40 PM, 23-Nov-2023

सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अभी 10 से 12 मीटर ड्रिलिंग शेष है। जिसके लिए छह-छह मीटर के दो पाइप डाले जाने हैं। हालांकि अभी ऑगर मशीन बंद की गई है। जिसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

03:32 PM, 23-Nov-2023

सुरंग में ऐसे बिछी है पाइपलाइन

श्रमिकों को बचाने के लिए सिल्क्यारा सुरंग के अंदर बिछाई गई पाइपलाइन के अंदर का दिख दृश्य।
 

02:50 PM, 23-Nov-2023

मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग में फंसे मजदूरों से की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग में फंसे मजदूरों से बात की। उन्होंने अंदर फंसे श्रमिक गबर सिंह से फोन पर बात कर उनका हौसला बढ़ाया। बताया कि उन्हें पूरी तरह सुरक्षित बाहर लाने के लिए यहां पूरी टीम कोशिश कर रही है। सीएम ने श्रमिकों के स्वास्थ्य का हाल पूछते हुए कहा कि बस अब कुछ देर और अपना हौसला बनए रखें। किसी भी तरह की चिंता न करें। 

02:37 PM, 23-Nov-2023

अधिकारी अब फूंक-फूंक कर उठा रहे कदम

ऑपरेशन सिलक्यारा पूरे जोर शोर के साथ आगे बढ़ रहा है। हालांकि अधिकारी अब फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं। ड्रिलिंग के दौरान कई बार मशीन में कंपन तेज होने लगी, जिसके चलते मशीन को रोका गया, फिर चेक किया गया। ऐसे में कई खतरे की घंटी महसूस होने लगी। अभी तक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई बड़ी बाधा सामने नहीं आती है तो आज रात तक ऑपरेशन सिलक्यारा को सफलतापूर्वक अंजाम दे दिया जाएगा।



 

02:16 PM, 23-Nov-2023

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं केंद्र व राज्य सरकार की 19 एजेंसियां

सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में केंद्र व राज्य सरकार की 19 एजेंसियां जुटी हैं। जिनके बीच समन्वय के लिए केंद्र व राज्य के कई बड़े अधिकारी भी सिलक्यारा में डेरा डाले हुए हैं।

01:23 PM, 23-Nov-2023
उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल पहुंचकर सीएम धामी ने की बौख नाग देवता से श्रमिकों की कुशलता के लिए प्रार्थना - फोटो : amar ujala

उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बौख नाग देवता से सभी श्रमिकों की कुशलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और रेस्क्यू में जुटी एजेंसियों के अथक प्रयास से जल्द सभी मजदूर सुरक्षित बाहर होंगे।

12:38 PM, 23-Nov-2023

दिवाली नहीं मना पाए, ईगास मनाएंगे

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इन श्रमिकों में उत्तराखंड राज्य के भी दो श्रमिक शामिल हैं। पौड़ी और पिथौरागढ़ राज्यों के यह दिवाली का त्यौहार भले न मना सके हों, लेकिन ईगास पर्व जरूर मनाएंगे। दरअसल, उत्तराखंड राज्य में दिवाली के ठीक 11 दिन बाद ईगास पर्व या बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है। पिछले दस दिनों से सुरंग में कैद मजदूरों के लिए शुभ समाचार 11वें दिन बुधवार शाम को आया। मजदूरों को निकालने के लिए ऑगर मशीन से डाला जा रहा पाइप उनके बेहद करीब पहुंच गया है। जिससे सभी को बाहर निकाला जाएगा।

12:12 PM, 23-Nov-2023

आज शाम तक पूरा हो जाएगा ऑपरेशन सिलक्यारा

एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि आखिरी पाइप को वेल्ड किया जा रहा है। अगर कोई बाधा न आई तो शाम तक ऑपरेशन सिलक्यारा पूरा हो जाएगा। पाइप पार होने के बाद पहले उनके जवान उसका निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पहियों वाले स्ट्रेचर से मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा।

 

11:36 AM, 23-Nov-2023

पीएम मोदी ने सीएम धामी से फिर लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट

सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं प्रदेश प्रशासन के समन्वय से युद्ध स्तर पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों में हो रही प्रगति से पीएम मोदी को अवगत कराया। बताया कि प्रधानमंत्री को मौक़े पर श्रमिकों के उपचार व देखभाल के लिए चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस, हेली सेवा एवं अस्थायी हॉस्पिटल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों को तैयार रहने के निर्देश दिए जाने की जानकारी भी दी।

10:44 AM, 23-Nov-2023

सीएम धामी और मंत्री वीके सिंह ने लिया सुरंग के भीतर जायजा

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उत्तरकाशी पहुंचे। दोनों ही सुरंग के भीतर जायजा लेकर बाहर लौट आए हैं। वहीं पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन में 12 से 14 घंटे का समय लग सकता है। जबकि दूसरी तरफ अन्य सूत्रों के हवाले से इससे पहले ही कभी भी अच्छी खबर मिल सकती है।

10:19 AM, 23-Nov-2023
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पहुंचे भी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। वह सुरंग के भीतर जाएंगे। 54 मीटर के बाद अगला पाइप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही उसके लिए ऑगर मशीन चलाई जाएगी। यह आखिरी पाइप हो सकता है।

10:07 AM, 23-Nov-2023

आर्नोल्ड डिक्स ने की रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना

इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन(आईटीए) के अध्यक्ष प्रो.आर्नोल्ड डिक्स ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सुरंग से जुड़े हादसों में जब वह बचाव के लिए पहुंचते हैं तो ज्यादातर में अंदर फंसे लोगों की मौत हो चुकी होती है। जबकि यहां वह जिंदा है और उन्हें बहार निकालने के लिए रात-दिन प्रयास किए जा रहे हैं। आर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर एक साथ काम किया जा रहा है। प्रत्येक विकल्प में खतरे को भांप कर काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel:  मजदूरों ने 11 दिन बाद किया ब्रश, बदले कपड़े...बताया सुरंग के अंदर गुजरे एक-एक दिन का हाल

10:04 AM, 23-Nov-2023

रुड़की से बुलाई गई विशेषज्ञों की टीम

रुड़की से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है जो टनल के अंदर होने वाली वाइब्रेशन पर अपनी रिपोर्ट देगी। इससे टनल के भीतर खतरे का आकलन किया जा सकेगा। - भास्कर खुल्बे, पीएमओ के पूर्व सलाहकार
 

09:37 AM, 23-Nov-2023

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम सुरंग के भीतर पहुंची 

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम सुरंग के भीतर पहुंच गई है। थोड़ी ही देर में खुशखबरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी जल्द टनल पर पहुंचने की सूचना है।

 

09:24 AM, 23-Nov-2023

54 मीटर ड्रिलिंग हो चुकी

ऑगर ड्रिलिंग मशीन के आगे सरिया बाधा बन गई थी। कुछ देर बाद काम शुरू हुआ, लेकिन फिर पत्थर बीच में आ गया। दसवां और अंतिम पाइप डालने का काम जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक दो से चार घंटे में ड्रिलिंग पूरी हो सकती है। अब तक 54 मीटर ड्रिलिंग हो चुकी है। 5 से 6 मीटर ड्रिलिंग ही बाकी है।

08:43 AM, 23-Nov-2023
चिनूक हेलीकॉप्टर - फोटो : amar ujala

मजदूरों को एयरलिफ्ट करने के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर की ली जाएगी मदद

कुछ ही देर में चिनूक हेलिकॉप्टर भी चिन्यालीसौड हवाई अड्डे पर लैंड करेगा। मजदूरों को एयरलिफ्ट करने की जरूरत पड़ने पर चिनूक हेलिकॉप्ट मदद के लिए तैयार रहेगा। 

08:42 AM, 23-Nov-2023

800 का फार्मूला सफल

पहले सुरंग में 900 मिमी पाइप को ऑगर मशीन के माध्यम से भेजा था, जो 22 मीटर जाने के बाद अटक गया था। इस पाइप में 800 मिमी का पाइप भेजने का फार्मूला काम आ गया। एक तो 22 मीटर तक 800 मिमी पाइप पर मलबे का दबाव नहीं था। दूसरे मलबे के 25 से 45 मीटर हिस्से में जहां दबाव था, उसे बुधवार शाम को पार कर लिया गया।

08:27 AM, 23-Nov-2023

ऑगर मशीन फिर आगे बढ़ी

ऑगर मशीन के आगे कुछ सरिया आ जाने से काम रुका जिन्हें कटर से काटकर मशीन फिर आगे बढ़ गई। रेस्क्यू बचाव अभियान से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, रात ऑगर मशीन के सामने जो सरियों की बाधा आई थी उसे एनडीआरएफ की टीम की मदद से गुरुवार सुबह करीब 3 बजे हटा दिया गया था। जल्द मजदूरों के बाहर आने की संभावना है।

08:14 AM, 23-Nov-2023

सुरंग में फंसे मजदूरों को बीत चुके 264 घंटे

सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 264 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। 12 नवम्बर की सुबह 5:30 बजे हादसा हुआ था। जब अचानक ऊपर से मलबा गिरने की वजह से 41 मजदूर टनल में फंस गए थे। उम्मीद है कि आज मजदूर बाहर निकल पाएंगे।

08:05 AM, 23-Nov-2023
भाष्कर खुल्बे - फोटो : अमर उजाला

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे बोले- जल्द मिलेगी अच्छी खबर

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने बताया कि जल्द अच्छी खबर मिलेगी। दोपहर तीन बजे मलबा आने से कुछ देर अभियान बाधित जरूर हुआ लेकिन कुछ देर बात फिर शुरू हो गया। जो रात तक जारी रहा। वहीं, रात करीब दस बजे ड्रिल मशीन के सामने सरिया आने से काम फिर रुक गया था, जो सरिया काटने के बाद फिर शुरू हो गया था। विशेषज्ञों का कहना था कि पाइप को आरपार करने के बाद उसमें ऑगर मशीन की ड्रिल बर्मा हटाने में करीब तीन घंटे का समय लगता है। सुबह तक सफलता मिल ही जाएगी। वहीं, सचिव डॉ.नीरज खैरवाल ने बताया कि सफलता ज्यादा समय नहीं है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Rescue:  बाहर आने पर भी सामान्य नहीं रहेगा श्रमिकों का जीवन...दस तस्वीरों के साथ जानें वजह



 

07:52 AM, 23-Nov-2023

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: मशीन का बेस हिलने से रुकी ड्रिलिंग, आज भी सुरंग में गुजरेगी श्रमिकों की रात

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान आज 12 वें दिन भी जारी है। मंगलवार को सिलक्यारा सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों की पहली तस्वीर सामने आई थी। इससे पहले टीम को सफलता मिली और छह इंच का दूसरा फूड पाइप मजदूरों तक पहुंचा दिया गया था।



इसी पाइप से उन्हें खाने के लिए खिचड़ी और मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर भेजे गए थे। वहीं अगर सबकुछ ठीक रहा तो बृहस्पतिवार को मजदूर बाहर की दुनिया में सांस ले सकते हैं। बुधवार देर रात पाइप उनके करीब पहुंच गया था। हालांकि ऑगर मशीन के आगे कुछ सरिया आ जाने से काम रुका भी, जिन्हें कटर से काटकर मशीन फिर आगे बढ़ गई।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel:  मजदूरों ने 11 दिन बाद किया ब्रश, बदले कपड़े...बताया सुरंग के अंदर गुजरे एक-एक दिन का हाल

रात 12 बजे अफसरों ने बताया कि सुबह तक मजदूरों को निकाल लिया जाएगा। वहीं, मजदूरों के स्वागत और कुशलक्षेम पूछने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम उत्तरकाशी पहुंच गए थे। बुधवार की सुबह 12:45 बजे से अमेरिकन ऑगर मशीन ने सुरंग के भीतर बचे हुए मलबे में 22 मीटर से आगे ड्रिल शुरू की। बुधवार का दिन अहम साबित हुआ। सुबह 11 बजे तक सुरंग में करीब 36 मीटर तक पाइप पहुंच चुका था। करीब 12 बजे एनएचआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद ने मीडिया को बताया कि 10 घंटे में करीब 18 मीटर पाइप आगे बढ़ गया है

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें