आदर्श आचार संहिता लागू होते ही अनुपालन में करवाई शुरू हो गई है। गढ़वाल से कुमाऊं तक पोस्टर बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होेने के बाद उत्तराखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम प्रेसवार्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता से चुनाव कराए जाएंगे।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सचिवालय में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें हेल्पलाइन और टेलीफोन नंबर स्थापित किए गए हैं
-ऐसे काम, जिनका टेंडर निकलने के बाद वर्कऑर्डर हो चुका है लेकिन मौके पर भौतिक रूप से काम शुरू न हुआ हो, वह इस दौरान शुरू नहीं किए जा सकते।
-ऐसे काम जो मौके पर भौतिक रूप से शुरू हो चुके हैं, वह जारी रहेंगे।
-निजी वाहन पर बिना किसी दबाव झंडा, स्टीकर लगाया जा सकेगा, बशर्ते वह मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन न हो।
ये होंगे बदलाव
-सभी सरकारी संपत्तियों से 24 घंटे के अंदर समस्त प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर, पंफ्लेट हटाए जाएंगे। सरकारी कार्यालयों, सभागारों, अधिकारियों के कक्षों में लगी सभी जीवित राजनैतिक महानुभावों की फोटो भी हटेगी। केवल राष्ट्रपति, राज्यपाल की फोटो लगी रह सकती है।
-लोक संपत्तियों बस स्टैंड, सड़क, सार्वजनिक चौराहों, बिजली के खम्बे, अंडरपास इत्यादि से 48 घंटे के अंदर समस्त प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर, पंफ्लेट हटाए जाएंगे।