फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Exit Poll 2024 Live: उत्तराखंड में तीसरी बार क्लीन स्वीप करेगी भाजपा, एग्जिट पोल में भविष्यवाणी

Sat, 01 Jun 2024 09:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

खास बातें

Uttarakhand Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024: आज लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। चार एग्जिट पोल में एनडीए को भारी बहुमत, 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। तो सबसे पहले अमर उजाला पर देखें एग्जिट पोल के नतीजे...
विज्ञापन
उत्तराखंड एग्जिट पोल 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:01 AM, 02-Jun-2024

एग्जिट पोल के हिसाब से उत्तराखंड दोहराएगा परिणाम

एजेंसी                            भाजपा     कांग्रेस        अन्य
सीएनएन-न्यूज 18               5            0               0
टाइम्स नाउ                        5            0               0      
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य         5            0               0  

08:08 AM, 02-Jun-2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम आज के एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं और यह सिद्ध हो गया है भाजपा 370 और एनडीए 400 पार का जो नारा जनता ने लगाया था वो सार्थक सिद्ध होगा। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण की नीति को जनता का जनादेश प्राप्त हुए हैं। देश के पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार इस बार देश के अंदर बनने जा रही है। सारे भ्रष्टाचारी एक हो जाए, परिवारवाद एक हो जाए एक हो जाए, दुष्टिकरण एक हो जाए, कुर्सी के लिए ईमान धर्म एक हो जाए तो भी जनता ने अपनी मुहर देश के विकास के लिए लगाई है। चार तारीख को परिणाम आने वाले है तो जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ परिणाम है कि पुनः तीसरी बार इस देश के अंदर भाजपा की सरकार आने वाली है।

07:30 PM, 01-Jun-2024

 एग्जिट पोल                       कुल सीट     भाजपा       कांग्रेस           अन्य
 टाइम्स नाउ                          05               05             00               00
 न्यूज 24-टुडेज चाणक्य          05              05            00                00

विज्ञापन
07:10 PM, 01-Jun-2024

 टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भी भाजपा आगे

 टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भी उत्तराखंड में भाजपा को पांचों सीटें मिलने का अनुमान है।

06:48 PM, 01-Jun-2024

उत्तराखंड में पांचों सीटें भाजपा को मिलने का अनुमान

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस और अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं दिखाई गई है।

विज्ञापन
06:42 PM, 01-Jun-2024

रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू में एनडीए को बहुमत

रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू के अनुसार, एनडीए को 359, इंडी गठबंधन को 154, अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं। 

05:58 PM, 01-Jun-2024

2019 में उत्तराखंड के एग्जिट पोल के नतीजे

इंडिया टुडे-एक्सिस - भाजपा -5,कांग्रेस -1 अन्य -0

सीएनएन आईबीएन -आईपीएसओएस - भाजपा -4, कांग्रेस -1 अन्य -0

एबीपी-एसी नीलसन -भाजपा -4, कांग्रेस -1 अन्य -0

न्यूज़ 24-चाणक्य -भाजपा -5, कांग्रेस -0 अन्य -0

इंडिया टीवी-सीएनएक्स -भाजपा -4, कांग्रेस -0 अन्य -0

टाइम्स नाउ-वीएमआर -भाजपा -4, कांग्रेस -1 अन्य -0

05:46 PM, 01-Jun-2024

श्रीनगर गढ़वाल विधानसभा को छोड़ सभी सीटों पर मतदान घटा
पहाड़ की संसदीय सीटों पर जिनमें 30 फीसदी यानी 21 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 50 फीसदी से भी कम रहा है। अल्मोड़ा की सल्ट सीट पर प्रदेश में सबसे कम 32 फीसदी मतदान रहा, जबकि हरिद्वार ग्रामीण में सबसे अधिक 73.21 प्रतिशत मतदान रहा, लेकिन श्रीनगर गढ़वाल विधानसभा को छोड़कर प्रदेश की बाकी सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत 2019 की तुलना में घटा है।
 

05:16 PM, 01-Jun-2024

भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत की संभावना जता रहे
मतदान के बाद से ही राजनीतिक हलकों में जीत-हार को लेकर गुणा-भाग शुरू हो गया था। कम मतदान के बावजूद भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत की संभावना जता रहे हैं। जातिगत आंकड़ों, कैडर वोट के आधार पर लगाए जा रहे इन अनुमानों के बीच यह मतदान प्रतिशत में आई बड़ी गिरावट को लेकर चिंता भी उभरी है। हालांकि आज एग्जिट पोल काफी हद तक स्थिति स्पष्ट होगी।

04:51 PM, 01-Jun-2024

वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार उत्तराखंड में गिरा मतदान प्रतिशन

19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर मतदान हुआ था। राज्य में 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में इस बार मतदान प्रतिशत गिरा है। वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार काफी गिरावट दर्ज की गई है। निर्वाचन आयोग ने  75 % मतदान का लक्ष्य रखा था, लेकिन 57.24 मतदान ही हो सका।

04:30 PM, 01-Jun-2024

एग्जिट पोल से पहले जानें ये खास बात
एग्जिट पोल के नतीजे बस अब कुछ ही देर में सामने आने वाले हैं। तो इससे पहले आपको बताते हैं राज्य में लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले टिहरी और नैनीताल लोकसभा सीट का परिणाम आ जाएगा। गढ़वाल और अल्मोड़ा का परिणाम पोस्टल बैलेट की गिनती की वजह से और हरिद्वार लोकसभा का परिणाम राउंड बढ़ाने की वजह से देर से आएगा।

04:02 PM, 01-Jun-2024

Uttarakhand Exit Poll Result 2024 Live : कहां कैसा है मिजाज
सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है, ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।

03:22 PM, 01-Jun-2024

जानें क्या है एग्जिट पोल 
एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।

02:09 PM, 01-Jun-2024

Uttarakhand Exit Poll 2024 Live: उत्तराखंड में तीसरी बार क्लीन स्वीप करेगी भाजपा, एग्जिट पोल में भविष्यवाणी

UK Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव का सातवां चरण पूरा होने के बाद टीवी न्यूज चैनलों में दिखाए जा रहे एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीटों पर हैट्रिक लगा रही है। शाम करीब साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसके लिए किस पोल में क्या अनुमान लगाए गए? उत्तराखंड की पांचों सीटों पर जनता का कैसा मूड है आइए विस्तार से जानिए...

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: ऑफलाइन पंजीकरण आज से, एक दिन में 3000 को अनुमति, स्लॉट खत्म होते ही हरिद्वार में हंगामा

2019 के लोकसभा चुनाव में सामने आए एग्जिट पोल में उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में ही गिरने का अनुमान लगाया था, जो सटीक साबित हुआ। हालांकि कुछ एग्जिट पोल में चार सीटें भाजपा को मिलने का अनुमान भी लगाया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें