फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 11-Dec-2024

Digital Arrest: क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर डराया, डिजिटल अरेस्ट कर महिला से ठगे एक करोड़ 70 लाख

देहरादून निवासी महिला ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पास फीडेक्स कुरियर से एक कॉल आई थी। कहा गया था कि आपका एक पार्सल है जो मुंबई से ताइवान के लिए भेजा गया था। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट का खेल शुरू हुआ। और पढ़ें

10:46 PM, 11-Dec-2024

Uttarakhand: प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी, मंत्री रेखा आर्या ने जताया आभार

सरकार ने अगस्त 2024 में विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्य खेल विश्वविद्यालय विधेयक पेश किया था। उसे मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया था। लेकिन अर्हता को लेकर अन्य लिखा जाने पर विधेयक बिना मंजूरी के लौटा दिया गया था। और पढ़ें

10:38 PM, 11-Dec-2024

Cabinet: कर्मचारियों को धामी सरकार की सौगात...13 साल बाद वर्दी भत्ता बढ़ा, नोशनल वेतनवृद्धि भी मंजूर

सचिवालय सेवा से इतर सभी सरकारी कार्यालयों में सेवा दे रहे वाहन चालकों का वर्दी भत्ता 13 साल से नहीं बढ़ा।   और पढ़ें

विज्ञापन
10:28 PM, 11-Dec-2024

Cabinet: उत्तराखंड में बिजली बिल में छूट का दुरुपयोग करने वालों पर सख्ती, होगी दोगुनी वसूली

बिजली बिल में सब्सिडी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विचलन से मंजूरी दी थी। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसे औपचारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई। और पढ़ें

10:25 PM, 11-Dec-2024

Uttarakhand: पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, स्वरूप बने आईजी गढ़वाल, मुरुगेशन को कानून व्यवस्था

राष्ट्रीय खेलों को देख उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी हटा दी गई है। उधर, पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में कानून व्यवस्था किसी के पास नहीं थी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:10 PM, 11-Dec-2024

Roorkee: अग्निवीर भर्ती परीक्षा...युवाओं में दिखा जोश, पहले दिन 895 ने लगाई दौड़, पुलिस भी रही अलर्ट

11 से 21 दिसंबर तक रुड़की में अग्निवीर भर्ती परीक्षा चल रही है। बुधवार को परीक्षा का पहला दिन था। परीक्षा को लेकर मंगलवार की रात से ही बड़ी संख्या में युवा परीक्षा केंद्र के आसपास जुटना शुरू हो गए थे।

और पढ़ें

09:40 PM, 11-Dec-2024

Dehradun: कल होगा विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का आगाज, 6500 से अधिक डेलीगेट्स होंगे शामिल

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो में तीन दिन इंटरनेशनल असेंबली का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के स्तर पर विदेशों में स्थापित आयुष चेयर के प्रतिनिधि इस असेंबली में आयुर्वेद पर विचार-विमर्श करेंगे। और पढ़ें

09:32 PM, 11-Dec-2024

उत्तराखंड आवास नीति: पहाड़ों में कमजोर आय वर्ग को बाखली शैली के आवास बनाएंगे मजबूत, मिलेगा 4.5 लाख का अनुदान

नई आवास नीति के मुताबिक, बाखली शैली आवासीय परियोजना में न्यूनतम 10 आवास होना जरूरी है। इसका निर्माण दो मीटर के पहुंचमार्ग पर किया जा सकेगा। और पढ़ें

09:12 PM, 11-Dec-2024

Uttarakhand: कैबिनेट का बड़ा फैसला, सभी मेडिकल कॉलेज में पर्ची, बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क

प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हरिद्वार, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में संचालित हैं। इसके अलावा निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संबद्ध चिकित्सालय भी संचालित हैं। और पढ़ें

08:52 PM, 11-Dec-2024

Uttarakhand: देहरादून समेत तीन शहरों की आयरन स्क्रैप फर्मों पर छापा, 12 करोड़ का आईटीसी फर्जीवाड़ा पकड़ा

अपर आयुक्त गढ़वाल जोन पीएस डुंगरियाल व संयुक्त आयुक्त अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अन्वेषण इकाई की पांच टीमों ने देहरादून में दो, ऋषिकेश में एक, हरिद्वार में दो आयरन स्क्रैप फर्मों में छापा मारा। और पढ़ें

08:00 PM, 11-Dec-2024

Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला...सेब और नाशपाती के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी, अब इतना हुआ

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि राज्य के सेब एवं नाशपाती फल उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाता है। और पढ़ें

07:46 PM, 11-Dec-2024

Dehradun: देहदान...यादों में जिंदा रहेगी ढाई दिन की सरस्वती, संग्रहालय में रखा जाएगा शव, भावुक हुआ परिवार

Dehradun News: बच्ची का शव कॉलेज संग्रहालय में रखा जाएगा। शव को लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए उस पर थर्मालीन तरल का लेप लगाया जाएगा। और पढ़ें

04:37 PM, 11-Dec-2024

Chamoli News: रामड़ा तला में घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल, हायर सेंटर रेफर

Chamoli News: रामड़ा तला गांव से 200 मीटर की दूरी घास काट रही गंगा देवी(32) पत्नी दीपक सिंह को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।  और पढ़ें

04:18 PM, 11-Dec-2024

Chamoli: ज्योतिर्मठ-मलारी हाइवे पर गाड़ी ब्रिज के पास मिले दो नेपाली युवकों के शव, तीसरे लापता की तलाश जारी

नेपाली मूल के 18 लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। जिसमे से चार लोगों ने बहुत ज्यादा नशा कर रखा था। उनमें से दो लोग यही मृतक हैं, तीसरा व्यक्ति हरि पुत्र राम प्रसाद निवासी उपरोक्त अभी गायब है। और पढ़ें

03:19 PM, 11-Dec-2024

Body Donation: देहरादून में ढाई दिन की बच्ची का देह दान, सबसे कम उम्र की डोनर बनी सरस्वती

देहरादून जिला अस्पताल में ढाई दिन की बच्ची का देह दान किया गया। सरस्वती सबसे कम उम्र की डोनर बनी। बच्ची के शव को दून मेडिकल कॉलेज के म्यूजिम में रखा जाएगा। और पढ़ें

03:16 PM, 11-Dec-2024

उत्तराखंड कैबिनेट: आवास नीति को मंजूरी, अब पांच लाख वार्षिक आय वालों को भी मिलेंगे सस्ते आवास, ये फैसले भी हुए

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट बैठक में आवास नीति को मंजूरी मिली। और पढ़ें

02:54 PM, 11-Dec-2024

VIDEO : देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण

देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण और पढ़ें

02:41 PM, 11-Dec-2024

VIDEO : देहरादून में पीआरडी का स्थापना दिवस

देहरादून में पीआरडी का स्थापना दिवस और पढ़ें

02:35 PM, 11-Dec-2024

Uttarakhand: मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें बढ़ेंगी, डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने बनाई रणनीति

उत्तराखंड सरकार ने मेडिकल कॉलेज में पीजी की 100 सीटें करने की रणनीति बनाई गई है। वर्तमान में देहरादून, श्रीनगर व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में पीजी की कुल 181 सीटें हैं। और पढ़ें

02:27 PM, 11-Dec-2024

Uttarakhand: बढ़ सकता है प्रवर समिति का कार्यकाल,  एक महीने के भीतर स्पीकर को सौंपनी थी अपनी रिपोर्ट

प्रवर समिति का कार्यकाल बढ़या जा सकता है। समिति को एक महीने के भीतर स्पीकर को अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी। और पढ़ें

02:22 PM, 11-Dec-2024

Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेल...शूटिंग रेंज में कैंप लगाकर अभ्यास शुरू, पर इलेक्ट्रॉनिक टारगेट का इंतजार

राष्ट्रीय खेलों के लिए 31 खिलाड़ियों का कैंप लगा है, जिसमें देहरादून, पिथौरागढ़, खटीमा, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व अन्य जगहों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड पुलिस टीम भी लगातार अभ्यास कर रही है, जिसमें उत्तराखंड पुलिस की चार महिला जवान शामिल हैं। और पढ़ें

01:54 PM, 11-Dec-2024

Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों को झटका...मानदेय बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने किया रद्द

अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है। सचिव वित्त का कहना है कि अतिथि शिक्षकों का पूर्व में मानदेय 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया गया था। फिर से इतनी जल्दी उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जा सकता। और पढ़ें

01:38 PM, 11-Dec-2024

Dehradun: चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद अलर्ट... 25 से बंद रहेंगे स्कूल, गादामों में भरा जा रहा राशन

चकराता क्षेत्र में बर्फबारी के दौरान दुर्गम क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं का विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसलिए ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की व्यवस्था लागू है। और पढ़ें

01:23 PM, 11-Dec-2024

Uttarakhand: दिल्ली-कर्णप्रयाग रूट के लिए परिवहन निगम की सेवा होगी शुरू, ढाई साल पहले हुई थी बंद

दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा बंद कर दी गई थी। जबकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अच्छी रहती है। दोबारा बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। और पढ़ें

12:49 PM, 11-Dec-2024

Uttarakhand: हर्षिल घाटी में नहीं खिल पाए केशर के फूल, उद्यान विभाग ने वर्ष 2022 में शुरू की थी यहां खेती

उद्यान विभाग ने वर्ष 2022 में  हर्षिल घाटी में केशर की खेती शुरू की थी, लेकिन कुछ समय ही अच्छा उत्पादन हो पाया। और पढ़ें

12:43 PM, 11-Dec-2024

Chamoli News: कर्णप्रयाग पालिका में बीते छह साल में घट गए 2023 मतदाता, गौचर में संख्या में हुआ इजाफा

वर्ष 2016 में नगर पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद कर्णप्रयाग में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई जिसके बाद वर्ष 2018 के पालिका चुनावों में करीब 8297 मतदाता पंजीकृत हुए। और पढ़ें

12:34 PM, 11-Dec-2024

Rudraprayag: सॉयल एंड रॉक एंकरिंग तकनीक से रुकेगा भूस्खलन व भूधंसाव, केदारनाथ व केदारघाटी को जोड़ता है बाईपास

भूधंसाव व भूस्खलन जोन में मिट्टी की परत को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में रॉक एंकरिंग तकनीक कारगर साबित हो रही है।  और पढ़ें

12:26 PM, 11-Dec-2024

Uttarkashi: कारगिल-लद्दाख तक डुंडा के ऊनी कपड़ों की गरमाहट, उद्योग से जुड़े जाड़-भोटिया व किन्नौरी समाज के लोग

वीरपुर डुंडा में जाड़-भोटिया व किन्नौरी समाज के लोग पारंपरिक ऊनी वस्त्र उद्योग से जुड़े हुए हैं, जो भेड़ पालन कर उनकी ऊन से अलग-अलग डिजाइन के वस्त्र तैयार करते हैं। सर्दियों में इनके द्वारा बनाए गए गर्म कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। 

और पढ़ें

10:50 AM, 11-Dec-2024

Uttarkashi News: गौशाला में लगी आग, सात पशुओं की जिंदा जलने से मौत, घटनास्थल के लिए रवाना पशुचिकित्सा टीम

गौशाला में आग लगने से सात पशु जिंदा जल गए।  पशुचिकित्सा टीम एवं राजस्व उप निरीक्षक कयार्क की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। और पढ़ें

09:29 AM, 11-Dec-2024

Uttarakhand: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में तेज हुई चुनावी सरगरमी, प्रभारी ने ली दावेदारों की टोह

नगर पालिका पौड़ी के समस्त 11 वार्डों में चुनाव प्रभारी तैनात किए जाने को लेकर इस दौरान विस्तृत चर्चा की गई। और पढ़ें

09:00 AM, 11-Dec-2024

Dehradun: शहर की सड़कों पर स्पीडब्रेकर बने मुसीबत...वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे से सहमा मासूम, बुरी तरह जख्मी

राजधानी देहरादून में सड़कों पर बने स्पीडब्रेकर मुसीबत बने हुए हैं। घंटाघट के पास स्पीडब्रेकर के कारण हुए हादसे में एक बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। इस हादसे को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

04:17 AM, 11-Dec-2024

Dehradun News: सड़क पर तीन दिन से बह रहा गंदा पानी

कोतवाली रोड पर नाला चोक होने के कारण तीन दिन से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इसके चलते स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। और पढ़ें

04:17 AM, 11-Dec-2024

Dehradun News: चकराता में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग

क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासक मधु चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र भेजा है। और पढ़ें

04:09 AM, 11-Dec-2024

Dehradun News: माया देवी विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान मेले में सम्मानित किए गए किसान

माया देवी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले में खेती किसानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। और पढ़ें

03:59 AM, 11-Dec-2024

Dehradun News: हरबर्टपुर बस अड्डे को लेकर कांग्रेस और आप भी मुखर

हरबर्टपुर में चार करोड़ रुपये की लागत से बने बस अड्डे को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी मुखर हो गए हैं। कांग्रेस ने जहां बस अड्डे को अनुपयोगी बताया तो आम आदमी पार्टी ने उसका संचालन शीघ्र शुरू कराने की मांग की। और पढ़ें

03:57 AM, 11-Dec-2024

Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक पर केस

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में सेलाकुई थाना पुलिस ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें

03:55 AM, 11-Dec-2024

Dehradun News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 14 वाहनों के चालान, तीन सीज

उप संभागीय परिवहन विभाग ने विकासनगर से साहिया तक अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 14 वाहनों के चालान किए। आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर तीन वाहनों को सीज कर दिया। और पढ़ें

03:53 AM, 11-Dec-2024

Dehradun News: दून में आक्रोश रैली, विकासनगर में अटके काम

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाली गई आक्रोश रैली को बार एसोसिएशन विकासनगर ने अपना समर्थन दिया। बार एसोसिएशन के आह्वान पर तहसील और न्यायालय में अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। और पढ़ें

01:00 AM, 11-Dec-2024

Uttarakhand Weather: आज और कल चलेगी शीतलहर...पाले से बढ़ेगी ठिठुरन, येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। और पढ़ें

12:03 AM, 11-Dec-2024

Dehradun News: मसूरी में पाला बना मुसीबत, सड़कों पर फिसल रहे वाहन

पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद अब पाला मुसीबत बन गया है। सड़कों पर वाहनों के फिसलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। और पढ़ें

12:01 AM, 11-Dec-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

नाक में साइनस संक्रमण की बड़ी वजह दंत रोग बन रहा है। ऐसे में मरीजों के नाक के ऊपरी हिस्से की हड्डी गल रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें