फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 4 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: साइबर हमले के बाद अब सचिवालय में डिजास्टर रिकवरी साइट शुरू, डाटा हुआ सुरक्षित

आईटीडीए ने इस सेटअप को सचिवालय स्थित स्वान पीओपी में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बिना किसी अतिरिक्त लागत तैयार किया है। और पढ़ें

11:02 PM, 04-Dec-2024

Ankita Murder Case: अंकिता के माता-पिता ने विधायक रेणु पर लगाए गंभीर आरोप, केस में आरोपी बनाने की मांग की

वार्ता के दौरान निचली अदालत में चल रही प्रक्रिया पर तो संतोष जताया, लेकिन सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधायक ने मौके पर जेसीबी भिजवाई। और पढ़ें

10:37 PM, 04-Dec-2024

Dehradun: एक किलो से ज्यादा चरस के साथ इलेक्ट्रीशियन गिरफ्तार, मोटे दामों पर बेचने मोरी से ला रहा था खरीदकर

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को राजपुर क्षेत्र में एक नशा तस्कर के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:25 PM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: हाईकोर्ट में शक्तिमान घोड़े की मौत के मामले में हुई सुनवाई, निर्णय रखा गया सुरक्षित

23 अप्रैल 2016 को पुलिस ने गणेश जोशी को आरोपी बनाया और देहरादून के नेहरू काॅलोनी थाने में मुकदमा भी दर्ज किया। इसके बाद 16 मई 2016 को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। और पढ़ें

10:16 PM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: पंचायतों में प्रशासक विवाद निपटाने को शासन ने की समिति गठित, सीएम आवास कूच स्थगित

प्रदेश की हरिद्वार को छोड़कर अन्य ग्राम एवं क्षेत्र पंचायतों में शासन ने प्रशासक नियुक्त किए हैं। ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी पंचायत और क्षेत्र पंचायतों में एसडीएम को प्रशासक बनाया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:26 PM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: यूपी आरएनएन ने आईटीआई भवनों के घटिया निर्माण का भुगतान नहीं लौटाया तो होगा मुकदमा, नोटिस जारी

सीएस सचिवालय में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने उत्तराखंड पेयजल निगम को आईटीआई सुरक्षा निर्माण सहित सभी निर्माण कार्यों में दीर्घ अवधि के विजन तथा समग्र दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की कड़ी हिदायत दी। और पढ़ें

09:10 PM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों के संचालन के लिए बनेगी SOP, नए साल से लागू होगी नई व्यवस्था

एसओपी में डॉक्टरों से लेकर कर्मचारियों के कार्य दायित्वों के निर्वहन की स्पष्ट रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसका पालन प्रत्येक डॉक्टर व कर्मचारी को अनिवार्य रूप से करना है। और पढ़ें

08:48 PM, 04-Dec-2024

Weather: बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड, माइनस सात डिग्री पहुंचा तापमान, जमा ऋषि गंगा का पानी, तस्वीरें

Uttarakhand Weather Update: दिसंबर का महीना शुरू हो गया है, लेकिन पहाड़ों में अभी तक बर्फबारी नहीं शुरू हुई है। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। और पढ़ें

07:54 PM, 04-Dec-2024

Roorkee: आईआईटी में राजस्थान के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

Roorkee News: छात्र करीब दो बजे तक आईआईटी परिसर में घूमता दिखाई दिया था। इसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया था। उसके दोस्तों ने किसी काम से उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। और पढ़ें

07:46 PM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: प्रदेश की 14 जल विद्युत परियोजनाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

सोमनाथन समिति की रिपोर्ट आने के बाद अब सरकार भी पांच के बजाय 14 परियोजनाओं के निर्माण की मंजूरी के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने जा रही है। और पढ़ें

07:18 PM, 04-Dec-2024

VIDEO : नोसेना दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी और राज्यपाल, नैनी झील मानचित्र का किया विमोचन

नोसेना दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी और राज्यपाल, नैनी झील मानचित्र का किया विमोचन और पढ़ें

07:07 PM, 04-Dec-2024

VIDEO : ... जब प्रदर्शन के बाद अचानक छोले कुलचे बेचने लगे पूर्व सीएम हरीश रावत, खुद भी खाए, सबको खिलाए

... जब प्रदर्शन के बाद अचानक छोले कुलचे बेचने लगे पूर्व सीएम हरीश रावत, खुद भी खाए, सबको खिलाए और पढ़ें

06:28 PM, 04-Dec-2024

VIDEO : देहरादून में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच...बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

देहरादून में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच...बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन और पढ़ें

05:09 PM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: प्रदेश में जल्द होंगे निकाय चुनाव, भाजपा ने कसी कमर, नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, देखें सूची

Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा ने नगर निगम और नगर पालिकाओं में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने इसकी सूची भी जारी कर दी है।  और पढ़ें

04:16 PM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: ऋषिकेश में 100 करोड़ से बनेगा आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, करीब 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

राफ्टिंग बेस स्टेशन परियोजना का उद्देश्य ऋषिकेश के राफ्टिंग पर्यटन में बुनियाद ढांचे की चुनौतियों से निपटना और कमियों को दूर करना है। और पढ़ें

03:16 PM, 04-Dec-2024

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस..टिकट काटते-काटते समझने लगे दिव्यांगों की भाषा, परिचालक ने ऐसे की दोस्ती

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस..टिकट काटते-काटते समझने लगे दिव्यांगों की भाषा, परिचालक ने ऐसे की दोस्ती और पढ़ें

02:57 PM, 04-Dec-2024

Dehradun: युवा कांग्रेस की नशा नहीं, रोजगार दो मुहिम...प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सचिवालय कूच करने पहुंचे

युवा कांग्रेस ने आज प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहना है कि भाजपा सरकार छात्र संघ, निकाय, पंचायत व सहकारिता चुनाव कराने से बच रही है। बेरोजगार युवा नौकरी के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर है। और पढ़ें

02:47 PM, 04-Dec-2024

VIDEO : राजधानी में प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिवालय कूच, बोले-सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर

राजधानी में प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिवालय कूच, बोले-सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर और पढ़ें

02:42 PM, 04-Dec-2024

VIDEO : देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने की पत्रकावार्ता

देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने की पत्रकावार्ता और पढ़ें

02:35 PM, 04-Dec-2024

Dehradun News: दोस्त ही निकला कातिल... मोटी रकम के लालच में रच डाली अर्जुन ने ही ऐसी खौफनाक कत्ल की साजिश

अर्जुन मंजेश के साथ प्रापर्टी में काम करता था और मंजेश ने उस पर विश्वास कर उसे संजय उर्फ फौजी की हत्या की सुपारी दी थी। लेकिन तब अर्जुन ने मंजेश को ऐसा करने से मना कर दिया और इस साजिश के बारे में संजय उर्फ फौजी को ही बता दिया। संजय उर्फ फौजी ये सुनते ही गरमा गया और ऐसी साजिश रच डाली जो मंजेश पर उल्टी पड़ गई। और पढ़ें

02:22 PM, 04-Dec-2024

Chamoli: बदरीश एपल के रूप में मिलेगी ज्योतिर्मठ के सेब को नई पहचान, उत्तराखंड एप्पल फेडरेशन ने बनाई

उत्तराखंड एपल फेडरेशन ने नई पहचान दिलाने की कवायद शुरू की है। फेडरेशन के राकेश भंडारी ने बताया कि ज्योतिर्मठ के सेब की बदरीश एपल के नाम से ब्रांडिंग करने की योजना है। और पढ़ें

01:51 PM, 04-Dec-2024

Uttarkashi: मस्जिद मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएगा बजरंग दल, बोले-सभी जरूरी दस्तावेज जुटा लिए गए

उत्तकाशी मस्जिद मामले को 27 नवंबर को हुई सुनवाई में बजरंग दल के शामिल होने की पूरी तैयारी थी। उनका वकील भी वहीं था। लेकिन महापंचातय आयोजन के चलते वह सुनवाई में शामिल नहीं हुए। और पढ़ें

12:57 PM, 04-Dec-2024

Chamoli: घायल वन्यजीवों के लिए वन्यजीव प्रभाग बनाएगा ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर, मिलेगी जिला अस्पताल जैसी सुविधा

जनपद से हरिद्वार रेस्क्यू सेंटर तक ले जाने में 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है। जिसे देखते हुए केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने अब जनपद में नंदप्रयाग-देवखाल मोटर मार्ग के समीप कंडेरी रिजर्व वन क्षेत्र में ट्रांंजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है।

और पढ़ें

12:26 PM, 04-Dec-2024

Dehradun: जिज्ञासा विश्वविद्यालय पर 35 हजार का जुर्माना, 10 हजार की क्षतिपूर्ति, RTI का नहीं किया अनुपालन

आयोग में जिज्ञासा विश्वविद्यालय द्वारा चार अलग-अलग अपीलों में सूचना न दिए जाने पर सुनवाई के दौरान अपीलार्थियों को सूचना उपलब्ध कराने के बाद अंतिम आदेश जारी करते हुए दिए। और पढ़ें

12:25 PM, 04-Dec-2024

Dehradun News: परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर तेज हुआ छात्रों का आंदोलन

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की आंतरिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज होने लगा है। और पढ़ें

12:20 PM, 04-Dec-2024

Dehradun News: टास्क पूरे कर कमाई के लालच में गवाएं 6 लाख

साइबर ठगों ने पीड़ित को टास्क पूरा कर कमाई का लालच देकर 6.88 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित से अलग-अलग कर रकम वसूली। और पढ़ें

12:18 PM, 04-Dec-2024

मंजेश हत्याकांड : दोस्त ने 10 करोड़ के लालच में की हत्या, पार्टनर ने दी थी सुपारी

चंद्रबनी में हुई प्रापर्टी डीलर मंजेश की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या से पहले मृतक मंजेश ने प्रापर्टी में अपने पार्टनर संजय उर्फ फौजी की हत्या करने के लिए अपने दोस्त अर्जुन को ही सुपारी दी थी। और पढ़ें

12:16 PM, 04-Dec-2024

Dehradun News: कोल्हूखेत में शीशा तोड़कर वाहन चोरी करने की कोशिश

शहर के कोल्हूखेत के पास अज्ञात लोगों ने एक गाड़ी चोरी करने की कोशिश की। वे शीशा तोड़कर वाहन के अंदर घुस गए। और पढ़ें

12:15 PM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: अब बोलेरो से चल सकेंगे बिजली विभाग के एसडीओ, यूपीसीएल ने 19 साल बाद बदला नियम

निगम के अध्यक्ष, सचिव ऊर्जा और प्रबंध निदेशक इनोवा क्रिस्टा या इसके समकक्ष वाहन से चल सकेंगे। पूर्णकालिक निदेशक या अधिशासी निदेशक होंडा सिटी, सियाज, वरना, क्रेटा या समकक्ष से चल सकेंगे। और पढ़ें

12:12 PM, 04-Dec-2024

Dehradun News: सड़क पर बहता मिला रसोई और सीवर का पानी, एसडीएम ने किया सील

सड़क पर सीवर और रसोई का पानी बहता मिलने पर जांच टीम ने एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया। चेतावनी दी कि जब तक ट्रीटमेंट के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक यह रेस्टोरेंट बंद रहेगा। और पढ़ें

12:11 PM, 04-Dec-2024

Dehradun News: कोल्हूखेत में शीशा तोड़कर वाहन चोरी करने की कोशिश

शहर के कोल्हूखेत के पास अज्ञात लोगों ने एक गाड़ी चोरी करने की कोशिश की। वे शीशा तोड़कर वाहन के अंदर घुस गए। और पढ़ें

12:10 PM, 04-Dec-2024

Dehradun News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगे 57 लाख

साइबर ठगों ने दून की एक युवती से शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 57 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

11:39 AM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री की 76 घोषणाएं पूरी, 80 अभी भी अधूरी...प्रमुख सचिव ने की समीक्षा

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने सीएम की घोषणाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक का कार्यवृत्त घोषणा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्थाओं से समय पर काम लिया जाए।

और पढ़ें

11:33 AM, 04-Dec-2024

Wedding Destination: त्रियुगीनारायण में विवाह का उत्साह...अप्रैल तक की बुकिंग फुल, बेहद खास है ये पवित्र स्थली

त्रियुगीनारायण में विवाह के लिए जोड़ो में उत्साह है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहा अप्रैल तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। नवंबर में यहां 100 से अधिक विवाह संपन्न हुए हैं।

और पढ़ें

11:25 AM, 04-Dec-2024

Uttarakhand News: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में अधिकारियों के तबादले, कई के प्रभार बदले

वीरेंद्र सिंह बिष्ट को अब रुद्रपुर स्थित सचल विश्लेषणशाला का नोडल अधिकारी बनाया गया। वहीं राजेंद्र सिंह को खाद्य विश्लेषणशाला रुद्रपुर से कुमाऊं मंडल और अशोक कुमार फुलेरिया को अपीलीय अभिकरण हल्द्वानी में तैनाती दी गई। और पढ़ें

11:20 AM, 04-Dec-2024

Uttarkashi Mosque Dispute: समिति करेगी मस्जिद के दस्तावेजों की जांच...दूसरी तरफ आंदोलन की तैयारी में बजरंग दल

Uttarkashi Mosque Dispute: मस्जिद के दस्तावेजों की जांच अब समिति करेगी। वहीं दूसरी तरफ बजरंग दल  आंदोलन की तैयारी में है। और पढ़ें

10:55 AM, 04-Dec-2024

Rudrapur: लापता कंपनी के कर्मी का शव जंगल से मिला, पहले चाकू से किए वार फिर गला दबाकर बेरहमी से की गई हत्या

लापता कंपनी के कर्मी का शव पुलिस को जंगल में मिला। पहले चाकू से वार किए और फिर गला दबाकर बेरहमी से कर्मी की हत्या की गई।  और पढ़ें

10:28 AM, 04-Dec-2024

Uttarkashi News: नौगांव चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत

उत्तरकाशी नौगांव में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। और पढ़ें

09:18 AM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: निर्देशों के बावजूद ऋण बांटने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कंजूस, प्राइवेट बैंकों से पिछड़े

ऋण वितरण की दर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन निजी क्षेत्र के बैंकों के मुकाबले बहुत ही असंतोषजनक है।

और पढ़ें

09:08 AM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: घायलों को तत्काल मिलेगा बेहतर इलाज, ट्रामा नेटवर्क के लिए अस्पतालों की होगी मैपिंग, जल्द बनेगा एप

घायलों को तत्काल बेहतर इलाज मिल सकेगा। इसके लिए ट्रामा नेटवर्क के लिए अस्पतालों की मैपिंग होगी और जल्द एप बनाया जाएगा। और पढ़ें

08:35 AM, 04-Dec-2024

Uttarakhand: वन विभाग स्केलर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अब होगा अभिलेख सत्यापन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

इस साल 15 मई से 20 जून के बीच  वन विभाग स्केलर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए 25 अगस्त को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसकी उत्तर कुंजी नौ सितंबर को जारी की गई थी। और पढ़ें

05:00 AM, 04-Dec-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 4 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Uttarakhand Nikay Chunav: सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद मलिन बस्ती और निकायों के ओबीसी आरक्षण में बदलाव संबंधी अध्यादेश को राजभवन भेजा था। मंगलवार को मलिन बस्तियों के अध्यादेश को तो मंजूरी मिल गई, लेकिन ओबीसी आरक्षण में बदलाव का अध्यादेश राजभवन में अटका हुआ है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें