फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Budget Session Live: प्रदेश में दो डिग्री कालेजों का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा

Thu, 12 Mar 2026 10:12 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण।

खास बातें

भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सीएम धामी का कहना है कि विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। हमने कोई गलत काम नहीं किया है। सत्र को लेकर पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...
विज्ञापन
भराड़ीसैंण विधानसभा भवन - फोटो : सूचना विभाग लाइव वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:26 PM, 12-Mar-2026

प्रदेश में दो डिग्री कालेजों का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा

प्रदेश में दो डिग्री कालेजों का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। सदन में नियम 58 के तहत सूचना पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी। सदन में तिलकराज बेहड़ ने कहा, राज्य में 118 राजकीय महाविद्यालय हैं, लेकिन एक भी महाविद्यालय का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर नहीं है। किच्छा महाविद्यालय का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाए। इस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, सरकार ने महापुरुषों के नाम पर कई महाविद्यालयों का नाम रखा है। जनभावना के अनुरूप नाम रखा जाता है, इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित होती है। जो इसके लिए सिफारिश करती है। संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि महाविद्यालयों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखे जाने की रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने कहा, गुलरभोज व अन्य क्षेत्रों में वर्षों से बसे लोगों को जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए। मो. शहजाद ने कहा, क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने बताया कि गन्ने की फसल में रोग से उत्पादन में गिरावट आई है। जबकि हरिद्वार मिल बंद होने के कगार पर है।

05:12 PM, 12-Mar-2026

यूकेडी कार्यकताओं ने विधायक की गाड़ी को रोका

भराड़ीसैण विधानसभा सत्र से लौट रहे थराली विधायक प्रमोद नैनवाल और मोहम्मद शहजाद के वाहन को यूकेडी कार्यकताओ ने सिमली बैंड पर रोका। यूकेडी के कार्यकर्ता गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कार्यकताओं को हटाकर गाड़ी को कराया पास। यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि जिस प्रकार से हमें रोकने के लिए बैरियर लगाए गए। यदि वे गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित नहीं करते है। तो वे विधायको को यहां से नहीं जाने देंगे।

04:53 PM, 12-Mar-2026

चारधाम यात्रा में नहीं होगी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी

यमुनोत्री क्षेत्र के विधायक संजय डोभाल के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी नहीं रहेगी। उत्तरकाशी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में रोटेशन के आधार पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 30 डॉक्टर पीजी कर लौटे हैं, जल्द ही उन्हें तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
04:14 PM, 12-Mar-2026

प्रश्नकाल के दौरान हुआ हंगामा

सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद स्पीकर ने सत्र कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया।

03:49 PM, 12-Mar-2026

भूकंप चेतावनी प्रणाली के लिए 500 स्थानों पर लगेंगे सेंसर

राज्य में भूकंप चेतावनी प्रणाली के लिए 500 स्थानों पर सेंसर लगाए जाएंगे। पहले चरण में सरकार ने 115 करोड़ की लागत से 169 स्थानों पर सेंसर स्थापित कर चुकी है। बृहस्पतिवार को सदन में काजी निजामुद्दीन के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड संवेदनशील है। भूकंप की चेतावनी के लिए 500 स्थानों पर सेंसर लगाए जाएंगे। मैंपिंग कराने के बाद 169 स्थानों पर सेंसर लगाए गए हैं, इसमें 128 वर्तमान में संचालित हैं। नेपाल व हिमाचल से सटी सीमाओं के अलावा भूकंप की दृष्टि से थ्रस्ट क्षेत्रों में सेंसर स्थापित किए जा रहे हैं। इससे भूकंप आने की चेतावनी मिलने से समय पर बचाव किया जा सकेगा।

विज्ञापन
03:02 PM, 12-Mar-2026

ड्यूटी में तैनात जवानों के बीच पहुंचे डीजीपी, फीडबैक लिया

विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन सत्र की सुरक्षा में तैनात जवानों और अधिकारियों से पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सत्र के दौरान आने वाले चुनौतियों और महत्वूपर्ण फीडबैक लिया। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कर्तव्य निभा रहे पुलिस जवानों से पुलिस महानिदेशक ने उनकी चुनौतियों, ड्यूटी से जुड़ी कठिनाइयों तथा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। जवानों से ड्यूटी, रहने-खाने की व्यवस्था और फील्ड डिप्लॉयमेंट को लेकर महत्वपूर्ण फीडबैक लिया गया। डीजीपी ने कहा कि यह एक बेहतर अवसर है जब ग्राउंड जीरो पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों से सीधे सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, जिससे भविष्य की कार्ययोजनाओं को और बेहतर बनाया जा सके। 

02:09 PM, 12-Mar-2026

जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ विपक्ष, मंत्री को घेरा

विपक्ष की ओर से सवाल किया गया स्वास्थ्य योजना अंशदान आधारित योजना में कितने धन की व्यवस्था की गई है। उसके सापेक्ष कर्मियों का कितना भुगदान किया गया है। तकनीकी कारणों से लंबित कितने कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो पाया है और कितने धन की व्यवस्था की गई। मंत्री सवाल का जवाब घुमाते रहे तो विपक्ष बार-बार सही जवाव देने के लिए कहता रहा। 

01:26 PM, 12-Mar-2026

सरकार गरैसैंण को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना बना रही

भराड़ीसैंण में अवस्थापना विकास के कार्य आगे बढ़ रहे हैं। स्थायी राजधानी के सपनों को साकार करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। दो-चार दिन में वापस लौटने की जल्दबाजी के पीछे यह भी कारण है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। सरकार गरैसैंण को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना बना रही है। इसे धरातल पर उतरने में काफी वक्त लगेगा।

12:58 PM, 12-Mar-2026

सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा

विधानसभा सत्र के लिए पूरी सरकार भराड़ीसैंण में है। सत्र में सभी मंत्री, विधायकों के साथ आला अफसर भी पहुंचे हैं। सत्र की व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा के लिए सैकड़ों कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल रखा है। सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो रही है। वहीं, सदन के बाहर हर किसी की जुबान पर यही है कि सत्र कब समाप्त हो रहा है।

12:30 PM, 12-Mar-2026

हाट बाज़ार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की भी होगी जांच

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि हाट बाज़ार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की भी जांच होगी। जांच प्रक्रिया स्थानीय निकायों को भी देने को लेकर हुए सवाल पर मंत्री धन सिंह रावत ने जवाब दिया कि दिखाकर नीतिगत निर्णय लिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग में कर्मियों की कमी पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया जाएगा।

12:07 PM, 12-Mar-2026

सदन में मिलावटी खाद्य पदार्थो पर चर्चा 

सदन में मिलावटी खाद्य पदार्थो पर चर्चा हो रही है। विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुन्ना सिंह चौहान सहित अन्य के सवालों के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह कहा कि जल्द ही नियमित जांच शुरू कि जाएगी।

 

11:32 AM, 12-Mar-2026

सदन में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह दे रहे जवाब

सदन में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने बताया कि कर्मचारियों व पेंशनरो के लिए गोल्डन कॉर्ड पर कैशलेस इलाज पर 771 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

11:20 AM, 12-Mar-2026

प्रश्न काल शुरू

सदन में प्रश्न काल चल रहा है। संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा प्रदेश में 500 स्थान पर भूकंप चेतावनी प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। 169 स्थान पर लगाए जा चुके हैं। 115 करोड़ रुपये खर्च  किए गए हैं।

10:59 AM, 12-Mar-2026

सदन में पहुंचे सीएम धामी, सत्र शुरू

सीएम पुष्कर धामी सदन में पहुंच गए हैं। इसी के साथ विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी बोले-गैरसैंण को हमने हृदय में बसाया हैं, विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब

10:57 AM, 12-Mar-2026

सदन के बाहर मिले मंत्री धन सिंह और कांग्रेस विधायक

कुछ ही देर में सत्र शुरू होगा। सदन के बाहर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व अन्य भाजपा विधायकों ने कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की।

10:37 AM, 12-Mar-2026
सीएम ने किए भराड़ी देवी मंदिर के दर्शन - फोटो : सूचना

सीएम ने किए भराड़ी देवी मंदिर के दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में भराड़ी देवी मंदिर में माता के दर्शन किए और श्रीचरणों में नमन कर प्रदेश की सुख–समृद्धि की प्रार्थना की।

10:23 AM, 12-Mar-2026

विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे: सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष की ओर से बार-बार आरोप लगाए जा रहे हैं सरकार सदन नहीं चलाना चाहती है। लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले चार वर्षों में भराड़ीसैंण में सबसे अधिक सत्र हुए हैं। भविष्य में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार तक सत्र पहले से तय है। विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। हमने कोई गलत काम नहीं किया है। पहाड़ की उम्मीद व स्वाभिमान का प्रतीक गैरसैंण को हमने हृदय में बसाया है। यहीं वजह है कि सत्र के अलावा सरकार ने कई कार्यक्रम यहां कराए हैं।

 

09:50 AM, 12-Mar-2026

Uttarakhand Budget Session Live: प्रदेश में दो डिग्री कालेजों का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र का चौथा दिन है। सीएम धामी ने सदन में सत्र की अवधि बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैं। वहीं नियमों के तहत सदन चलाने के मसले पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस जारी है।

विपक्ष का कहना है कि नियमों में स्पष्ट है कि बजट पर चार दिन चर्चा होनी चाहिए। राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चार दिन चर्चा होनी चाहिए, लेकिन जिस दिन राज्यपाल का अभिभाषण था, उसी दिन बजट पेश कर दिया गया।




एक ही दिन बजट और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने यह कहते हुए सदन के बीज जाकर विधानसभा अध्यक्ष को कार्य संचालन नियमावली की पुस्तिका को लौटाया। राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष ने इसे बेहतर और हर वर्ग पर फोकस करने वाला बताया तो विपक्ष ने इसे दिशाहीन करार दिया। विपक्ष ने कहा, राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की ओर से तैयार किया गया राजनीतिक दस्तावेज है।

बढ़ सकती है सत्र की अवधि, सदन में सीएम ने दिए संकेत
विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ सकती है। बुधवार को राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए। सीएम ने कहा, रविवार को अवकाश कर सोमवार को भी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। विपक्ष के एक-एक बात का जवाब देंगे। विपक्षी जितनी चर्चा चाहता है हम करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें