फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Leader Murder Violence Live: भाजपा नेता का कत्ल, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, चार गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 02:09 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)

खास बातें

Violence in Uttarakhand, BJP Leader Murder Case Live Updates : पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को भाजपा नेता की हत्या हो गई थी। तभी से लोग आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। आज लोगों ने आरोपी के घर में आ लगा दी। पढ़ें पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:52 PM, 14-Jun-2026

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

 बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से युवक को पीटा गया था।

03:57 PM, 14-Jun-2026

भाई ने की प्रशासन से न्याय की मांग 

मृतक के भाई का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि पंचनामा तभी होगा जब अवैध भवन नीचे गिरेंगे। जिन्होंने हत्या की है उनके पूरे घर ध्वस्त होंगे तभी पंचनामा होगा।

03:11 PM, 14-Jun-2026

चार आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद घटना में शामिल चार आरोपियों रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम और शहबाज पुत्र शहीद को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
02:54 PM, 14-Jun-2026

भीड़ को हटाने में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्रि हुए तो पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ा। पुलिस मामले को शांत करने में जुटी है।

02:09 PM, 14-Jun-2026

पुलिस पर पथराव

क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को खदेड़ा तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
02:06 PM, 14-Jun-2026

कई लोगों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन नामज़द आरोपियों और 25 अन्य लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है।

01:25 PM, 14-Jun-2026

मामला दर्ज कर लिया गया- पुलिस

एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है। एक टीम इस मामले पर तेज़ी से काम कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। स्थिति सामान्य है और पुलिस टीम जांच में पूरी तरह जुटी हुई है; गिरफ़्तारी होते ही हम आपको जानकारी देंगे।

01:01 PM, 14-Jun-2026

युवक की हत्या सभी के लिए आघात की बात : तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक समुदाय की ओर से युवक की हत्या सभी के लिए आघात की बात है। उन्होंने कहा कि कभी दिल्ली में हमारा बेटा तरुण तो कभी गाजियाबाद में सूर्या और बैरागीवाला में विनोद मारा जाता है। उन्होंने कहा कि लगता है देश में हिंदू सुरक्षित नहीं है।

12:41 PM, 14-Jun-2026

फोन नहीं उठाते, किसी का भी प्रमोशन नहीं होने दूंगा: चौहान

हत्या के बाद विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान बैरागीवाला गांव में पहुंचे। उन्होंने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि कोतवाली और थानों में अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। उसने बताया कि आदूवाला में भी एक गंभीर मामला सामने आया था। उन्होंने कोतवाली में फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि जब कोतवाली थानों में फोन नहीं उठाते हैं तभी इस तरह की घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र के किसी भी अधिकारी की पदोन्नति नहीं हो।  

12:04 PM, 14-Jun-2026

इंटरनेट सेवा बंद

क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद सुबह पुलिस प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि भ्रामक सामग्री इंटरनेट पर ना फैलाई जाए।

11:50 AM, 14-Jun-2026
भाजपा नेता की हत्या के बाद आरोपी के घर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आगजनी के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

क्षेत्र में तनाव की स्थिति के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और हिंदूवादी नेताओं और ग्रामीणों के प्रदर्शन और आरोपी के घर में आगजनी के बाद घर पर बुलडोजर चला।

11:46 AM, 14-Jun-2026
आरोपी के घर में आग लगाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आराेपी के घर में आगजनी

बैरागीवाला में देर रात भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की पीट कर हत्या के बाद गांव में सांप्रदायिक चुनाव की स्थिति बनी हुई है। आज आरोपी के घर को जेसीबी से तोड़ने की मांग करते हुए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग गांव में एकत्र हो गए। भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी है। पुलिस भीड़ को काबू करने का प्रयास कर रही है। वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है।

11:41 AM, 14-Jun-2026

BJP Leader Murder Violence Live: भाजपा नेता का कत्ल, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, चार गिरफ्तार

शनिवार देर रात सहसपुर में पुरानी रंजिश के चलते  पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर विनोद उसके भाई अशोक व राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया था। विनोद और उसके परिवार ने पूर्व प्रधान इस्पाक के कार्यकाल की सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कई जानकारी मांगी थी। उन्होंने प्रधान के कार्यकाल में ग्राम समाज की भूमि और अन्य मामलों में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

Vikasnagar: रंजिश में भाजयुमो नेता की हत्या, क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव, आरोपियों के घर पर हमला, पथराव

इससे दोनों पक्षों में रंजिश पैदा हो गई थी। दोनों परिवारों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे। बगल का खेत पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे इम्तियाज का था। इम्तियाज के आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान अमन, यूनुस, अनीस और रज्जाक आदि भी मौके पर आ गए। फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि इम्तियाज और उसके साथियों ने विनोद, अशोक और राजेश पर भारी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। रज्जाक ने विनोद के सिर पर हथौड़े से तीन वार किए। अन्य दोनों भाइयों को भी जमकर पीटा। घायल अवस्था में तीनों भाइयों को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें