या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}गृह मंत्री अमित शाह दोनों कार्यक्रमों के बाद वापस दिल्ली लौट गए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया। उन्होंने यह निशान पुलिस के ध्वज अधिकारी को सौंपा। उत्तराखंड यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बन गया है। यह सम्मान पुलिस बल की सेवाओं और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुछ ही देर में राष्ट्रपति निशान प्रदान करेंगे। इससे पहले चारों धर्मों के धर्मगुरु निशान की पूजा-अर्चना करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुलिस लाइन पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण किया।
अमित शाह ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ऐसा एक काम बताना चाहिए, जिसे उत्तराखंड की जनता याद रखती हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उत्तराखंड की संरचना और विकास को रोकने का काम किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के कार्यकाल में बने सड़क नेटवर्क और रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यकाल में कुंभ के वैज्ञानिक आयोजन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक उत्तराखंड को मनीऑर्डर इकोनॉमी के भरोसे छोड़ दिया था, जबकि भाजपा ने प्रदेश में धन का सृजन करने वाली इंडस्ट्री स्थापित करने का काम किया है। सीमावर्ती क्षेत्रों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस कहती थी कि चीन अंदर आ जाएगा, लेकिन भाजपा सरकार ने सड़कों का निर्माण किया है। आज देश की सुरक्षा इतनी मजबूत है कि कोई भी यहां घुसने की हिम्मत नहीं कर सकता।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब वह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की बात करते हैं तो कुछ लोग इसे स्वीकार नहीं करते। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में किसी को चार शादियां करने की अनुमति होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब कोई चार शादियां नहीं कर सकता और न ही तीन तलाक दे सकता है। अमित शाह ने दावा किया कि देश के 15 राज्यों में यूसीसी पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिना किसी सिफारिश के 35 हजार युवाओं को नौकरी मिली है। प्रदेश में धर्मांतरण अब संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने कई विकास कार्य किए हैं। इनमें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण और किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का जिक्र करने लगेंगे तो सात दिन की भागवत कथा करनी पड़ेगी।
अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विकास की गति को रुकने नहीं दिया। भाजपा सरकार उत्तराखंड को महान बनाने में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करती है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 से अब तक उत्तराखंड की जीएसडीपी में 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की प्रति व्यक्ति आय में भी 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अमित शाह ने कहा कि उन्होंने आज सुबह इन्वेस्टमेंट समिट के निवेश प्रस्तावों की प्रगति की जानकारी ली। इसके तहत एक लाख करोड़ रुपये के उद्योग धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को भी धरातल पर उतारने का काम किया है।
अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारने का काम किया है। विकसित भारत की यात्रा में विकसित उत्तराखंड सबसे पहला पड़ाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौरव, सिद्धि और संकल्प के साथ यह यात्रा आगे बढ़ रही है। गौरव उत्तराखंड राज्य के गठन का है, जबकि सिद्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की है। उन्होंने संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2047 में जब देश विकसित होगा, तब उत्तराखंड को विकसित राज्यों में सबसे आगे रखना है। इसके साथ ही नई युवा पीढ़ी को भी देशभक्ति की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान उन्होंने वीरांगना तीलू रौतेली और माधो सिंह भंडारी को भी याद किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करने का है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग वर्षों तक अलग राज्य के लिए संघर्ष करते रहे। इस दौरान कांग्रेस और सपा के इंडी अलायंस ने प्रदेश के युवाओं पर अत्याचार किए और उन्हें मौत के घाट उतारा। रामपुर तिराहा सहित राज्य आंदोलन के दौरान हुए संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने सभी आंदोलनकारियों को नमन किया।
सीएम धामी के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। उन्होंने मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि आप सबको मेरा राम-राम, नमस्कार। इसके बाद उन्होंने कहा कि यहां से राहुल बाबा तक आवाज जानी चाहिए कि उत्तराखंड में इस बार भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने विजय के संकल्प के साथ मुट्ठी भींचकर 'जय श्रीराम' के नारे भी लगवाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गंगाजल भेंट किया। इस दौरान अमित शाह ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में कुल 1475 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस के युवराज और उनके नेता किस तरह लोगों के बीच भ्रम फैलाकर अपना राजनीतिक हित साधना चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने यहां 'छात्रों की गूंज' नहीं, बल्कि 'झूठ की गूंज' कार्यक्रम किया। धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सख्त नकलरोधी कानून बनाया है, जिसके बाद युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने मदरसा बोर्ड हटाकर अल्पसंख्यक विकास प्राधिकरण बनाया है, ताकि सभी को समान शिक्षा मिल सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाई है। इसके बावजूद कांग्रेस जनता के बीच इस मामले को लेकर गलत प्रचार कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में महिलाओं पर हुए अत्याचारों और जेनी जैसे प्रकरणों को कांग्रेस भूल गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तीन नए कानूनों और अनुच्छेद 370 हटाए जाने जैसे फैसलों से देश की एकता और मजबूती बढ़ी है। उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति कलर मिलने पर उन्होंने पूरे प्रदेश को बधाई दी। धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारियों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकसित करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को भड़काना गलत है। चुनाव जीतने पर सब ठीक रहता है, लेकिन हारने पर कभी चुनाव आयोग तो कभी ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों को घुसपैठिया कहा जाता है, लेकिन कुछ लोग उत्तराखंड के लोगों को ही घुसपैठिया कह रहे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान प्रदर्शन कर रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, किशन नगर चौक से भी पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा। पुलिस उन्हें कुछ दूरी तक ले गई और बाद में छोड़ दिया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में लगाई गई होर्डिंग पर काली स्याही से अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग से जुड़े नारे लिखे गए। होर्डिंग पर लिखे नारों के जरिए अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विरोध जताया गया।
परेड ग्राउंड की ओर बढ़ने के दौरान उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और दौड़ते हुए आगे बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मी भी उनके पीछे दौड़े। मौके पर कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उत्तराखंड राज्य के लिए हुए संघर्ष और बलिदानों को याद करने का दिन भी है। खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा सहित कई स्थानों पर हुए बलिदानों के बाद उत्तराखंड राज्य मिला। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पलायन रोकना और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। सतपाल महाराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनरल बिपिन रावत को सड़क का गुंडा कहा था और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर रही है, उसने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहा था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह के मंच पर पहुंच गए। यहां उनके पहुंचने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वागत किया।
उधर, परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है। आने वाले पांच वर्षों में इन प्रयासों को और मजबूती के साथ धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है।
इस दौरान सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदीप बत्रा सहित कई नेता मौजूद रहे। संगठन की ओर से सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल और दीप्ति रावत भारद्वाज भी कार्यक्रम में पहुंचे।
परेड ग्राउंड में करीब दो घंटे तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह पुलिस लाइन रेसकोर्स पहुंचेंगे। यहां आयोजित समारोह में वह उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करेंगे। यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का अवसर होगा। अमित शाह के कार्यक्रम में भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह हेलिकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए और परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में पहुंचे। मंच पर उनके पहुंचने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वागत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गंगाजल भेंट किया। इस दौरान अमित शाह ने कुल 1475 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस दौरान सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदीप बत्रा समेत कई नेता मौजूद रहे। संगठन की ओर से सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल और दीप्ति रावत भारद्वाज भी कार्यक्रम में पहुंचे।
मुट्ठी भींचकर जय श्रीराम' के नारे भी लगवाए
जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अमित शाह ने मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए कहा, आप सबको मेरा राम-राम, नमस्कार।"इसके बाद उन्होंने कहा कि यहां से राहुल बाबा तक आवाज जानी चाहिए कि उत्तराखंड में इस बार भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने विजय के संकल्प के साथ मुट्ठी भींचकर 'जय श्रीराम' के नारे भी लगवाए।
शाह ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करने का है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग वर्षों तक अलग राज्य के लिए संघर्ष करते रहे। इस दौरान कांग्रेस और सपा के इंडी अलायंस ने प्रदेश के युवाओं पर अत्याचार किए और उन्हें मौत के घाट उतारा। रामपुर तिराहा सहित राज्य आंदोलन के दौरान हुए संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने सभी आंदोलनकारियों को नमन किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारने का काम किया है। विकसित भारत की यात्रा में विकसित उत्तराखंड सबसे पहला पड़ाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौरव, सिद्धि और संकल्प के साथ यह यात्रा आगे बढ़ रही है। गौरव उत्तराखंड राज्य के गठन का है, जबकि सिद्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की है।