फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Samwad Live: 'रिश्ते की लंबाई उसके पीछे की गहराई पर निर्भर होती है', संवाद में बोले गौर गोपाल दास

Tue, 10 Jun 2025 06:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

खास बातें

Amar Ujala Samwad Uttarakhand 2025 Live News Updates in Hindi: एक बार फिर अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन राजधानी देहरादून में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विकास समेत अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। यहां पढ़ें संवाद से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
गौर गोपाल दास, प्रेरक वक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:26 PM, 10-Jun-2025

उम्मीद पर ही सारी दुनिया टिकी है- गौर गोपाल दास
गौर गोपाल दास ने आगे कहा- उम्मीद ही एक रिश्ते का सबसे बड़ा आधार है, चाहे वो किसी तरह का रिश्ता हो। ये उम्मीद हर तरफ है, पढ़ाई, करियर में यहां तक की अध्यात्म में भी उम्मीद है कि, एक दिन ईश्वर का दर्शन हो जाएगा और उम्मीद है कि मोक्ष की प्राप्ति हो जाएगी। उम्मीद पर ही सारी दुनिया टिकी है। चाहे कुछ भी हो जाए, एक चीज कभी नहीं छूटनी चाहिए- उम्मीद। इस को जीतने की मानसिकता कहते हैं। एक बात तो पक्की है, सभी लड़ाई मन में लड़ी जाती है और वहीं जीतना मायने रखा है। अगर मन में हार गए तो हर जगह हार जाएंगे।

06:18 PM, 10-Jun-2025

आरसीबी की जीत और बंगलूरू भगदड़ पर बोले गौर गोपाल दास
इस दौरान गौर गोपाल दास ने कहा- वो उम्मीद ही थी, जिसने 18 साल के इंतजार के बाद आरसीबी के हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी आई। बाद में जो भी हुआ, वो दर्दनाक हुआ है। लेकिन 18 साल का जूनून, जज्बा, हौसला और पागलपन से तब एक ट्रॉफी हाथ में आई।

06:16 PM, 10-Jun-2025

'रिश्ते की लंबाई उसके पीछे की गहराई पर निर्भर होती है'
गौर गोपाल दास ने आगे कहा कि- अगर आपको साथ नहीं रहना है और फिर आपका रिश्ता चल जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन 50 साल तक एक छत के नीचे साथ में रहना है, सारे उतार-चढ़ाव एकसाथ देखने हैं। एक दूसरे के अहंकार को झेलना है, तब 50 साल हो जाए, उसको मनाना होता है। हम न किसी रिश्ते की लंबाई को मनाते हैं। लेकिन किसी भी रिश्ते के लंबाई के पीछे की जो गहराई है, उसको कोई नहीं मनाता है। क्योंकि किसी भी रिश्ते की लंबाई उसके पीछे की गहराई पर निर्भर करती है।

विज्ञापन
06:06 PM, 10-Jun-2025

हम रिश्ते की लंबाई का जश्न मनाते हैं, लेकिन उसकी गहराई का जश्न नहीं मनाते: गौर गोपाल दास
मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मैं आपको आज एक कहानी बताकर शुरू करता हूं। मुंबई के एक ऑल मेन्स क्लब था। उस ऑल मेन्स क्लब में एक शर्मा जी थे। शर्मा जी की 50वीं शादी की सालगिरह थी। 50 साल शादीशुदा रहना आसान नहीं रहता तो बाकी पुरुष जो थे वह शर्मा जी से पूछते हैं कि 50 साल तक खुशी से शादीशुदा रहने का राज बताइए। जवाब में शर्मा जी ने कहा कि जब हमारी शादी की 25वीं सालगिरह थी तो मैं अपनी पत्नी को स्विट्जरलैंड ले गया था। इस पर एक पुरुष ने पूछा कि 25वीं सालगिरह में स्विट्जरलैंड ले गए तो 50वीं सालगिरह में क्या करने वाले हैं तो शर्मा जी ने जवाब दिया कि 50वीं सालगिरह में उसको वापस लाने स्विट्जरलैंड जा रहा हूं। गौर गोपाल दास ने आगे कहा कि अगर आपको साथ में नहीं रहना है फिर आपका रिश्ता चल जाए तो अगर 50 साल तक एक साथ साथ में रहना है। सारे उतार-चढ़ाव एक साथ रहना है तब फिर 50 साल हो जाए तो उसका जश्न मनाना चाहता है। हम रिश्ते की लंबाई का जश्न मनाते हैं लेकिन उसकी गहराई का जश्न कोई नहीं मनाता है। इसलिए अमर उजाला का अभिनंदन, 77 साल में कई उतार-चढ़ाव आ होंगे। ऊपर-नीचे बहुत हुआ होगा। दिक्कतें-परेशानियां कई आईं होंगी, इस सबके बावजूद आगे बढ़ने के लिए जुनून और जज्बा लगता है। 

05:54 PM, 10-Jun-2025

जाने-माने प्रेरक वक्ता व लाइफ कोच
सोशल मीडिया में 51 लाख से अधिक अनुयायी वाले गौर गोपाल दास जाने-माने प्रेरक वक्ता व लाइफ कोच हैं। इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ने के बाद वे इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) से जुड़ गए। 

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
महाराष्ट्र में जन्मे गौर गोपाल दास ने कुसरो वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुणे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। 1992 में स्नातक करने के बाद पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से 1995 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री की और एक नामी कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
05:41 PM, 10-Jun-2025



संवाद में वर्चुअल माध्यम से जुड़े केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि अमर उजाला को महत्वपूर्ण कार्यक्रम अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2025 के आयोजन लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। नड्डा ने आगे कहा कि मुझे ये जानकर अत्यंत हर्ष हुआ कि आपने अपने महत्वपूर्ण 'संवाद' कार्यक्रम को तब आयोजित किया है जब 9 जून को केन्द्र में पीएम मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 महत्वपूर्ण वर्ष पूरे हुए हैं। आपने मुझे संवाद उत्तराखंड 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जो मेरे लिए गर्व की बात है। 

नड्डा ने आगे कहा कि मैंने तो पूरा मन बनाया था कि मैं आपके साथ, आपके बीच अमर उजाला के कार्यक्रम में होता और हर विषय पर आपसे बातें करता, लेकिन व्यस्तता और जरूरी कामों के चलते मैं इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं, इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जल्द ही अमर उजाला के मंच पर आऊंगा और आपके साथ संवाद भी करूंगा। जैसा कि आप जानते हैं कि 9 जून को ही पीएम मोदी की सरकार के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे हुए हैं। 11 वर्षों की ये यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा रही है। देश ने इन 11 वर्षों में भारत को बदलते देखा है और हम सब 140 करोड़ भारतवासी इसके साक्षी हैं। देशवासियों के लिए सत्ता अब सेवा बन गई है, सरकार अब सहभागी बन गई है और सुशासन अब प्रशासन की संस्कृति बन गई है। हम सबको इस बात का गर्व है कि हम भारत के स्वर्णिम कालखंड को जी रहे हैं। देश ने हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं, भारत अब लेने वाला भारत नहीं है बल्कि देने वाले भारत के रूप में जाना जा रहा है। पीएम मोदी की अगुवाई में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की अवधारणा के साथ अंत्योदय के मूल मंत्र को सार्थक करते हुए सर्व समावेशी विकास हो रहा है। 

अमर उजाला ने हमेशा सच का साथ दिया: जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि उत्तराखंड में हमारी पुष्कर सिंह धामी की सरकार पीएम मोदी के विजन को अक्षरश: जमीन पर उतार रही है। आपने संवाद उत्तराखंड की थीम भी बहुत अच्छी चुनी है कि उत्तराखंड स्वर्णिम शताब्दी की ओर। पिछले आठ वर्षों में उत्तराखंड ने डबल इंजन की सरकार में प्रगति की नई कहानी लिखी है। पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में उत्तराखंड ने विकास की लंबी छलांग लगाई है। पीएम मोदी ने भी कई बार कहा कि ये दशक उत्तराखंड का है। बहुत सारे विषय हैं जिन पर मैं चर्चा करना चाहता हूं, लेकिन परिस्थिति ही ऐसी है कि मैं आपके कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाया, मैं पुन: इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं, जल्द ही आपके बीच अमर उजाला के मंच पर आऊंगा। अमर उजाला अपनी जनसरोकार की बातों के लिए जाना जाता है, अमर उजाला ने हमेशा सच का साथ दिया है, आप हमेशा जनता की आवाज बने, मेरी आपको शुभकामनाएं हैं कि आप इसी तरह सार्थक चर्चाएं करते रहें, उत्तराखंड और देश के विकास में अपनी भागीदारी देके रहें, मैं फिर से सबकों बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

05:24 PM, 10-Jun-2025

सवाल- आप मुंबई में अपने अभिनेता बनने तक की यात्रा को स्ट्रगल नहीं कहते, ऐसा क्यों? 
जवाब- यह एक ऐसा फील्ड है, जहां हर इंसान के अंदर एक अभिनेता है। मुझे ऐसा कोई इंसान नहीं मिला, जो खुद को स्क्रीन पर नहीं देखना चाहता हो। यह हर इंसान की भीतरीय अनुभूति है कि वह खुद को स्क्रीन पर देखना चाहता है। जब मैं अपनी मंजिल अपनी खुशी के लिए वहां गया। एक छत थी, खाना था तो संघर्ष कहां रहा। ऐसा नहीं था कि सड़क पर सो रहा था। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं क्यों हूं यहां वापस चला जाता हूं। मानसिक स्ट्रगल था।

सवाल- अभिनेता बनने की यात्रा के दौरान आपके मां-पिता की तरफ से कभी ऐसा होता था कि वह बोले हों कि कुछ और देख सकता हो? 
जवाब- एक दोस्त है मेरा वह कहता है कि मां-बाप कभी आपके फैसले के खिलाफ नहीं होते हैं बस वो आपको गरीब नहीं देखना चाहते हैं। जब तक बच्चा पैसा नहीं कमाने लग जाता है तब तक मां-बाप को उसकी चिंता रहती है। जिस दिन वह पैसे कमाने लग जाता है उस दिन वह चिंता मुक्त हो जाते हैं। मेरे पिता ने यह कभी नहीं कहा कि अगर नहीं हो रहा है तो छोड़ दो मां जरूर चिंता करती थीं।

05:23 PM, 10-Jun-2025

सवाल- आप जब पहली बार पिता से गले लगे, तो उनका क्या रिएक्शन था?
जवाब- यह तो याद नहीं। लेकिन, वह भी कभी दोनों हाथों से गले नहीं लगाते थे। एक ही हाथ से गले लगाते थे।

05:21 PM, 10-Jun-2025

सवाल- आप कॉलेज से आते थे। आप अपने पिता से गले लगते थे। पिता से अमूमन लड़के गले नहीं मिलते हैं। आपके साथ ऐसा कैसे हुआ?
जवाब- आप बैरियर को कैसे नहीं तोड़ सकते। शायद पिता के पिता ने भी उन्हें कभी गले नहीं लगाया होगा। उन्हें भी वह महसूस हुआ। मुझे भी लगा कि इसे तोड़ना पड़ेगा।

05:18 PM, 10-Jun-2025

सवाल- आप ऑडिशन देने जाते थे तो कभी ऐसा होता था कि चलो चलते हैं। काम बना तो बना, नहीं तो कुछ और काम निकलेगा?
जवाब- काम क्या निकलेगा। ऑडिशन में दो ही चीजें होती हैं या तो काम मिलेगा या नहीं मिलेगा। जीवन का सबसे मुश्किल दौर वह होता है, जब आपको शुरुआती काम मिलता है। कोई रेफ्रेंस नहीं होता। आप अच्छे एक्टर हो या नहीं। वह मुश्किल दौर होता है। लेकिन, ऐसा नहीं कि नहीं हुआ तो क्या हुआ। फिर एक दौर आएगा।

05:17 PM, 10-Jun-2025

सवाल- आप छह दोस्तों के साथ रहते थे। क्या किसी ने कहा था कि जयदीप याद रखना आप बहुत बड़े कलाकार बनोगे?
जवाब- मेरे हरियाणा के दोस्त हैं अल्केश, उन्होंने पहली बार कहा कि तुझे पता नहीं कि तू एक्टर है। कई और दोस्त हैं, दोस्तों का भरोसा तो होता है कि हां हो जाएगा।

05:16 PM, 10-Jun-2025

सवाल- मुंबई में जब एक कमरे के अंदर छह लोग इकट्ठे रहते थे। नींद आती थी, आंखों में सपने पलते थे, कैसा अनुभव था?
जवाब- नींद तो नहीं आती थी। अभिनेता बनने आप मुंबई गए हो, जीवन में कठिनाइयां। हमने जितने साल संघर्ष में गुजारे, उसमें सिर्फ एक ही कमी थी पैसे की। बाकी कोई कमी नहीं थी। कठिनाई थीं, वो सबके जीवन में होती हैं। 

05:15 PM, 10-Jun-2025

सवाल- देहरादून की आपकी कई यादें हैं। आप यहां अपने दोस्त की पासिंग परेड देखने आए थे। आपने भारतीय आर्मी में जाने का सपना भी देखा। जिस दिन वह सपना टूटा तो क्या लगा?
जवाब- पहला रिश्ता तो देहरादून से वही बना था। एसएसबी क्लियर नहीं हुआ। जीवन कभी रुकता नहीं है। आप कोई न कोई रास्ता खोजते हो। 19-20 साल का एक लड़का उस वक्त जो महसूस कर सकता था। 

05:09 PM, 10-Jun-2025

संवाद के मंच पर पहुंचे अभिनेता जयदीप अहलावत
बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत अमर उजाला संवाद के मंच पर पहुंच गए हैं। वह अभिनय में हुनर की बात विषय पर अपने विचार रखेंगे। 

05:04 PM, 10-Jun-2025

भारत की सेनाएं सरहद के इस पार और उस पार कार्रवाई करने में सक्षम: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सेनाएं सरहद के इस पार और सरहद के उस पार भी कार्रवाई करने में पूरी तरह से सक्षम है। यह तो पाकिस्तान ने भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देख लिया है। लेकिन पाकिस्तान जिद्दी बच्चे की तरह मानता ही नहीं। इसलिए पूरी दुनिया के लिए जरूरी है कि पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर हर तरह का कूटनीतिक, रणनीतिक और आर्थिक दबाव बनाया जाना चाहिए। 

04:47 PM, 10-Jun-2025

जनता के स्तर पर भी सतर्क होने का समय आ गया: रक्षामंत्री
रक्षामंत्री ने कहा कि आप सभी ने देखा होगा कि जब तक जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू था, तब तक सभी कहते थे कि कश्मीर भारत में तो है, लेकिन वह भारत से इंटिग्रेट नहीं है। अब 370 हटने के बाद वह भारत से पूरी तरह इंटिग्रेट हो गया है। जम्मू-कश्मीर में लाखों पर्यटक आए। जमीनी स्तर पर वहां सुशासन दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर को भारत का मस्तक कहा जाता है, जब यह मस्तक चमकने लगा तो पड़ोसी को चमक बर्दाश्त नहीं हुई और उसने आतंकी वारदात को अंजाम दिया। आतंकियों को तो हमने जवाब दे दिया, लेकिन इस तरह की घटना भविष्य में न हो, यह भारतीय सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा है। अब जनता के स्तर पर भी सतर्क होने का समय आ गया है।

आतंकवाद मानवता के लिए अभिशाप: रक्षामंत्री
आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा अभिशाप है। मानवीय सभ्यता के सबसे अहम मूल्यों का यह दुश्मन है। आतंकवाद हमारे लोकतंत्र और सह-अस्तित्व के समक्ष बड़ा खतरा है। यह विकृत मानसिकता है। मानवता पर कलंक है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई मानवता के मूलभूत मूल्यों की रक्षा की लड़ाई है। मानवता के सामने जितनी भी भयावह बीमारियां आईं, वह देर-सवेर खत्म हुई। आतंकवाद भी महामारी है, उसे मरना ही है। लेकिन इसे अपनी मौत मरने को नहीं छोड़ा जा सकता। यह चुनौती देता रहेगा। इसलिए आतंकवाद की समस्या का अब स्थायी समाधान बहुत आवश्यक है।

04:45 PM, 10-Jun-2025

जैश और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों पर पहली बार किसी ने हमला किया तो वह भारत है: रक्षामंत्री
उत्तराखंड हमें न सिर्फ मानसिक शांति की अनुभूति देता है, बल्कि वीरता का भी संदेश देता है। यहां के सपूतों ने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर किया है। सेना की दो रेजीमेंट इस राज्य के दो क्षेत्रों पर आधारित हैं। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यहीं जन्मे थे। मैंने देश के गृह मंत्री के रूप में भी काम किया है। चाहे आंतरिक सुरक्षा की बात हो या सीमाओं पर सुरक्षा की बात हो, पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने का काम किया है। हमने एटिट्यूड और एक्शन को बदला है। पहलगाम में आतंकियों ने जिस तरह धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया, उसने देश को झकझोर दिया। उन्होंने धर्म पूछकर मारा, लेकिन हमने उनका धर्म पूछकर नहीं, उनका कर्म देखकर मारा। यह देश की सामाजिक एकता पर हुआ हमला था। धर्म पूछकर मारने के पीछे उनका उद्देश्य था भारत की सांस्कृतिक एकता को नुकसान पहुंचाना। हमने उनके आतंकी ढांचे को तबाह कर दिया। लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों पर पहली बार किसी ने हमला किया है, तो वह भारत है। यह आतंकियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 

04:44 PM, 10-Jun-2025

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में देवता भी आने को लालायित रहते हैं
मेरे मुख्यमंत्री रहते इसका विभाजन हुआ था। यह राज्य उस समय भारत के नक्शे पर आया था। तबसे लेकर आज तक मैंने इसे एक नई पहचान बनाते देखा है। कई मुख्यमंत्री हुए। पुष्कर सिंह धामी अब मुख्यमंत्री हैं। उत्तराखंड इन लोगों के नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक यात्रा को सहेजने में आगे रहा है। दुनिया इसे देवभूमि कहकर संबोधित करती है। यह दिव्य और दैवीय पहचान है। चार धामों का एक ही राज्य में होना चमत्कार है और ईश्वर की इस धरती पर महती कृपा है। यह भूमि तो देवभूमि है। पूरे उत्तराखंड में कुछ-कुछ दूरी पर आपको कोई न कोई मंदिर देखने को मिला। जब भाजपा की युवा इकाई में था, तब से यहां आ रहा हूं। किसी भी रास्ते से गुजरिए, कोई न कोई प्राचीन मंदिर आपको दिखेगा। यहां देवता भी आने को लालायित रहते हैं, आप इसी भूमि के निवासी हैं। उत्तराखंड पुण्य भूमि तो है ही, साथी ही यह सामरिक और सैन्य शक्ति का भी स्रोत है। आज के समय में जब देश को कई तरह की चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उत्तराखंड जैसे राज्यों की जिम्मेदारी स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। यह पर्वतीय राज्य जरूर है, इसकी भूमिका सांस्कृतिक-आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि सामरिक रूप से भी है। 

04:32 PM, 10-Jun-2025

पाकिस्तान को फादर ऑफ द ग्लोबल टेररिज्म की उपाधि मिली है: रक्षामंत्री
पाकिस्तान पर हमला करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को एक ही साथ आजादी मिली थी, लेकिन आज जहां दुनिया में भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में पहचान मिली है, तो वहीं पाकिस्तान को फादर ऑफ द ग्लोबल टेररिज्म की उपाधि मिली है। पाकिस्तान को उसी नजरिये से आज देखा जाता है। पाकिस्तान ने हमेशा से आतंकियों को पनाह दी है। 

04:25 PM, 10-Jun-2025

रक्षामंत्री ने उत्तराखंड से अपने जुड़ाव की बात साझा की
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पत्रकारिता एक पेशा ही नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय कर्तव्य है। जो न केवल हमें सूचना देता है बल्कि देश की सुरक्षा के प्रति हर समय सचेत, सजग और जागरूक भी करता है। आज का आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि यह उत्तराखंड में हो रहा है। उत्तराखंड से मेरा खास जुड़ाव है। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड का जब विभाजन हुआ था तो उस समय संयुक्त उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री मैं ही था। 

अमर उजाला की पहुंच और पकड़ सटीक: रक्षामंत्री

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्सों में अमर उजाला का इतना असर है कि मोहल्ले में अगर किसी के पास अगर हर तरह की खबरों का भंडार हो तो लोग उसे मोहल्ले का अमर उजाला कहकर पुकारते हैं। यह अमर उजाला की पहुंच और पकड़ का सटीक प्रमाण है। आज भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गांवों-कस्बों में सुबह की शुरुआत चाय के साथ अमर उजाला के पन्नों से होती है। आपकी खबरें केवल सूचना मात्र नहीं होती, बल्कि समाज की नब्ज को टटोलने वाली प्रभावी पत्रकारिता से जुड़ी होती हैं। आपने लोगों को जागरूक किया है, लोगों को जोड़ने का काम किया है और कभी-कभी लोगों को झकझोरने का काम किया है। 

पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य: रक्षामंत्री
रक्षामंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा केवल सीमाओं पर ही नहीं है, बल्कि साइबर और सोशल क्षेत्रों में भी बहुत बड़ी चुनौती के रूप में हमारे सामने है। इसलिए पत्रकारिता एक वॉचडॉग बनकर काम कर रही है। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि एक राष्ट्रीय कर्तव्य भी है, जो न केवल हमें सूचना देती है, बल्कि हर समय हमें देश की सुरक्षा के प्रति सचेत और सजग भी रखती है और जागरूक भी बनाती है। 

04:14 PM, 10-Jun-2025

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सुबह की शुरुआत अमर उजाला से होती है
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी मैं उत्तराखंड आता हूं मुझे यहां एक अपनापन का भाव महसूस होता है। सुबह की शुरुआत अमर उजाला के पन्नों से होती है। खबरें सूचना मात्र नहीं होतीं, राष्ट्रीय सुरक्षा, शांति और सरकार की मजबूती होती हैं। उसके साथ ही स्वस्थ पत्रकारिता की शक्ति भी होती हैं।

04:05 PM, 10-Jun-2025

करगिल युद्ध में दिखाया था शौर्य
बंकर एक ऊर्ध्वाधर, बर्फ से ढके 1000 फुट ऊंची चट्टान के शीर्ष पर थे। यादव स्वेच्छा से चट्टान पर चढ़ गए और भविष्य में आवश्यकता की संभावना के चलते रस्सियों को स्थापित किया। आधे रास्ते में एक दुश्मन बंकर ने मशीन गन और रॉकेट फायर किया, जिसमें प्लाटून कमांडर और दो अन्य शहीद हो गए। गले और कंधे में तीन गोलियां लगने के बावजूद यादव शेष 60 फीट चढ़ गए और शीर्ष पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह पहले बंकर में घुस गए।

04:03 PM, 10-Jun-2025

सवाल- एक दुनिया है जो सिर्फ मोबाइल पर जीती है, और एक दुनिया है जो सरहद पर देश की रक्षा के लिए जीती है।

जवाब- रील और रियल लाइफ में बहुत फर्क है और फर्क हर जगह नजर आ जाता है। हमारी लाइफ सोशल मीडिया की नहीं है। हमारी लाइफ इस धरती पर कुछ और करने की है।रील बनाने का वातावरण सरहद पर खड़ा सैनिक देता हैं। जो दिन रात हर मौसम में सीमा पर खड़ा होता है। उसके पैर नहीं डगमगाते हैं, हाथ नहीं कंपकपाते हैं, नजरें नहीं झुकती हैं, बल्कि नजरों को सामने दुश्मनों पर टिका कर रखता हैं।

04:01 PM, 10-Jun-2025

फौज हर दिन एक नई सफलता प्राप्त करती है: योगेंद्र सिंह
नागरिकों को एक छोटी से सफलता मिल जाए तो वह 10 दिन तक काम नहीं करता है। वह जश्न मनाता है, उत्सव मनाता है। हमारी फौज हर दिन एक नई सफलता प्राप्त करती है। एक नया आयाम स्थापित करती है। कुछ पल के लिए जश्न मनाती है, फिर बूट की ठोकर मारकर उस सफलता को दूर कर देती है। ताकि सफलता सिर चढ़कर न बोले, वह जवानों की बूट की ठोकरों पर रहे। उसी का नतीजा था कि हमें टाइगर हिल मिली। 

03:52 PM, 10-Jun-2025

'संवाद' के मंच पर देशभक्ति की बात
देहरादून में अमर उजाला संवाद उत्तराखंड कार्यक्रम परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने भी शिरकत की है। योगेंद्र सिंह यादव का अमर उजाला संवाद के मंच पर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव

सिर्फ 19 साल की आयु में परमवीर चक्र प्राप्त करने वाली ग्रेनेडियर यादव सबसे कम उम्र के सैनिक हैं। कैप्टन योगेंद्र 18 ग्रेनेडियर्स के साथ कार्यरत कमांडो प्लाटून घातक का हिस्सा थे, जो चार जुलाई 1999 के शुरुआती घंटों में टाइगर हिल पर तीन सामरिक बंकरों पर कब्जा करने के लिए नामित की गई थी।

03:45 PM, 10-Jun-2025

तान्या आपने 12 के बाद पढ़ाई नहीं की। इंग्लिश भी नहीं आती थी। फिर कैसे अंग्रेजी सीखी और क्यों जरूरत पड़ी?

तान्या ने कहा कि हमारी मातृभाषा हिंदी है, लेकिन इंग्लिश बोलने वालों को बहुत ग्लैमरस माना जाता है। हालांकि, अब मुझे फर्क नहीं पड़ता। नीतू अब हर कोई सोशल मीडिया से कमाने की सोच रहा है। कुछ लोग तो जॉब छोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए क्या बताएंगी कि कैसे शुरुआत करें?

नीतू ने कहा, 'जो आपको पसंद हो उससे शुरुआत करें। अगर कुकिंग पसंद है तो कुकिंग से करें। गेमिंग पसंद है तो गेमिंग से। मुझे पता चला कि मुझे एक्टिंग करना पसंद है। सबसे यही कहूंगी कि आपको जो पसंद हो उससे शुरुआत करें। व्लॉगिंग पसंद है तो वह करें'।

लखन ने इस दौरान शायरी सुनाई
तेरी रजा मैं समझा ही नहीं
जब चाहा जिता दिया
जब चाहा हरा दिया 
मैं क्या हूं ये खुद भी नहीं जानता मैं 
कभी कहा उसने चांद मुझे कभी आसमान से गिरा दिया
 

03:45 PM, 10-Jun-2025

आपने और लखन ने साथ आने का फैसला कैसे लिया? किसने किसे प्रपोज किया?

नीतू ने कहा, 'हमारी शादी को दो साल हो गए हैं, लेकिन मैंने आज तक लखन को हां नहीं कहा'। लखन ने कहा, 'मैंने जिस चीज के लिए प्रपोज किया, वह काम हो गया। मैंने शादी के लिए प्रपोज किया और शादी हो गई'। लखन ने आगे बताया, 'मैं नीतू से मिला। हमने कुछ कंटेंट बनाया तो काफी नंबर मिले। हम लोगों ने साथ में मिलकर आगे बढ़ाने का सोचा। लोगों को हमारी जोड़ी पसंद आने लगी। नीतू घर आती थी तो मम्मी को वह पसंद आने लगी। उन्होने कहा कि इसे बहू बना ले। फिर साथ में हमने काम किया। मैंने इस दौरान कहा कि तू मुझे अच्छी लगती है। मुझे गर्लफ्रेंड नहीं बनाना। शादी कर ले। उसके बाद नीतू ने अपने घर बात की और सब लोग मान गए।'

03:44 PM, 10-Jun-2025

सोशल मीडिया ने आपकी कितनी लाइफ बदली नीतू?

नीतू ने कहा कि मेरी मम्मी चाहती थीं कि मैं सरकारी नौकरी करूं। लेकिन मैं 9 से पांच की नौकरी नहीं करना चाहती थी। मैंने इंस्टाग्राम से शुरुआत की। मैंने और लखन ने साथ में वीडियो बनाना शुरू किया। कोविड लॉकडाउन था। हमने कंटेंट बनाना शुरू किया और लोगों ने बहुत प्यार दिया। वहीं से शुरुआत हुई। लखन तो क्रिकेट खेलते थे। मैं मॉडलिंग और शूट करती थी। मुझे लगता था कि मुझे कुछ और चाहिए। अब हमारे 15 यूट्यूब चैनल हैं। हर जगह अलग कंटेंट बनाना आसान नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया ने हमें नाम दिया, लोगों ने इतना प्यार दिया। हम ब्लैस्ड हैं।
 

03:44 PM, 10-Jun-2025

लखन आप क्या करते थे?

मैं क्रिकेट खेलता था। सोशल मीडिया मेरे प्लान में था ही नहीं। मुझे लगता था कि ये क्रिएटिव लोग करते हैं। अब लगता भी है कि यहां जिनता सोचते हैं उससे 10 गुना ज्यादा मेहनत लगती है। आप स्क्रिप्ट भी लिख रहे हो, एडिट भी कर रहे हो, शूट भी कर रहे हो। मैंने कभी सुना ही नहीं कि यह प्रोफेशन भी हो सकते हैं। मैं कहूं तो चैलैंज यहां उतने नहीं हैं। अगर आप अपना दिमाग अच्छे से चलाना जातने हो। संसाधन हैं तो आप बेहतर कर सकते हो। आप जो बाहर जाकर संघर्ष करते हो, उससे बहुत कम है। हां, यहां के चैलेंज हैं लेकिन अलग तरह के हैं। हमें लोगों ने अपना प्यार दिया। हम उनके लिए कंटेंट बनाकर उनके विश्वास पर खरे उतर सकते हैं।

03:38 PM, 10-Jun-2025

आपने 500 रुपये के नोट से आपने इतना बड़ा फैन बेस खड़ा करना और इतनी सफलता। कैसे संभव हुआ?

तान्या ने कहा कि मैंने आज करीब 200 से ज्यादा लड़कियों को गोद लिया है। नौ शेल्टर होम चला रही हूं। इसके अलावा अपनी फैक्टरियों के चलते ढाई सौ से ज्यादा महिलाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। जरूरतमंद बच्चों को अपने पास रखते हैं। मैं जिस परिवार से हूं, वहां लड़कियों पर बहुत बंदिश होती हैं। 23 साल की उम्र में शादी हो जाती हैं। मेरे कभी फ्रेंड नहीं रहे। मैं हाथों से कार्ड बनाती थी। ऑटो से डिलीवर करने जाती थी। छोटे-छोटे ऑर्डर लेती थी। इंस्टाग्राम आईडी इसलिए बनाई, क्योंकि मेरे पापा को इंस्टाग्राम चलाना नहीं आता था। मम्मी से बोलती की फ्रेंड के यहां पढ़ने जा रही हूं। ग्वालियर से दिल्ली के सदर बाजार आती थी। सामान खरीदती थी। रात को वापस ग्वालियर लौटती थी। मेरे पास कोई इनवेस्टर नहीं था। आज भी मेरे पास कोई पार्टनर और इनवेस्टर नहीं है। मुझे लगता है कि यह बच्चों की दुआ है। एक लड़की के लिए ग्वालियर से यहां अमर उजाला के मंच तक आना मेरे लिए चमत्कार से कम नहीं।

03:27 PM, 10-Jun-2025

तान्या आपने अपने वीडियो से लोगों को प्रभावित किया है। आप इतनी मुखर कैसे हैं? आप विवादों में भी रही हैं, फिर भी कोई रिएक्शन क्यों नहीं आता?

इस पर तान्या ने कहा, 'देवभूमि में आकर मैं बहुत उत्साहित हूं सबसे पहले तो। बाकी मुझे ऐसा लगता है कि मेरे साथ जो कंट्रोवर्सी होती हैं, वह उस लक्ष्य के सामने बहुत छोटी हैं, जो मैंने देखा है। किसी मंदिर का आपको वीडियो बनाना है तो आपको कोई पैसा नहीं मिलता। इसलिए, इस जोनर को कोई चुनता नहीं। मेरे साथ जो कंट्रोवर्सी हुई, मुझे यही लगा डर के चलते क्या ईमान की बात नहीं करोगे?'

03:27 PM, 10-Jun-2025

नीतू आज के वक्त में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट बन रहे हैं। रियल कंटेंट क्या है?

इस पर नीतू ने कहा, 'मैं कहूंगी कि सब अपने तरीके का कंटेंट बनाते हैं तो उनके लिए वही रियल है। हम जो बनाते हैं वो हमारे लिए रियल है। लोग जो बनाते हैं वो उनके लिए रियल है। लेकिन, मुझे लगता है कि व्लॉग्स रियल कंटेंट है, जिसमें आप हर दिन की दिनचर्या दिखाते हैं'।
 

03:26 PM, 10-Jun-2025

संवाद में पहला सवाल लखन से पूछा गया कि आप क्रिकेटर हैं। फिर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस? कैसे हुआ ऐसा

इस पर उन्होंने कहा, 'कुछ प्लेटफॉर्म आए जिन्होंने कहा कि आपके वीडियो बहुत हिट करते हैं। आप हमारे लिए वीडियोज डाला करो। मुझे लगता है कि क्रिकेट की वजह से ही यह सब हो पाया है'।

 

03:17 PM, 10-Jun-2025

उद्यमिता और सोशल मीडिया की बात सत्र में उद्यमी और इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट, लखन रावत और तान्या मित्तल ने शिरकत की। 
 

03:16 PM, 10-Jun-2025

अमर उजाला संवाद के मंच पर हरभजन सिंह के साथ बच्चों ने भी फोटो खिंचवाए

03:15 PM, 10-Jun-2025

हरभजन सिंह से ऑटोग्राफ लेने के लिए लगी फैंस की भीड़

03:15 PM, 10-Jun-2025

गांगुली ने एक टीम बनाई, धोनी ने आगे बढ़ाया

हरभजन सिंह ने कहा कि गांगुली ने वह टीम बनाई थी। धोनी ने इसे आगे बढ़ाया। आज 14 साल का लड़का वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाया, यह कितनी बड़ी बात है। आपने देखा या नहीं, स्टेडियम में वैभव का बैनर लिए एक लड़का बैठा था और उस पर लिखा था कि 2030 मैं आपका बैटिंग पार्टनर बनूंगा। वो कितना बड़ा ख्वाब देख रहा है। मैंने कहा न ख्वाब सच होते हैं और उनके होते हैं जो इसे देखते हैं। यह हर उस बच्चे के लिए है जो कुछ बड़ा करने का ख्वाब देखता है। जब वैभव किसी गांव से निकलकर खेल सकता है तो सिर्फ लगन होनी चाहिए और रास्ता होना चाहिए।

03:14 PM, 10-Jun-2025

'जब हमने ऑस्ट्रेलिया को हराया तो लोगों को लगा कि हमारी टीम में दम है'

हरभजन सिंह ने कहा कि इस देश में क्रिकेट इतना बड़ा स्पोर्ट्स है, हम सब क्रिकेट की वजह से हैं और आप सब लोगों की वजह से हैं। आप लोग इस गेम को इतना देखते हो, इससे प्यार करते हो तभी तो यह खेल बढ़ता है। आज जब भी कोई मैच होता है और आप जुड़ते हो तो ये दिखाता है कि हम एक हैं। एकजुट हम प्रार्थना करते हैं कि भारत जीत जाए। वहां न तो कोई धर्म है, क्योंकि हर कोई भारत की जीत चाहता है। इसी तरह आम जिंदगी में भी अगर हम एक हो जाएं तो भारत तो जीतेगा ही। अब मैं आपके सवाल पर आता हूं। क्रिकेट का वो दौर जो था वहां मैच फिक्सिंग वाला स्कैंडल हुआ। आप सभी निराश हुए कि क्रिकेट में ये सब होता है। लोगों को दोबारा मैदान में लाने के लिए आपको उनका भरोसा जीतना होगा और यह दिखाना होगा कि आप जीतोगे। कहां जीतोगे, जब आप अपने से बड़े पहलवान को हराओगे। जब हमने ऑस्ट्रेलिया को हराया तो लोगों को लगा कि हमारी टीम में दम है। ये वो वाली टीम नहीं है। कुछ व्यक्तिगत लोग थे जो गलत काम करके पैसे बनाना चाहते थे, लेकिन अगर इसे ठीक तरीके से खेलें तो इससे बढ़िया कुछ नहीं है। इसमें नाम शोहरात सबकुछ है। जब देश के लिए खेलते हो तो साफ पाक रहकर खेलना है। अपनी जमीर को नहीं बेचना है। 2001 की वह सीरीज ने लोगों में यकीन जगाया कि यह टीम जीत सकती है। 

03:01 PM, 10-Jun-2025

पढ़ने में मैं बहुत ज्यादा होशियार था नहीं: हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने कहा कि मैंने क्रिकेट इसलिए खेलना शुरू किया था क्योंकि यही मेरा सपना था। पढ़ने में मैं बहुत ज्यादा होशियार था नहीं और जितना मन खेल में लगता था, उतना पढ़ाई में लगता भी नहीं था। मैं क्रिकेट से पहले जूडो खेलता था, उसमें बहुत मार खाई क्योंकि दुबला-पतला था। देखा कि इसमें तो रोज पिटाई हो रही है तो वो छोड़ दिया। बैडमिंटन खेला, लेकिन उसमें भी मन नहीं लगा। मन क्रिकेट खेलने में था और जिस दिन से मैदान जाना शुरू किया, बस एक ही सपना देखा कि कपिल देव जैसा बनना है।

02:47 PM, 10-Jun-2025

मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन लम्हें मैदान पर ही बीते: हरभजन

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि आपने कहा था कि एक शब्द में अगर जिंदगी को पिरोना है तो मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन लम्हें मैदान पर ही बीते हैं। जब मैदान पर जाता हूं तो मुझे खुशी होती है। टीम इंडिया की जर्सी पहनने से बड़ी चीज मेरे लिए कुछ नहीं है। बहुत कम लोगों को ऐसा मौका मिलता है, जब वो देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे देश को क्रिकेट के जरिये सर्व करने का मौका मिला। मैंने हर बार कोशिश की है कि हमारा झंडा हमेशा ऊपर रहे। उसमें कभी कभी हम पीछे रह जाते हैं। प्रयास हमने पूरा किया। मेरे लिए सबसे बेहतरीन लम्हा विश्व कप जीतना और उस टीम का हिस्सा रहना सबसे बड़ा पल था। किसी भी खिलाड़ी के लिए विश्व कप जीतना एक गोल होता है। उससे बड़ा कुछ नहीं है, उससे ज्यादा सुकून देने वाला कुछ नहीं है। वो आप लोग की जीत है। आप सब बस टीवी पर देखते हो, लेकिन दुआ करते हो कि हरभजन अच्छा खेल जाए, जहीर अच्छा खेल जाए...तो ये दुआएं कौन किसके लिए करता है। हमारे लिए इतने सारे लोग दुआ करते हैं। जहां पर चीजें खत्म होती हैं वहां से दुआएं शुरू होती हैं। शुक्रिया आपका मेरे लिए दुआ करने के लिए।

02:46 PM, 10-Jun-2025

'मुझे लगता है कि अय्यर को टीम में होना चाहिए था'

हरभजन सिंह ने कहा कि श्रेयस अय्यर जैसा खिलाड़ी टीम के नहीं है, पता नहीं उसे क्या करना होगा। उसे जहां जहां मौका मिला उसने अच्छा किया। 2023 विश्व कप में उसने अच्छा खेला, जिस गति से उसने रन बनाए वो जीत वाले रन थे। लेकिन फिर भी उसको सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट नहीं मिला। उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भी शानदार खेला, कॉन्ट्रेक्ट तो मिला लेकिन मौका नहीं। आईपीएल में भी उसने अपने दम पर टीम को जिताया। कहीं न कहीं उनको भी लिया जा सकता था। शायद चयनकर्ता की सोच अलग है। हम सीमित ओवर में अलग कप्तान सोच रहे हैं और टेस्ट में अलग कप्तान सोच रहे हैं, मेरे लिहाज से जिसका फॉर्म अच्छा है, जो जब अच्छा खेल रहा है उसे तब खिलाना चाहिए। मेरे ख्याल से श्रेयस को होना चाहिए था।

02:44 PM, 10-Jun-2025

'पंत और गिल की जोड़ी ने गाबा का घमंड तोड़ था'

हरभजन सिंह ने कहा कि बड़ी चुनौती है। इंग्लैंड, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया मुश्किल होते है। बड़े खिलाड़ी नहीं है। अनुभव की कमी खलेगी। इंग्लैंड दौरा आसान नहीं, चैलेंजिंग टीम है। यंग टीम है, लेकिन टेलेंट की कमी नहीं है। पंत और गिल की जोड़ी ने गाबा का घमंड तोड़ था, लेकिन हमारे सदस्य अच्छा करेंगे। जब जिम्मेदारी मिली है तो वो अच्छा करेंगे। अगर टीम नहीं जीते तो भी जल्दी जज नहीं करना चाहिए। क्योंकि रिवाज है जीत गए तो वह वाह नहीं तो प्लेयरों की बैंड बजा दो। जीत जाए तो सोने पर सुहागा नहीं तो सीखने को मिलेगा। टीम इंडिया का भविष्य उज्जवल है। भारत का भविष्य उज्जवल है। 


02:43 PM, 10-Jun-2025

शुभमन गिल ऐसी टीम को लेकर जा रहे हैं, जिसमें अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। कितनी बड़ी चुनौती आप इसे समझते हैं?

इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया ये तीनों दौरे बहुत मुश्किल होते हैं। युवा कप्तान हैं शुभमन गिल और उनके साथ जो टीम है वो भी युवा है। अब तो विराट कोहली भी नहीं हैं और रोहित शर्मा नहीं हैं। बहुत सारे खिलाड़ी जिनके पास अनुभव था वो टीम के साथ नहीं हैं।

02:38 PM, 10-Jun-2025

'जो जिंदगियां चली जाती हैं वो वापस नहीं आएंगी'

खेल की बात सत्र में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी बात रख रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने अमर उजाला का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि आपने मुझे इस लायक समझा कि आपके सामने आ सकूं और अपनी कहानियां साझा करूं। बंगलूरू में जीत के बाद जो भगदड़ हुई, जिसमें बहुत सारी जिंदगियां गईं। एक बहुत दुख देने वाली यह घटना है। जो किसी भी तरह की जीत को पीछ छोड़ जाती हैं। जो जिंदगियां चली जाती हैं वो वापस नहीं आएंगी। उसका कारण लोग ढूंढने लगे कि क्या कारण है, किस वजह से हुआ और लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। मेरी समझ में यह बहुत गलत हुआ। जो जानें गई हैं। वो परिवार जिनके सदस्य चले गए हैं, वो वापस नहीं आने वाले हैं। ये एक ऐसा मुद्दा है, जिसपर सियासत नहीं होनी चाहिए। दोषी ठहराना इसको या उसको सही नहीं है। मुझे लगता है जो हुआ वो बहुत गलत हुआ, लेकिन मैं यही कह सकता हूं आगे से ऐसी दुर्घटनाएं न हों उसका ध्यान में रखते हुए इंतजाम करना चाहिए।

01:36 PM, 10-Jun-2025

'ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबको समझ आ गया कि सेल्फ डिफेंस जरूरी'

अपूर्व रंजन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबको समझ आ गया कि सेल्फ डिफेंस जरूरी हैं इसलिए लोगों का भरोसा इस तरह की कंपनियों पर बढ़ा। हम भी इसी तरह की कंपनियों में निवेश कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि स्टार्टअप में निवेश हाई रिस्क हाई रिटर्न असेट क्लास है। अगर हमने रिस्क नहीं लिया होता तो आपके सामने ओयो रूम्स, भारत पे और शिप रॉकेट जैसी कंपनियां नहीं होती।

आज हमारी 11 यूनिकॉर्न हैं। भारत में 110 यूनिकॉर्न्स हैं, उसमें से 11 हमारी है। इसलिए रिस्क लेना पड़ता है। ये उनके लिए रिस्क लिया जा रहा है, हमारे फ्यूचर हैं। ये स्टार्टअप्स छोटे-छोटे शहर से आ रहे हैं। उनकी उम्मीदों को पंख देने के लिए रिस्क लेना जरूरी है। रिस्क हर क्षेत्र हैं। पर स्टार्टअप्स को सफलता मिलती है तो वे रोजगार क्रिएट करते हैं। इसमें निवेश का फायदा यह है कि हम स्टार्टअप्स के मामले में दुनिया में तीसरे देश बन चुके हैं। हालांकि, स्टार्टअप्स के निवेश के मामले में हिट रेशियो थोड़ा काम होता है।

01:33 PM, 10-Jun-2025

हर तीसरे दिन एक स्टार्टअप को फंड करते हैं: अपूर्व रंजन

अपूर्व रंजन ने कहा कि हाई रिस्क हाई गेन खेल है। हर तीसरे दिन एक स्टार्टअप को फंड करते हैं।  उन्होंने ओयो, भारत पे, रेल लेना पड़ता है। इसी का परिणाम है कि 111 यूनिकॉर्न में से 11 हमारे हैं। हर चीज में रिस्क है। गोल्ड में निवेश में रिस्क है। 58 हजार स्टार्टअप ने अप्लाई किया। इसमें से 500 में पैसा लगाया है।

01:32 PM, 10-Jun-2025

'हेल्थ जरूरी है लेकिन वेल्थ मन में रहता हैं'

डॉ. स्वरूप मोहंती ने कहा कि हेल्थ जरूरी है लेकिन वेल्थ मन में रहता हैं आपका एक ही साथी है पैसा। इसलिए निवेश करना जरूरी हैं ना विवेश करना क्राइम है।

01:22 PM, 10-Jun-2025

'यह बहुत ही डिसिप्लीन का काम है'

उत्तराखंड अमर उजाला संवाद के मंच पर स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन की बात सत्र में मिराई असेट्स के सीईओ डॉ. स्वरूप मोहंती और वेंचर कैटेलिस्ट के को-फाउंडर डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. स्वरूप मोहंती ने कहा कि जो हम कंट्रोल कर सकते हैं, उसपर काम करते हैं। हम रात गई बात गई के आधार पर काम करते हैं। पैसा ट्रस्ट का बिजनेस है। इस भरोसे को बनाए रखना जरूरी है। यह बहुत ही डिसिप्लीन का काम है। इस देश में अगर कोई इन्वेस्ट न करें तो दिक्कत है। भारत में तीन जेनरेशन एक साथ इन्वेस्ट कर रहे हैं। तीनों के रिस्क प्रोफाइल अलग हैं। तीनों पीढ़ी की अलग-प्राथमिकताएं हैं। 

01:12 PM, 10-Jun-2025

आप जितने संन्यासियों के करीब हैं, उतने ही नेताओं, उद्योगपतियों के भी करीब हैं, इसका क्या राज है? 

स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि केवल महादेव का राज है। महादेव की उपासना। आज हमने 12 हजार नए साधु बनाए। दुनिया के सभी लोग हमारे शिविर में आए। 50 लाख लोगों को भोजन कराने का भाव था, 2.27 करोड़ लोगों ने हमारे शिविर में भोजन किया। छोटा-बड़ा, हर प्राणी आया। अंत:करण में सहजता, सरसता हो तो हर प्राणी आपसे मिलने के लिए आतुर होगा।
 

01:12 PM, 10-Jun-2025

पुरातन ज्ञान को संजोने का आप क्या प्रयत्न कर रहे हैं?

स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि मैं उन लाइब्रेरियों में गया, जहां जाना प्रतिबंधित है। हमारे शास्त्रों को अरबी-फारसी में अनूदित कर छुपा दिया गया था। हमने एक हजार साल पुरानी पुस्तकों को एकत्रित किया और संचित किया। आज हम उसके माध्यम से हवन-पूजन कर पाते हैं। हमने हिंदी-अंग्रेजी में उसका अनुवाद करवाया। धर्म की परंपरा में ग्रंथ बचेगा तो संस्कृति बचेगी। 

01:11 PM, 10-Jun-2025

रील्स के जमाने में आजकल युवाओं में एकाग्रता की कमी है। 

स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि जब मैंने यह साधना 35 वर्ष पहले जब प्रारंभ की तो मैं इसे पूजन कक्ष में करता था। एक-दो लोग देखते थे। आज तक इस पूजन को 200 करोड़ लोगों ने देखा है। अगर आप असली हैं तो किसी यंत्र की आवश्यकता नहीं है। ईश्वर आपके साथ है। महादेव ने मेरा चयन किया कि तुम इस कर्म को करो। नवरात्रि के एक हवन में मैंने एक जज साहब को बैठाया। वहां तापमान सौ डिग्री तापमान था। इतने तापमान में कोई कैसे हवन कर सकता है? तो भगवती कहती है कि तुम हवन तो करो, मैं कराऊंगी। भगवती सारे रोगों से दूर करने में समर्थ है। आज करोड़ लोग महादेव के उपासक हुए। ...महादेव एक बार नाराज होकर समाधि लगा लेते हैं। तजी समाधि संभु अबिनासी। फिर राम नाम सिव सुमिरन लागे। जानेउ सतीं जगतपति जागे॥ यानी सबके नाम से जब राम नाम निकला तो सब महादेव के पास आए। महादेव ने कहा कि समाधि टूट गई। तब उन्होंने कहा कि मैं राम का चिंतन कर रहा था। हर दिन 50 ग्राम और पूरे श्रावण में एक लीटर पानी हम पीते हैं, लेकिन महादेव नहीं मिलेंगे। प्रथम भगति संतन कर संगा। जब तक शरीर में प्राण रहेगा, महादेव साधना कराएंगे।
 

01:10 PM, 10-Jun-2025

इस दुनिया में सारे विवाद धर्म के नाम पर क्यों हैं?

डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः। भगवान कृष्ण कहते हैं कि अर्जुन युद्ध करो! अर्जुन ने कहा कि ये सब के सब मेरे सगे हैं। मैं किनसे युद्ध करूं। ...संवाद का निष्कर्ष ही पथप्रदर्शक होगा। तब भगवान कृष्ण ने कहा- सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज। यानी मेरी शरण में आओ। अर्जुन का मन अशांत रहता है तो भगवान कृष्ण कहते हैं कि धर्म से स्वयं का कल्याण किया जा सकता है।

01:10 PM, 10-Jun-2025

वह कौन सा क्षण था, जब आपको लगा कि जीवन की दिशा यही है?

डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि जोग लगन ग्रह बार तिथि, सकल भये अनुकूल। चर अरु अचर हर्षजुत, राम जनम सुख मूल।। ये पांच जब अनुकूल हुए, तब भगवान राम आए। आज अमर उजाला संवाद जैसा संवाद हमारे माता-पिता ने किया होगा, तभी मैं संन्यास मार्ग पर आया। निषद कहते हैं वाणी को। तुलसी इस संसार में, सबसे मिलिए धाय ना जाने किस वेश में, नारायण मिल जाए। हर संन्यासी का एकमात्र उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति होता है। परमात्मा कहां नहीं है। हम अपने धर्म में नियत रहें, सिद्धि मिल जाएगी, प्रभु को प्राप्त कर लोगे। भगवान कृष्ण कहते हैं कि कोई ऐसा प्राणी नहीं है, जिसमें मैं विद्यमान नहीं हूं। जिस दिन कोई संन्यासी बनता है तो संन्यासियों के संपूर्ण कर्तव्य समाप्त हो जाते हैं। उसका पिंडदान हो जाता है। परमात्मा का आलिंगन और सबका कल्याण, यही उद्देश्य रह जाता है। केवल परमात्मा की अभिलाषा रखने वाला ही संन्यासी है।
 

12:43 PM, 10-Jun-2025

बिहार के जमुई से आप हरिद्वार में आए। इसी देवभूमि का साधना के लिए चयन क्यों होता है?

अध्यात्म की बात सत्र में आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 परम पूज्य गुरुदेव डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज शामिल हुए हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि आभास तो केवल उत्तराखंड में ही होता है। पूज्य शंकराचार्य जी ने 16 वर्ष की उम्र में इस भूमि का चयन किया। यहां दिग्विजय किया और अंतिम समाधि यहीं ली। उत्तराखंड का चयन संन्यासियों के लिए सर्वोपरि है। देवताओं को जानने के लिए देवता बनना पड़ता है। उत्तराखंड में जो निवास करता है, वह देवताओं से कम नहीं है। 
 

12:39 PM, 10-Jun-2025

उत्तराखंड अचीवर्स फीचर का अनावरण

उत्तराखंड अचीवर्स फीचर का अनावरण किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अचीवर्स फीचर का अनावरण किया। उत्तराखंड अचीवर्स के लिए आज खास पल है। उत्तराखंड अचीवर्स का मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। ये वो अचीवर्स हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। 

12:32 PM, 10-Jun-2025

'मैं चुनाव हार गया लेकिन मेरी पार्टी जीत गई'

सीएम धामी ने कहा कि मैं पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं। मैंने अपने लिए कभी कोई पद नहीं मांगा। कभी ये नहीं सोचा कि कुछ बनूंगा। हमेशा सोचा कि कुछ करूंगा।
मैं खुद चुनाव हार गया था लेकिन पूरे राज्य में जनता ने हमें जीता दिया था। देवभूमि उत्तराखंड के लोग सच में बहुत दूर दृष्टि वाले हैं। हमारे प्रधानमंत्री बहुत दूर दृष्टि वाले हैं। जिन्होंने एक सामान्य परिवार के बेटे को जिम्मेदारी दी। पहली बार मुझे जब जिम्मेदारी मिली मुझे पता नहीं था। मैं विधानमंडल की बैठक में सबसे पीछे बैठा था।  अचानक मेरा नाम बुला तो मेरा मोबाइल गिर गया, मैं उसे ढूंढता रहा। लोगों ने कहा कि आपको आगे जाना है, आप मोबाइल ढूंढ रहे हैं। चलिए आगे बढ़िए। आपको आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट आया तो थोड़ी देर मन दुखी हुआ। लेकिन फिर मुझे लगा कि भले ही मैं चुनाव हार गया लेकिन मेरी पार्टी जीत गई।

12:26 PM, 10-Jun-2025

यहां देवों ने तप किया है: सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि हम चाहते हैं कि देवभूमि में हर व्यक्ति कानून से जिए। क्या अवैध अतिक्रमण को कोई सही ठहराएगा। हमने कोई व्यवस्था नहीं तोड़ी। जगह-जगह पर नीली, पीली चादर बिछाकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था। इसे कब्जा मुक्त कराया है। कालू सिद्ध मंदिर को सड़क के लिए पीछे किया है। हम चाहते हैं कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। पहचान छिपाकर रहना गलत है। ऐसे लोगों की वजह से हमारी डेमोग्राफी भी बदल रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। ये देवभूमि है। यहां देवों ने तप किया है। हम दुनिया में कहीं भी जाते हैं तो जैसे ही उत्तराखंड का नाम बताएंगे तो सामने वाले कि धारणा बदल जाती है। 

12:25 PM, 10-Jun-2025

उत्तराखंड देवभूमि, चार धाम, गंगा यमुना, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगा प्रदेश है। यहां के हर परिवार कोई न कोई सेना में सेवा देता है। हर पांच में से एक सैनिक सेना में है।
यहां हर पांच साल में सरकार बदलने का मिथक था। चुनाव से ठीक पहले जिम्मेदारी दी गई थी। हमने जनता से किया था उसे वचन निभाया। हमने सबके लिए समान कानून बनाया है। किसी को टारगेट नहीं किया। देवभूमि में अगर ये काम करते हैं तो हमें गर्व है।

12:21 PM, 10-Jun-2025

'इसके पीछे हमने कुछ कारण भी गिनवाए'

सीएम धामी ने कहा कि हम प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा 2022 में विधानसभा का चुनाव हुआ। चुनाव में जाते समय हमने देवभूमि उत्तराखंड के लोगों के सामने अपना संकल्प रखा। हमने वचन दिया कि हमारी सरकार गठित होती है, आप हमें मौका देंगे तो हम सबसे पहले उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए शुरुआत करेंगे। इसके पीछे हमने कुछ कारण भी गिनवाए। हमने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। 

12:17 PM, 10-Jun-2025

'हमने संविधान सम्मत काम किया है'

यूसीसी पर सीएम धामी ने कहा कि देश में पिछले कई माह से इस पर चर्चा हो रही है। समान नागरिक संहिता का प्रावधान भारत के संविधान में किया गया है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में इसका प्रावधान किया गया है कि राज्य इसको लागू कर सकते हैं। हमने संविधान सम्मत काम किया है। त्वरित काम करने के लिए जनता ने हमें मैनडेट दिया। अपना आशीर्वाद दिया। 

12:17 PM, 10-Jun-2025

'भू-कानून से निवेशकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा'

सीएम धामी ने कहा कि भू-कानून से निवेशकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोग यहां जमीन लेकर दुरुपयोग करते थे। हमने उसे रोकने, राज्य के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए ये कानून लाए हैं। 

12:16 PM, 10-Jun-2025

'हमने 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थी'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थी। देश-दुनिया के उद्यमियों को बुलाया। हमने उससे पहले यहां की इंडस्ट्री के लोगों के साथ संवाद किया। उन्हें कोई परेशानी तो नहीं। उनके सुझाव के आधार पर हमने 25 नई पॉलिसी बनाई। हमें दो से ढाई लाख करोड़ की उम्मीद थी लेकिन तीन लाख 54 हजार करोड़ के एमओयू हुए। 90 हजार करोड़ की योजनाओं की ग्राउंडिंग हो गई। इससे अच्छा आंकड़ा आ सकते हैं। हम ग्राउंडिंग सेरेमनी भी करेंगे। 

12:15 PM, 10-Jun-2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की हमारी क्षमता 25,000 मेगावाट बिजली पैदा करने की है लेकिन पर्यावरण के नियमों की वजह से हमारी परियोजनाएं लटक गईं। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। रूपसिया बगड़ में स्वीकृति मिली है। जो बिजली पैदा होगी, वो पूरे देश के काम आएगी। 

12:12 PM, 10-Jun-2025

'हमने राज्य में जीईपी लागू किया है'

सीएम ने कहा कि हमने राज्य में जीईपी लागू किया है। उस पर काम कर रहे हैं। हमने इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन पर काम किया है। हम अपनी नदियों, गाड, गदेरे, श्रोत को बचाने के लिए काम कर रहे हैं।

12:11 PM, 10-Jun-2025

'पहाड़ में एवलांच और भूस्खलन आ जाते हैं'

सीएम धामी ने कहा कि हमारे लिए आपदा बहुत बड़ी चुनौती है। बरसात में नदी, नाली, गदेरे उफान पर आ जाते हैं। पहाड़ में एवलांच, भूस्खलन आ जाते हैं। हमारे लिए चुनौती है लेकिन हमने काम किया। हमने 28 नवम्बर 2023 को विश्व आपदा सम्मेलन कराया, उसमें चर्चा हुई। आपदा को हम रोक नहीं सकते लेकिन उसका नुकसान कैसे कम कर सकते हैं इसको सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन सभी ने देखा।

12:06 PM, 10-Jun-2025

प्रधानमंत्री का गंगा मैया से एक रिश्ता है: सीएम

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का गंगा मैया से एक रिश्ता है। मैं उनको गंगा पुत्र भी कह सकता हूं। जैसे गंगा मैया ने उन्हें बनारस बुलाया, वैसे ही अपने मायके बुलाया। राज्य में 6 माह यात्रा बंद रहती है। शीतकाल में हमें काफी संभावनाएं लगी। शीतकालीन गद्दी स्थलों पर पूजा-पाठ लगातार चलते हैं। हमने लोगों को बताया कि इस समय में भी दर्शन कर सकते हैं। हमारे राज्य में शीतकाल में धूप ताप सकते हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री जी ने घाम तापो पर्यटन की बात कही।

12:05 PM, 10-Jun-2025

विकसित राज्य होंगे तो देश विकसित होगा: सीएम

विकसित राज्य होंगे तो देश विकसित होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में तमाम योजनाएं यहां आई हैं। आने वाले समय में दिल्ली से देहरादून 2 से 2.30 घंटे में इस दूरी को पूरा कर लिया जाएगा। यह अब कुछ ही महीनों की बात है। हमने रिस्पना-बिंदाल पर एलिवेटेड सड़क 26 किमी की बनाने की योजना तैयार कर ली है। केंद्र सरकार ने भी इसमें हमारे सहयोग की बात की है। देश मे सतत लक्ष्यों को प्राप्त करने में देवभूमि उत्तराखंड को पहला स्थान मिला है। योजनाएं देश के लिए एक समान बनती हैं। हम चाहते हैं कि हमारे लिए अलग बना दें। हमारी आबादी 1.25 करोड़ है लेकिन हमें यहां आने वाले 8 करोड़ लोगों की व्यवस्था करनी पड़ती है। आने वाले समय में हेमकुंड का रोपवे स्वीकृत हो गया है  इसके कारण 45 मिनट में यह यात्रा पूरी हो जाएगी। केदारनाथ में रोपवे भी स्वीकृत हो चुका, यात्रा आसान होगी।

10:45 AM, 10-Jun-2025

ग्रामीण स्वास्थ्य की चार प्रमुख समस्या

महाराष्ट्र के एक आदिवासी क्षेत्र, जिसे वहां का कालीपानी माना जाता था, में पहुंचकर जब डॉ. अजय बंग की टीम ने वहां लोगों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जाना। यहां के ग्रामीण लोगों ने चार प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएं बताईं। 50 गांवों के लोगों ने तीन दिन चर्चा करने के बाद वोटिंग करके 35 साल पहले ये चार समस्याएं बताईं।

ये हैं वो चार समस्याएं
पहला, नवजात शिशु की मृत्यु 
दूसरा, पुरुष शराब पीके पड़े रहते हैं
तीसरा, महिलाओं को बहुत कमजोरी है
चौथी, दिनभर काम करने के बाद पीठ, कमर और जोड़ों में दर्द रहता है।
 

10:41 AM, 10-Jun-2025

'शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से पहल और कार्यक्रम विकसित किए'

डॉ. बंग ने कहा कि भारत की व्याख्या जो है अन्य किसी पर निर्भर नहीं है, जो स्व में स्थित है वह स्वस्थ्य है। यह व्याख्या महात्मा गांधी के पोते ने डाॅ. अजय बंग ने सिखाई थी।
डॉ. अभय बंग सामुदायिक स्वास्थ्य शोधकर्ता हैं, जो महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में काम कर रहे हैं। उन्होंने शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से पहल और कार्यक्रम विकसित किए हैं। उनके प्रयासों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने भी सराहा है। अभय ने सोसाइटी फॉर एजुकेशन, एक्शन, एंड रिसर्च इन कम्युनिटी हेल्थ (सर्च) की स्थापना की, जो ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान में काम करती है। अमर उजाला संवाद मंच से वह अपने अनुभवों को साझा करेंगे और ग्राणीण स्वास्थ्य और इसमें शिक्षा की भूमिका पर चर्चा करेंगे। 

10:31 AM, 10-Jun-2025

'जो स्व में स्थित है वह स्वस्थ्य है, जो दूसरों पर निर्भर है वह अस्वस्थ है'

आरोग्य स्वराज के बारे में बताते हुए डॉ. बंग ने कहा कि जो स्व में स्थित है वह स्वस्थ्य है, जो दूसरों पर निर्भर है वह अस्वस्थ है। यही भारत की सेहत की व्याख्या है। भारत की हेल्थ की व्याख्या ही इतनी सुंदर है कि उसमें अन्य लोगों पर निर्भरता से मुक्ति है। उसमें निहित है। हमारी सेहत की व्याख्या जो है हम डॉक्टर लोग तो ऐसे गिनेंगे अक्सर कि वजह कितना है, बीपी कितना है? शुगर कितना है, फिर कहेंगे कि ये सेहतमंद है नहीं। 

 

10:24 AM, 10-Jun-2025

डॉ अभय बंग ने स्वास्थ्य की भारतीय व्याख्या के बारे में बताया

जन जन की सेहत की बात सत्र में एसईएआरसीएच के निदेशक डॉक्टर अभय बंग ने कहा कि जिस बारे में आपसे बात करना चाह रहा हूं वो है 'जन जन की सेहत' आखिर ये जन हैं कौन? दुनिया की जो  सबसे बड़ी आवादी वाला जो देश है वो जन है। 140 करोड़ लोगों में से हर साल 80 लाख लोग मर जाते हैं। 140 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे पहुंचे और ये 80 लाख मृत्यु कम कैसे हों। यह हमारे लिए चुनौती है। इस पर आज बात करते हैं, जब हम 140 करोड़ लोगों तक सेहत पहुंचाना चाहते हैं तो यह सेहत क्या प्रोडक्ट है, बाजार में मिलता है पैकेज। अमेरिका से जब 40 साल पहले में लौटा तो मेरी मुलाकात एक बूढ़े व्यक्ति से हुई चूंकि वो थोड़ा थोड़ा महात्मा गांधी की तरह दिखते थे तो दिमाग में रह गए,  बाद में बताता हूं कि वो कौन थे। उन्हें बताया कि यह डॉक्टर अभय है और अमेरिका से आए हैं। उस व्यक्ति ने मुझसे पूछा तो बताओ कि सेहत की भारतीय व्याख्या क्या है? मैं असमंजस में आ गया, दस साल मेडिकल की पढ़ाई की थी लेकिन सेहत की भारतीय व्याख्या का कभी जिक्र ही नहीं हुआ था।

10:19 AM, 10-Jun-2025

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरुआत हो गई है। 

10:12 AM, 10-Jun-2025

तानिया मित्तल, इन्फ्लुएंसर व उद्यमी

तानिया मित्तल ऊर्जा, आत्मविश्वास और नवाचार की मिसाल हैं। वह भारत की सबसे तेजी से उभरती हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व महिला उद्यमियों में शुमार हैं। अपने दम पर खड़ी की गई पहचान के दम पर उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाखों लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया, बल्कि उन्हें खुद पर विश्वास करना भी सिखाया। तानिया का सफर एक सामान्य युवती से शुरू होकर एक सफल स्टार्टअप फाउंडर तक पहुंचा। उन्होंने महिलाओं के लिए फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च किया, जिसने बहुत ही कम समय में बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई। वे न सिर्फ ब्रांड प्रमोशन और डिजिटल मार्केटिंग की विशेषज्ञ हैं, बल्कि कई राष्ट्रीय मंचों पर महिलाओं के सशक्तीकरण और युवा उद्यमिता पर बोल चुकी हैं। अपने शानदार कंटेंट, नवाचारी सोच और साहसिक फैसलों के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स से सम्मान भी मिल चुका है।
 

10:12 AM, 10-Jun-2025

स्वरूप मोहंती, वाइस चेयरमैन व सीईओ, मिराई एसेट

स्वरूप मोहंती मिराए एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के वाइस चेयरमैन और सीईओ हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी के पास फरवरी 2025 तक 1.9 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति प्रबंधन है, जिसमें से 70 फीसदी इक्विटी और 11 फीसदी डेब्ट में निवेश किया गया है। मोहंती बाजार की अस्थिरता के बीच निवेशकों को सावधानी से निर्णय लेने की सलाह देते हैं। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट, बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। साल 2023 में वह वाइस चेयरमैन के रूप में नियुक्त हुए। वे मौलिक विश्लेषण और सावधानीपूर्वक स्टॉक चयन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। मोहंती का मानना है कि वर्तमान बाजार मूल्यांकन एक चिंता का विषय है, खासकर स्मॉल कैप और थीमैटिक क्षेत्रों में। हालांकि, वे यह भी मानते हैं कि कई व्यवसाय निष्पक्ष मूल्य पर हैं और कुछ में विकास की संभावना है। वे निवेशकों को दीर्घकालिक निवेश रणनीति के साथ बने रहने की सलाह देते हैं।

10:03 AM, 10-Jun-2025

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को हुआ। साल 2021 से वे उत्तराखंड के 10वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे 2022 से उत्तराखंड विधानसभा में चंपावत विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और इससे पहले 2012 से 2022 तक खटीमा से चुनाव जीते थे। वे राज्य के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इसके निर्माण के बाद से लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला है। सीएम धामी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1990 में भारतीय जनता पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी।





09:25 AM, 10-Jun-2025

राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री, भारत सरकार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को वाराणसी जिले की तहसील चकिया के भभौरा गांव में एक साधारण कृषक परिवार में हुआ। अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ही गांव के विद्यालय से प्राप्त की और इसके बाद बीएससी और एमएससी (भौतिक विज्ञान) की परीक्षा उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे केबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिर्जापुर में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त हुए। वर्ष 1974 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और 1977 में वे उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए। वर्ष 1991 में जब उत्तर प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया। वर्ष 1994 में वे राज्यसभा के सदस्य बने। 22 नवंबर 1999 को उन्हें केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया गया।

08:49 AM, 10-Jun-2025

डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा, सह-संस्थापक, वेंचर कैटेलिस्ट, स्टार्टअप इन्वेस्टर और गाइड

भारत के हर युवा के पास एक आइडिया हो और हर आइडिया को उड़ान मिले का विजन रखने वाले डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा भारत के अग्रणी स्टार्टअप इन्वेस्टर और इनोवेशन गाइड माने जाते हैं। वे वेंचर कैटेलिस्ट के सह-संस्थापक हैं, जो भारत का पहला एकीकृत स्टार्टअप इनक्यूबेशन प्लेटफॉर्म है। वे अब तक 150 से अधिक स्टार्टअप्स में निवेश कर चुके हैं, जिनमें कई यूनिकॉर्न कंपनियां भी शामिल हैं। डॉ. शर्मा ने देश में एंजल इन्वेस्टिंग को एक नया आयाम दिया और कई मिड-टियर शहरों से निकलने वाले उद्यमियों को सीधा ग्लोबल इनोवेशन इकोसिस्टम से जोड़ने का काम किया। वे बेयर्डो, भारत पे, पीसेफ जैसे कई सफल ब्रांड्स के शुरुआती मार्गदर्शकों में रहे हैं। इसके अलावा डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा एआईसीटीई, नीति आयोग और कई केंद्रीय मंत्रालयों के साथ मिलकर स्टार्टअप इंडिया मूवमेंट को जमीनी स्तर पर विस्तार देने में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
 

08:35 AM, 10-Jun-2025

लखन रावत, इन्फ्लुएंसर एवं उद्यमी

लखन रावत एक प्रतिभाशाली और मेहनती डिजिटल क्रिएटर हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। उनकी पहचान न केवल एक इन्फ्लुएंसर के रूप में है, बल्कि वे एक सफल यूट्यूबर, ब्रांड प्रमोटर और सामाजिक संदेशों को हास्य और रचनात्मकता के जरिए प्रस्तुत करने वाले क्रिएटिव उद्यमी हैं। अपने कंटेंट में वे न केवल हास्य और फैशन का संतुलन रखते हैं, बल्कि मानवता, रिश्ते, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन के मूल्यों पर भी काम करते हैं। उत्तराखंड की जड़ों से जुड़े लखन अपने वीडियो में अक्सर पहाड़ की भाषा, रहन-सहन और संस्कार को उजागर करते हैं। लखन रावत और नीतू बिष्ट एक जोड़ी के रूप में भी सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। उन्होंने मिलकर डिजिटल दुनिया में एक सकारात्मक ब्रांड और कहानी खड़ी की है।

08:01 AM, 10-Jun-2025

नीतू बिष्ट, इन्फ्लुएंसर और उद्यमी

उत्तराखंड के कुमाऊं से ताल्लुक रखने वाली नीतू बिष्ट आज करोड़ों युवाओं की प्रेरणा हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि उन्होंने कंटेंट क्रिएशन को सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी में बदला है। नीतू बिष्ट ने अपने सफर की शुरुआत बहुत सीमित संसाधनों से की थी और आज वे एक सफल डिजिटल इन्फ्लुएंसर के साथ-साथ एक फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड की को-फाउंडर भी हैं। वे विशेष रूप से उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और बोली को अपने वीडियो में दर्शाकर पहाड़ की आत्मा को दुनिया तक पहुंचाती हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि, परिवार के प्रति समर्पण और आत्मनिर्भरता की सोच ने उन्हें हर वर्ग के दर्शकों में लोकप्रिय बनाया है।
 

07:55 AM, 10-Jun-2025

स्वामी कैलाशानंद गिरी, आध्यात्मिक गुरु

आध्यात्म और राष्ट्र निर्माण को समर्पित स्वामी कैलाशानंद गिरि न केवल परमार्थ निकेतन और कैलाश आश्रम के प्रतिष्ठित पीठाधीश्वर हैं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर पहुंचाने वाले युगदृष्टा भी हैं। वे आधुनिक विज्ञान और सनातन धर्म के समन्वय के पक्षधर हैं और युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए डिजिटल माध्यमों का प्रभावशाली उपयोग करते हैं। 1976 में बिहार के जमुई में स्वामी कैलाशानंद गिरि का जन्म एक मध्यम परिवार में हुआ। बचपन में ही घर त्यागकर धर्म का रास्ता चुन लिया और वे भगवान की भक्ति में इस कदर रम गए कि फिर कभी परिवार की तरफ देखा ही नहीं। स्वामी कैलाशानंद गिरी का प्रभाव केवल धार्मिक क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी है। कई राजनेता, कलाकार और अन्य प्रसिद्ध हस्तियां उनसे आशीर्वाद लेने आते हैं।

07:51 AM, 10-Jun-2025

हरभजन सिंह, पूर्व भारतीय क्रिकेटर

क्रिकेट की दुनिया में फिरकी किंग कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह सबसे सफल ऑफ-स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लेकर भारत को ऐतिहासिक विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में ली गई उनकी हैट्रिक विकेट भारतीय क्रिकेट की सबसे यादगार मानी जाती है, जिसने उन्हें फिरकी का बादशाह बना दिया। खेल के मैदान से आगे बढ़कर हरभजन सिंह ने राज्यसभा सांसद के रूप में सामाजिक सेवा का मार्ग चुना और युवाओं, खेल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर मुखर होकर काम कर रहे हैं। भज्जी एक प्रशिक्षित पियानो वादक हैं और उन्हें संगीत से गहरा लगाव है।

07:28 AM, 10-Jun-2025

सुनील शेट्टी, बॉलीवुड अभिनेता

बॉलीवुड के अन्ना, सफल उद्यमी और फिटनेस प्रेरक सुनील शेट्टी भारतीय सिनेमा में अपनी दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने मोहरा, धड़कन, बॉर्डर, हेराफेरी जैसी फिल्मों में न केवल अपनी अभिनय से प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि रियल लाइफ हीरो के रूप में भी खुद को स्थापित किया। सुनील शेट्टी का जीवन पर्दे से परे और भी प्रेरक है। वे एक सफल उद्यमी हैं, जिनकी फूड, हेल्थ, हॉस्पिटैलिटी, फिटनेस और रियल एस्टेट सेक्टर में कई कंपनियां हैं। उन्होंने देशभर में जवानों के लिए कैंप, खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर और ग्रामीण युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट हब्स स्थापित किए हैं। अन्ना भारत में फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने वाले शुरुआती सितारों में से एक हैं।
 

07:06 AM, 10-Jun-2025

ये शख्सियतें होंगी शामिल

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी, लाइफ कोच व मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास, कमेंटेटर व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, आंत्रप्रेन्योर व बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत, वेंचर कैटलिस्ट के को-फाउंडर व यूनिकॉर्न इनवेस्टर डॉ.अपूर्व रंजन शर्मा, वाइस चेयरमैन एवं सीईओ मिराई एसेट स्वरूप मोेहंती, एसईएआरसीएच के निदेशक डॉ.अभय बंग, इन्फ्लुएंसर और उद्यमी नीतू बिष्ट, इन्फ्लुएंसर और उद्यमी लखन रावत, इन्फ्लुएंसर व उद्यमी तान्या मित्तल शामिल होंगे।
 

06:58 AM, 10-Jun-2025

Uttarakhand Samwad Live: 'रिश्ते की लंबाई उसके पीछे की गहराई पर निर्भर होती है', संवाद में बोले गौर गोपाल दास

एक बार फिर अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन राजधानी देहरादून में किया जा रहा है। आज (मंगलवार को) आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के विकास समेत अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रूबरू होंगे। हरिद्वार रोड स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित होंगे। अमर उजाला के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एबीपी न्यूज चैनल पर पूरे देश में देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें