फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Live Score: 87 पर भारत को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर आउट; अभिषेक-सैमसन हुए फेल

Thu, 01 Oct 2026 10:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन

खास बातें

India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final, Asian Games 2026 Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से है। यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश से धुल जाने के बाद भारत की नजरें श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर है। 
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:41 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: श्रेयस पवेलियन लौटे

भारत को 10वें ओवर में 87 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कप्तान श्रेयस अय्यर को वानुजा सहान ने क्लीन बोल्ड किया। श्रेयस 13 गेंद में 13 रन बना सके। फिलहाल ईशान किशन और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 21 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सात-सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। सहान अराचिगे को दो विकेट मिले हैं। वहीं, थारिंदु रत्नायके और वानुजा को एक-एक विकेट मिला है।

10:31 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को सातवें ओवर में 59 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। सहान अराचिगे ने वैभव सूर्यवंशी को जयवर्धने के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन है।

10:29 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: पावरप्ले खत्म

पावरप्ले खत्म हो चुका है। छह ओवर के बाद भारत ने दो विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 20 गेंद में 38 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। अभिषेक और सैमसन सात-सात रन बनाकर आउट हुए। रत्नायके और अराचिगे को एक-एक विकेट मिला है।

विज्ञापन
10:26 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: पांच ओवर का खेल हुआ

पांच ओवर के बाद भारत ने दो विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 16 गेंद में 32 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं। अभिषेक और सैमसन सात-सात रन बनाकर आउट हुए। रत्नायके और अराचिगे को एक-एक विकेट मिला है।

10:15 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को तीसरे ओवर में 24 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन पवेलियन लौट गए हैं। अभिषेक सात रन बना सके थे। वहीं, सैमसन भी सात रन बना सके। उन्हें थारिंदू रत्नायके ने आउट किया। फिलहाल वैभव सूर्यवंसी और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
10:05 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: भारत को दूसरे ही ओवर में झटका

भारत को दूसरे ओवर में ही झटका लगा। श्रीलंका के कप्तान सहान अराचिगे के इस ओवर में पहली गेंद पर अभिषेक ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का लगाया। हालांकि, अगली गेंद पर फिर छक्का लगाने के प्रयास में अभिषेक शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच दे बैठे। वह तीन गेंद पर सात रन बना सके। फिलहाल संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है।

10:03 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: मुकाबला शुरू

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए छह रन है। वैभव सूर्यवंशी चार रन और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

09:38 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका: लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), अशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांत, थारिंदु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो।

09:33 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ एशियन गेम्स के क्रिकेट के सेमीफाइनल में श्रीलंका के कप्तान अराचिगे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी खेल रहे हैं। भारतीय टीम सिर्फ एक पेसर को लेकर उतरी है। टीम में शिवम दुबे दूसरे पेसर होंगे। इसके अलावा तीन स्पिनर हैं। श्रेयस ने पिछले मैच को देखकर यह फैसला लिया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के सेमीफाइनल में स्पिनर्स को मदद मिली और बल्लेबाज-तेज गेंदबाज जूझते दिखे। इसलिए भारत ने एक पेसर कम कर एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज खिलाया है। जरूरत पड़ने पर वैभव, तिलक और अभिषेक भी स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं।

बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान फाइनल में: नौ गेंद रहते जीता मैच; भारत या श्रीलंका, स्वर्ण के लिए किससे मुकाबला?

09:23 AM, 01-Oct-2026

पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने 13 ओवर के बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से हराया और अब वह भारत-श्रीलंका मुकाबले के विजेता से स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेगा। हारने वाली टीम का सामना कांस्य पदक के मुकाबले में बांग्लादेश से होगा। जापान के निशिन में इस समय मौसम साफ है और आसमान में धूप है, ऐसे में भारत-श्रीलंका के बीच पूरे 20 ओवर का मुकाबला होने की उम्मीद है।

09:23 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका के पास भी उलटफेर का भरोसा

श्रीलंका की टीम को लेकर अभी कई चीजें स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उसके ज्यादातर खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव है। ऐसे में टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।

09:22 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: बुमराह की वापसी तय मानी जा रही

जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आराम दिए गए जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो सकती है। जापान पहुंचने के बाद भारत का यह इकलौता प्रतिस्पर्धी मुकाबला था। बुमराह की वापसी होने पर यश ठाकुर को बाहर बैठना पड़ सकता है।
 

09:22 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: कागज पर भारत मजबूत, लेकिन पिच बदल सकती है कहानी

कागज पर भारत को इस मुकाबले में मजबूत दावेदार माना जा सकता है, लेकिन क्रिकेट में परिस्थितियां अहम भूमिका निभाती हैं। श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी मुख्य टीम की गैरमौजूदगी में अपेक्षाकृत दूसरी पंक्ति की टीम उतारी है, क्योंकि उसकी प्रमुख टीम इंग्लैंड दौरे पर थी। भारत के पास मजबूत लाइनअप है, लेकिन कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की परिस्थितियां मुकाबले को प्रभावित कर सकती हैं। लीग चरण में यहां की पिचें धीमी थीं, जबकि पिछले कुछ दिनों की बारिश के कारण सतह का मिजाज कुछ अप्रत्याशित हो सकता है।

09:22 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: बारिश ने बिगाड़ा खेल, अब सेमीफाइनल की बारी

एशियन गेम्स में क्रिकेट का सफर अब तक बारिश से प्रभावित रहा है। चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए, जिसके कारण भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने बिना खेले सेमीफाइनल में जगह बना ली। हालांकि, पिछले दो दिनों में मौसम में सुधार हुआ है और अब सेमीफाइनल मुकाबलों का मंच तैयार है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ और अब भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबले की बारी है।

09:16 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: 87 पर भारत को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर आउट; अभिषेक-सैमसन हुए फेल

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से है। यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश से धुल जाने के बाद भारत की नजरें श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें