डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और अर्धशतक बनाया। उन्होंने 41 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और आखिरी तक नाबाद रहे।
मिचेल मार्श शानदार पारी खेलकर 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अपने आखिरी ओवर में कुलदीप सेन के हाथों कैच कराया। मार्श ने 62 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए।
दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरे ओवर में 15 रन बनाए। वॉर्नर और मार्श ने मिलकर ट्रेंट बोल्ट के आखिरी ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर 15 रन बटोरे। दिल्ली को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 17 रन की दरकार। 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 144/1, डेविड वॉर्नर (48*), मिचेल मार्श (89*)
रविचंद्रन अश्विन अपने आखिरी ओवर में महंगे साबित हुए और 15 रन खर्चे। उनके इस ओवर में मार्श ने एक छक्का लगाया तो वहीं वॉर्नर ने भी चौका लगाया। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 129/1, डेविड वॉर्नर (44*), मिचेल मार्श (78*)
मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने मिलकर दिल्ली को शुरुआती झटके से उबारते हुए मजबूत स्थिति में ले गए हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और दिल्ली के स्कोर को 100 के पार ले गए। मिचेल मार्श अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। जबकि वॉर्नर धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 105/1, डेविड वॉर्नर (32*), मिचेल मार्श (68*)
मिचेल मार्श ने युजवेंद्र चहल के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर आईपीएल करियर का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 83/1, डेविड वॉर्नर (24*), मिचेल मार्श (55*)
राजस्थान ने शुरू के छह ओवर यानी पहले पावरप्ले में दिल्ली के बल्लेबाजों के ऊपर दबदबा बनाए रखा। इस दौरान दिल्ली ने 38 रन बनाए तो वहीं राजस्थान को एक विकेट मिला। छह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 38/1, डेविड वॉर्नर (11*), मिचेल मार्श (24*)
ट्रेंट बोल्ट ने शुरू को दो ओवर में किफायती गेंदबाजी करने के बाद तीसरे ओवर में 12 रन खर्चे। उनके इस ओवर में मार्श और वॉर्नर दोनों ने चौके लगाए। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 28/1, डेविड वॉर्नर (8*), मिचेल मार्श (17*)
राजस्थान के 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर केएस भरत को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। भरत अपना खाता भी नहीं खोल पाए और पवेलियन लौटे। एक ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 1/1, डेविड वॉर्नर (0*), मिचेल मार्श (1*)
देवदत्त पडिक्कल शानदार बल्लेबाजी करने के बाद अपना अर्धशतक लगाने से चूक गए। वह 30 गेंदों में 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें एनरिक नोर्त्जे ने अपने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कैच कराया। डीप प्वाइंट पर खड़े सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी नागरकोटी ने आगे भागते हुए डाइव लगाकर का बेहतरीन कैच पकड़ा। 19 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 154/6, ट्रेंट बोल्ट (2*), रासी वान डर डुसेन (9*)
चेतन साकरिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर रियान पराग को रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया। पराग ने आउट होने से पहले पांच गेंदों में नौ रन बनाए। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 146/5, देवदत्त पडिक्कल (48*), रासी वान डर डुसेन (3*)
रविचंंद्रन अश्विन अपना अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें मिचेल मार्श ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर वॉर्नर के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 116/3, देवदत्त पडिक्कल (37*), संजू सैमसन (1*)
रविचंद्रन अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल और टी-20 प्रारूप में पहला अर्धशतक है। इसी के साथ अश्विन के क्रिकेट के तीनों प्रारुप में फिफ्टी हो गई। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 107/2, देवदत्त पडिक्कल (29*), रविचंद्रन अश्विन (50*)
रविचंद्रन अश्विन और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला।
अक्षर अपने दूसरे ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दो छक्के लगाए और कुल 14 रन बटोरे। 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 97/2, देवदत्त पडिक्कल (27*), रविचंद्रन अश्विन (42*)
रविचंद्रन अश्विन और देवदत्त पडिक्कल मिलकर राजस्थान की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि दिल्ली के गेंदबाज उन्हें रनों के लिए काफी मशक्कत करवा रहे हैं। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 68/2, देवदत्त पडिक्कल (11*), रविचंद्रन अश्विन (29*)
मिचेल मार्श ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली को बड़ी सफलता दिला दी है। मार्श ने यशस्वी को ललित यादव के हाथों कैच कराया। यशस्वी ने आउट होने से पहले 19 गेंदों में 19 रन बनाए।
राजस्थान ने बटलर का विकेट जल्दी गंवाने के बाद अश्विन और यशस्वी की एक मजबूत साझेदारी के दम पर टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है।
शुरू के छह ओवर यानी पहला पावरप्ले दोनों टीमों के लिहाज से मिलाजुला रहा। राजस्थान ने इस दौरान 43 रन बनाए तो वहीं दिल्ली को बटलर के रूप में बड़ी सफलता मिली है। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 43/1, यशस्वी जायसवाल (13*), रविचंद्रन अश्विन (21*)
बटलर के जल्दी आउट होने के बाद एक बार फिर से रविचंद्रन अश्विन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया है। अश्विन आज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 23/1, यशस्वी जायसवाल (13*), रविचंद्रन अश्विन (1*)
जोस बटलर एक धीमी पारी खेलकर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें चेतन साकरिया ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 11/1, यशस्वी जायसवाल (2*), रविचंद्रन अश्विन (0*)
जोस बटलर ने अपना और मैच का पहला चौका लगाया। उन्होंने दूसरे ओवर में नोर्त्जे की पहली गेंद पर चार रन बटोरे और पहली बाउंड्री लगाई। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 10/0, यशस्वी जायसवाल (2*), जोस बटलर (6*)
राजस्थान की तरफ से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। जबकि दिल्ली ने चेतन साकरिया को नई गेंद थमाई है।
दिल्ली कैपिटल्स:
डेविड वार्नर, केएस भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे, चेतन साकरिया
राजस्थान रॉयल्स:
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पड़िक्कल, रियान पराग, रासी वान दर दुसें, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन
राजस्थान के स्टार खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर अपने बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश गए हैं, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में रासी वान डर डुसेन को टीम में शामिल किया गया है।
दिल्ली की टीम में आज के मैच के लिए दो बदलाव हुए हैं। रिपल पटेल और खलील अहमद की जगह ललीत यादव और चेतन साकरिया को मौका मिला है।