बैंगलोर की मुट्ठी में मैच। आरसीबी को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में आठ रन की दरकार। 18 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 144/2, दिनेश कार्तिक (7*), विराट कोहली (48*)
अनुज रावत शानदार बल्लेबाजी करने के बाद रनआउट होकर पवेलियन लौटे। वह 47 गेंदों में 66 रन बनाकर रमनदीप सिंह की थ्रो पर रनआउट हुए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली और अनुज रावत के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। 14 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 102/1, अनुज रावत (51*), विराट कोहली (30*)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों मे आईपीएल की अपनी पहली फिफ्टी लगाई।
मुरूगन अश्विन ने अपने तीसरे ओवर में 10 रन खर्चे। आरसीबी की तरफ से अनुज रावत और विराट कोहली क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों तेजी से रन बना रहे हैं। 11 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 71/1, अनुज रावत (37*), विराट कोहली (13*)
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस 24 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जयदेव उनादकट ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया।
बैंगलोर ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। फाफ डु्प्लेसिस और अनुज रावत के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई है।
बैंगलोर की पारी के छह ओवर यानी पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। आरसीबी ने इस दौरान एक भी विकेट नहीं गंवाया और छह के रन रेट से रन बनाए। छह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 30/0, अनुज रावत (20*), फाफ डुप्लेसिस (6*)
जयदेव उनादकट अपने पहले ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में अनुज रावत ने लगातार दो छक्के लगाए और 13 रन बटोरे। दो ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 14/0, अनुज रावत (12*), फाफ डुप्लेसिस (1*)
मुंबई इंडियंस की तरफ से शानदार शुरुआत हुई है। बसिल थंपी ने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिए।
सूर्यकुमार यादव ने मोहम्मद सिराज के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाए और कुल 23 रन बटोरे। उन्होंने उनादकट के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए अहम अर्धशतकीय साझेदारी की। 19 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 144/6, सूर्यकुमार यादव (62*), जयदेव उनादकट (12*)
सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सीजन का लगातार दूसरी पचासा जड़ा।
मुंबई इंडियंस ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हसरंगा के आखिरी ओवर में आए नौ रन। सूर्यकुमार यादव और जयदेव उनादकट के बीच अहम साझेदारी। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 108/6, सूर्यकुमार यादव (36*), जयदेव उनादकट (5*)
हर्षल पटेल ने अपने दूसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल कर ली है। हर्षल ने ओवर की दूसरी गेंद पर रमनदीप सिंह को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 80/6, सूर्यकुमार यादव (12*), जयदेव उनादकट (1*)
मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कीरोन पोलार्ड पहली ही गेंद पर हसरंगा का शिकार हो गए और बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हुए। मुंबई ने 12 रन बनाने में अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 64/5, सूर्यकुमार यादव (2*), रमनदीप सिंह (1*)
तिलक वर्मा रन लेना चाहते थे लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की शानदार फील्डिंग और सटीक थ्रो की वजह से बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
मुंबई इंडियंस ने अपना तीसरा बड़ा विकेट गंवा दिया है। इशान किशन 28 गेंदों में 26 रन बनाकर आकाशदीप की गेंद पर सिराज को कैच दे बैठे।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 15 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कैच किया।
मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला पावरप्ले अपने नाम किया। रोहित और किशन ने मिलकर पहले छह ओवर में 49 रन बनाए। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 49/0, रोहित शर्मा (26), इशान किशन (22*)
बैंगलोर के ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा की शुरुआत महंगी हुई है। उनके पहले ओवर में रोहित-इशान ने तीन चौके लगाए और 13 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 42/0, रोहित शर्मा (20), इशान किशन (21*)
डेविड विली ने बैंगलोर के लिए शानदार शुरुाआत की है। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिए। एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 1/0, रोहित शर्मा (0), इशान किशन (1*)
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज अपना 200वां टी-20 मुकाबला खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI में जगह मिली है। वह इस सीजन का पहला मैच खेलेंगे। उन्हें शेरफेन रदरफोर्ड की जगह शामिल किया गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर मुंबई के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
रमनदीप सिंह और जयदेव उनादकत को मुंबई की डेब्यू कैप मिली है और दोनों खिलाड़ी सीजन का पहला मैच खेलेंगे। रमनदीप को डेनियल सैम्स और उनादकत को टाइमल माइल्स की जगह शामिल किया गया है।
फाफ डुप्लेसिस के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहला मैच हारने के बाद दमदार वापसी की है। उसने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं औऱ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है।