फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs GUJ: आरसीबी की लगातार दूसरी जीत, गुजरात को आठ विकेट से हराया; सोफी डिवाइन ने 36 गेंद पर 99 रन बनाए

Sat, 18 Mar 2023 11:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

RCB vs GG WPL Cricket Score, Gujarat vs Bangalore WPL Match 16 Updates:  महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जाएंट्स को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में सोफी डिवाइन की धमाकेदार पारी की बदौलत आरसीबी ने लगातार दूसरे मैच में जीत हासिल की। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 189 रन बना लिए। उसके लिए सोफी डिवाइन ने 36 गेंद पर 99 रन की विस्फोटक पारी खेली।
विज्ञापन
सोफी डिवाइन और स्मृति मंधाना - फोटो : WPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:36 PM, 18-Mar-2023

RCB vs GUJ W Live Score: आरसीबी की बड़ी जीत

आरसीबी ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। उसने 27 गेंद शेष रहते ही आठ विकेट से मैच को जीत लिया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 189 रन बना लिए। उसके लिए सोफी डिवाइन ने 36 गेंद पर 99 रन की विस्फोटक पारी खेली। डिवाइन ने नौ चौके और आठ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 275 का रहा। स्मृति मंधाना ने 31 गेंद पर 37 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। हीथर नाइट ने 15 गेंद पर 22 और एलिस पैरी ने 12 गेंद पर 19 रन बनाकर मैच को समाप्त किया। दोनों बल्लेबाज नाबाद रहीं।

10:18 PM, 18-Mar-2023

RCB vs GUJ W Live Score: डिवाइन शतक से चूकीं

आरसीबी की सोफी डिवाइन शतक से चूक गईं। वह 99 रन पर आउट हो गईं। डिवाइन ने 36 गेंद की पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाए। उन्होंने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वह किम गर्थ की गेंद पर अश्विनी कुमारी को कैच थमा बैठीं। आीरसीबी ने 12 ओवर में दो विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 48 गेंद पर 32 रन बनाने हैं।

09:58 PM, 18-Mar-2023

RCB vs GUJ W Live Score: डिवाइन ने जड़ा अर्धशतक

आरसीबी की अनुभवी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। डिवाइन ने 20 गेंद पर ही अर्धशतक लगा दिया। वह 21 गेंद पर 55 रन बनाकर खेल रही हैं। डिवाइन ने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। हरलीन की गेंद पर छक्के की मदद से उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, आरसीबी के आठ ओवर में 100 रन भी पूरे हो गए।

विज्ञापन
09:53 PM, 18-Mar-2023

RCB vs GUJ W Live Score: आरसीबी का स्कोर 7 ओवर में 90/0

आरसीबी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 90 रन बना लिए हैं। उसने अभी तक एक भी विकेट नहीं गंवाया है। सोफी डिवाइन 18 गेंद पर 47 और स्मृति मंधाना 25 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रही हैं। दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई है।

09:33 PM, 18-Mar-2023

RCB vs GUJ W Live Score: आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत

आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। उसने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बना लिए हैं। सोफी डिवाइन नौ गेंद पर 25 और स्मृति मंधाना नौ गेंद पर सात रन बनाकर खेल रही हैं।

विज्ञापन
09:06 PM, 18-Mar-2023

RCB vs GUJ W Live Score: आरसीबी को मिला मुश्किल लक्ष्य

गुजरात जाएंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 189 रन बनाने होंगे। अगर टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ऐसे में स्मृति मंधाना की टीम किसी भी हाल में इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी।

गुजरात के लिए लौरा वोल्वार्ड्ट ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंद की पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। एश्ले गार्डनर ने 26 गेंद पर 41 और सब्बिनेनी मेघना ने 32 गेंद पर 31 रन बनाए। सोफिया डंकली 10 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुईं। आखिरी ओवरों में हरलीन देओल और दयालन हेमलता ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर नौ गेंद पर 27 रन की साझेदारी कर दी। हेमलता छह गेंद पर 16 रन और हरलीन देओल पांच गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिए। सोफी डिवाइन और प्रीति बोस को एक-एक सफलता मिली।

08:54 PM, 18-Mar-2023

RCB vs GUJ W Live Score: वोल्वार्ड्ट अर्धशतक लगाकर आउट

गुजरात जाएंट्स को तीसरा झटका लौरा वोल्वार्ड्ट के रूप में लगा। वह 42 गेंद पर 68 रन बनकार आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। वोल्वार्ड्ट को श्रेयंका पाटिला ने प्रीति बोस के हाथों कैच कराया। गुजरात को चौथा झटका एश्ले गार्डनर के रूप में लगा। वह 26 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने छह चौके लगाए। गार्डनर ने एक छक्का भी लगाया। श्रेयंक ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया।

08:41 PM, 18-Mar-2023

GUJ vs RCB Live Score: गुजरात का 16 ओवर में स्कोर 135/2

गुजरात जाएंट्स ने 16 ओवर में दो विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। उसके लिए लौरा वोल्वार्ड्ट और एश्ले गार्डनर ने तीसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी कर ली है। वोल्वार्ड्ट 41 गेंद पर 68 रन बना चुकी हैं। वहीं, गार्डनर ने 14 गेंद पर 17 रन बना लिए हैं।

08:24 PM, 18-Mar-2023

GUJ vs RCB Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका

गुजरात को दूसरा झटका प्रीति बोस ने दिया। उन्होंने सब्बिनेनी मेघना को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों स्टंप कराया। मेघना ने 32 गेंद पर 31 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। गुजरात ने 12 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। लौरा वोल्वार्ड्ट और एश्ले गार्डनर क्रीज पर हैं। वोल्वार्ड्ट 42 रन बनाकर खेल रही हैं।

08:10 PM, 18-Mar-2023

GUJ vs RCB Live Score: गुजरात की पारी के 10 ओवर समाप्त

गुजरात जाएंट्स की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने एक विकेट पर 78 रन बनाए हैं। लौरा वोल्वार्ड्ट 26 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रही हैं। वहीं, सब्बिनेनी मेघना ने 24 गेंद पर 22 रन बना लिए हैं।

07:54 PM, 18-Mar-2023

GUJ vs RCB Live Score: पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 45 रन

गुजरात की पारी का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। उसने छह ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। सोफिया डंकली के आउट होने के बाद लौरा वोल्वार्ड्ट और सब्बिनेनी मेघना ने पारी को संभाल लिया है। वोल्वार्ड्ट 12 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रही हैं। वहीं, मेघना ने 14 गेंद पर छह रन बना लिए हैं।

07:41 PM, 18-Mar-2023

GUJ vs RCB Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका

गुजरात जाएंट्स को पहला झटका सोफी डिवाइन ने दिया है। उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर सोफिया डंकली को क्लीन बोल्ड कर दिया। डंकली ने 10 गेंद पर 16 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। गुजरात ने तीन ओवर में एक विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। लौरा वोल्वार्ड्ट 10 और सब्बिनेनी मेघना एक रन बनाकर खेल रही हैं।

07:31 PM, 18-Mar-2023

GUJ vs RCB Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात जाएंट्स की पारी आरसीबी के खिलाफ शुरू हो गई है। लौरा वोल्वार्ड्ट और सोफिया डंकली क्रीज पर उतरी हैं। आरसीबी के लिए सोफी डिवाइन ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

07:08 PM, 18-Mar-2023

GUJ vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पैरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, दिशा कसात, मेगन शुट, आशा शोभना, प्रीति बोस।

गुजरात जाएंट्स: सोफिया डंकली, लौरा वोल्वार्ड्ट, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, सब्बिनेनी मेघना, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), किम गर्थ, स्नेह राणा (कप्तान), तनुजा कंवर, अश्विनी कुमारी।

07:03 PM, 18-Mar-2023

GUJ vs RCB Live Score: आरसीबी की टीम पहले करेगी गेंदबाजी

गुजरात जाएंट्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की कप्तान स्नेह राणा ने टीम में एक बदलाव किया। मानसी जोशी को टीम से बाहर किया गया है। उनके स्थान पर सब्बिनेनी मेघना की वापसी हुई है। आरसीबी की बात करें तो स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को इस मैच से बाहर रखा गया है। प्रीति बोस को उनके स्थान पर टीम में रखा गया।

06:42 PM, 18-Mar-2023

RCB vs GUJ: आरसीबी की लगातार दूसरी जीत, गुजरात को आठ विकेट से हराया; सोफी डिवाइन ने 36 गेंद पर 99 रन बनाए

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) का 16वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। छह मैचों में एक जीत हासिल करने वाली आरसीबी को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत हासिल करनी होगी। वहीं, गुजरात जाएंट्स छह में दो मैच जीते हैं। वह जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें