फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RCB: बेंगलुरु ने पंजाब के सपने को किया चकनाचूर, फाइनल में छह रन से हराया, कोहली-क्रुणाल रहे हीरो

Tue, 03 Jun 2025 11:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

IPL Final 2025 PBKS vs RCB Highlights : आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह रन से हरा दिया। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आरसीबी की टीम आईपीएल की आठवीं चैंपियन टीम है। 

यह भी पढ़ें:
IPL Closing Ceremony Live: थोड़ी देर में शुरू होगा आईपीएल 2025 का समापन समारोह, शंकर महादेवन बांधेंगे समां

IPL 2025 Final: ग्राफिक्स में पंजाब और आरसीबी के बीच मुकाबले के सभी आंकड़े, दोनों के बीच रही है कांटे की टक्कर
IPL 2025: आईपीएल फाइनल में लगेगा ग्लैमर का तड़का, प्रीति जिंटा-महवश और अनुष्का के अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन
श्रेयस और रजत ट्रॉफी के साथ - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:49 PM, 03-Jun-2025

आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। 

10:46 PM, 03-Jun-2025

IPL Live Score RCB vs PBKS : पंजाब के चार विकेट गिरे

पंजाब को 13वें ओवर में 98 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। क्रुणाल पांड्या ने जोश इंग्लिस को लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले श्रेयस आउट हुए थे। फिलहाल शशांक सिंह और नेहल वढेरा क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 101 रन है। पंजाब को अब जीत के लिए 42 गेंद में 90 रन की जरूरत है। क्रुणाल ने फाइनल में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में केवल 17 रन दिए और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।

10:22 PM, 03-Jun-2025

IPL Live Score RCB vs PBKS : आठ ओवर का खेल हुआ

आठ ओवर के बाद पंजाब ने एक विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 20 गेंद में 25 रन और जोश इंग्लिस नौ गेंद में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पंजाब को अब 72 गेंद में 121 रन की जरूरत है। प्रियांश आर्या 19 गेंद में 24 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए। 

विज्ञापन
09:33 PM, 03-Jun-2025

IPL Live Score RCB vs PBKS : बेंगलुरु ने पंजाब को 191 रन का लक्ष्य दिया

बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। पंजाब को अगर खिताब जीतना है तो उन्हें 120 गेंदों में 191 रन बनाने होंगे। अर्शदीप ने 20वें ओवर में तीन विकेट लेकर बेंगलुरु को 190 के स्कोर पर रोक दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में शेफर्ड, क्रुणाल और भुवनेश्वर के विकेट लिए।

बेंगलुरु की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही थी। फिल सॉल्ट नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें जेमीसन ने आउट किया था। इसके बाद विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मयंक बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गए। वह 18 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रजत पाटीदार 16 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। विराट ने लिविंगस्टोन के साथ 36 रन की साझेदारी निभाई। विराट 35 गेंद पर तीन चौके की मदद से 43 रन बनाकर अजमतुल्लाह का शिकार बने। जितेश शर्मा ने आतिशी पारी खेली, लेकिन बड़े शॉट के चक्कर में वह विजयकुमार की गेंद पर बोल्ड हुए। जितेश ने 10 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने तीन विकेट झटकाए। उन्होंने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड (17 रन), चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (4 रन) और भुवनेश्वर कुमार (1 रन) के विकेट लिए। पंजाब की ओर से अर्शदीप और जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, अजमतुल्ला ओमरजई, विजयकुमार विषाक और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

08:38 PM, 03-Jun-2025

IPL Live Score RCB vs PBKS : 13 ओवर समाप्त

13 ओवर के बाद बेंगलुरु ने तीन विकेट गंवाकर 111 रन बना लिए हैं। फिलहाल लियम लिविंगस्टोन छह रन और विराट कोहली 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 15 रन की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान रजत पाटीदार (26 रन) और फिल सॉल्ट (16 रन) को काइल जेमीसन ने आउट किया। वहीं, मयंक अग्रवाल (24) चहल की गेंद पर आउट हुए।

विज्ञापन
08:13 PM, 03-Jun-2025

IPL Live Score RCB vs PBKS : नौ ओवर समाप्त

नौ ओवर के बाद बेंगलुरु ने दो विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 18 गेंद में 21 रन और कप्तान रजत पाटीदार नौ गेंद में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 16 गेंद में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। बेंगलुरु को दो झटके फिल सॉल्ट और मयंक अग्रवाल के रूप में लगे। सॉल्ट 16 रन बनाकर जेमीसन का और मयंक 24 रन बनाकर चहल का शिकार बने।

05:48 PM, 03-Jun-2025

RCB vs PBKS Final IPL Live Score: पंजाब की टीम स्टेडियम पहुंची

पंजाब की टीम स्टेडियम में पहुंच चुकी है। टीम के खिलाड़ी वॉर्म अप करने लगे हैं। सभी की निगाहें श्रेयस अय्यर पर टिकी होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं, आरसीबी के सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ी भी स्डेयिम पहुंच चुके हैं। अहमदाबाद में आज सभी सीटें फुल रह सकती हैं।

04:54 PM, 03-Jun-2025

RCB vs PBKS Final IPL Live Score: कांटे की टक्कर

पंजाब और आरसीबी की टीम अब तक लीग में 36 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से 18 मैच पंजाब ने और 18 मैच आरसीबी ने जीते हैं। अहमदाबाद में एक बार दोनों का आमना-सामना हुआ है (2021 में) और उस मैच को पंजाब ने अपने नाम किया था।

04:19 PM, 03-Jun-2025

RCB vs PBKS Final IPL Live Score: कोहली पर रहेंगी निगाहें

फाइनल मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है। कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके फाइनल में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी। कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी से जुड़े हुए हैं और यह उनका चौथा फाइनल मुकाबला होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में कोहली का समर्थन करने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहने हजारों प्रशंसक नजर आ सकते हैं। कोहली (614 रन) ने हर साल की तरह इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस साल भी आरसीबी की बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ रहे। 

04:19 PM, 03-Jun-2025

RCB vs PBKS Final IPL Live Score: टिम डेविड खेलेंगे?

इस वर्ष कोहली अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं रहे हैं जिन पर सबका ध्यान केंद्रित रहा है, बल्कि उन्होंने चुपचाप आरसीबी को मजबूत करने का काम किया है। फिल साल्ट ने भारतीय सुपरस्टार का अच्छा साथ देकर आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलाई, जबकि मयंक अग्रवाल, कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा बल्लेबाजी क्रम के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। टिम डेविड चोटिल होने के कारण आरसीबी के पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए इसलिए यह देखना बाकी है कि वह इस मुकाबले के लिए फिट हैं या नहीं। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के साथ मिलकर डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

03:49 PM, 03-Jun-2025

PBKS vs RCB Live Score: हेजलवुड-भुवनेश्वर के होने से गेंदबाजी मजबूत

आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार का फॉर्म में होना राहत की खबर रही है। जोश हेजलवुड (21 विकेट) ने आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह आईपीएल के वर्तमान सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अभी चौथे स्थान पर है। आरसीबी ने अपनी पिछली समस्याओं को पीछे छोड़कर इस बार शुरू से लेकर अंत तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने पहले क्वालिफायर में पंजाब को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और उनकी टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होगी। 

03:48 PM, 03-Jun-2025

PBKS vs RCB Live Score: श्रेयस को फिर दिखाना होगा दम

पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने दमदार प्रदर्शन किया था और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अंक तालिका के दूसरे हाफ में लगातार शीर्ष पर रहने वाली पंजाब किंग्स ने कप्तान अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की देखरेख में महत्वपूर्ण प्रगति की है। अय्यर (603 रन) के नेतृत्व में पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बना था। इस तरह से लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचना एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में उनकी क्षमताओं के बारे में बहुत कुछ कहता है जो इस प्रारूप में किसी भी अन्य की तरह ही अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह से संगठित करता है। इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि अय्यर टूर्नामेंट के 18 साल के इतिहास में एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आईपीएल फाइनल में तीन अलग-अलग टीमों का नेतृत्व किया है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स तीसरी टीम है।

03:23 PM, 03-Jun-2025

PBKS vs RCB Live Score: चहल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस, प्रियांश आर्य और शशांक सिंह के रूप में अय्यर का साथ देने के लिए पंजाब किंग्स के पास अच्छे बल्लेबाज हैं, जिससे वह अपनी स्थिति को मजबूती से बनाए रख सकते हैं और विपक्षी खेमे पर आक्रामक हमले भी कर सकते हैं। मार्को यानसन के बिना पंजाब की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिखी, लेकिन बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट पर मुंबई इंडियंस को पूरी पारी में रोके रखने से पता चलता है कि उसका आक्रमण बहुत कमजोर नहीं है। युजवेंद्र चहल अब भी हाथ की चोट से जूझ रहे हैं और दूसरे क्वालीफायर में वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे, लेकिन पंजाब को उनसे अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

03:19 PM, 03-Jun-2025

PBKS vs RCB: बेंगलुरु ने पंजाब के सपने को किया चकनाचूर, फाइनल में छह रन से हराया, कोहली-क्रुणाल रहे हीरो

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही हैं। आज इनमें से किसी एक का इंतजार खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें