फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs CSK: दीपक चाहर की धारदार गेंदबाजी, चेन्नई का खाता खुला, पंजाब को हराया

Fri, 16 Apr 2021 10:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

PBKS vs CSK IPL HIGHLIGHTS: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने अपनी पहली जीत भी दर्ज कर ली है। चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए वहीं मोईन अली ने 46 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:37 PM, 16-Apr-2021

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत 

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 में अपना खाता खोल लिया है। दीपक चाहर की खतरनाक गेंदबाजी और मोईन अली की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में सिर्फ 106 रन ही बना पाई थी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 26 गेंदें शेष रहते छह विकेट से जीत अपने नाम कर ली।

10:34 PM, 16-Apr-2021

रैना-रायुडू आउट

शमी ने 15वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर पहले सुरेश रैना को आउट किया और फिर अंबाती रायुडू को भी शून्य पर पवेलियन भेजा।

10:29 PM, 16-Apr-2021

चेन्नई को 36 गेंदों में 10 रन की दरकार 

चेन्नई की टीम इस सीजन की अपनी पहली जीत से बस चंद कदम दूर है। 14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। चेन्नई को अब जीत के लिए आखिरी 36 गेंदों में 10 रनों की जरूरत है। 

विज्ञापन
10:18 PM, 16-Apr-2021

मोईन अली आउट 

पंजाब की तरफ से मुरुगन अश्विन ने चेन्नई का दूसरा विकेट गिराया। बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आए मोईन ने एक शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए। मोईन 31 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 95/2, फाफ डुप्लेसिस (33*), सुरेश रैना (5*)

10:06 PM, 16-Apr-2021

10 ओवर पूरा 

चेन्नई की टीम किसी भी तरह की हड़बड़ाहट में नहीं दिख रही है। मोईन अली और फाफ धीरे-धीरे लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं पंजाब के गेंदबाज दबाव बनाने में असफल रहे हैं। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 64/1, फाफ डुप्लेसिस (28*), मोईन अली (29*)

विज्ञापन
09:47 PM, 16-Apr-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

चेन्नई के लिहाज से पहला पावरप्ले ठीक ठाक रहा है। इस दौरान उसने एक विकेट गंवाया है। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 32/1, फाफ डुप्लेसिस (18*), मोईन अली (8*)
 

09:41 PM, 16-Apr-2021

ऋतुराज फिर फेल 

चेन्नई के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। पहले मैच में सस्ते में आउट होने के बाद वह इस मैच में भी पांच रन ही बना पाए। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 24/1, फाफ डुप्लेसिस (18*), मोईन अली (0*)

09:37 PM, 16-Apr-2021

चेन्नई के लिए बढ़िया ओवर 

चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने झाय रिचर्डसन के ओवर में 14 रन बटोरे। इस ओवर में डुप्लेसिस ने एक छक्का और दो चौका लगाया। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 22/0, ऋतुराज गायकवाड़ (4*), फाफ डुप्लेसिस (17*)

 

09:32 PM, 16-Apr-2021

चेन्नई की धीमी शुरुआत 

पंजाब के 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत थोड़ी धीमी हुई है। सीएसके की तरफ से फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 8/0, ऋतुराज गायकवाड़ (4*), ऋतुराज गायकवाड़ (3*)

09:02 PM, 16-Apr-2021

पंजाब ने बनाए 106 रन 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 106 रन ही बना पाई। दीपक चाहर की जबरदस्त स्विंग गेंदबाजी के आगे पंजाब की बल्लेबाजी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। एक समय पंजाब की टीम 26 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी लेकिन उसके बाद शाहरुख खान ने 47 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।

चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट चटकाए।   
 

08:55 PM, 16-Apr-2021

शाहरुख खान अर्धशतक से चूके 

पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज शाहरुख खान आईपीएल के अपने पहले अर्धशतक से चूक गए हैं। उन्हें सैम करन ने रविंद्र जडेजा के हाथों कैच करवाया। शाहरुख 36 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए।
 

08:52 PM, 16-Apr-2021

पंजाब के 100 रन पूरे 

पंजाब ने 26 रन पर अपने पांच विकेट गंवाने के बाद आखिरकार 19वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं।

08:34 PM, 16-Apr-2021

शाहरुख पर दारोमदार 

शीर्ष क्रम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स को अब सिर्फ शाहरुख खान से उम्मीदें हैं। चेन्नई की घातक गेंदबाजी के सामने शाहरुख अकेले टिके हुए हैं। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 73/6, शाहरुख़ ख़ान (27*), मुरुगन अश्विन (4*)

 

08:14 PM, 16-Apr-2021

चाहर का कहर

दीपक चाहर ने पंजाब की टीम को अपने चार ओवर के कोटे में पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उन्होंने अपना चौथा ओवर मेडेन डालने के साथ इसमें भी विकेट निकाला। कुल मिलाकर उन्होंने चार ओवर में 13 रन दिया और एक मेडेन के साथ चार विकेट भी चटकाए।
 

08:12 PM, 16-Apr-2021

चाहर ने लिया चौथा विकेट 

दीपक चाहर अपने कोटे का आखिरी ओवर लेकर आए और एक बार फिर से पंजाब को झटका दे दिया। उन्होंने सातवें ओवर की दूसरी ही गेंद पर हूडा को भी नकल गेंद पर फंसाया। हूडा ने मिडऑफ पर डुप्लेसी को आसान कैच थमा दिया। उन्होंने 15 गेंदों में 10 रन का योगदान दिया। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 26/5, शाहरुख़ ख़ान (0*), झाय रिचर्डसन (0*)
 

08:09 PM, 16-Apr-2021

निकोलस पूरन भी आउट

गेल के आउट होने के बाद क्रीज पर पहुंचे निकोलस पूरन भी दीपक की चाल में फंस गए। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने पूरन को शॉर्ट पिच गेंद डाली जिसपर उन्होंने डीप स्क्वेयर लेग की तरफ हवा में शॉट खेला और वहां शार्दुल ने आसान कैच पकड़ा। पूरन बिना खाता खोले लौटे पवेलियन। पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 19/4, दीपक हुड्डा (3*), शाहरुख़ खान (0*)
 

08:03 PM, 16-Apr-2021

क्रिस गेल आउट

दीपक चाहर की शानदार गेंदबाजी और रविंद्र जडेजा की बेहतरीन फील्डिंग ने पंजाब के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया है। चाहर ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर धीमी गेंद डाली जिसपर गेल ने कवर ड्राइव की तरफ हवा में शॉट खेला लेकिन वहां मौजूद रविंद्र जडेजा ने हवा में छलांग लगाते हुए एक जबरदस्त कैच पकड़ लिया। गेल 10 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट किया। 

07:51 PM, 16-Apr-2021

केएल राहुल रनआउट 

पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद ख़राब हुई है। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं. तीसरे ओवर में गेल ने दीपक चाहर की गेंद पर एक रन लेने की कोशिश की लेकिन फील्डिंग कर रहे रविंद्र जडेजा ने राहुल के क्रीज में पहुंचने से पहले ही तेजी से गेंद को स्टंप पर दे मारा। राहुल सात गेंदों में पांच रन ही बना पाए। तीन ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 17/2, क्रिस गेल (10*), दीपक हूडा (1*)
  

07:39 PM, 16-Apr-2021

गेल को जीवनदान

पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पहले ही ओवर में बड़ा जीवनदान मिला। उन्होंने दीपक चाहर के पहले ओवर की आखिर गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर स्क्वेयर ड्राइव लगाया, गेंद सीधे गायकवाड की ओर प्वाइंट पर गई। लेकिन कैच पकड़ने से चूक गए।

07:38 PM, 16-Apr-2021

मयंक फिर फेल 

पंजाब के लिए एक बार फिर शुरुआत खराब हुई है। टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल फिर से फेल हो गए हैं। उन्हें पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने बोल्ड कर पंजाब को पहला बड़ा झटका दिया है। मयंक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। एक ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 2/1, के एल राहुल (1*), क्रिस गेल (1*)

 

07:34 PM, 16-Apr-2021

मैच शुरू 

पंजाब किंग्स की तरफ से मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की है वहीं चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर ने गेंदबाजी की कमान संभाली है।
 

07:10 PM, 16-Apr-2021

प्लेइंग XI 

दोनों टीमों ने पिछले मैच वाली टीम ही मैदान में उतारी है यानी इस मैच के लिए कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
 

 

07:00 PM, 16-Apr-2021

टॉस रिपोर्ट

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
 

06:58 PM, 16-Apr-2021

पिच रिपोर्ट:

कल के मैच में पिच पर हरी घास थी, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी लेकिन आज पिच अलग है। आज यहां गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं होगी जबकि बल्लेबाजों के लिहाज से पिच ज्यादा फायदेमंद होगी और इसलिए ज्यादा रन भी देखने को मिलेंगे।

06:47 PM, 16-Apr-2021

चेन्नई के लिए धोनी का 200वां मैच

महेंद्र सिंह धोनी आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना 200वां मैच खेलेंगे। वह अपनी कप्तानी में अभी तक सीएसके को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं लेकिन इस सीजन में अभी टीम को पहली जीत की तलाश है।
 

06:46 PM, 16-Apr-2021

आमने-सामने के रिकॉर्ड 

दोनों टीमों के बीज चेन्नई का पलड़ा अभी तक भारी रहा है।
 

06:35 PM, 16-Apr-2021

PBKS vs CSK: दीपक चाहर की धारदार गेंदबाजी, चेन्नई का खाता खुला, पंजाब को हराया

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2021 में आज एक बार फिर से दो विकेटकीपर कप्तान आमने-सामने हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक तरफ जहां धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स है तो वहीं दूसरी तरफ केएल के हाथों में पंजाब किंग्स की बागडोर है। दोनों ही टीमें आज अपना दूसरा मुकाबला खेल रही हैं। पंजाब जहां जीत का स्वाद चख चुकी है तो वहीं चेन्नई को अभी पहली जीत की तलाश है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक जोरदार मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें