फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs BAN: न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी जीत, बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया; विलियम्सन-मिचेल का अर्धशतक

Fri, 13 Oct 2023 09:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

New Zealand vs Bangladesh World Cup 2023: विश्व कप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
केन विलियम्सन और डेरिल मिचेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:42 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: न्यूजीलैंड की एक और बड़ी जीत

न्यूजीलैंड की टीम ने विश्व कप में एक और बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने बांग्लादेश को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। कीवी टीम ने इससे पहले इंग्लैंड और नीदरलैंड को हराया था। उसके तीन मैच में अब छह अंक हो गए। न्यूजीलैंड अंक तालिका में पहले स्थान पर है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की यह दूसरी हार है। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद उसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने 78 रन की पारी खेली। वह रिटायर्ड हर्ट हुए। डेवोन कॉन्वे ने 45 रन का योगदान दिया। रचिन रवींद्र नौ रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 16 रन बनाए। मुस्तफिजूर रहमान और शाकिब अल हसन को एक-एक सफलता मिली।

09:20 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: केन विलियम्सन रिटायर्ड हर्ट हुए

केन विलियम्सन हाथ में चोट के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 107 गेंद पर 78 रन बनाए। इस दौरान विलियम्सन ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 73 और ग्लेन फिलिप्स छह रन बनाकर नाबाद हैं।

09:09 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: मिचेल का अर्धशतक

केन विलियम्सन के बाद डेरिल मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में दो विकेट पर 190 रन बना लिए हैं। केन विलियम्सन 77 और डेरिल मिचेल 50 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
08:28 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: विलियम्सन का अर्धशतक

केन विलियम्सन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 81 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। विलियम्सन मार्च 2023 के बाद पहली बार पेशेवर क्रिकेट खेलने के लिए उतरे। वह आईपीएल के पहले मैच में चोटिल हो गए थे। उन्होंने वापसी पर शानदार अर्धशतक लगाया।

07:51 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: डेवोन कॉन्वे आउट

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका डेवोन कॉन्वे के रूप में लगा। वह 45 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 59 गेंद की पारी में तीन चौके लगाए। कॉन्वे के आउट होने के बाद डेरिल मिचेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

विज्ञापन
07:48 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: न्यूजीलैंड की पारी के 20 ओवर समाप्त

न्यूजीलैंड की पारी के 20 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने एक विकेट पर 92 रन बनाए हैं। डेवोन कॉन्वे 45 और केन विलियम्सन 30 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी कर ली है।

06:44 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: नहीं चला रचिन रवींद्र का बल्ला

रचिन रवींद्र का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 13 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने पहले मैच में शतक और दूसरे में अर्धशतक लगाया था। इस मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला। न्यूजीलैंड ने छह ओवर में एक विकेट पर 15 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉन्वे चार और केन विलियम्सन एक रन बनाकर नाबाद हैं।

05:47 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 246 रन का लक्ष्य दिया है। लगातार विकेट गिरने के बावजूद उसने किसी तरह 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के लिए अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। अनुभवी खिलाड़ी महमूदुल्लाह ने नाबाद 41 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 40 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन, ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने दो-दो विकेट लिए।

05:41 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: बांग्लादेश को नौवां झटका

बांग्लादेश को नौवां झटका मैट हेनरी ने दिया। उन्होंने मुस्तफिजूर रहमान को आउट किया। मुस्तफिजूर 10 गेंद पर चार रन बनाकर टॉम लाथम को कैच थमा बैठे।

05:23 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: बांग्लादेश को आठवां झटका

बांग्लादेश को 214 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। मिचेल सैंटनर ने तस्कीन अहमद को डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल महमूदुल्लाह और मुस्तफिजुर रहमान क्रीज पर हैं। 

04:54 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: तौहीद को बोल्ट ने किया आउट

बांग्लादेश को सातवां झटका तौहीद के रूप में लगा। वह ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर 38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। मिचेल सैंटनर ने उनका कैच लिया। बांग्लादेश ने 38 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। महमूदुल्ला के साथ तस्कीन अहमद क्रीज पर हैं।

04:47 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: रहीम भी आउट

शाकिब के पवेलियन लौटने के बाद मुशफिकुर रहीम भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। रहीम को मैट हेनरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 75 गेंद पर 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। बांग्लादेश ने 37 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। तौहीद 13 और महमूदुल्लाह दो रन बनाकर नाबाद हैं।

04:22 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: फर्ग्यूसन को मिली तीसरी सफलता

लॉकी फर्ग्यूसन को मैच में तीसरी सफलता मिली है। उन्होंने शाकिब अल हसन को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है। शाकिब 51 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। विकेटकीपर टॉम लाथम ने शाकिब का कैच लपका। 

04:12 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: शाकिब और रहीम ने बांग्लादेश को संभाला

कप्तान शाकिब अल हसन ने अनुभवी मुशफिकुर रहीम के साथ मिलकर बांग्लादेश की पारी को संभाल लिया है। बांग्लादेश ने 28 ओवर में चार विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। शाकिब और रहीम ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की है। रहीम 52 और शाकिब 23 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:03 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: बांग्लादेश को दोहरा झटका

बांग्लादेश की टीम के चार बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। उसकी हालत खराब है। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर मेहदी हसन मिराज आउट हो गए। उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने मैट हेनरी के हाथों कैच कराया। मेहदी हसन ने 46 गेंद पर 30 रन बनाए। फर्ग्यूसन को दूसरी सफलता मिली। अगरे ही ओवर में बांग्लादेश को एक और झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स ने नजमुल हुसैन शान्तो को आउट किया। नजमुल आठ गेंद पर सात रन बनाकर डेवोन कॉन्वे को कैच थमा बैठे। बांग्लादेश ने 13 ओवर में चार विकेट पर 57 रन बनाए हैं। मुशफिकुर रहीम और शाकिल अल हसन क्रीज पर हैं।

02:46 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: फर्ग्यूसन ने लिया विकेट

बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता लॉकी फर्ग्यूसन ने दिलाई। उन्होंने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर तंजीद हसन को आउट कर दिया। तंजीद 17 गेंद पर 16 रन बनाकर डेवोन कॉन्वे को कैच थमा बैठे। बांग्लादेश की पारी के शुरुआती 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने दो विकेट पर 46 रन बनाए हैं। मेहदी हसन मिराज 28 रन बनाकर नाबाद हैं। नजमुल हुसैन शान्तो को अपना खाता खोलना है।

02:03 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: खाता नहीं खोल पाए लिटन दास

बांग्लादेश को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा है। लिटन दास न्यूजीलैंड के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए। ट्रेंट बोल्ट ने पारी की पहली ही गेंद पर उन्हें पवेलियन भेज दिया। लिटन दास ने मैट हेनरी को कैच थमा दिया।

01:39 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

01:34 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: बांग्लादेश की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वह इस विश्व कप में पहली बार मैदान पर उतरे हैं। विलियम्सन आईपीएल 2023 के पहले मैच में चोटिल हो गए थे। उसके बाद उन्होंने अब जाकर पेशेवर क्रिकेट में वापसी की है। विल यंग की जगह उनकी वापसी हुई है। यंग ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था।

12:27 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN: न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी जीत, बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया; विलियम्सन-मिचेल का अर्धशतक

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड का सामना बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की नजर लगातार तीसरी जीत पर है। उसने इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं, बांग्लादेश दो में से एक मैच जीता है और एक हारा है। उसने अफगानिस्तान को हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ उसे शिकस्त मिली थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें