महिला प्रीमियर लीग के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से गुजरात जाएंट्स को मात देकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। टीम ने दिल्ली को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। वहीं, गुजरात की टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर हो गई है। छह मैचों में बेथ मूनी के नेतृत्व वाली टीम सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई। दो अंक और -1.111 के नेट रनरेट के साथ गुजरात आखिरी स्थान पर बनी हुई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 191 रन बनाए और मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर संकटमोचक साबित हुईं। कप्तान ने 95 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस दौरान दिग्गज बल्लेबाज ने 197.91 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और पांच छक्के जड़े। वह इस मैच में नाबाद रहीं।
गुजरात के खिलाफ मुंबई की शुरूआत दमदार हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज के बीच 39 गेंदों में 50 रन की साझेदारी निभाई। टीम को पहला झटका मैथ्यूज के रूप में लगा। वह 21 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं। तीसरे नंर पर बल्लेबाजी के लिए आईं नताली सिवर ब्रंट दो रन बना सकीं। वहीं, टीम को तीसरा झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा जो 36 गेंदों में 49 रन बनाए। इस दौरान भारतीय महिला बल्लेबाज ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। गुजरात के लिए एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर और शबनम ने एक-एक विकेट हासिल किया।
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का शतक पूरा हो गया। उन्होंने 33 गेंदों में तीन छह चौके और एक छक्के की मदद से पचासा ठोका। फिलहाल उनका साथ अमेलिया कर सात गेंदों में नौ रन बनाकर दे रही हैं। टीम को जीत के लिए 15 गेंदों में 37 रन की जरूरत है।
गुजरात के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाजी क्रम को संघर्ष करते देखा जा रहा है। टीम को तीसरा झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा जो जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही थीं। उन्हें एश्ले गार्डनर ने आउट किया। वह 36 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुईं।
मुंबई का पहला विकेट हेली मैथ्यूज के रूप में लगा। वह 21 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नताली सिवर ब्रंट आई हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 51/1 है।
191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरीं यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज दमदार प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। यास्तिका 28 और मैथ्यूज 18 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 50/0 है।
गुजरात द्वारा दिए गए 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज उतरी हैं। उम्मीद है कि दोनों टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में कामयाब होंगी।
महिला प्रीमियर लीग को 16वें मैच में गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 191 रन का लक्ष्य तैयार किया है। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। गुजरात की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई थी। टीम को पहला झटका लौरा के रूप में लगा जो सिर्फ 13 रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा दयालन हेमलता ने संभाला। कप्तान बेथ मूनी के साथ मिलकर धाकड़ बल्लेबाज ने शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 121 रन की पार्टनरशिप हुई।
मूनी आठ चौकों और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाने में कामयाब हुईं जबकि दयालन ने नौ चौके और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाए। यह इस सीजन में उनकी पहली अर्धशतकीय पारी है।14वें ओवर में मिले इस झटके के बाद गुजरात का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता दिखा। फीबी ने तीन, एश्ले गार्डनर ने एक, कैथरान ब्राइस ने सात, स्नेह राणा ने एक रन बनाया। वहीं, भारती फुलमाली 21 रन और तनुजा बिना कोई रन बनाए नाबाद रहीं। मुंबई के लिए साइका इशाक ने दो विकेट लिए जबकि हेली, शबनिम, पूजा वस्त्राकर और सजीवन सजना को एक-एक विकेट मिला है।
गुजरात को छठा झटका कैथराइन ब्राइस के रूप में लगा। उन्हें सजना ने रन आउट किया। वह सिर्फ सात रन बना सकीं।
गुजरात को पांचवां झटका दयालन हेमलता के रूप में लगा। कप्तान मूनी के बाद यह गुजरात का दूसरा बड़ा विकेट गिरा। उन्हें शबनिम इस्माइल ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। वह 40 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हो गईं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैथराइन ब्राइस आई हैं। 18.3 ओवर के बाद स्कोर 174/5 है।
गुजरात जाएंट्स का बल्लेबाजी क्रम अब संघर्ष करता दिख रहा है। मुंबई की गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर एश्ले गार्डनर को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ एक रन बना सकीं। दयालन हेमलता 38 गेंदों में 73 और भारतीय फुलमाली दो गेंदों में एक रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 161/4 है।
तीसरे नंबर पर बललेबाजी के लिए आईं फीबी लीचफील्ड चार गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें साइका इशाक ने हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट कराया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एश्ले गार्डनर उतरी हैं। 15.2 ओवर के बाद टीम का स्कोर 158/3 है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाली बेथ मूनी 14वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें सजीवन सजना ने अपना शिकार बनाया। कप्तान ने 188.57 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और तीन छक्के जड़े। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फीबी लीचफील्ड उतरी हैं।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं दयालन हेमलता भी मुंबई के गेंदबाजों के लिए टेढ़ी खीर बनीं हुई हैं। उन्होंने 28 गेंदों में सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा है। अब तक उनके बल्ले से छह चौके और दो छक्के निकले हैं। कप्तान मूनी के साथ वह शतकीय साझेदारी निभा चुकी हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 139/1 है।
गुजरात की कप्तान बेथ मूनी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ अपना पहला और इस टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक ठोका है। 27 गेंदों में स्टार खिलाड़ी ने पचासा जड़ा। वहीं, दयालन हेमलता भी अर्धशतक की ओर बढ़ रही हैं। दोनों के बीच 53 गेंदों में 107* रन की साझेदारी हो चुकी है।
महिला प्रीमियर लीग के तहत खेले जा रहे गुजरात बनाम मुंबई मुकाबले में बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम की शुरुआत जरूर झटके के साथ हुई लेकिन कप्तान और दयालन हेमलता के बीच 32 गेंदों में 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 81/1 है।
गुजरात जाएंट्स को पहला झटका लाउरा वोल्वार्ड्ट के रूप में लगा। उन्हें हेली मैथ्यूज ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया। वह 13 रन बना सकीं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान बेथ मूनी और दयालन हेमलता मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 39/1 है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दमदार शुरूआत के लिए गुजरात जाएंट्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए लाउरा और कप्तान बेथ मूनी उतरी हैं। उम्मीद है कि दोनों मुंबई पर शुरूआत से ही दवाब बनाने में कामयाब होंगी।
गुजरात जाएंट्स: लाउरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फीबी लिचफील्ड, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, भारती फुलमाली, कैथराइन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, शबनम शकील।
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नताली सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनिम इस्माइल, साइका इशाक।
दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि टीम इस मुकाबले में मुंबई को मात देकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल करने में कामयाब होगी।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमेलिया केर, क्लोय ट्रायन, एलिसा मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वॉन्ग, जिंतिमनी कलिता, कृथना बालाकृष्णन, नताली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, सजीवन सजना, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, फातिमा जाफर, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल।
गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटकीपर), लाउरा वोल्वार्ड्ट, फीबी लीचफील्ड, रिया मिश्रा, तृशा पूजिता, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, कैथरीन ब्राइस, सायली साथगरे, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, लिया ताहूहू, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, शबनम शकील।
महिला प्रीमियर लीग का 16वां मैच आज शाम साढ़े सात बजे से मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। एमआई छह मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि गुजरात को सिर्फ एक जीत मिली है। आज अग गुजरात इस मैच में जीत दर्ज करने में नाकाम रहती है तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।