फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RR Highlights: राजस्थान को हराकर केकेआर ने चखा जीत का स्वाद, रिंकू-अनुकूल की दमदार साझेदारी

Sun, 19 Apr 2026 07:18 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

KKR vs RR Indian Premier League 2026: रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय के बीच हुई साझेदारी के दम पर केकेआर ने आईपीएल 2026 में जीत का खाता खोल लिया है। केकेआर ने ईडेन गार्डेंस में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन
रिंकू सिंह - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:18 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: केकेआर को मिली पहली जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। केकेआर के लिए मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने दमदार साझेदारी कर केकेआर के लिए जीत का खाता खोला। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम ने 85 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रिंकू सिंह ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 37 गेंदों पर 76 रनों की अविजित साझेदारी की और इस सीजन पहली जीत का स्वाद चख लिया। केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने 34 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए, जबकि अनुकूल 16 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से रवींद्र जडेजा को दो विकेट मिले, जबकि जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और यश राज पूंजा को एक-एक विकेट मिले। 

06:59 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: रिंकू-अनुकूल की साझेदारी

छह झटके लगने के बाद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय के बीच साझेदारी पनप रही है। रिंकू अच्छी लय में दिख रहे हैं जिससे केकेआर का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया है।

06:41 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: केकेआर को छठा झटका

यश राज पूंजा ने रमनदीप सिंह को आउट कर केकेआर को छठा झटका दिया है। यश का आईपीएल में यह डेब्यू मुकाबला है और रमनदीप उनके पहले शिकार बने हैं। केकेआर की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 85 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। रमनदीप 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
06:29 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: केकेआर की आधी टीम आउट

रवींद्र जडेजा ने रोवमैन पॉवेल को आउट कर केकेआर की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। पॉवेल 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। 

06:14 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: केकेआर को चौथा झटका

रवींद्र जडेजा ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर केकेआर को चौथा झटका दिया है। रघुवंशी 19 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
06:03 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: ग्रीन पवेलियन लौटे

केकेआर की पारी लड़खड़ा गई है और टीम ने 37 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए हैं। रवि बिश्नोई की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने कैमरन ग्रीन को स्टंप आउट किया जो 13 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।

05:44 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: रहाणे पवेलियन लौटे

राजस्थान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने पांच रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए हैं। नांद्रे बर्गर ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया जो खाता खोले बिना आउट हुए।

05:36 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: केकेआर को पहला झटका

जोफ्रा आर्चर ने केकेआर को पहली ही गेंद पर झटका दिया है। टिम सीफर्ट पहली गेंद पर बोल्ड हो गए और खाता खोले बिना आउट हुए। 

05:20 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: राजस्थान की पारी समाप्त

राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। वैभव ने 28 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए, जबकि यशस्वी 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा शिमरॉन हेत्मायर (12) और रियान पराग (12) की दहाई अंक तक पहुंच सके। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, सुनील नरेन को दो विकेट मिले। 

05:14 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: बिश्नोई खाता खोले बिना आउट

कार्तिक त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही ओवर में तीन विकेट झटके। कार्तिक ने जडेजा और हेत्मायर को आउट करने के बाद रवि बिश्नोई को अपना शिकार बनाया जो खाता भी नहीं खोल सके।

05:12 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: कार्तिक को मिली दूसरी सफलता

कार्तिक त्यागी ने एक ही ओवर में राजस्थान को दो झटके दिए हैं। कार्तिक ने पहले जडेजा को आउट किया और फिर शिमरॉन हेत्मायर को पवेलियन की राह दिखाई जो 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए।

05:10 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: जडेजा पवेलियन लौटे

कार्तिक त्यागी ने रवींद्र जडेजा को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को छठा झटका दिया है। जडेजा सात गेंदों एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।

04:55 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: राजस्थान को पांचवां झटका

सुनील नरेन ने डोनोवान फरेरा को आउट कर राजस्थान को पांचवां झटका दिया है। फरेरा सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से सात रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

04:49 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: रियान पराग आउट

वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए राजस्थान के कप्तान रियान पराग को अपना शिकार बनाया। रियान 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। वरुण का इस मैच का यह तीसरा विकेट है।

04:30 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: केकेआर की वापसी

सुनील नरेन ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका दिया है। राजस्थान ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वरुण ने पहले वैभव और फिर ध्रुव जुरेल को आउट किया। अब सुनील नरेन ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर तीसरा झटका दिया। यशस्वी 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। 

04:14 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: केकेआर को पहली सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर केकेआर को पहली सफलता दिलाई है। वैभव शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 28 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई।

04:00 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त

राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। पावरप्ले समाप्त होने तक राजस्थान ने 60 रनों का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि केकेआर की टीम कोई सफलता हासिल नहीं कर सकी है।

03:31 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं।

03:06 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेत्मायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट सब: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लहुआन ड्रि प्रिटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा।

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। 
इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी।

03:01 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। राजस्थान ने प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए हैं, जबकि केकेआर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

02:57 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: वापसी करने उतरेगी राजस्थान

दूसरी ओर राजस्थान के विजय रथ पर सनराइजर्स ने विराम लगा दिया था। उसके शीर्ष बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, लुआन ड्रि प्रिटोरियस और रियान पराग दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके थे। इस कमजोरी से टीम को पार पाना होगा।

02:29 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: टीम रणनीति पर उठ रहे सवाल

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर कई मौकों पर जीत के करीब पहुंचकर हार गई है जिससे टीम का आत्मविश्वास डगमगा गया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश में धुलने से उसे एकमात्र अंक मिला है। केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप चोटों के कारण बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना अभी तक आएनहीं हैं। रहाणे और मुख्य कोच अभिषेक नायर के कई फैसले भी विवादित रहे हैं। चयन से जुड़े फैसलों और मैच प्रबंधन पर अंगुली उठी हैं।

02:29 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Live Score: एक जीत को तरसी केकेआर

शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर जीत के लिए तरस रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रविवार को आईपीएल के मैच में लय वापस पाने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक रॉयल्स और खराब फॉर्म से परेशान केकेआर के बीच यह मुकाबला होगा। राजस्थान ने लगातार चार जीत दर्ज की लेकिन पिछले मैच में उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया। वहीं, केकेआर छह मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।

02:24 PM, 19-Apr-2026

KKR vs RR Highlights: राजस्थान को हराकर केकेआर ने चखा जीत का स्वाद, रिंकू-अनुकूल की दमदार साझेदारी

IPL Live Cricket Score, KKR vs RR Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। केकेआर की टीम मौजूदा सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है और वह जीत का खाता खोलने के लिए बेताब होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें