लियम लिविंगस्टोन के पहले और 15वें ओवर में 23 रन बनाए। उन्होंने इस ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए।
जितेश शर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके पवेलियन लौटे। उन्हें जगदीश सुचित ने प्रियम गर्ग के हाथों कैच कराया। जितेश सात गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।
पंजाब के खतरनाक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन को 26 के स्कोर पर बड़ा जीवनदान मिला है। जगदीश सुचित के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर लिविंगस्टोन हवाई शॉट खेलना चाहते थे लेकिन वह बल्ले पर ठीक से नहीं आई और हवा में खड़ी हो गई, लेकिन सुंदर कैच पकड़ने में नाकाम रहे।
शिखर धवन भी बड़ी पारी खेलने में नाकान रहे। वह 32 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फजलहक फारुकी ने अपने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। हैदराबाद ने इसी के साथ अपना चौथा विकेट गंवा दिया। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 120/4, जितेश शर्मा (8*), लियम लिविंगस्टोन (25*)
उमरान मलिक अपने दूसरे ओवर में महंगे साबित हुए। हालांकि शुरुआत की चार गेंदों पर उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए थे लेकिन आखिरी की दो गेंदों पर लिविंगस्टोन ने लगातार दो छक्के लगाए। नौ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 92/3, शिखर धवन (29*), लियम लिविंगस्टोन (19*)
आठवें ओवर में पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान मयंक अग्रवाल को जगदीश सुचित के हाथों कैच कराया। मयंक का खराब फॉर्म जारी है। वह इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इस मैच में भी वह चार गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने छक्के के साथ अपना खाता खोला। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन है। फिलहाल लिविंगस्टोन छह रन और धवन 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
सातवें ओवर में पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा। शाहरुख खान 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमरान मलिक ने वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 68 रन है। फिलहाल शिखर धवन और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं।
जॉनी बेयरस्टो जीवनजान का कोई खास फायदा नहीं उठा पाए और 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फजलहक फ़ारुक़ी ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 28/1, शिखर धवन (1*), शाहरुख खान (0*)
खतरनाक फॉर्म में दिख रहे जॉनी बेयरस्टो को 20 रन के स्कोर पर पहला जीवनदान मिल गया है। वाशिंगटन सुंदर के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर बेयरस्टो ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई और उमरान मलिक ने वहां आसान कैच छोड़ दिया। दो ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 22/0, जॉनी बेयरस्टो (21*), शिखर धवन (1*)
पंजाब किंग्स की तरफ से जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की जबकि कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद संभाली। हालांकि भुवी के इस ओवर में बेयरस्टो ने तीन चौके लगाकर 12 रन बनाए। एक ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 12/0, जॉनी बेयरस्टो (12*), शिखर धवन (0*)
वाशिंगटन सुंदर और रोमारियो शेफर्ड ने मिलकर शानदार साझेदारी कर ली है। दोनों के बीच में छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 19 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 147/5, वाशिंगटन सुंदर (25*), रोमारियो शेफर्ड (19*)
कगिसो रबाडा अपने आखिरी ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने एक छक्का और एक चौका लगाया और कुल 19 रन बटोरे। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 135/5, वाशिंगटन सुंदर (19*), रोमारियो शेफर्ड (13*)
नॉथन एलिस अपने तीसरे ओवर में महंगे साबित हुए। उनके ओवर में रोमारियों शेफर्ड और वाशिंगटन सुंदर ने मिलकर दो चौके और एक छक्का लगाया और 17 रन बटोरे। इसके साथ ही हैंदराबाद के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 116/5, वाशिंगटन सुंदर (7*), रोमारियो शेफर्ड (13*)
हरप्रीत बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीसरी सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में भी एक विकेट हासिल की। उनके ओवर की चौथी गेंद पर एडेन मार्करम आगे बढ़कर खेलना चाहते थे लेकिन गेंद तक नहीं पहुंच पाए और विकेट के पीछे जितेश ने उन्हें स्टंप आउट किया। मार्करम ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 20 रन बनाए। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 96/5, वाशिंगटन सुंदर (1*), रोमारियो शेफर्ड (0*)
हैदराबाद के विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। इस बार टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें नॉथन एलिस ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 87/4, एडेन मार्करम (13*), वाशिंगटन सुंदर (0*)
अभिषेक शर्मा एक बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। वह हालांकि अपने अर्धशतक से सात रन से चूक गए और 32 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हरप्रीत बराड़ ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। लिविंगस्टोन ने लांग ऑन पर बाउंड्री के पास हवा में उछलकर जबरदस्त कैच पकड़ा। 11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 79/3, एडेन मार्कराम (9*), निकोलस पूरन (2*)
राहुल त्रिपाठी एक अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 18 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हरप्रीत बराड़ ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन के हाथों कैच कराया। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 62/2, अभिषेक शर्मा (36*), एडेन मार्कराम (1*)
सनराइजर्स हैदराबाद ने एक विकेट गंवाने के बाद अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा पारी और टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। सात ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 52/1, राहुल त्रिपाठी (15*), अभिषेक शर्मा (32*)
शुरू के छह ओवर का खेल यानी पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। इस दौरान हैदराबाद ने 43 रन बनाए तो वहीं पंजाब को एक सफलता मिली। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 43/1, राहुल त्रिपाठी (13*), अभिषेक शर्मा (25*)
पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले प्रियम गर्ग इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और महज चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हों कगिसो रबाडा ने अपने पहले ओवर में मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। तीन ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 18/1, राहुल त्रिपाठी (4*), अभिषेक शर्मा (10*)
सनराइज़र्स हैदराबाद:
अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमारियो शेफ़र्ड, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), फजलहक फ़ारूक़ी, उमरान मलिक, जगदीश सुचित
पंजाब किंग्स:
जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख़ ख़ान, हरप्रीत बराड़, प्रेरक मांकड़, कगिसो रबाडा , नेथन एलिस, अर्शदीप सिंह
केन विलियमसन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गए हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार आज के मैच में कप्तानी कर रहे हैं।