फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs CSK: मोईन पर भारी अश्विन की पारी, चेन्नई पर जीत के साथ शीर्ष दो में राजस्थान रॉयल्स

Fri, 20 May 2022 11:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

IPL 2022 RR vs CSK (Rajasthan vs Chennai): राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत हासिल की। राजस्थान की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई और अब उसका सामना पहले क्वॉलिफायर में गुजरात टाइटंस से होगा। दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 20-May-2022

राजस्थान की पांच विकेट से जीत

राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत हासिल की। राजस्थान की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई और अब उसका सामना पहले क्वॉलिफायर में गुजरात टाइटंस से होगा। दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने चेन्नई के 151 रन के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर और दो गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 59 रन बनाए जबकि रविचंद्रन अश्विन 23 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। 

11:04 PM, 20-May-2022

राजस्थान के छह गेंद में सात रन की दरकार

राजस्थान के लिए एक और अच्छा ओवर साबित हुआ। मुकेश चौधरी के ओवर में अश्विन ने एक छक्का लगाकर 12 रन बटोरे। राजस्थान को जीत के लिए छह गेंद में सात रन की दरकार।

10:58 PM, 20-May-2022

राजस्थान को 12 गेंद में 19 रन की दरकार

अश्विन और पराग ने मिलकर पथिराना के तीसरे और टीम के 18वें ओवर में दो चौके लगाकर 13 रन बटोरे। राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंदों में 19 रन की दरकार है। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 132/5, रविचंद्रन अश्विन (25*), रियान पराग (8*)

विज्ञापन
10:48 PM, 20-May-2022

सोलंकी को दूसरी सफलता, हेटमायर आउट

प्रशांत सोलंकी ने अपने दूसरे ओवर में दूसरी बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने इस बार शिमरोन हेटमायर को अपना शिकार बनाया। सोलंकी ने ओवर की दूसरी गेंद पर हेटमायर को कॉन्वे के हाथों कैच कराया। हेटमायर सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 119/5, रविचंद्रन अश्विन (21*), रियान पराग (1*)
 

10:43 PM, 20-May-2022

प्रशांत सोलंकी को पहले ओवर में सफलता

प्रशांत सोलंकी ने अपने पहले ही ओवर में बड़ा विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी को पथिराना के हाथों कैच कराया और राजस्थान को बड़ा झटका दिया। यशस्वी ने आउट होने से पहले 44 गेंद में 59 रन का पारी खेली। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 104/4, शिमरोन हेटमायर (0*), रविचंद्रन अश्विन (13*)

विज्ञापन
09:43 PM, 20-May-2022

यशस्वी का अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना एक और अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 39 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 
 

09:34 PM, 20-May-2022

पडिक्कल तीन रन बनाकर बोल्ड

राजस्थान रॉयल्स ने 76 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। देवदत्त पडिक्कल सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मोईन अली ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। पडिक्कल सिर्फ तीन रन ही बना पाए। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 80/3, यशस्वी जायसवाल (47*), रविचंद्रन अश्विन (2*)

10:19 PM, 20-May-2022

सैसमन 15 रन बनाकर आउट

संजू सैमसन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 20 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल सैंटनर ने अपनी ही गेंदबाजी पर कैच पकड़कर आउट किया। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 71/2, यशस्वी जायसवाल (42*), देवदत्त पडिक्कल (1*)

10:11 PM, 20-May-2022

यशस्वी-सैमसन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने मिलकर एक मजबूत साझेदारी कर ली है। दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। आठ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 67/1, यशस्वी जायसवाल (39*), संजू सैमसन (15*)

10:02 PM, 20-May-2022

पहला पावरप्ले समाप्त, राजस्थान के 50 रन पूरे

राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के विकेट जल्दी गंवाने के बाद छठे ओवर में अपने पहले 50 रन पूरे कर लिए हैं। राजस्थान की टीम ने शुरू के छह ओवर में सिर्फ एक विकेट गंवाया और 52 रन बनाए। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 52/1, यशस्वी जायसवाल (32*), संजू सैमसन (13*)

09:53 PM, 20-May-2022

यशस्वी की तेज बल्लेबाजी

यशस्वी जायसवाल ने सिमरजीत सिंह के दूसरे ओवर में दो चौके लगाकर 11 रन बटोरे। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 37/1, यशस्वी जायसवाल (26*), संजू सैमसन (8*)

09:42 PM, 20-May-2022

बटलर फिर से फेल

जोस बटलर का बल्ले से संघर्ष जारी है। वह एक बार फिर से रन बनाने और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। उन्हें दूसरे ओवर में सिमरजीत सिंह ने मोईन अली के हाथों पहली स्लिप में कैच कराया। बटलर पांच गेंद में सिर्फ दो रन बना पाए। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 18/1, यशस्वी जायसवाल (13*), संजू सैमसन (2*)

09:39 PM, 20-May-2022

मुकेश की महंगी शुरुआत

मुकेश चौधरी अपने पहले ओवर में थोड़े महंगे साबित हुए। उनके ओवर की शुरू की दो गेंदों पर यशस्वी ने दो चौके लगाए और ओवर से कुल 11 रन बटोरे। एक ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 11/0, जोस बटलर (2*), यशस्वी जायसवाल (9)

09:19 PM, 20-May-2022

चेन्नई ने राजस्थान के दिया 151 रन का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में टॉस जीतकर चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 150 रन बनाए। चेन्नई ने शुरू के छह ओवर में 75 रन बनाए लेकिन इसके बाद उसने बाकी के 14 ओवरों में 75 रन ही बनाए। सीएसके की तरफ से मोईन अली ने सर्वाधिक 93 रन बनाए। 

09:15 PM, 20-May-2022

मोईन शतक से चूके

मोईन अली एक शानदार पारी खेलकर आउट हुए। वह अपने शतक से चूक गए और 57 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए। 

09:13 PM, 20-May-2022

धोनी 26 रन बनाकर आउट

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्हें युजवेंद्र चहल ने ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। धोनी ने आउट होने से पहले 28 गेंदों में 26 रन बनाए। 19 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 146/5, मोईन अली (93*), एमएस धोनी (14)

08:59 PM, 20-May-2022

चेन्नई ने पिछले 10 ओवर में बनाए 45 रन

चेन्नई के रनों की रफ्तार बेहद धीमी पड़ गई है। पहले छह ओवर में 75 रन बनाने वाली चेन्नई ने उसके बाद के 10 ओवरों में सिर्फ 45 रन बनाए और इस दौरान तीन विकेट भी गंवाए। 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 120/4, मोईन अली (80*), एमएस धोनी (14*)

06:09 PM, 20-May-2022

15 ओवर का खेल पूरा

महेंद्र सिंह धोनी और मोईन अली मिलकर टीम के स्कोर काे आगे बढ़ाने में लगे हैं। हालांकि राजस्थान के गेंदबाज उन्हें आसानी से रन नहीं बनाने दे रहे हैं। चहल ने छह रन के साथ अपना तीसरा ओवर पूरा किया। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 117/4, मोईन अली (78*), एमएस धोनी (13*)

05:51 PM, 20-May-2022

चेन्नई के 100 रन पूरे

चेन्न्ई ने तेज शुरुआत के बाद 12वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। इस दौरान उसके चार खिलाड़ी भी आउट हुए। सीएसके की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी और मोईन अली क्रीज पर हैं और टीम को उबारने में लगे हैं। 12 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 100/4, मोईन अली (73*), एमएस धोनी (3*)

06:42 PM, 20-May-2022

चेन्नई को चार ओवर में लगे तीन झटके

चेन्नई की टीम एक मजबूत साझेदारी के बाद लड़खड़ा गई है। उसने चार ओवर में अपने तीन विकेट गंंवा दिए हैं। इस बार युजवेंद्र चहल ने अंबाती रायुडू को आउट किया और अपनी पहली सफलता हासिल की। चहल ने ओवर की दूसरी गेंद पर रायुडू को पडिक्कल के हाथों कैच कराया। रायुडू छह गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 96/4, मोईन अली (71*), एमएस धोनी (1*)

06:36 PM, 20-May-2022

चेन्नई के रनों की रफ्तार पड़ी धीमी

चेन्नई की टीम पावरप्ले में तेजी से 75 रन बनाने के बाद धीमी पड़ गई हैं। छह से 10 ओवर के बीच चेन्नई के बल्लेबाजों ने सिर्फ 19 रन बनाए हैं और इस दौरान दो विकेट भी गंवाए हैं। 10 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 94/3, मोईन अली (70*), अंबाती रायुडू (3*) 

06:31 PM, 20-May-2022

जगदीशन सस्ते में पवेलियन लौटे

चेन्नई ने तीन रन बनाने में अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। इस बार एन जगदीशन एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें ओबेड मकॉय ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर रियान पराग के हाथों कैच कराया। नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 89/3, मोईन अली (68*), अंबाती रायुडू (1*)

06:26 PM, 20-May-2022

कॉन्वे 16 रन बनाकर आउट

रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए अपनी पहली सफलता हासिल की। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे को एलबीडब्ल्यू आउट किया। कॉन्वे ने आउट होने से पहले 14 गेंदों मं 16 रन बनाए। आठ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 87/2, मोईन अली (67*), एन जगदीशन (1*)

06:19 PM, 20-May-2022

पहला पावरप्ले चेन्नई के नाम

चेन्नई की टीम ने पहले ओवर में विकेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी की। मोईन अली और डेवोन कॉन्वे ने मिलकर शुरू के छह ओवर में 75 रन बटोरे। इसमें आखिरी ओवर में बोल्ट ने 26 रन लुटाए। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 75/1, डेवोन कॉन्वे (14*), मोईन अली (59*)

06:16 PM, 20-May-2022

मोईन का 19 गेंदों में अर्धशतक

मोईन अली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में मोईन ने बोल्ट के खिलाफ पांच चौके और एक छक्का लगाया और 26 रन बटोरे। मोईन ने इस पारी के साथ ही आईपीएल इतिहास में सीएसके के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। 
 

06:09 PM, 20-May-2022

मोईन-कॉन्वे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

पहले ओवर में ऋतुराज का विकेट गंवाने के बाद चेन्नई ने जोरदार वापसी की है। मोईन अली और डेवोन कॉन्वे ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने महज 25 गेंदों में 51 रन जोड़े हैं। राजस्थान के भी 50 रन पूरे हो गए हैं। 

06:04 PM, 20-May-2022

प्रसिद्ध ने लुटाए 18 रन

प्रसिद्ध कृष्णा भी अपने दूसरे ओवर में बेहद महंगे रहे। उनके ओवर में मोईन अली ने तीन चौके और एक छक्का लगाकर 18 रन बटोरे। चार ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 33/1, डेवोन कॉन्वे (13*), मोईन अली (18*)

05:57 PM, 20-May-2022

दूसरे ओवर में बोल्ट ने दिए 12 रन

ट्रेंट बोल्ट अपने दूसरे ओवर में महंगे साबित हुए। पहले ओवर में महज दो रन देने वाले बोल्ट के दूसरे ओवर में कॉन्वे ने एक छक्का और एक चौका लगाया और 12 रन बटोरे। तीन ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 15/1, डेवोन कॉन्वे (13*), मोईन अली (0*)

05:49 PM, 20-May-2022

पहले ही ओवर में बोल्ट ने चेन्नई को दिया झटका

ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में चेन्नई को पहला बड़ा झटका दिया है। बोल्ट ने ओवर की आखिरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। ऋतुराज ने आउट होने से पहले छह गेंदों में दो रन बनाए। एक ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 2/1, डेवोन कॉन्वे (0*), मोईन अली (0*)

06:25 PM, 20-May-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: 
डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, एन जगदीशन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मिचेल सैंटनर, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, महीश पथिराना, मुकेश चौधरी

राजस्थान रॉयल्स: 
जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पड़िक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेड मकॉय
 


 

 

06:18 PM, 20-May-2022

दोनों टीमों में एक-एक बदलाव

चेन्नई की टीम ने एक बदलाव करते हुए शिवम दुबे की जगह पर अंबाती रायुडू को मौका दिया है। वहीं राजस्थान में शिमरोन हेटमायर की वापसी हुई है और जिमी नीशम को बाहर किया गया है। 

06:15 PM, 20-May-2022

टॉस रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

06:37 PM, 20-May-2022

पिछले पांच मैचों का हाल

चेन्नई और राजस्थान के बीच हमेशा से कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है। राजस्थान ने तीन जीत दर्ज की है तो वहीं चेन्नई दो बार जीती है। पिछली बार दोनों टीमें अबू धाबी में दो अक्तूबर 2021 को एक-दूसरे से टकराई थीं। इसमें राजस्थान की टीम ने 17.3 ओवर में चेन्नई के 190 रन के लक्ष्य का हासिल किया था। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। 

06:29 PM, 20-May-2022

RR vs CSK: मोईन पर भारी अश्विन की पारी, चेन्नई पर जीत के साथ शीर्ष दो में राजस्थान रॉयल्स

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 68वां लीग मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने है। राजस्थान रॉयल्स की टीम यह मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी। ऐसा होने पर रॉयल्स को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। वहीं चेन्नई की टीम अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें