शार्दुल ठाकुर ने अपने तीसरे ओवर में पंजाब को दोहरे झटके दिए और चौथी सफलता हासिल की। शार्दुल ने ओवर की चौथी गेंद पर जितेश को वॉर्नर के हाथों कैच कराया। वह 34 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ने इसके बाद आखिरी गेंद पर कगिसो रबाडा को भी चलता किया। 18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 131/9, राहुल चाहर (17*), अर्शदीप सिंह (0*)
राहुल चाहर ने खलील अहमद के आखिरी ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर 12 रन बटोरे। पंजाब को जीत के लिए 18 गेंदों में 39 रन की जरूरत। 17 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 121/7, जितेश शर्मा (43*), राहुल चाहर (16*)
पंजाब की टीम ने खलील अहमद के तीसरे ओवर में 12 रन बटोरे। पंजाब को जीतने के लिए 30 गेंदों में जीत के लिए 59 रन की दरकार है। जितेश शर्मा और राहुल चाहर क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 101/7, जितेश शर्मा (36*), राहुल चाहर (3*)
ऋषि धवन ने एक बार फिर से बल्ले से निराश किया। वह 13 गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने अपने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड कर दिया। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 82/7, जितेश शर्मा (21*), राहुल चाहर (0*)
कुलदीप यादव ने पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल करते हुए हरप्रीत बराड़ को बोल्ड किया। हरप्रीत दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 68/6, जितेश शर्मा (10*), ऋषि धवन (1*)
पंजाब किंग्स ने दो ओवर में अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं। सबसे पहले सातवें ओवर में अक्षर पटेल ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड किया। मयंक खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अगले ओवर में कुलदीप यादव ने लियम लिविंगस्टोन को ऋषभ पंत के हाथों स्टंपिंग कराया। लिविंगस्टोन पांच गेंदों में सिर्फ तीन रन ही बना पाए। आठ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 61/5, जितेश शर्मा (5*), हरप्रीत बराड़ (0*)
शार्दुल ठाकुर ने छठे ओवर में दो विकेट लेकर पहला पावरप्ले दिल्ली के नाम कर दिया। शुरुआती छह ओवर में पंजाब ने 54 रन बनाए तो वहींं दिल्ली ने शीर्ष के तीन बड़े विकेट हासिल किए। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 54/3, मयंक अग्रवाल (0*), लियम लिविंगस्टोन (1*)
शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर में पंजाब की मुश्किले बढ़ा दी हैं। उन्होंने सबसे पहले भानुका को आउट किया और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन को भी चलता किया। धवन 16 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।
शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर में पहली सफलता हासिल की। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर भानुका को नोर्त्जे के हाथों कैच कराया। भानुका ने आउट होने से पहले पांच गेंदों में चार रन बनाए।
एनरिक नोर्त्जे ने दो चौके खाने के बाद शानदार वापसी की और बेयरस्टो को पवेलियन का रास्ता दिखाया। नोर्त्जे ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर बेयरस्टो को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। बेयरस्टो ने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 28 रन बनाए। चार ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 38/1, भानुका राजपक्षा (0*), शिखर धवन (9*)
एनरिक नोर्त्जे अपने पहले ओवर में थोड़े महंगे रहे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो ने चौका लगाया। हालांकि इसके बाद नोर्त्जे ने सिर्फ चार रन ही दिए। दो ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 14/0, जॉनी बेयरस्टो (11*), शिखर धवन (3*)
पंजाब की तरफ से शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। जबकि दिल्ली ने खलील अहमद को नई गेंद थमाई है।
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य रखा है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 159 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। जबकि पंजाब की तरफ से लिविंगस्टोन और अर्शदीप ने तीन-तीन विकेट झटके।
पंजाब की तरफ से कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह ने मिलकर आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 10 रन दिए और दो विकेट झटके। दिल्ली की टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना पाई।
कगिसो रबाडा ने 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए महज तीन रन दिए और मिचेल मार्श का बड़ा विकेट अपने नाम किया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर मार्श को ऋषि धवन के हाथों कैच कराया। मार्श ने आउट होने से पहले 48 गेंदों में 63 रन बनाए। 19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 152/6, शार्दुल ठाकुर (2*), अक्षर पटेल (14*)
मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने एक संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 40 गेंदों में चौके के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 134/5, मिचेल मार्श (53*), अक्षर पटेल (12*)
दिल्ली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। टीम ने रोवमन पॉवेल के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। इस बार भी लियम लिविंगस्टोन ने ही विकेट लिया। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा शिकार किया। रोवमन पॉवेल उनकी गेंद पर हवाई शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद ऊपर टंग गई और शिखऱ धवन ने एक अच्छा कैच पकड़ा। पॉवेल छह गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 115/5, मिचेल मार्श (46*), अक्षर पटेल (2*)
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत फिर से फिसड्डी साबित हुए। उन्हें लियम लिविंगस्टोन ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर स्टंपिंग कराया। पंत लगातार दूसरा छक्का लगाना चाहते थे और क्रीज से बहुत आगे निकल गए थे, लेकिन वह गेंद तक नहीं पहुंच पाए और विकेट के पीछे जितेश ने उन्हें स्टंपिग कर दिया। पंत ने आउट होने से पहले तीन गेंद पर सात रन बनाए। 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 107/4, मिचेल मार्श (43*), रोवमन पॉवेल (0*)
अर्शदीप ने एक बार फिर से दिल्ली की अहम साझेदारी को तोड़ा है। उन्होंने दूसरे ओवर में वापसी करते हुए आखिरी गेंद पर ललित यादव को धीमी गेंद पर भानुका के हाथों कैच कराया। ललित ने आउट होने से पहले 21 गेंदों में 24 रन बनाए। 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 98/3, मिचेल मार्श (41*), ऋषभ पंत (0*)
हरप्रीत बराड़ ने दूसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए महज चार रन दिए। ललित यादव और मिचेल मार्श मिलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 86/2, ललित यादव (21*), मिचेल मार्श (32*)
शुरुआती छह ओवर यानी पहला पावरप्ले दोनों टीमों के लिहाज से मिलाजुला रहा। दिल्ली ने इस दौरान जहां 59 रन बनाए तो वहीं पंजाब को दो विकेट मिले। छह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 59/2, ललित यादव (6*), मिचेल मार्श (20*)
ललित यादव को पहली ही गेंद पर बड़ा जीवनदान मिला। अर्शदीप के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ललित यादव ने डीप फ़ाइन लेग की तरफ हवाई शॉट खेला और वहां बेयरस्टो ने भागते हुए शानदार कैच पकड़ा। लेकिन अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया और ललित को जीवनदान मिल गया।
अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर में दिल्ली की बड़ी साझेदारी तोड़ी। उन्होंने अपने ओवर की पांचवीं गेद पर सरफराज को राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। सरफराज ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में 32 रन बनाए। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 53/2, ललित यादव (1*), मिचेल मार्श (19*)
दिल्ली कैपिटल्स ने पहली गेंद पर विकेट गंवाने के बाद एक अच्छी साझेदारी कर ली है। सरफराज खान और मिचेल मार्श ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली और दिल्ली के स्कोर को पांचवें ओवर में 50 के पार पहुंचा दिया।
हरप्रीत बराड़ का आगाज अच्छा नहीं रहा और उन्होने अपने पहले ओवर में 15 रन लुटा दिए। हरप्रीत के ओवर में सरफराज ने लगातार गेंदों में एक छक्का और दो चौके लगाए। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 35/1, सरफराज खान (17*), मिचेल मार्श (18*)
मिचेल मार्श ने कगिसो रबाडा के पहले ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। दिल्ली को इस ओवर में 15 रन मिला। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 20/1, सरफराज खान (3*), मिचेल मार्श (17*)
दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब हुई है। फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए। पंजाब की तरफ से पहला ओवर करने उतरे लियम लिविंगस्टोन ने पहली गेंद पर वॉर्नर को बैकवर्ड प्वाइंट पर राहुल चाहर के हाथों कैच कराया।
पंजाब किंग्स :
जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजापक्षा, लियम लिविंगस्टन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह
दिल्ली कैपिटल्स :
सरफ़राज़ ख़ान, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्जे, ख़लील अहमद
पंजाब ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है और पिछली टीम पर ही भरोस जताया है।
पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दीप दासगुप्ता ने बताया कि पिच पर दरारें दिख रही हैं। स्पिनर्स के लिए पिच फ़ायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि गेंद का बल्ले पर रुककर आने की संभावना है। ओस का फ़ैक्टर भी काफ़ी महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को कम से कम 165 का स्कोर खड़ा करना होगा।
दिल्ली और पंजाब की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह बेहद रोमांचक हो चुकी है। दोनों को अब दो-दो लीग मुकाबले खेलने हैं और इसमें हर हाल में जीत हासिल करनी है। एक भी हार इनके प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर देंगी। अंक तालिका की बात करें तो दिल्ली और पंजाब दोनों ने 12 मैच खेले हैं और छह जीत हासिल की है। हालांकि रन रेट के आधार पर दिल्ली की टीम पांचवें जबकि पंजाब की टीम सातवें स्थान पर है।