फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India Returns: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय खिलाड़ी हुए सम्मानित, बीसीसीआई ने दिया 125 करोड़ का चेक

Thu, 04 Jul 2024 09:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Team India Victory Parade Road Show : टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली पहुंच गई। मौसम खराब होने की वजह से बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की वापसी के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के अलावा उनका सहयोगी स्टाफ और मीडियाकर्मी भी सवार थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:42 PM, 04-Jul-2024
रोहित शर्मा - फोटो : Screen Grab

भारतीय टीम को मिला चेक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सम्मान समारोह के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये का चेक दिया। टीम की जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के सदस्यों के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की थी। 

06:43 PM, 04-Jul-2024

भारतीय टीम मुंबई पहुंची

भारतीय टीम के सदस्य मुंबई एयरपोर्ट से निकल चुके हैं और मरीन ड्राइव की ओर बढ़ रहे हैं। मरीन ड्राइव से ही विजय जुलूस शुरू होगा जहां से टीम के सदस्य विश्व कप ट्रॉफी के साथ खुली बस में वानखेड़े स्टेडियम जाएंगे। वानखेड़े स्टेडियम पर विश्व विजेता भारतीय टीम का सम्मान किया जाएगा।

06:10 PM, 04-Jul-2024

भारतीय टीम के विजय जुलूस में विलंब

भारत की टी20 विश्व चैंपियन टीम के देरी से यहां पहुंचने के कारण मरीन ड्राइव पर विजय जुलूस सही समय पर शुरू नहीं हो पाया। अधिकारियों ने जो कार्यक्रम पहले साझा किया था उसके अनुसार विश्व चैंपियन टीम का विजय जुलूस शाम पांच बजे नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) से शुरू होकर शाम सात बजे वानखेड़े स्टेडियम में समाप्त होना था, लेकिन टीम देर से यहां पहुंची जिसके कारण विजय जुलूस निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन
04:24 PM, 04-Jul-2024

हजारों की संख्या में फैंस मुंबई में जमा हुए

हजारों की संख्या में फैंस मुंबई में एयरपोर्ट से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक जमा हुए हैं। सभी फैंस इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना चाहते हैं। वानखेड़े में आज फ्री एंट्री है। टीम इंडिया दिल्ली से रवाना हो चुकी है और कुछ ही देर में मुंबई पहुंच जाएगी। इसके बाद मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक भारतीय टीम विजय जुलूस निकालेगी। 2007 में भी ऐसा ही हुआ था। उसकी 10 तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। भारतीय टीम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 

03:07 PM, 04-Jul-2024

पीएम मोदी ने पोस्ट की टीम इंडिया के साथ तस्वीर

पीएम मोदी ने टीम इंडिया के साथ खास मुलाकात की तस्वीर साझा की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, "हमारे चैंपियंस के साथ एक बेहतरीन मुलाकात! 7, लोक कल्याण मार्ग में विश्व कप विजेता टीम की मेजबानी की और टूर्नामेंट के दौरान उनके अनुभवों पर एक यादगार बातचीत की।"

विज्ञापन
03:02 PM, 04-Jul-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नमो 1' जर्सी भेंट की गई

बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नमो 1' जर्सी भेंट की। भारतीय क्रिकेट टीम ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी।

02:21 PM, 04-Jul-2024

मरीन ड्राइव पहुंची विजय परेड बस

भारतीय टीम जिस बस पर सवार होकर विजय परेड के लिए मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक रवाना होगी, वह मरीन ड्राइव पहुंच चुकी है। इसकी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं।

01:33 PM, 04-Jul-2024

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची टीम इंडिया

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। कुछ देर में विश्व विजेता टीम मुंबई के लिए रवाना होगी।

01:10 PM, 04-Jul-2024
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI

पीएम मोदी से मिली टीम इंडिया

पीएम मोदी से टीम इंडिया की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। इसमें विश्व विजेता टीम को प्रधानमंत्री के साथ जीत का जश्न मनाते देखा जा रहा है। इस दौरान पीएम ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ विश्व कप ट्रॉफी के साथ पोज भी दिया।

01:07 PM, 04-Jul-2024

परेड बस की तस्वीर आई सामने

मुंबई में जिस बस पर सवार होकर टीम इंडिया विजय परेड के लिए निकलेगी। उसकी तस्वीर सामने आ गई है।

12:59 PM, 04-Jul-2024

दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकली टीम इंडिया

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकल चुकी है। कुछ देर में रोहित शर्मा की सेना मुंबई के लिए रवाना होगी।

12:45 PM, 04-Jul-2024

पीएम से मुलाकात के बाद रवाना हुई टीम इंडिया

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया रवाना हो चुकी है।

12:12 PM, 04-Jul-2024

एमसीए सदस्य जितेंद्र आव्हाड का बयान

मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के आयोजन पर एमसीए सदस्य जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "यह एक अच्छा अहसास है। लंबे समय के बाद भारत ने विश्व कप जीता है और विश्व कप जीतने के बाद उनका स्वागत क्रिकेट की धरती मुंबई में होने जा रहा है। सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में क्रिकेट एक धर्म है।"

12:04 PM, 04-Jul-2024

शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक का बयान

शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "मुंबई में आज का कार्यक्रम बीसीसीआई द्वारा आयोजित किया गया है। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल सहित मुंबई से टीम इंडिया के खिलाड़ी कल महाराष्ट्र विधानसभा में सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने आएंगे। एमसीए का सदस्य होने के नाते मैंने खिलाड़ियों को आमंत्रित किया और उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।"

11:48 AM, 04-Jul-2024

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ने दी विजय जुलूस की तैयारियों पर दी जानकारी

मुंबई में टीम इंडिया के विजय जुलूस की तैयारियों पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजिंक्य नाइक ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, "एमसीए ने जनता के लिए तैयारियां की हैं। मुंबई पुलिस और बीसीसीआई के मार्गदर्शन में हम पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जनता को निशुल्क प्रवेश देने जा रहे हैं...कल मुंबई पुलिस के साथ हमारी बैठक हुई। एमसीए ने अधिकतम पुलिस बल रखा है। यह एमसीए और देश के लिए गर्व का क्षण है और हम आज भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

11:29 AM, 04-Jul-2024

खेल मंत्री ने किया भारतीय टीम का स्वागत

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय टीम का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया, "बारबाडोस की धरती पर तिरंगा फहराने वाली हमारी टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हार्दिक स्वागत है। पूरा देश आपके स्वागत के लिए उत्सुक है।"

11:07 AM, 04-Jul-2024

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान

टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया के दिल्ली पहुंचने पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "हर कोई खुश है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका और कई देशों को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। मैं इसका श्रेय सभी खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और बीसीसीआई अधिकारियों को देना चाहूंगा... वे आज एयर इंडिया के एक निजी चार्टर्ड विमान से यहां पहुंचे और अब वे मुंबई के लिए रवाना होंगे और वहां स्वागत समारोह होगा।"

10:43 AM, 04-Jul-2024

पीएम आवास पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुकी है। कुछ देर में विश्व चैंपियंस की पीएम मोदी से मुलाकात होगी।

10:34 AM, 04-Jul-2024

भारतीय टीम प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना

भारतीय टीम प्रधानमंत्री मोदी से खास मुलाकात के लिए रवाना हो चुकी है।

10:25 AM, 04-Jul-2024

रोहित-विराट ने केक काटा

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आईटीसी मौर्य होटल की तरफ से तैयार किए गए स्पेशल केक को काटा। इस सेरेमनी के बाद टीम इंडिया पीएम मोदी से मुलाकात के लिए रवाना हो गई।

09:26 AM, 04-Jul-2024

कुछ देर में भारतीय टीम प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना होगी

भारतीय टीम आईटीसी मौर्य होटल पहुंच चुकी है। यहां खिलाड़ी अब कुछ देर आराम करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए रवाना होगी।

नोट: भारतीय टीम का आगे का कार्यक्रम जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।

08:25 AM, 04-Jul-2024

कोहली का परिवार भी पहुंचा होटल

विराट कोहली का परिवार उनके स्वागत के लिए होटल पहुंचा है। 

08:08 AM, 04-Jul-2024

बीसीसीआई अध्यक्ष पहुंचे होटल

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी होटल पहुंच चुके हैं।

07:38 AM, 04-Jul-2024

कोहली-पांड्या भी पहुंचे होटल

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या भी होटल में दाखिल हो चुके हैं।

07:35 AM, 04-Jul-2024

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा भी पहुंचे होटल

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा भी होटल में दाखिल हो चुके हैं। हिटमैन अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं।

07:33 AM, 04-Jul-2024

ट्रॉफी लेकर होटल के अंदर जाते पंत

टी20 विश्व कप ट्रॉफी लेकर होटल के अंदर दाखिल होते पंत नजर आ रहे हैं। 

07:30 AM, 04-Jul-2024

भारतीय टीम होटल पहुंची

भारतीय टीम की बस होटल पहुंच चुकी है। इसकी वीडियो लगातार सामने आ रही हैं।

07:25 AM, 04-Jul-2024

भारतीय टीम कुछ देर में पहुंचेगी होटल

भारतीय टीम कुछ देर में होटल पहुंचेगी। 

07:12 AM, 04-Jul-2024

ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम की पहली झलक आई सामने

टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा और भारतीय खिलाड़ियों की पहली झलक सामने आई है। रोहित शर्मा के हाथों के ट्रॉफी नजर आ रही है। एयरपोर्ट से निकलते वक्त उन्होंने इसे हाथ में पकड़ रखा था।

07:10 AM, 04-Jul-2024

होटल के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

टीम इंडिया एयरपोर्ट से निकलकर होटल के लिए रवाना हो गई है। टीम बस में रोहित शर्मा, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ समेत सभी खिलाड़ी शामिल हैं।

07:05 AM, 04-Jul-2024

द्रविड़ और चहल भी हुए बस पर सवार

भारत को टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और विश्व कप टीम का हिस्सा रहे युजवेंद्र चहल बस पर सवार हो गए हैं।

06:59 AM, 04-Jul-2024

सूर्या-शिवम भी बाहर आए

सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी एयरपोर्ट से बाहर आ गए। वह बस पर सवार हो चुके हैं। विराट कोहली टीम बस में सबसे आगे बैठे हुए हैं। उन्होंने जीत का मेडल अपने गले में पहन रखा है।

06:56 AM, 04-Jul-2024

एयरपोर्ट से टीम इंडिया सीधे आईटीसी मौर्या होटल पहुंचेगी। यहां उनके स्वागत के लिए होटल के स्टाफ की तरफ से स्पेशल केक तैयार कर लिया गया है।
 

06:47 AM, 04-Jul-2024

एयरपोर्ट से टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बाहर आने का सिलसिला शुरू

एयपोर्ट से बाहर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे पहले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बाहर आए। उन्होंने बस में सवार होने से पहले फैंस का अभिवादन किया। 

06:31 AM, 04-Jul-2024

बीसीसीआई ने किया ट्वीट

बीसीसीआई ने ट्वीट कर भारतीय टीम के पहुंचने की पुष्टि कर दी है। बोर्ड ने एक खास वीडियो पोस्ट किया है।

06:26 AM, 04-Jul-2024

सूर्या ने किया ट्वीट

सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, मुंबई में मिलते हैं दोस्तों!

06:22 AM, 04-Jul-2024

टर्मिनल-तीन पर बसें तैयार

टर्मिनल-तीन पर भारतीय टीम के लिए बसें तैयार खड़ी हैं। इन पर सवार होकर टीम इंडिया अपने होटल के लिए रवाना होगी।

06:20 AM, 04-Jul-2024

कप्तान रोहित शर्मा से मिलने को फैंस बेताब

कप्तान रोहित शर्मा की एक झलक पाने को फैंस बेताब हैं। 

06:16 AM, 04-Jul-2024

धोनी के प्रशंसक ने जताई खुशी

भारत को साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी के प्रशंसक राम बाबू को  हैं, "टीम इंडिया टी20 विश्व कप जीतकर वापस आ रही है। पिछली बार हमने एमएस धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी। हम बेहद खुश हैं..."
 

06:12 AM, 04-Jul-2024

दिल्ली पहुंची भारतीय टीम

टी20 विश्वकप जीतने के बाद भारतीय टीम आखिरकार भारत पहुंच गई है। विश्वविजेता टीम के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था जिससे रोहित शर्मा की सेना और मीडियाकर्मी स्वदेश लौटें। एयर इंडिया की फ्लाइट AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) आज सुबह भारत पहुंची। गौरतलब है कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, कुछ बीसीसीआई अधिकारी और खिलाड़ियों का परिवार तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद से टीम वहीं अपने होटल में थी।

06:10 AM, 04-Jul-2024

भारतीय टीम से मुलाकात के लिए फैंस बेताब

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के एक समर्थक ने कहा, "हम बहुत लंबे समय से (विश्व) कप का इंतजार कर रहे थे। यह बहुत समय से प्रतिक्षित था। हम बहुत खुश हैं कि हम कप घर ला रहे हैं..."

06:05 AM, 04-Jul-2024

फैंस का लगा जमावड़ा

भारतीय टीम के स्वागत के लिए फैंस का जमावड़ा दिल्ली हवाईअड्डे के बाहर लगने लगा है। भारी संख्या में लोग रोहित शर्मा की स्वागत के लिए पहुंच रहे हैं।

05:57 AM, 04-Jul-2024

मुंबई में टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के विजयी परेड के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम

विजयी टीम नई दिल्ली से आने के बाद दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह के बाद एक खुली बस रोड शो में भाग लेगी। अधिकारी ने कहा कि विजय जुलूस शाम पांच से सात बजे के बीच नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों के इकट्ठा होने की उम्मीद है, इसलिए पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरत रही है। अधिकारी ने कहा कि नरीमन पॉइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है।

05:44 AM, 04-Jul-2024

संजना गणेशन ने किया ट्वीट

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने कुछ देर पहले पति के साथ तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'घर वापसी!'

05:36 AM, 04-Jul-2024

रोहित शर्मा ने भी किया ट्वीट

भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने भी ट्वीट कर विजय परेड की पुष्टि की है। उन्होंने सभी प्रशंसकों को शाम पांच बजे से मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक होने वाली यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। हिटमैन ने लिखा, "हम आप सभी के साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं। तो चलिए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विजय परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाते हैं। ट्रॉफी घर आ रही है।"

05:33 AM, 04-Jul-2024

जय शाह ने की पुष्टि

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है कि चार जुलाई को शाम पांच बजे मुंबई में भारतीय टीम जोरदार स्वागत है। उनके लिए विजय परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत मरीन ड्राइव से होगी और वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि फाइनल मुकाबला जीतने के बाद जिस तरह रोहित ने शाह से विश्व कप ट्रॉफी ली थी, उसे दोहराया जाएगा। इस बात की जानकारी भी शाह ने दी।

शाह ने ट्वीट कर कहा, "टीम इंडिया की विश्व कप जीत का सम्मान करने के लिए विजय परेड में हमारे साथ शामिल हों! 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में हमारे साथ जश्न मनाने के लिए आएँ! तारीख याद रखें!"

05:33 AM, 04-Jul-2024

यहां देखें शेड्यूल....

  • सुबह  6 बजे भारतीय टीम दिल्ली पहुंचेगी।
  • सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेगी।
  • स्पेशल विमान से मुंबई के लिए रवाना होगी।
  • शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड का आयोजन होगा।

05:33 AM, 04-Jul-2024

सुबह 11 बजे पीएम से मुलाकात करेगी भारतीय टीम

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के मुताबिक, भारतीय टीम सुह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी स्पेशल विमान से मुंबई के लिए रवाना होगी। यहां उनके सम्मान में विजय परेड का आयोजन होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम को बीसीसीआई की तरफ से घोषित 125 करोड़ की इनामी राशि भी दी जाएगी।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "भारतीय टीम को वापस लाने के लिए बीसीसीआई ने एयर इंडिया का विशेष विमान भेजा था। इसके अलावा, फंसे हुए मीडियाकर्मियों को भी उसी विमान से वापस लाया जा रहा है। वे कल सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ने सुबह 11 बजे अपने आवास पर टीम के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया है। इसके बाद वे विशेष विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां उनके सम्मान में नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो का आयोजन किया गया है। वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा और बीसीसीआई द्वारा घोषित 125 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।"

05:31 AM, 04-Jul-2024

बारबाडोस से भारत के लिए भारतीय टीम बुधवार को रवाना हुई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया है जिससे रोहित शर्मा की सेना और मीडियाकर्मी स्वदेश लौटेंगे। एयर इंडिया की फ्लाइट AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) सुबह छह बजे तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। 

05:22 AM, 04-Jul-2024

Team India Returns: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय खिलाड़ी हुए सम्मानित, बीसीसीआई ने दिया 125 करोड़ का चेक

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम बारबाडोस से कुछ देर में भारत पहुंचने वाली है। मौसम खराब होने की वजह से बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की वापसी के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के अलावा उनका सहयोगी स्टाफ और मीडियाकर्मी भी सवार हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें