फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-W vs PAK-W T20 Live: एशिया कप में भारतीय महिला टीम को मिली पहली हार, पाकिस्तान ने 13 रन से दी शिकस्त

Fri, 07 Oct 2022 04:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)

खास बातें

Live Cricket Score, India-W vs Pakistan-W (IND-W vs PAK-W) T20 Asia Cup 2022 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को 13 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.4 ओवर में 124 रनों पर ऑलआउट हो गई। एशिया कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम की टी20 में यह पहली हार है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:10 PM, 07-Oct-2022

IND vs PAK Live: पाकिस्तान ने भारत को हराया

भारतीय महिला टीम एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 13 रन से हार गई है। उसकी मौजूदा एशिया कप में यह पहली हार है। इससे पहले भारत ने अपने पिछले तीनों मैच में जीत हासिल की थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 19.4 ओवर में 124 रनों पर ऑलआउट हो गई। एशिया कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम की टी20 में यह पहली हार है। वहीं, टी20 क्रिकेट में कुल तीसरी हार है। इससे पहले दोनों हार टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी। 2012 में श्रीलंका के गॉल और 2016 में दिल्ली में हार मिली थी। दोनों मुकाबलों में मिताली राज कप्तान थीं। इस तरह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान से टी20 मैच हारी है।

पाकिस्तान की पारी की बात करें तो निदा डार ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए। इस दौरान एक छक्का भी लगाया। निदा के अलावा कप्तान बिस्माह मारूफ ने 32 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर को दो सफलता मिली। रेणुका सिंह एक विकेट लेने में सफल रही।

दूसरी ओर, भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने अपने विकेट लगातार गंवाए। ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने 13 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। इस दौरान तीन छक्के लगाए। उनके बल्ले से एक चौका भी निकला। दयालन हेमलता 20, स्मृति मंधाना 17, दीप्ति शर्मा 12, सब्बिनेनी मेघना 15 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 12 रन बनाकर आउट हुईं। पाकिस्तान के लिए नशरा संधू ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

04:01 PM, 07-Oct-2022

IND vs PAK Live: राधा यादव पवेलियन लौटीं

भारत को आठवां झटका राधा यादव के रूप में लगा। वह छक्का लगाने के प्रयास में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गईं। वह चार गेंद पर तीन रन ही बना सकीं। नशरा सिंधू की गेंद पर आलिया रियाज ने उनका कैच लिया। इस ओवर में ऋचा घोष ने दो छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बनाया। भारत को दो ओवर में जीत के लिए 28 रन बनाने हैं।

03:56 PM, 07-Oct-2022

IND vs PAK Live: हरमनप्रीत कौर आउट

भारत को 17वें ओवर में बड़ा झटका लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 12 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गईं। निदा दार की गेंद पर आलिया रियाज ने उनका कैच लिया। हरमनप्रीत ने एक चौका लगाया। उनके आउट होने के बाद राधा यादव क्रीज पर उतरी हैं। दूसरे छोर पर ऋचा घोष नाबाद हैं। भारत को जीत के लिए 18 गेंद पर 43 रन बनाने हैं।

विज्ञापन
03:51 PM, 07-Oct-2022

IND vs PAK Live: भारत को लगा बड़ा झटका

भारत को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा झटका लगा। सादिया ने दीप्ति शर्मा को आउट कर टीम इंडिया को छठा झटका दिया। दीप्ति ने 11 गेंद पर 16 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। दीप्ति का कैच कप्तान बिस्माह मारूफ ने लपका। उनके आउट होने के बाद ऋचा घोष क्रीज पर आई है। भारत ने 16 ओवर में छह विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए चार ओवर में 47 रन और बनाने हैं।

03:47 PM, 07-Oct-2022

IND vs PAK Live: भारत के पांच विकेट गिरे

भारत को 12वें और 13वें ओवर में दो झटके लगे। नशरा संधू ने पूजा वस्त्राकर और तुबा हसन ने हेमलता को पवेलियन भेजा। पूजा पांच रन और हेमलता 20 रन बना सकीं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 70 रन है।

विज्ञापन
03:28 PM, 07-Oct-2022

IND vs PAK Live Score: भारत को तीसरा झटका

10वें ओवर में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। स्मृति मंधाना 19 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें नशरा संधू ने एमान अनवर के हाथों कैच कराया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन है। फिलहाल हेमलता और पूजा वस्त्राकर क्रीज पर हैं।

03:08 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: भारत को लगा दूसरा झटका

शानदार फॉर्म में चल रहीं जेमिमा रोड्रिग्ज इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाईं। वह छठे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। जेमिमा को निदा डार ने आउट किया। उन्होंने आठ गेंद पर दो रन बनाए। जेमिमा के आउट होने के बाद दयालन हेमलता क्रीज पर आई हैं। दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना टिकी हुई हैं। भारत ने छह ओवर में दो विकेट पर 30 रन बना लिए हैं।

03:00 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। नशरा संधू ने सब्बिनेनी मेघना को आउट कर दिया। मेघना तेजी से रन बना रही थीं। उन्होंने 14 गेंद पर 15 रन बना लिए हैं। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया था। संधू की गेंद पर उन्होंने अमीन को कैच थमा दिया। उनके आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज क्रीज पर आई हैं।

02:56 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: भारत ने की तेज शुरुआत

भारत के लिए पारी की शुरुआ सब्बिनेनी मेघना और स्मृति मंधाना ने की। दोनों खिलाड़ियों ने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई। भारत ने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। मेघना 12 गेंद पर 15 और मंधाना छह गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद हैं।

02:35 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: पाकिस्तान ने बनाए 137 रन

पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए निदा डार ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए। इस दौरान एक छक्का भी लगाया। निदा के अलावा कप्तान बिस्माह मारूफ ने 32 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर को दो सफलता मिली। रेणुका सिंह एक विकेट लेने में सफल रही। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीत लेती है तो टूर्नामेंट में उसकी यह लगातार चौथी जीत होगी।

विकेट लेने के बाद दीप्ति शर्मा।

02:25 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: भारत को मिली पांचवीं सफलता

भारत को पांचवीं सफलता पूजा वस्त्राकर ने दिलाई। उन्होंने आलिया रियाज को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। आलिया सात गेंद पर सात रन बनाकर मेघना को कैच थमा बैठीं। उनके बाद आयशा नसीम क्रीज पर आई हैं। पाकिस्तान ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। निदा डार 51 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:18 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: बिस्माह और निदा की साझेदारी टूटी

रेणुका सिंह ने भारत को आखिरकार वह सफलता दिलाई, जिसकी टीम को तलाश थी। उन्होंने 16वें ओवर में पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ को आउट किया। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर मारूफ आउट हो गईं। उन्होंने राजेश्वरी गायकवाड़ को कैच थमा दिया। मारूफ ने 35 गेंद पर 32 रन बनाए। इस दौरान दो चौके लगाए। उन्होंने निदा डार के साथ चौथे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। पाकिस्तान ने 17 ओवर में चार विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। निदा डार 50 और आलिया रियाज तीन रन बनाकर नाबाद हैं। निदा ने अपने करियर का छठा अर्धशतक लगाया।

02:12 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: पाकिस्तान का स्कोर 100 रन के पार

पाकिस्तान की टीम ने 15वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। उसके 15 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन हैं। कप्तान बिस्माह मारूफ और निदा डार ने शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों ने पिछले पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाए। मारूफ 32 गेंद पर 31 और  निदा डार 25 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रही हैं।

01:46 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: पाकिस्तान की पारी के आधे ओवर समाप्त

पाकिस्तान की पारी के आधे यानी 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने तीन विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। कप्तान बिस्माह मारूफ 14 गेंद पर 11 और निदा डार 13 गेंद पर 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ने तीन विकेट गिर जाने के बाद टीम को संभाला है और चौथे विकेट के लिए 24 गेंदों पर 28 रनों की साझेदारी कर ली है।

01:28 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: दीप्ति शर्मा का कमाल

दीप्ति शर्मा को छठे ओवर में गेंदबाजी के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुलाया। उन्होंने कप्तान को निराश नहीं किया। छठे ओवर में पाकिस्तान को दो झटके लगे। दीप्ति ने चौथी गेंद पर मुनीबा को आउट किया। मुनीबा 17 गेंद पर 17 रन बनाकर ऋचा घोष के हाथों स्टंप आउट हो गईं। ओवर की आखिरी गेंद पर दीप्ति ने ओमैमा सोहैल को भी पवेलियन भेज दिया। ओमैमा ने दो गेंदों का सामना किया, लेकिन एक भी रन नहीं बना सकीं। वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं। फिलहाल कप्तान बिस्माह मारूफ और निदा डार क्रीज पर हैं। पाकिस्तान ने छह ओवर में तीन विकेट पर 33 रन बनाए हैं।

01:22 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा। सिदरा अमीन 14 गेंद पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें पूजा वस्त्राकर ने विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। सिदरा के आउट होने के बाद कप्तान बिस्माह मारूफ क्रीज पर आई हैं। पाकिस्तान ने पांच ओवर में एक विकेट पर 28 रन बना लिए हैं।

01:14 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: मुनीबा और अमीन की मजबूत शुरुआत

पाकिस्तान ने मैच में मजबूत शुरुआत की है। ओपनर मुनीबा अली और सिदरा अमीन ने पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी कर ली है। पाकिस्तान ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने रेणुका सिंह को एक भी विकेट हासिल नहीं करने दिया है।

01:05 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है। मुनीबा अली और सिदरा अमीन क्रीज पर हैं। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पाकिस्तान ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के पांच रन बना लिए हैं।

12:45 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, एस. मेघना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा डार, आयशा नसीम, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, ऐमान अनवर, सादिया इकबाल, तुबा हसन, नशरा संधू।

12:36 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: पाकिस्तान ने बल्लेबाजी चुनी

महिला एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है। कप्तान बिस्माह मारूफ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पिछले मैच में आराम करने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम में वापसी हुई है।

12:26 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव और केपी नवगिरे।

पाकिस्तान : बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमान अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, डायना बेग, कायनात इम्तियाज, मुनीबा अली, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज और तुबा हसन।

12:21 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: दो मैचों में आठ बदलाव

भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में कुल मिलाकर आठ बदलाव किए और अपनी दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को मौके दिए, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम संभवत: अपने प्रमुख खिलाड़ियों के साथ उतरेगी।

12:06 PM, 07-Oct-2022

IND-W vs PAK-W T20 Live: एशिया कप में भारतीय महिला टीम को मिली पहली हार, पाकिस्तान ने 13 रन से दी शिकस्त

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला एशिया कप में भारत का मुकाबला शुक्रवार को पाकिस्तान से होगा। टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच जीत चुकी है। उसकी नजर लगातार चौथे मैच को अपने नाम करने पर है। दोनों टीमों के बीच जो पिछले पांच मैच खेले गए हैं उनमें भारत विजयी रहा। आज पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया लगातार छठा मैच जीतने उतरेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें