फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: डोमिनिका टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 80/0; रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल नाबाद

Thu, 13 Jul 2023 02:53 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका

खास बातें

India vs West Indies Test 2023 :  भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण में अपनी शुरुआत बुधवार (12 जुलाई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से की है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जा रहा है। मैच के वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई। भारत ने पहले दिन खेल समाप्त होने के समय बिना विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में अभी 70 रन पीछे है।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI/Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:51 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: पहले दिन का खेल समाप्त

डोमिनिका टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। स्टंप के समय टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 40 और कप्तान रोहित शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। इस तरह भारत 70 रन पीछे है। मैच पर उसकी पकड़ मजबूत है। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को एक भी सफलता नहीं मिली है।

02:22 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: डोमिनिका में बारिश ने डाला खलल

डोमिनिका में पहले दिन के आखिरी सत्र में बारिश ने कुछ देर के लिए खेल में खलल डाला। मैच को कुछ देर के लिए रोका गया। बारिश के बाद मैच फिर से शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल नाबाद हैं। भारत ने बिना किसी नुकसान के 68 रन बना लिए हैं। यशस्वी 30 और रोहित 28 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:03 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: भारत के 50 रन पूरे

भारत के पहली पारी में 50 रन पूरे हो गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के अर्धशतकीय साजेदारी की है। भारत ने बिना किसी नुकसान के 64 रन बना लिए हैं। रोहित 26 और यशस्वी 24 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
01:17 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: भारत की पहली पारी शुरू

भारत की पहली पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। रोहित ने नौ रन बना लिए हैं। यशस्वी को अभी अपना खाता खोलना होगा।

12:55 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: अश्विन ने वेस्टइंडीज की पारी को समेटा

रविचंद्रन अश्विन ने जोमेल वॉरिकन को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी को समेट दिया। मेजबान टीम 150 रन पर ढेर हो गई। रहकीम कार्नवॉल 19 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू करने वाले एलिक एथनेज ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। क्रेग ब्रैथवेट ने 20, जेसन होल्डर 18, जेरेमी ब्लैकवुड 14 और तेजनारायण चंद्रपॉल 12 रन बनाए। अल्जारी जोसेफ चार, जोशुआ डी सिल्वा दो और रीमन रेफर दो रन बनाकर आउट हुए। केमार रोच और जोमेल वॉरिकन एक-एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।

विज्ञापन
12:49 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: जडेजा ने केमार रोच को किया आउट

रवींद्र जडेजा ने भारत को नौवीं सफलता दिलाई। उन्होंने केमार रोच को एलबीडब्ल्यू कर दिया। वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। रहकीम कार्नवॉल 19 और जोमेल वॉरिकन एक रन बनाकर नाबाद हैं।

12:03 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: अर्धशतक से चूके एलिक एथनेज

वेस्टइंडीज के एलिक एथनेज अर्धशतक लगाने से चूक गए। उन्होंने डेब्यू मैच की पहली पारी में काफी देर तक संघर्ष किया। एथनेज 99 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। अश्विन ने एथनेज को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। वेस्टइंडीज ने चायकाल तक आठ विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। रहकीम कार्नवॉल और केमार रोच नाबाद हैं।

11:54 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: अश्विन ने अल्जारी जोसेफ को किया आउट

रविचंद्रन अश्विन ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने अल्जारी जोसेफ को जयदेव उनादकट के हाथों कैच कराया। जोसेफ ने 11 गेंद पर चार रन बनाए। वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। एलिक एथनेज 47 और रहकीम कॉर्नवॉल दो रन बनाकर नाबाद हैं।

11:33 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: भारत को मिली छठी सफलता

भारत को छठी सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने जेसन होल्डर को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। होल्डर 61 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका लगाया। वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। एलिक एथनेज और अल्जारी जोसेफ क्रीज पर हैं। एथनेज 41 और जोसेफ चार रन बनाकर नाबाद हैं।

11:25 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार

वेस्टइंडीज की टीम ने पांच विकेट गिरने के बाद वापसी की है। एलिक एथनेज और जेसन होल्डर ने टीम को संभाला है। दोनों ने छठे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी कर ली है। वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। उसने पांच विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। एलिक एथनेज 35 और जेसन होल्डर 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:33 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज को लगा पांचवां झटका

वेस्टइंडीज को पांचवां झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने लंच के बाद जोशुआ डी सिल्वा को आउट किया। जोशुआ 13 गेंद पर दो रन ही बना सके। वह विकेटकीपर ईशान किशन को कैच थमा बैठे। वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। एलिक एथनेज 23 और जेसन होल्डर एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:10 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: लंच के बाद खेल शुरू

डोमिनिका टेस्ट में पहले दिन लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। एलिक एथनेज के साथ बल्लेबाजी के लिए जोशुआ डी सिल्वा क्रीज पर उतरे हैं। वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। एथनेज ने 13 रन बना लिए हैं। जोशुआ डी सिल्वा को अभी अपना खाता खोलना है।

09:31 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका

वेस्टइंडीज को चौथा झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने जर्मेन ब्लैकवुड को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। ब्लैकवुड ने 34 गेंद पर 14 रन बनाए। सिराज ने डाइव लगाते हुए उनका शानदार कैच लिया। ब्लैकवुड के आउट होते ही लंच की घोषणा कर दी गई। वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। एलिक एथनेज 26 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिए अश्विन ने दो विकेट लिए हैं। वहीं, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

09:00 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका

शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ही ओवर में टीम इंडिया को सफलता दिलाई है। उन्होंने पारी के 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर रेमोन रीफर को आउट किया। रीफर 18 गेंदों पर दो रन ही बना सके और उन्होंने विकेटकीपर ईशान किशन को कैच थमा दिया। ईशान का टेस्ट में यह पहला कैच है। वेस्टइंडीज ने तीन ओवर में 49 रन बना लिए हैं। जर्मेन ब्लैकवुड छह और एलिक अथानजे दो रन बनाकर नाबाद हैं।

08:53 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका

वेस्टइंडीज को दूसरा झटका भी रविचंद्रन अश्विन ने दिया है। उन्होंने विंडीज कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। ब्रैथवेट ने 46 गेंद पर 20 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। रेमोन रीफर और जर्मेन ब्लैकवुड दो-दो रन बनाकर नाबाद हैं।

08:26 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

वेस्टइंडीज को पहला झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया है। उन्होंने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट कर दिया। चंद्रपॉल 44 गेंद पर 12 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 31 रन बनाए हैं। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:20 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज का स्कोर 30 रन के पार

वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने तेजनारायण चंद्रपॉल के साथ मिलकर पहले टेस्ट की पहली पारी में मजबूत शुरुआत की है। वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 30 रन बनाकर लिए हैं। ब्रैथवेट 30 और चंद्रपॉल 11 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम को अब तक सफलता नहीं मिली है। उसने शुरुआती 10 ओवर में ही रविचंद्रन अश्विन को गेंदबाजी के लिए बुला लिया, लेकिन वह विकेट नहीं निकाल पाए हैं।

07:53 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज का स्कोर 14/0

वेस्टइंडीज की टीम ने पहले टेस्ट में अच्छी शुरुआत की है। उसने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। तेजनारायण चंद्रपॉल और क्रेग ब्रैथवेट सात-सात रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट ने अब तक गेंदबाजी की है। टीम इंडिया को टेस्ट में पहले विकेट की तलाश है।

07:31 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: मोहम्मद सिराज ने की गेंदबाजी की शुरुआत

डोमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज की पहली पारी शुरू हो गई है। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट के साथ तेजनारायण चंद्रपॉल क्रीज पर उतरे हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की है।

07:14 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज:
क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपाल, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एलिक अतांजे, जोशुआ डी सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवॉल, अल्जारी जोसफ, केमार रोच, जोमेल वैरिकेन।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज।

07:06 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज ने किया बल्लेबाजी का फैसला

वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। 21 साल के यशस्वी जायसवाल अपना पहला मैच खेलेंगे। उन्हें रोहित शर्मा ने टेस्ट कैप दिया। वहीं, ईशान किशन को पहली बार टेस्ट खेलने का मौका मिला है। वह मैच में केएस भरत की जगह विकेटकीपिंग करेंगे। विराट कोहली ने ईशान को  टेस्ट कैप दी है। वेस्टइंडीज की बात करें तो उसके लिए एलिक अतांजे ने डेब्यू किया है।

06:48 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: यशस्वी जायसवाल करेंगे डेब्यू

यशस्वी जायसवाल इस मैच से टेस्ट में डेब्यू करेंगे। उन्हें टेस्ट कैप सौंप दी गई है। यशस्वी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में और मुंबई के लिए घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।

06:42 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज : क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), जोशुआ डि सिल्वा (विकेटकीपर), एलिक अतांजे, रहकीम कॉर्नवॉल, शैनन गैब्रिएल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसफ, रेमन रीफर, केमर रोच, तेजनारायण चंद्रपाल, किर्क मैकेंजी, जोमेल वैरिकेन।

06:15 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज में 2002 के बाद टेस्ट नहीं हारा भारत

भारत डोमिनिका में 12 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेलेगा। पिछली बार 2011 में इस मैदान पर मुकाबला ड्रॉ छूटा था। टीम इंडिया यहां अब तक एक ही मैच खेल पाई है। यह उसका दूसरा टेस्ट होगा। भारत वेस्टइंडीज में 2002 से एक भी टेस्ट नहीं हारा है। वह इस क्रम को जारी रखने उतरेगा। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज में पिछली हार 2002 में मिली थी। उसके बाद से टीम इंडिया ने छह टेस्ट जीते और सात ड्रॉ रहे।

06:07 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI: डोमिनिका टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 80/0; रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल नाबाद

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण में अपनी शुरुआत बुधवार (12 जुलाई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से करने वाली है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में शुरू होने वाला है। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ सीरीज में शुरुआत करने पर होगी। भारत पिछली बार डोमिनिका में 2011 में टेस्ट मैच खेला था। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें