फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया, पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

Sat, 30 Jul 2022 12:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

खास बातें

India vs West Indies (IND vs WI) 1st T20i: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन ही बना सकी। भारत ने पहला मैच 68 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:40 PM, 29-Jul-2022

भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया

भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 68 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक 19 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे।

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन शामराह ब्रूक्स ने बनाए। उन्होंने 20 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई ने घातक गेंदबाजी की। तीनों ने दो-दो विकेट झटके। सीरीज का अगला मैच सोमवार (एक अगस्त) को सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला जाएगा।

11:28 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live: अर्शदीप ने विंडीज को दिया आठवां झटका

17वें ओवर में 101 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को आठवां झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने शानदार यॉर्कर पर अकील हुसैन को क्लीन बोल्ड किया। अकील 11 रन बना सके। 17 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर आठ विकेट पर 104 रन है। विंडीज की टीम को 18 गेंदों में 87 रन की जरूरत है, जो कि असंभव दिख रहा। फिलहाल कीमो पॉल और अल्जारी जोसेफ क्रीज पर हैं।

11:05 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live: हेटमायर के बाद ओडियन स्मिथ भी आउट

14वें ओवर में 86 के ही स्कोर पर वेस्टइंडीज को सातवां झटका लगा। रवि बिश्नोई ने ओडियन स्मिथ को विकेटकीपर पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। स्मिथ खाता भी नहीं खोल सके। बिश्नोई को इस मैच में मिली यह दूसरी सफलता रही। वहीं, अश्विन ने भी दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है।

विज्ञापन
11:04 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live: विंडीज को छठा झटका

13वें ओवर में 86 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने घातक गेंदबाजी करते हुए मैच में अपना दूसरा विकेट झटका। उन्होंने शिमरोन हेटमायर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। हेटमायर 15 गेंदों में 14 रन बना सके। फिलहाल ओडियन स्मिथ और अकील हुसैन क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर छह विकेट पर 86 रन है। अश्विन ने चार ओवर के अपने कोटे में 22 रन देकर दो विकेट झटके।

10:55 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को पांचवां झटका

12वें ओवर में 82 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा। युजवेंद्र चहल को सीरीज में आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने जलवा बिखेरा। मैच की अपनी पहली ही गेंद पर बिश्नोई ने रोवमन पॉवेल को क्लीन बोल्ड किया। पॉवेल 17 गेंदों में 14 रन बना सके। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर पांच विकेट पर 85 रन है। फिलहाल शिमरोन हेटमायर और अकील हुसैन क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
10:44 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live: अश्विन ने पूरन को पवेलियन भेजा

नौवें ओवर में 66 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने फिरकी का कमाल दिखाते हुए कप्तान निकोलस पूरन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। पूरन 15 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 67 रन है। फिलहाल रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। विंडीज को अब 66 गेंदों में 124 रन की जरूरत है।

10:31 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका

छठे ओवर में 42 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने शामराह ब्रूक्स को क्लीन बोल्ड किया। ब्रूक्स ने 15 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। छह ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 42 रन है। फिलहाल रोवमन पॉवेल और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। 

10:24 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को दूसरा झटका

तीसरे ओवर में 27 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने जेसन होल्डर को बोल्ड किया। होल्डर खाता भी नहीं खोल सके। चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 32 रन है। फिलहाल कप्तान निकोलस पूरन दो रन और शामराह ब्रूक्स 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

10:05 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

वेस्टइंडीज टीम ने पारी शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। पहले ओवर में विंडीज ने 11 रन बनाए। इसके बाद दूसरे ओवर की तीन गेंदों पर भी विंडीज ने 11 रन जड़े। चौथी गेंद पर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने वापसी करते हुए विंडीज को करारा झटका दिया और मेयर्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

09:50 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live: भारत ने विंडीज को दिया 191 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 191 रन का लक्ष्य रखा है। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और 64 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आखिर में दिनेश कार्तिक ने तूफानी पारी खेली और 19 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों की दमदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन बनाए।

09:41 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: 18 ओवर के बाद भारत 154/6

18 ओवर के बाद भारत ने छह विकेट गंवाकर 154 रन बना लिए हैं। फिलहाल दिनेश कार्तिक 14 रन और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 64 रन बनाए।

09:25 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: भारत के छह विकेट गिरे

15वें ओवर में 127 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा था। कप्तान रोहित शर्मा 44 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 16वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने भी अपना विकेट गंवा दिया। जडेजा 13 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 138 रन है। फिलहाल दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं।

09:04 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: हार्दिक आउट, रोहित का अर्धशतक

12वें ओवर में 102 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। अल्जारी जोसेफ ने हार्दिक पांड्या को ओबेड मैकॉय के हाथों कैच कराया। पांड्या एक रन बना सके। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 27वां अर्धशतक रहा। 12 ओवर में भारत ने चार विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित 53 रन और रवींद्र जडेजा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऋषभ पंत 12 गेंदों में 14 रन, सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके। 

08:54 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: पंत भी पवेलियन लौटे

10वें ओवर में 88 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। कीमो पॉल ने ऋषभ पंत को अकील हुसैन के हाथों कैच कराया। पंत 12 गेंदों में 14 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए। पंत ने रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 43 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल रोहित 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ निभाने हार्दिक पांड्या आए हैं। 

08:48 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: नौ ओवर के बाद भारत 73/2

नौ ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 33 रन और ऋषभ पंत छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। सूर्यकुमार यादव 24 रन और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अकील हुसैन और ओबेड मैकॉय को एक-एक विकेट मिला।

08:32 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: भारत को दूसरा झटका

छठे ओवर में 45 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव (24) के बाद श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौट गए। उन्हें ओबेड मैकॉय ने अकील हुसैन के हाथों कैच कराया। श्रेयस खाता भी नहीं खोल सके। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 45 रन है। फिलहाल रोहित शर्मा 16 रन बनाकर और ऋषभ पंत शून्य पर क्रीज पर हैं। अकील हुसैन और मैकॉय को एक-एक विकेट मिला। 

08:24 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: भारत को पहला झटका

पांचवें ओवर में 44 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। स्पिनर अकील हुसैन ने ओपनिंग करने उतरे सूर्यकुमार यादव को जेसन होल्डर के हाथों कैच कराया। वे 16 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 44 रन है। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 15 रन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

08:05 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: रोहित-सूर्यकुमार ओपनिंग उतरे

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव ओपनिंग के लिए उतरे। भारत को एक नई ओपनिंग जोड़ी मिली है। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए पांच रन है।

07:42 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज: शामराह ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), कायल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल।

07:29 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। 

07:28 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: दीपक हुड्डा से मिलेगी मजबूती

दीपक हुड्डा ने अभी तक जितने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, उन्होंने दिखा दिया है कि वह इसमें अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़ा और इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 में भी वह अच्छी लय में दिखे लेकिन उन्हें कोहली की वापसी के कारण बाहर होना पड़ा। इस सीरीज में हुड्डा को मौका मिल सकता है। वहीं, ऋषभ पंत एक बार फिर रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी ओपनिंग की थी।   

07:27 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: इंग्लैंड के खिलाफ शानदार लय में था भारत

वेस्टइंडीज से पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज ने दिखा दिया कि भले ही उनके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोहली का बल्ला नहीं चल रहा हो लेकिन भारत के सफेद गेंद के खिलाड़ियों की क्रीज पर मौजूदगी दमदार रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज तकनीकी रूप से तीन विभिन्न देशों (त्रिनिदाद एवं टोबैगो, सेंट किंट्स एंड नेविस और अमेरिका) में खेली जाएगी। 

07:27 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: कई स्टार की टीम में वापसी

रोहित, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक जैसे पांच विशेषज्ञ बल्लेबाजों के शीर्ष छह में शामिल होने के बारे में महज विचार करना ही प्रतिद्वंद्वी टीम को दबाव में ला सकता है। वह भी ऐसे समय में जब विराट कोहली के स्तर का खिलाड़ी छोटे प्रारूप में बुरी तरह से विफल हो रहा है और अंतिम एकादश में उनके स्थान को लेकर संशय के बादल छाये हुए हैं। 

07:27 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI Live Score: रोहित शर्मा के सामने कड़ी चुनौती

टी-20 विश्व कप में तीन महीने से भी कम समय बचा है जिससे कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को अपनी ‘कोर’ टीम पक्की करने के लिए करीब 16 मैच (वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच, एशिया कप में अगर भारत फाइनल खेलता है तो पांच मैच, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच) मिलेंगे। 

07:21 PM, 29-Jul-2022

IND vs WI T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया, पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय टीम वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने के बाद अब टी-20 सीरीज भी अपने नाम करने उतरेगी। टी-20 टीम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत लौट आए हैं। भारत के नियमित कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा सिर्फ दो टी-20 मैच हारे हैं। थोड़ी देर में टॉस है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें