तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। रिकेल्टन 13 और मार्करम 12 रन बनाकर नाबाद है। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में मेहमान टीम की कुल बढ़त 314 रन की हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। मार्को यानसेन ने छह विकेट झटके, जबकि साइमन हार्मर को तीन विकेट मिले। भारत ने सोमवार को बिना किसी विकेट के नौ रन से आगे खेलना शुरू किया और 192 रन बनाने में सभी 10 विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाया और फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी जारी है। फिलहाल एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई। टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम फॉलोऑन तक नहीं बचा सकी। उसे 289 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाने का और फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यानी भारतीय टीम ने दो दिन गेंदबाजी की और आधे दिन में निपट गए और टीम अब फिर गेंदबाजी करेगी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 288 रन की बढ़त हासिल है।
केएल राहुल 22 रन, साई सुदर्शन 15 रन, कप्तान ऋषभ पंत सात रन, रवींद्र जडेजा छह रन और नीतीश रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुए। 95 पर एक विकेट के बाद 122 रन तक आते आते भारत ने सात विकेट गंवा दिए। ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद सुंदर ने कुलदीप यादव के साथ 72 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर के आउट होते ही टीम 201 रन पर सिमट गई। कुलदीप 19 रन और बुमराह पांच रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने छह विकेट लिए, जबकि साइमन हार्मर को तीन विकेट मिले। केशव महाराज ने एक विकेट लिया।
भारत को 194 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर 92 गेंद पर दो चौके और एक छक्के की वजह से 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कुलदीप यादव के साथ 72 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल कुलदीप के साथ बुमराह क्रीज पर हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को अभी भी 96 रन बनाने हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के 489 से भारत अभी भी 295 रन पीछे है।
तीसरे सत्र का खेल जारी है। भारत ने सात विकेट गंवाकर 177 रन बना लिए हैं। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर 35 रन और कुलदीप यादव 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक आठवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अब 312 रन पीछे है।
तीसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 174 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव और 14 रन और वॉशिंगटन सुंदर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 52 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका से भारत अभी भी 315 रन पीछे है। वहीं, फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को अब भी 116 रन (कुल 290 रन) बनाने हैं। भारत की बैटिंग खराब रही और शीर्ष क्रम और मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने खराब शॉट पर अपना विकेट गंवाया। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत सात रन, जडेजा छह रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने चार विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है। भारत ने 95 पर एक विकेट के स्कोर के बाद 122 रन तक आते आते छह और विकेट गंवा दिए।
भारत ने सात विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। भारत दक्षिण अफ्रीका के 489 रन से 348 रन और पीछे है। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 149 और रन (कुल 290) बनाने हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत सात रन, जडेजा छह रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने चार विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है। फिलहाल कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। 95 पर एक विकेट के स्कोर के बाद टीम ने 122 रन तक आते आते छह और विकेट गंवा दिए हैं।
भारत को 122 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। यानसेन ने जडेजा को हार्मर के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके। फिलहाल कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। 95 पर एक विकेट के स्कोर के बाद टीम ने 122 रन तक आते आते छह और विकेट गंवा दिए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 170 और रन (कुल 290) बनाने हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत सात रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने चार विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है।
भारत को 119 के स्कोर पर छठा झटका लगा। यानसेन ने नीतीश रेड्डी को कैच आउट कराया। वह 10 रन बना सके। स्लिप में मार्करम ने एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। उन्होंने दाईं ओर हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा। फिलहाल जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। 95 पर एक विकेट के स्कोर के बाद टीम ने 24 रन बनाने में पांच और विकेट गंवा दिए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 170 और रन (कुल 290) बनाने हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत सात रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने तीन विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है।
भारत की आधी टीम पवेलयिन लौट चुकी है। 105 के स्कोर पर टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा। कप्तान ऋषभ पंत सात रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हुए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई। इतना मोटा किनारा लगने के बावजूद पंत ने डीआरएस लिया। फिलहाल जडेजा और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर एक वक्त 95 पर एक था। इसके बाद स्कोर 105 पर पांच है। टीम को फॉलोऑन बचाने के लिए कुल 290 रन बनाने हैं। यानी भारतीय टीम को अब भी 185 रन की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका ने 489 रन बनाए थे, यानी टीम इंडिया 384 रन पीछे है। इससे पहले केएल राहुल 22 रन, यशस्वी जायसवाल 58 रन, साई सुदर्शन 15 रन और ध्रुव जुरेल खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। हार्मर और यानसेन को दो-दो विकेट मिले हैं, जबकि महाराज को एक विकेट मिला है।
दो दिन तक बल्लेबाजी में दबदबा बनाने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं। उनका खेल देखकर लग रहा है कि भारत नहीं दक्षिण अफ्रीका घरेलू परिस्थितियों में खेल रहा है। दो घंटे के अंदर भारत ने चार शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने जब तीसरे दिन खेलना शुरू किया तो स्कोर बिना विकेट गंवाए नौ रन था और अब चायकाल तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 102 रन है। भारत अब भी दक्षिण अफ्रीका से 387 रन पीछे है। फिलहाल कप्तान पंत और जडेजा नाबाद हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 290 रन बनाने हैं और इससे टीम इंडिया अभी 188 रन पीछे है।
भारत का स्कोर एक वक्त 95 पर एक था और सात रन बनाने में भारत ने तीन और विकेट गंवा दिए। केएल राहुल के रूप में आज भारत को पहला झटका लगा। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी ने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। वह 58 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल मौका भुनाने में नाकामयाब रहे। सुदर्शन 15 रन और जुरेल खाता खोले बिना आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने दो विकेट लिए हैं, जबकि केशव महाराज को एक विकेट मिला है। एक विकेट यानसेन ने लिया है। भारत ने आज पहले सत्र में 29.3 ओवर में 93 रन बनाने में चार विकेट गंवाए हैं।
भारत को 102 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल पवेलियन लौट गए हैं। भारतीय टीम का शीर्ष क्रम एक बार फिर ढह गया है। केशव महाराज ने केएल राहुल को आउट किया। वहीं, साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा। जुरेल को मार्को यानसेन ने आउट किया।
भारत ने तीसरे दिन दो घंटे के अंदर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 100 रन के अंदर भारत के तीन विकेट गिर गए। केशव महाराज ने केएल राहुल को आउट किया। वहीं, साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा है। भारतीय टीम परेशानी में नजर आ रही है। जुरेल और कप्तान पंत क्रीज पर हैं। भारत ने तीन विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन और सुदर्शन 15 रन बनाकर आउट हुए।
भारत को 95 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल को कैच आउट कराया। वह 97 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।
यशस्वी ने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। भारत ने एक विकेट गंवाकर 90 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी के साथ साई सुदर्शन क्रीज पर हैं। भारत अब भी दक्षिण अफ्रीका से 390+ रन पीछे है।
भारत को 65 के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल को केशव महाराज ने स्लिप में मार्करम के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बना सके। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने साई सुदर्शन आए हैं। भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 424 रन पीछे है।
आधे घंटे के खेल के बाद भारत ने बिना विकेट के 40 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल राहुल 13 रन और यशस्वी 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से अब भी 440+ रन पीछे है।
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर ये दोनों चलते हैं तो मध्यक्रम पर से दबाव हट जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम फिलहाल ड्राइविंग सीट पर है। दूसरा दिन पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा, विशेषकर मुथुसामी ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान ने नौ रन बनाए हैं और वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से 480 रन पीछे चल रहा है। स्टंप्स के समय यशस्वी जायसवाल सात और केएल राहुल दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे। राहुल और जायसवाल को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी ऑलआउट करने के बाद यशस्वी और राहुल ने सधी हुई बल्लेबाजी की। खराब रोशनी के कारण थोड़ी दिक्कतें हो रही थी, लेकिन इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने सुनिश्चित किया कि दक्षिण अफ्रीका को कोई सफलता नहीं मिल सके। तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका पर बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगे।
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 489 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुथुसामी ने शतक लगाया, जबकि मार्को यानसेन 93 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन छह विकेट पर 247 रन से आगे पारी बढ़ाई। मुथुसामी ने पहले वेरेने के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की और फिर यानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़े।
मुथुसामी ने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया जिससे दक्षिण अफ्रीका बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। भारत की गेंदबाजी इतनी खराब रही कि टीम को चार विकेट लेने में तीन सत्र लग गए। कुलदीप ने हालांकि, यानसेन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी ऑलआउट कर दी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मुथुसामी ने सबसे ज्यादा 109 रन बनाए, जबकि काइल वेरेने 45 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए कुलदीप यादव को चार विकेट मिले, जबकि बुमराह, सिराज और जडेजा को दो-दो सफलता मिली।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट का आज तीसरा दिन है। दो दिन का खेल पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा। उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है।