फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA 3rd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 57 रन बनाए, अफ्रीका से 70 रन आगे

Wed, 12 Jan 2022 09:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

खास बातें

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 3rd Test Day 2: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए हैं। अब भारतीय गेंदबाज अफ्रीका को इस स्कोर के अंदर रोकने की कोशिश करेंगे। भारत यहां पहली टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरा है। 
विज्ञापन
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:32 PM, 12-Jan-2022

दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया के पास 70 रन की बढ़त है। विराट कोहली 14 और पुजारा नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मैच के दूसरे दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 210 रन के अंदर आउट किया। दिन के पहले सत्र में अफ्रीका ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन दूसरे सत्र में भारत ने वापसी की और चाय के बाद अफ्रीका को 210 रन पर समेट दिया। जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में सातवीं बार पांच विकेट लिए और पहली पारी में भारत को 13 रन की बढ़त मिली। 

इसके बाद अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में भारत को जल्दी दो झटके दिए। भारत के सलामी बल्लेबाज राहुल और मयंक अग्रवाल 24 रन के स्कोर पर आउट हो चुके थे, लेकिन दूसरी पारी में पुजारा और कोहली ने भारत की पारी संभाली। अब टीम इंडिया चाहेगी कि ये दोनों खिलाड़ी तीसरे दिन बड़ा स्कोर बनाएं और भारत का स्कोर 300 के करीब पहुंचे। इस मैच में अभी तीन दिन का खेल बचा हुआ है, जबकि 22 विकेट गिर चुके हैं। 

09:19 PM, 12-Jan-2022

भारत का स्कोर दो विकेट पर 50 रन के पार

भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 50 रन से ज्यादा हो चुका है। पुजारा और विराट क्रीज पर मौजूद हैं। ये दोनों खिलाड़ी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और 29 रन की साझेदारी कर चुके हैं। भारत को इस मैच में दोनों खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

09:04 PM, 12-Jan-2022

भारत की बढ़त 50 के पार

दूसरी पारी में भारत की बढ़त 50 रन के पार जा चुकी है। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 50 रन के करीब है, लेकिन पहली पारी में भारत ने अफ्रीका से 13 रन ज्यादा बनाए थे। इसी वजह से भारत की बढ़त 50 रन से ज्यादा की हो चुकी है। फिलहाल पुजारा और कोहली क्रीज पर हैं, लेकिन अफ्रीका के गेंदबाज बहुत ही बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं। पुजारा और कोहली संभलकर खेल रहे हैं और मौका मिलने पर रन बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
08:47 PM, 12-Jan-2022

मार्को जानेसन ने भारत को दूसरा झटका दिया

मार्को जानेसन ने भारत को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने लोकेश राहुल को 10 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 24 रन के अंदर भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। जानेसन की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी और पिच पर गिरने के बाद थोड़ी बाहर की तरफ निकली राहुल ने क्रीज पर खड़े होकर इसे खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की तरफ गई। जहां दूसरी स्लिप में खड़े एडेन मार्करम ने शानदार कैच पकड़ा। 

08:27 PM, 12-Jan-2022

भारत का पहला विकेट गिरा

कगिसो रबादा ने सात रन के स्कोर पर मयंक अग्रवाल को आउट किया। स्लिप में खड़े डीन एल्गर ने उनका कैच पकड़ा। आउट होने से ठीक पहले मयंक ने बेहतरीन चौका लगाया था, लेकिन अगली ही गेंद पर वो आउट गए। रबादा की यह गेंद पिच पर गिरने के बाद तेजी से उछली और बाहर की तरफ भी निकली अग्रवाल इसमें कुछ ज्यादा नहीं कर सकते थे। गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े एल्गर के पास पहुंच गई।  

विज्ञापन
08:24 PM, 12-Jan-2022

भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 13 रन की बढ़त है। ये दोनों बल्लेबाज आज के दिन अफ्रीका को कोई विकेट नहीं देना चाहेंगे। अभी यह मैच का दूसरा दिन है और भारत चौथे दिन लंच तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करेगा।

08:07 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका की पहली पारी 210 रन पर सिमटी

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी 210 रन पर समेट दिया है। अफ्रीका के लिए कीगन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उनके अलावा टेम्बा बावुमा, केशव महाराज, डुसेन और रबाडा के छुटपुट योगदान की बदौलत अफ्रीका पहली पारी में 209 रन बनाने में सफल रही। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं शमी और उमेश को दो-दो विकेट मिले। शार्दुल ने एक विकेट लिया। इस पारी में विराट कोहली ने अपने 100 कैच भी पूरे किए। 

पहली पारी के आधार पर भारत को 13 रन की बढ़त मिली है। अब टीम इंडिया चौथे दिन तक बल्लेबाजी करना चाहेगी और अफ्रीका के सामने चौथी पारी में बड़ा रखने की कोशिश करेगी। केपटाउन में मैच के तीसरा दिन पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहेगी और भारतीय बल्लेबाज इसका फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। फिलहाल भारतीय बल्लेबाज कोशिश करेंगे कि दूसरे दिन अफ्रीकी गेंदबाजों को कोई विकेट न दिया जाए। 

 

08:05 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका का दसवां विकेट गिरा

जसप्रीत बुमराह ने इस पारी में भी अपने पांच विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट कैरियर में सातवीं बार यह कारनामा किया है। उन्होंने अफ्रीका का आखिरी विकेट लिया। लुंगी एनगिडी ने 18 गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। बुमराह की गेंद पर एनगिडी ने ऑन साइड में शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कवर में खड़े अश्विन के पास गई और अफ्रीका की पारी सिमट गई। 

07:45 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा

कगिसो रबाडा 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। रबाडा ने 25 गेंदों में 15 रन बनाए। शार्दुल की गेंद आगे की तरफ थी और रबाडा ने लॉग ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे बुमराह के हाथों में चली गई। हालांकि उन्होंने आउट होने से पहले अफ्रीका का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया है और अब भारत के पास सिर्फ 23 रन की बढ़त है। 

07:10 PM, 12-Jan-2022

पीटरसन 72 रन बनाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिर चुका है। जसप्रीत बुमराह ने कीगन पीटरसन को स्लिप में पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। पीटरसन अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 72 रन बनाकर आउट हुए हैं। बुमराह की यह गेंद पिच पर गिरने के बाद काफी तेजी से उछली थी और पीटरसन के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे पुजारा के पास गई और उन्होंने कोई गलती नहीं की। अब भारत पहली पारी में हल्की बढ़त ले सकता है। 

06:46 PM, 12-Jan-2022

चायकाल तक अफ्रीका का स्कोर 176/7

केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल के समय तक दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम अभी भारत से 47 रन पीछे है और किगन पीटरसन 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। चायकाल के बाद वो पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर अफ्रीका का स्कोर 200 के पार ले जाने की कोशिश करेंगे। दिन के दूसरे सत्र में भारत ने शानदार वापसी की है। टीम इंडिया ने इस सत्र में 76 रन खर्चे हैं और चार विकेट लिए हैं। अगर चायकाल के बाद भारतीय गेंदबाज जल्दी ही अफ्रीका की पारी समेट देते हैं, तो पहली पारी में भारत को हल्की बढ़त मिल सकती है। 

06:41 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा

जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दिया है। उन्होंने मार्को जानेसन को क्लीन बोल्ड किया। इसके साथ ही चायकाल का एलान कर दिया गया है। बुमराह की फुल गेंद अंदर की तरफ आ रही थी और जानेसन ने इसे ध्यान में रखते हुए गेंद की लाइन के अंदर खेला, लेकिन पिच पर गिरने के बाद गेंद थोड़ा बाहर गई और जानेसन के ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। इसी के साथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिर चुका है। अब पीटरसन को एक छोर पर किसी के साथ की जरूरत है। 

06:35 PM, 12-Jan-2022

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के 100 कैच पूरे

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट में 100 कैच पूरे कर लिए हैं। वो छठें भारतीय खिलाड़ी हैं, जो कि विकेटकीपर नहीं हैं और टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच ले चुके हैं। इस मैच में बावुमा का कैच पकड़ने के साथ ही उन्होंने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। 

06:20 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

मोहम्मद शमी ने तीन गेंदों में दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को आउट करके भारत को मैच में वापस ला दिया है। उन्होंने वेरेने को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। वेरेने अपना खाता भी नहीं खोल पाए। एक बार फिर शमी की गेंद पिच पर गिरने के बाद बाहर की तरफ निकली और वेरेने ने अपने बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर दिया था। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पंत की तरफ गई और उन्होंने अपने दाईं तरफ डाइव लगाकर अच्छा कैच पकड़ा। अब भारतीय टीम मैच में वापस आ चुकी है। 

06:15 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा

मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया है। उन्होंने 28 रन के स्कोर पर टेम्बा बावुमा को दूसरी स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। शमी की गेंद पिच पर गिरने के बाद बाहर की तरफ निकली थी और बावुमा ने क्रीज पर रहकर इसे रोकने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप की तरफ गई। विराट ने अपने बाईं तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा और अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। इसी के साथ टेस्ट में उनके 100 कैच भी पूरे हो चुके हैं। भारत ने सही समय पर साझेदारी तोड़ दी है और अब बाकी विकेट लेने के दरवाजे भी खुल गए हैं। 

05:56 PM, 12-Jan-2022

IND vs SA Live Score: बावुमा का कैच छूटा

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 50वें ओवर में शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर तेम्बा बावुमा के बल्ले का किनारा लगा और फर्स्ट स्लिप में पहुंची। वहां खड़े चेतेश्वर पुजारा ने बावुमा का आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद पुजारा के हाथ से गेंद छूटकर मैदान में पड़ विकेटकीपर के हेलमेट में जा लगी। इससे दक्षिण अफ्रीका को बोनस के तौर पर पांच रन भी मिल गए। 50वें ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 143 रन है। फिलहाल पीटरसन 56 रन और बावुमा 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

05:29 PM, 12-Jan-2022

IND vs SA Live Score: पीटरसन की फिफ्टी

कीगन पीटरसन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टेस्ट करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई। वे एक छोर से दक्षिण अफ्रीका की पारी संभाले हुए हैं। उन्होंने पहले केशव महाराज के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन की और डुसेन के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल पीटरसन ने बावुमा के साथ पांचवें विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 46 ओवर के बाद 132/4 है। पीटरसन 53 रन और बावुमा 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

05:24 PM, 12-Jan-2022

IND vs SA Live Score: डुसेन पवेलियन लौटे

112 रन के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को चौथा झटका लगा। रसी वान डर डुसेन 54 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमेश यादव ने कोहली के हाथों कैच कराया। कीगन पीटरसन और डुसेन के बीच चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल पीटरसन और तेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं।

04:02 PM, 12-Jan-2022

दूसरे दिन लंच तक अफ्रीका का स्कोर 100/3

दूसरे दिन लंच होने तक दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। कीगन पीटरसन 40 और वान डर डुसेन 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इन दोनों के बीच 88 गेंद में 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। अफ्रीकी टीम अभी भी भारत के स्कोर से 123 रन पीछे हैं और उसके सात विकेट बचे हुए हैं। 

03:55 PM, 12-Jan-2022

पीटरसन और डुसें के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

कीगन पीटरसन और रासी वन डर डुसें अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं और अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट की नुकसान पर 100 रन के करीब हो चुका है। कीगन पीटरसन अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। यह साझेदारी खतरनाक लग रही हैं और भारत को लंच से पहले इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करना होगा। 

03:07 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका का स्कोर 50 के पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 50 रन के पार जा चुका है। कीगन पीटरसन और वन डर डुसें क्रीज पर मौजूद हैं। पीटरसन ने मुश्किल समय निकाल लिया है और अब वो रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

02:56 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका की तीसरा विकेट गिरा

उमेश यादव ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने नाइट वॉचमैन केशव महाराज की गिल्लियां बिखेरकर उन्हें पवेलियन भेजा। महाराज ने 45 गेंद में 25 रन बनाए और इस पारी में चार चौके लगाए। उन्हें एक नाइट वॉचमैन के रूप में भेजा गया था, लेकिन 25 रन बनाकर उन्होंने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। उमेश की गेंद पिच पर गिरने के बाद अंदर की तरफ आई, लेकिन महाराज ने इसे ड्राइव करने की कोशिश की। उनके बल्ले और पैड के बीच बड़ा गैप था और यहीं से निकलकर गेंद मिडिल स्टंप के बीचो बीच लगी। 

02:36 PM, 12-Jan-2022

राहुल ने कीगन पीटरस का कैच छोड़ा

अफ्रीका के बल्लेबाज कीगन पीटरसन को चार रन के स्कोर पर जीवनदान मिला है। शमी की गेंद पीटरसन के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर तीसरी स्लिप की तरफ गई थी। लोकेश राहुल ने डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद के नीचे अपना हाथ नहीं रख पाए। फिलहाल भारतीय गेंदबाज बहुत ही अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं और दोनो बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा है। 

02:03 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटाक दिया है। उन्होंने मार्करम को आठ रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। बुमराह की गेंद पिच पर गिरने के बादथोड़ी सी अंदर आई थी और मार्करम ने यह गेंद छोड़ दी। गेंद जाकर ऑफ स्टंप के ऊपर लगी। बुमराह ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दी है। अफ्रीका के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं और अब भारत अफ्रीका को जल्दी ही समेटना चाहेगा। 

01:12 PM, 12-Jan-2022

IND vs SA 3rd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 57 रन बनाए, अफ्रीका से 70 रन आगे

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 3rd Test: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 223 रन बनाए। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। 

इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। भारत ने सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान पर 113 रनों से जीता था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच में वापसी की और जोहानिसबर्ग में सात विकेट से जीत दर्ज की। अब तीसरा मैच निर्णायक हो चुका है और केपटाउन में जीत दर्ज करने वाली टीम ही सीरीज भी अपने नाम करेगी। 

भारतीय टीम अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में विराट कोहली चाहेंगे कि केपटाउन में जीत दर्ज करके भारत उनकी कप्तानी में यहां पहली टेस्ट सीरीज जीते। 

विराट के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत भारत का स्कोर 223 रन 
विराट कोहली के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत भारत का स्कोर केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 200 के पार पहुंचा है। विराट को अलावा भारत का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन बनाए। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 79 रन की पारी खेली। अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने चार और मार्को जानेसन ने तीन विकेट लिए। 

फिर अफ्रीका को 200 रन के अंदर रोकना चाहेगा भारत
भारतीय गेंदबाज एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका को 200 रन के अंदर समेटना चाहेंगे। पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दोनों पारियों में अफ्रीका को 200 रन के अंदर समेटा था। एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाज यह कारनामा करना चाहेंगे। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के ऊपर दूसरे दिन की शुरुआत में विकेट चटकाने की जिम्मेदारी होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें