फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 400 रन तो भारत को पांच विकेट की जरुरत

Sun, 05 Dec 2021 05:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd Test Day 3 HIGHLIGHTS: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। भारत की पकड़ मजबूत है जबकि न्यूजीलैंड की राह कठिन है। भारत के 540 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। यानी भारत को अब जीत के लिए पांच विकेट की आवश्यकता है, वहीं न्यूजीलैंड को 400 रन की दरकार है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:28 PM, 05-Dec-2021

तीसरे दिन का खेल खत्म

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। भारत की पकड़ मजबूत है जबकि न्यूजीलैंड की राह कठिन है। भारत के 540 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। यानी भारत को अब जीत के लिए पांच विकेट की आवश्यकता है, वहीं न्यूजीलैंड को 400 रन की दरकार है। न्यूजीलैंड की तरफ से हेनरी निकोल्स (36*) और रचिन रविंद्र (2*) रन बनाकर क्रीज पर हैं।
 

05:04 PM, 05-Dec-2021

ब्लंडेल रनआउट 

न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। मेहमान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल खाता खोले बगैर ही रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। 37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 129/5, रचिन रविंद्र (0*), हेनरी निकोल्स (27*) 

04:50 PM, 05-Dec-2021

अक्षर ने मिचेल का किया शिकार 

अक्षर पटेल ने छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर डैरिल मिचेल को पवेलियन की राह दिखा दी। मिचेल ने 60 रन बनाकर जयंत को कैच थमाया। 35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 129/4, टॉम ब्लंडेल (0*), हेनरी निकोल्स (27*)
 

विज्ञापन
04:29 PM, 05-Dec-2021

डैरिल मिचेल का अर्धशतक पूरा 

केन विलियमसन की जगह टीम में शामिल किए गए डैरिल मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने लगातार दो चौके लगाकर अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। 30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 109/3, डैरिल मिचेल (51*), हेनरी निकोल्स (16*)

04:23 PM, 05-Dec-2021

मिचेल-निकोल्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

डैरिल मिचेल और हेनरी निकोल्स ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। न्यूजीलैंड का स्कोर भी 100 रन के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन
03:28 PM, 05-Dec-2021

अश्विन को तीसरी सफलता, टेलर आउट 

रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम को पवेलियन की राह दिखा दी है। इस बार उन्होंने रॉस टेलर को अपनी फिरकी में फंसाया और छह रन के स्कोर पर पुजारा के हाथों कैच कराया। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 56/3, हेनरी निकोल्स (0*), डैरिल मिचेल (20*) 

03:25 PM, 05-Dec-2021

भारत का सफल रिव्यू, अश्विन ने किया यंग का शिकार 

रविचंद्रन अश्विन ने पारी का दूसरा और मैच का छठा विकेट अपने नाम कर लिया है। इस बार उन्होंने विल यंग को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। हालांकि मैदानी अंपायर ने नॉट आउट दिया था लेकिन टीवी अंपायर ने फैसले को पलटते हुए भारत के पक्ष में फैसला दिया। यंग ने आउट होने से पहले 41 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 50/2, रॉस टेलर (1*), डैरिल मिचेल (19*)

02:57 PM, 05-Dec-2021

आखिरी सत्र का खेल शुरू 

चायकाल के बाद दिन का आखिरी सत्र शुरू हो चुका है। भारत के 540 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने 13 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। लाथम छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं और अब विल यंग के साथ डैरिल मिचेल क्रीज पर हैं। 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 18/1, विल यंग (11*), डैरिल मिचेल (1*)

02:29 PM, 05-Dec-2021

चायकाल 

तीसरे दिन चायकाल का समय हो चुका है और भारत फिलहाल मजबूत स्थिति में है। भारत ने इस सत्र में 134 रन बनाए और पांच विकेट गंवाए। 

02:28 PM, 05-Dec-2021

अश्विन ने दिलाई पहली सफलता 

रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर से भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने टॉम लाथम को छह रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 13/1, विल यंग (7*)
 

02:14 PM, 05-Dec-2021

न्यूजीलैंड को मिला 540 रनों का लक्ष्य 

भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 540 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने 276/7 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित की। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। उनके अलावा शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने 47 रनों की पारी खेली वहीं अक्षर पटेल 26 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से एजाज पटेल ने चार और रचिन रविंद्र ने तीन विकेट हासिल किए। 
 

01:36 PM, 05-Dec-2021

एजाज को तीसरी सफलता, श्रेयस आउट 

एजाज पटेल ने पारी की तीसरी सफलता और मैच का 13वां विकेट अपने नाम किया। श्रेयस आठ गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए।

01:03 PM, 05-Dec-2021

गिल अर्धशतक से चूके 

शुभमन गिल लगातार दूसरी बार अर्धशतक से चूक गए हैं। वह पहली पारी में 44 रन बनाकर आउट हुए जबकि दूसरी पारी में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रचिन रविंद्र ने टॉम लाथम के हाथों कैच कराया। भारत की बढ़त बढ़कर 460 रन की हुई।

12:54 PM, 05-Dec-2021

भारत की बढ़त 450 रन के पार 

कप्तान विराट कोहली और शुभमन गिल तेज से अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 70 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त भी 450 रनों से अधिक की हो गई है। 58 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 192/2, विराट कोहली (33*), शुभमन गिल (44*)

12:30 PM, 05-Dec-2021

विराट-गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

विराट कोहली और शुभमन गिल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। भारत की बढ़त भी 430 रन से अधिक की हो गई है। 51 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 169/2, शुभमन गिल (31*), विराट कोहली (24*)

11:49 AM, 05-Dec-2021

लंच ब्रेक 

तीसरे दिन का पहला सत्र लंच के साथ खत्म हो गया है। पहले सत्र में भारत ने 73 रन बनाए तो वहीं न्यूजीलैंड को दो विकेट मिला। भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 62 रन बनाए जबकि एजाज पटेल को दो सफलता मिली। भारतीय टीम के पास 405 रन की मजबूत बढ़त हो गई है जबकि विराट कोहली और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर है। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 142/2, शुभमन गिल (17*), विराट कोहली (11*)
 

11:27 AM, 05-Dec-2021

भारत की बढ़त 400 रन के पार

भारत की तरफ से शुभमन गिल और विराट कोहली मिलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 20 रन से अधिक जोड़ लिए हैं। जबकि भारत की बढ़त भी बढ़कर 400 रन के पार हो गई है। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 139/2, विराट कोहली (9*), शुभमन गिल (16*)  
 

11:00 AM, 05-Dec-2021

पुजारा अर्धशतक से चूके 

एजाज पटेल ने पारी की दूसरी और मैच की 12वीं सफलता हासिल की। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को 47 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 115/2, विराट कोहली (0*), शुभमन गिल (4*)
 

10:29 AM, 05-Dec-2021

भारत का पहला विकेट गिरा, मयंक आउट 

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मयंक अग्रवाल की एक और शानदार पारी का अंत किया। उन्होंने मयंक को 62 रन के स्कोर पर यंग के हाथों कैच कराया। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 108/1, शुभमन गिल (0*), मयंक अग्रवाल (44*) 
 

10:03 AM, 05-Dec-2021

भारत के 100 रन पूरे 

मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 100/0, चेतेश्वर पुजारा (41*), मयंक अग्रवाल (57*)
 

10:00 AM, 05-Dec-2021

मयंक अग्रवाल का अर्धशतक पूरा 

मयंक अग्रवाल ने दूसरी पारी में भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मयंक ने छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 99/0, मयंक अग्रवाल (56*), चेतेश्वर पुजारा (41*)

09:40 AM, 05-Dec-2021

भारत की जोरदार शुरुआत

पुजारा ने एजाज पटेल के ओवर में लगातार दो चौके लगाकर 9 रन बटोरे। भारत की बढ़त 340 रन के पार। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/0, मयंक अग्रवाल (39*), चेतेश्वर पुजारा (37*)

09:38 AM, 05-Dec-2021

तीसरे दिन का खेल शुरू 

भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने फिर से पारी को आगे बढ़ाया है जबकि न्यूजीलैंड ने एजाज पटेल को गेंद थमाई है।

09:22 AM, 05-Dec-2021

96 ओवर का होगा खेल 

तीसरे दिन यानी आज 96 ओवर का खेल होगा या मैच को शाम 5:23 तक खींचा जाएगा।
 

09:19 AM, 05-Dec-2021

तीसरे दिन भारत की स्थिति मजबूत

तीसरे दिन की शुरुआत में भारत के पास 332 रन की बढ़त है और मयंक-पुजारा क्रीज पर हैं। भारत आज एक बड़ा स्कोर खड़ा कर न्यूजीलैंड के सामने विशाल लक्ष्य रखने की कोशिश करेगा। 
 

09:13 AM, 05-Dec-2021

दूसरे दिन का हाल

मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन कुल 16 विकेट गिरे। भारत ने 221 रन से आगे खेलते हुए 101 रन जोड़े और छह विकेट गंवाए और उसकी पहली पारी 325 रन पर सिमट गई। मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 150 रन बनाए और अक्षर पटेल (52) ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया। न्यूजीलैंड की तरफ से स्पिनर एजाज पटेल ने सभी 10 विकेट अपने नाम किए। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। भारत की तरफ से अश्विन ने चार और सिराज ने तीन विकेट झटके। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 263 रन की बढ़त के साथ आगे खेलना शुरू किया और बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन बना लिए। मयंक अग्रवाल (38*) और चेतेश्वर पुजारा (29*) की सलामी जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है।    

09:05 AM, 05-Dec-2021

IND vs NZ 2nd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 400 रन तो भारत को पांच विकेट की जरुरत

नमस्कार एवं सुप्रभात, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज से तीसरे दिन की शुरुआत हो रही है और भारत मजबूत स्थिति में है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें