भारत ए ने पाकिस्तान-ए को हराकर इमर्जिंग एशिया कप के ग्रुप बी में लगातार तीसरी जीत हासिल की। वह ग्रुप दौर में एक भी मैच नहीं हारा। टीम इंडिया इस जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर रही। उसके तीन मैच में छह अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान को पहली हार का सामना करना पड़ा है। उसके तीन मैच में अब चार अंक हैं। ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर दो अंक के साथ नेपाल है। वहीं, यूएई की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। 21 जुलाई को उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा। वहीं, एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम उसी दिन श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी।
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हारिस ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 48 ओवर में 205 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 36.4 ओवर में दो विकेट पर 210 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए साई सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया। वह 110 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। सुदर्शन ने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। निकिन जोस ने 64 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। उन्होंने सात चौके लगाए। अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान यश ढुल 21 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए मुबासिर खान और मेहरान मुमताज ने एक-एक विकेट लिए।
राजवर्धन हंगरगेकर ने लिए पांच विकेट
इससे पहले पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। हंगरगेकर ने अपने आठवें ओवर में पहले मोहम्मद वसीम जूनियर को आउट किया। उन्होंने सात गेंद में आठ रन बनाए। निकिन जोस ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद हंगरगेकर ने दहानी को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। दहानी ने चार रन बनाए। दहानी को आउट करने के साथ ही हंगरगेकर ने मैच में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए और पाकिस्तान की टीम को दो ओवर रहते समेट दिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 48 रन कासिम अकरम ने बनाए। शाहिबजादा ने 35 रन का योगदान दिया। अंत में मुबासिर ने 28 और मेहरान ने 25 रन बनाए। भारत के लिए हंगरगेकर के पांच विकेट के अलावा मानव सुथर ने तीन विकेट लिए। रियान पराग और निशांत सिंधू को एक-एक विकेट मिला।
भारत को दूसरा झटका निकिन जोस के रूप में लगा। टीम इंडिया ने 31 ओवर में दो विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 91 गेंद पर 74 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान यश ढुल को अभी अपना खाता खोलना है। निकिन जोस 64 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए। मेहरान मुमताज की गेंद पर मोहम्मद हारिस ने उन्हें स्टंप किया।
भारत-ए को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा। उ्हें मुबासिर खान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। अभिषेक ने 28 गेंद पर 20 रन बनाए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। भारत ए ने 13 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 39 और निकिन जोस दो रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत-ए के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान-ए के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है। 206 रन के लक्ष्य के सामने साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने तीन ओवर में पहले विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी कर ली है। अभिषेक 12 और सुदर्शन 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 205 रन पर सिमट गई है। राजवर्धन हंगरगेकर ने इस मैच में दूसरी बार एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी 48 ओवर में ही खत्म कर दी। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। हंगरगेकर ने अपने आठवें ओवर में पहले मोहम्मद वसीम जूनियर को आउट किया। उन्होंने सात गेंद में आठ रन बनाए। निकिन जोस ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद हंगरगेकर ने दहानी को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। दहानी ने चार रन बनाए। दहानी को आउट करने के साथ ही हंगरगेकर ने मैच में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए और पाकिस्तान की टीम को दो ओवर रहते समेट दिया।
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 48 रन कासिम अकरम ने बनाए। शाहिबजादा ने 35 रन का योगदान दिया। अंत में मुबासिर ने 28 और मेहरान ने 25 रन बनाए। भारत के लिए हंगरगेकर के पांच विकेट के अलावा मानव सुथर ने तीन विकेट लिए। रियान पराग और निशांत सिंधू को एक-एक विकेट मिला।
191 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा है। राजवर्धन हंगरगेकर ने कासिम अकरम को 48 रन के स्कोर पर आउट किया। इस मैच में यह उनकी तीसरी सफलता है।
सात विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। कासिम अकरम के साथ मेहरान मुमताज क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिलहाल पाकिस्तान की कोशिश पूरे 50 ओवर खेलने की है। 42 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 161 रन है।
148 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा है। निशांत सिंधु ने मुबासिर खान को विकेटों के सामने फंसाया। उन्होंने 38 गेंद में 28 रन बनाए। अब मुमताज और अकरम क्रीज पर हैं।
छह विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कासिम अकरम और मुबासिर खान क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। 31 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट पर 110 रन है।
95 रन पर पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा है। मानव सूथर मोहम्मद हैरिस को यश ढुल के हाथों कैच कराया। हैरिस ने 13 गेंद में 14 रन बनाए। इस मैच में यह मानव की तीसरी सफलता है। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते पाकिस्तान का मध्यक्रम धराशायी हो गया है और पाकिस्तान के लिए अच्छे स्कोर तक पहुंचना मुश्किल होगा।
78 रन के स्कोर पर पाकिस्तान ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। मानव सूथर ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान की टीम को परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने कमरान गुलाम को ध्रुव जुरेल के हाथों स्टंप आउट कराया। गुलाम ने 31 गेंद में 15 रन बनाए। इसके बाद मानव ने हसीबुल्ला को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 55 गेंद में 27 रन बनाए। एक ही ओवर में दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट होने से पाकिस्तान की टीम मुश्किल में आ गई है। मोहम्मद हारिस और कासिम अकरम क्रीज पर हैं। 25 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 87 रन है।
45 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा है। रियान पराग ने शाहिबजादा फरहान को आउट किया है। शाहिबजादा ने 36 गेंद में आठ चौकों की मदद से 35 रन बनाए। पराग की गेंद पर नीतीश रेड्डी ने उनका कैच पकड़ा। अब हसीबुल्ला खान के साथ कामरान गुलाम क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन है।
पाकिस्तान ए की टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 40 रन बनाए हैं। कप्तान सैम अय्यूब और यूसुफ खाता खोले बिना हंगरगेकर के एक ही ओवर में पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद से शाहिबजादा और हसीबुल्ला ने पाकिस्तान की पारी संभाली है। दोनों अच्छी साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से बाहर निकाल रहे हैं।
राजवर्धन हंगरगेकर ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान को बैकफुट में ढकेल दिया है। सैम अय्यूब के बाद उन्होंने युसुफ को भी ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। युसुफ भी अपना खाता नहीं खोल सके। अब शाहिबजादा के साथ हसीबुल्ला क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान के कप्तान सैम अय्यूब खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया, लेकिन कोई रन नहीं बना सके। राजवर्धन हंगरगेकर ने उन्हें विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। अब शाहिबजादा फरहान के साथ ओमैर यूसुफ क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर नौ रन है।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है। हर्षित राणा ने भारत के लिए पहला ओवर किया और कोई रन नहीं दिए। पाकिस्तान के लिए सैम अय्यूब और शाहिबजादा फरहान ने पारी की शुरुआत की है। पहले ओवर में कप्तान अय्यूब कोई रन नहीं बना सके। दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के पांच रन है।
पाकिस्तान ए: सैम अयूब (कप्तान), हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, मुबासिर खान, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहनवाज दहानी।
भारत ए: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, हर्षित राणा, नितीश रेड्डी, आरएस हंगरगेकर।
पाकिस्तान के कप्तान सैम अय्यूब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि चिर प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी सूरत में मैच नहीं हारना चाहेंगे।
पाकिस्तान के कप्तान हैरिस, कामरान गुलाम, फरहान, आयुब ने पिछले मैच में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे। ऑफ स्पिनर कासिम अकरम ने पिछले मैच में 26 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे। भारतीय बल्लेबाजों को कासिम से सावधान रहना होगा।
कप्तान यश ढुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में शतक भी जड़ चुके हैं। उनके अलावा बल्लेबाजों में साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे और वे अपनी लय को कायम रखना चाहेंगे। रियान पराग, निशांत, हर्षित राणा भी अच्छा करने की कोशिश करेंगे।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इमर्जिंग एशिया कप में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से है। यश ढुल की कप्तानी में भारत ए की युवा टीम लगातार पांच मैच जीत चुकी है और छठी जीत हासिल करना चाहेगी। वहीं, पाकिस्तान ए की कोशिश भारत को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल करने की होगी।