फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs NEP W: भारत का विजय अभियान जारी, नेपाल को 82 रनों से हराया, सेमीफाइनल के लिए किया क्वालिफाई

Tue, 23 Jul 2024 10:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला

सार

India-W vs Nepal-W T20 Asia Cup 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और नेपाल के बीच महिला एशिया कप 2024 का 10वां मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में नेपाल 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 82 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम नेपाल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 Live Cricket Score, India-W vs Nepal-W T20 Asia Cup 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और नेपाल के बीच महिला एशिया कप 2024 का 10वां मुकाबला खेला जाएगा। भारत अगर इस मैच में जीतता है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

IND W vs NEP W Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर खेलती नजर नहीं आएंगी। उनकी जगह स्मृति मंधाना कप्तानी करेंगी। वहीं, पूजा वस्त्राकर को आराम दिया गया है।

IND W vs NEP W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत महिला: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, एस सजना, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह, अरुंधति रेड्डी।

नेपाल महिला : समझना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, इंदु बर्मा (कप्तान), डॉली भट्टा, रूबीना छेत्री, पूजा महतो, कबिता जोशी, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), सबनम राय, बिंदू रावल।

IND W vs NEP W Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए शेफाली वर्मा और दयालन हेमलता उतरी हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/0 है।

IND W vs NEP W Live Score: भारत का स्कोर 25/0

भारतीय टीम की सलामी जोड़ी अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है। शेफाली वर्मा 17 और दयालन हेमलता आठ रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 25/0 है।

IND W vs NEP W Live Score: पावरप्ले समाप्त, भारत का स्कोर 50/0

पावरप्ले समाप्त हो चुका है। भारतीय टीम की सलामी जोड़ी दमदार बल्लेबाजी करती नजर आ रही है। शेफाली वर्मा 32 और दयालन हेमलता 15 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 50/0 है।

IND W vs NEP W Live Score: 26 गेंदों पर शेफाली वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का विस्फोटक प्रदर्शन जारी है। नेपाल के खिलाफ उन्होंने 26 गेंदों में इस महिला एशिया कप में दूसरा अर्धशतक जड़ा है। वह 29 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं जबकि दयालन हेमलता 25 गेंदों पर 30 रन बनाकर क्रीज पर डटी हैं। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/0 है।

IND W vs NEP W Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका 122 रन के स्कोर पर लगा। दयालन हेमलता को सीता राणा मगर ने आउट किया। वह 47 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सजीवन सजना उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 131/1 है।

IND W vs NEP W Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका 133 रन के स्कोर पर लगा। सीता राणा ने शेफाली वर्मा को आउट किया। वह 81 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेमिमा रोड्रिग्स उतरी हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/2 है।

IND W vs NEP W Live Score: भारत ने नेपाल के सामने रखा 179 रन का लक्ष्य

महिला एशिया कप 2024 का 10वां मैच भारत और नेपाल के बीच खेला जा रहा है। भारत अगर यह मुकाबला जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाए। शेफाली वर्मा और दयालन हेमलता ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी हुई। हेमलता 42 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, शेफाली ने 26 गेंदों में मौजूदा टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 48 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। इस मुकाबले में भारत को तीसरा झटका सजीवन सजना के रूप में लगा। उन्हें कबिता जोशी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सकीं। वहीं, जेमिमा और ऋचा क्रमश: 28 और छह रन बनाकर नाबाद रहीं।  नेपाल के लिए सीता राणा ने दो और कबिता जोशी ने एक विकेट चटकाया।

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल को लगा पहला झटका

नेपाल को पहला झटका आठ रन के स्कोर पर लगा। अरुंधति रेड्डी ने समझना को आउट किया। वह सिर्फ सात रन बना सकीं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कबिता उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए सीता राणा मौजूद हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/1 है।

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल को लगा दूसरा झटका

नेपाल को दूसरा झटका रेणुका सिंह ने 21 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने कबिता को आउट किया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान इंदु बर्मा उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए सीता राणा क्रीज पर मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 29/2 है।

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल को लगा तीसरा झटका

नेपाल को तीसरा झटका राधा यादव ने दिया। उन्होंने कप्तान इंदु बर्मा को आउट किया। वह सिर्फ 14 रन बना सकीं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रुबीना छेत्री उतरी हैं। 

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल को लगा चौथा झटका

नेपाल का चौथा विकेट भी गिर गया। अरुंधति रेड्डी ने सीता राणा को बोल्ड किया। वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूजा महतो उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए रुबीना क्रीज पर मौजूद हैं। 

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल को लगा पांचवां झटका

नेपाल का पांचवां विकेट रुबीना के रूप में गिरा। उन्हें दीप्ति शर्मा ने आउट किया। वह सिर्फ 15 रन बना सकीं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कबिता जोशी उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए पूजा महतो क्रीज पर मौजूद हैं।

IND W vs NEP W Live Score: दीप्ति शर्मा को मिली दूसरी सफलता

दीप्ति शर्मा को दूसरी सफलता कबिता जोशी के रूप में मिली। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बिंदू उतरी हैं।

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल का सातवां विकेट गिरा

नेपाल का सातवां विकेट पूजा महतो (2) के रूप में लगा। वह रन आउट हो गईं। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डॉली भट्टा उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए बिंदू क्रीज पर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 81/7 है।

IND W vs NEP W Live Score: राधा ने दिया नेपाल को आठवां झटका

नेपाल को लगा आठवां झटका। राधा यादव ने डॉली भट्टा को ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सकीं। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए काजल श्रेष्ठ उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए बिंदू क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

IND W vs NEP W: भारत की 82 रनों से जीत

महिला एशिया कप 2024 में भारत का विजय अभियान जारी है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने नेपाल को 82 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब उसका सामना ग्रुप बी की शीर्ष टीम से 26 जुलाई को होगा। 

भारत-पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई
ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। दोनों टीमें इस ग्रुप में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। भारत ने ग्रुप स्टेज पर लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की  जबकि पाकिस्तान को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली। भारत के खाते में अब छह अंक हो गए हैं और उनका नेट रनरेट +3.615 है। वहीं, पाकिस्तान के खाते में चार अंक और नेट रनरेट +1.102 है।

भारत की जीत
दांबुला के रणगिरि दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में नेपाल 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 82 रनों से जीत लिया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है।

नेपाल की पारी
नेपाल के बल्लेबाजों को इस मैच में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया। इस मैच में नेपाल के लिए सीता राणा मगर ने उच्चतम रन बनाए। उन्होंने कुल 18 रनों की पारी खेली। इसके अलावा समझना ने सात, कबिता ने छह, कप्तान इंदू ने 14, रुबीना ने 15, पूजा ने दो, कबिता जोशी ने शून्य, डॉली ने पांच और काजल ने तीन रन बनाए। वहीं, बिंदू और सबनम क्रमश: 17 और एक रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि अरुंधति और राधा को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा रेणुका सिंह को एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें