फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: वनडे के बाद भारत ने टी-20 में भी किया वेस्टइंडीज का सफाया, आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा

Sun, 20 Feb 2022 11:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

India vs West Indies (IND vs WI) 3rd T20i: भारत ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हरा दिया है। साथ ही सीरीज भी 3-0 से जीत ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भी 3-0 से जीती थी। भारत की जीत में सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर और हर्षल पटेल का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 20-Feb-2022

भारत ने 3-0 से जीती टी-20 सीरीज

भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी 17 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया टी-20 रैंकिंग में भी पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत ने इससे पहले वनडे सीरीज में भी वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। 

वहीं, वेंकटेश अय्यर 19 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों पर 91 रन की साझेदारी हुई। जिस वक्त रोहित आउट हुए थे और वेंकटेश मैदान में उतरे थे, उस वक्त भारत का स्कोर 14 ओवर में चार विकेट पर 93 रन था। इसके बाद आखिरी पांच ओवर में भारत ने 86 रन जोड़े।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन ही बना सकी। विंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाए। 

इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। रोवमन पॉवेल ने 14 गेंदों पर 25 रन, काइल मायर्स ने छह रन, शाई होप ने आठ रन, कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पांच रन, जेसन होल्डर ने दो रन, रोस्टन चेज ने 12 रन और डोमिनिक ड्रेक्स ने चार रन बनाए। फैबियन एलेन पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। हालांकि, इसके बाद वह पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मैदान से बाहर चले गए। वहीं, हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। उन्होंने रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज को आउट किया। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने पोलार्ड और होल्डर के दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। शार्दुल को भी दो विकेट मिला।

10:44 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: हर्षल ने शेफर्ड को आउट किया

19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने आठ विकेट गंवाकर 162 रन बना लिए हैं। 19वें ओवर में हर्षल पटेल ने खतरनाक दिख रहे रोमारियो शेफर्ड को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। शेफर्ड 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को 23 रन की जरूरत है।

10:35 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को सातवां झटका

18वें ओवर में 148 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को सातवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर ने निकोलस पूरन को पवेलियन भेजा। पूरन 47 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंन रोमारियो शेफर्ड के साथ सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। ईशान ने पूरन का बेहतरीन कैच लपका। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने सात विकेट गंवाकर 154 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोमारियो शेफर्ड और फेबियन एलेन क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
10:26 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को 24 गेंदों पर 51 रन की जरूरत

16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने छह विकेट गंवाकर 134 रन बना लिए हैं। अब विंडीज को 24 गेंदों पर 51 रन की जरूरत है। फिलहाल रोमारियो शेफर्ड 11 गेंदों पर 16 रन और निकोलस पूरन 42 गेंदों पर 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पूरन ने लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने पहले और दूसरे टी-20 में भी अर्धशतक लगाया था। यह पूरन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की आठवीं फिफ्टी रही। 

10:05 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को छठा झटका

100 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा। हर्षल पटेल ने रोस्टन चेज को स्लोअर यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। चेज सात गेंदों पर 12 रन बना सके। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने छह विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोमारियो शेफर्ड शून्य और निकोलस पूरन 28 गेंदों पर 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 13वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन ने पूरन का कैच भी छोड़ दिया।

विज्ञापन
10:00 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेंकटेश अय्यर को मिली दूसरी सफलता

गेंदबाजी में भी वेंकटेश अय्यर ने गजब का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कीरोन पोलार्ड के बाद जेसन होल्डर को भी पवेलियन भेजा। होल्डर छह गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने उन्हें श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। 87 रन पर वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 11 ओवर के बाद विंडीज ने पांच विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोस्टन चेज तीन गेंदों पर 10 रन और निकोलस पूरन 26 गेंदों पर 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

वेंकटेश अय्यर

09:50 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेंकटेश ने पोलार्ड को पवेलियन भेजा

वेस्टइंडीज ने 82 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया है। वेंकटेश अय्यर ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में जलवा दिखाया। उन्होंने विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। पोलार्ड सात गेंदों में पांच रन बना सके। नौ ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने चार विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेसन होल्डर शून्य और निकोलस पूरन 22 गेंदों पर 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

09:38 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: रोवमन पॉवेल भी पवेलियन लौटे

वेस्टइंडीज को 73 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। हर्षल पटेल ने रोवमन पॉवेल को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। पॉवेल 14 गेंदों पर 25 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। सात ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने तीन विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। फिलहाल निकोलस पूरन 19 गेंदों पर 31 रन और कीरोन पोलार्ड शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs WI 3rd T20 Live Score: India vs West Indies 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi

09:20 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: पॉवेल ओर पूरन ने संभाली पारी

पांच ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल निकोलस पूरन 11 गेंदों पर 20 रन और रोवमन पॉवेल 10 गेंदों पर 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांचवें ओवर में शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने इस ओवर में 18 रन दिए। दीपक चाहर पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मैदान से बाहर जा चुके हैं।

09:11 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: दो विकेट लेने वाले दीपक चाहर चोटिल

वेस्टइंडीज ने 26 रन के कुल स्कोर पर दूसरा विकेट भी गंवा दिया है। दीपक चाहर ने काइल मायर्स के बाद अपने दूसरे ओवर में शाई होप को भी पवेलियन भेजा। होप चार गेंदों पर आठ रन बना सके। चाहर ने आउट स्विंग बॉल पर होप को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। चाहर अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जब रनअप ले रहे थे, तो उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।

इस दौरान फीजियो को मैदान पर बुलाया गया और वह दीपक चाहर को मैदान से बाहर ले गए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद फेंकी। तीन ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोवमन पॉवेल दो गेंदों पर छह रन और निकोलस पूरन सात गेंदों पर 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs WI 3rd T20 Live Score: India vs West Indies 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi

09:01 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को पहला झटका

185 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। दीपक चाहर ने काइल मायर्स को पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा। उन्होंने मायर्स को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वे पांच गेंदों पर छह रन बना सके। एक ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने एक विकेट गंवाकर सात रन बना लिए हैं।

08:43 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: भारत ने आखिरी 10 ओवर में 116 रन बनाए

भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर का तूफान देखने को मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों पर 91 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी 10 ओवर में भारत ने 116 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव भारत की पारी के आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदों पर 65 रन रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और सात छक्के लगाए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक रहा। वहीं, वेंकटेश 19 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 184 रन बनाए।


जिस वक्त रोहित आउट हुए थे और वेंकटेश मैदान में उतरे थे, उस वक्त भारत का स्कोर 14 ओवर में चार विकेट पर 93 रन था। इसके बाद आखिरी पांच ओवर में भारत ने 86 रन जोड़े। यह टी-20 में डेथ ओवर (16 से 20 ओवर) में भारत द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 2007 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में आखिरी पांच ओवर में 80 रन बनाए थे। 

IND vs WI 3rd T20 Live Score: India vs West Indies 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi

सूर्यकुमार और वेंकटेश ने मिलकर 16वें और 17वें ओवर में 17-17 रन, 18वें ओवर में 10 रन, 19वें ओवर में 21 रन और 20वें ओवर में भी 21 रन बटोरे। सूर्या और वेंकटेश के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ऋतुराज गायकवाड़ चार रन, ईशान किशन 31 गेंदों पर 34 रन, श्रेयस अय्यर 16 गेंदों पर 25 रन और कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, हेडन वॉल्श और डोमिनिक ड्रेक्स को एक-एक विकेट मिला।

08:35 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: 19वें ओवर में बटोरे 21 रन

19वें ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 21 रन बटोरे। इस ओवर में डोमिनिक ड्रेक्स गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में सूर्यकुमार और वेंकटेश ने मिलकर तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, सूर्यकुमार ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर छक्के के साथ फिफ्टी पूरी की। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक रहा।

08:28 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: सूर्यकुमार और वेंकटेश की आक्रामक बल्लेबाजी

सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने मिलकर लगातार दो ओवर में 17-17 रन बटोरे। 16वें ओवर डोमिनिक ड्रेक्स गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में सूर्या और वेंकटेश ने मिलकर 17 रन बटोरे। इसके बाद 17वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड की भी खूब धुनाई की। इस ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 21 गेंदों पर 36 रन और वेंकटेश 11 गेंदों पर 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

08:17 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: 16 ओवर के बाद भारत 115/4

16 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेंकटेश अय्यर सात गेंदों पर 11 रन और सूर्यकुमार यादव 19 गेंदों पर 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 16वें ओवर में डोमिनिक ड्रे्क्स गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में सूर्यकुमार और वेंकटेश ने मिलकर 17 रन बटोरे। इस ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने दो चौके और एक छक्का लगाया।

08:01 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए। डोमिनिक ड्रेक्स ने क्लीन बोल्ड किया। भारत ने 14 ओवर में चार विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेंकटेश अय्यर शून्य और सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

07:58 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: 13 ओवर के बाद भारत 90/3

13 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 12 गेंदों पर छह रन बनाए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव 11 गेंदों पर 19 रन बना चुके हैं।

07:46 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: ईशान किशन 34 रन बनाकर आउट

66 रन पर भारत को तीसरा झटका लगा। ईशान किशन 31 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्पिनर रोस्टन चेज ने क्लीन बोल्ड किया। ईशान लगातार तीसरे टी-20 में फेल हुए। पहले टी-20 में वह 42 गेंदों पर 35 रन और दूसरे टी-20 में 10 गेंदों पर दो रन बना सके थे। तीसरे मैच में पहली बार ईशान का स्ट्राइक रेट 100 के ऊपर पहुंचा। 10 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा दो रन और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। विंडीज की ओर से होल्डर, रोस्टन और हेडन वॉल्श को एक-एक विकेट मिला है।

IND vs WI 3rd T20 Live Score: India vs West Indies 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi
ईशान को चेज ने आउट किया

07:40 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: भारत को दूसरा झटका

63 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। हेडन वॉल्श ने श्रेयस अय्यर को होल्डर के हाथों कैच कराया। वे 16 गेंदों पर 25 रन बना सके। श्रेयस और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों पर 53 रन की साझेदारी हुई। नौ ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा शून्य और ईशान किशन 28 गेंदों पर 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

IND vs WI 3rd T20 Live Score: India vs West Indies 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi
श्रेयस और ईशान के बीच 53 रन की साझेदारी हुई 

07:31 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: ईशान-श्रेयस के बीच 40 प्लस रन की साझेदारी

सात ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान किशन 24 गेंदों पर 28 रन और श्रेयस अय्यर 10 गेंदों पर 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 27 गेंदों पर 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ चार रन बनाकर आउट हुए।

07:23 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: ईशान और श्रेयस अय्यर क्रीज पर

पांच ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान किशन 16 गेंदों पर 18 रन और श्रेयस अय्यर छह गेंदों पर 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ चार रन बनाकर आउट हुए।

07:12 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: भारत को पहला झटका

10 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है। ऋतुराज गायकवाड़ आठ गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेसन होल्डर ने काइल मायर्स के हाथों कैच कराया। ऋतुराज पिछले साल शानदार फॉर्म में थे, हालांकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव को नहीं झेल सके। तीन ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 15 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर चार रन और ईशान पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs WI 3rd T20 Live Score: India vs West Indies 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi

07:11 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: दो ओवर के बाद भारत 9/0

भारत ने दो ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए नौ रन बना लिए हैं। ऋतुराज 4 रन और ईशान किशन चार बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

06:59 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: ऋतुराज और ईशान मैदान पर

भारतीय ओपनर्स ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन मैदान पर हैं। ऋतुराज को टी-20 विश्व कप स्क्वॉड में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मैच में अच्छी पारी खेलनी होगी।वहीं, ईशान पिछले दो टी-20 मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में आईपीएल 2022 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी को अपनी कीमत के हिसाब से बल्लेबाजी करनी होगी। ईशान को इस साल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर पहले ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं।

06:58 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: आईपीएल में ऋतुराज और आवेश का बेहतरीन प्रदर्शन

ऋतुराज ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ दो टी-20 में 21 और 14 रन की पारी खेली थी। इसके बाद आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। ऋतुराज ने आईपीएल के पिछले सीजन में 16 मैचों में सबसे ज्यादा 635 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 45.35 का रहा था। विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज ने पांच मैचों में चार शतकों की बदौलत 150.75 की औसत से 603 रन बनाए। वहीं, तेज गेंदबाज आवेश खान ने आईपीएल के 16 मैच में 24 विकेट लिए थे।

06:43 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: ऋतुराज और ईशान करेंगे ओपनिंग

रोहित ने टॉस के दौरान कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन भारत के लिए ओपनिंग करेंगे। इसका मतलब है कि रोहित तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे।

प्लेइंग-11
भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, फैबियन एलन, हेडन वॉल्श।

IND vs WI 3rd T20 Live Score: India vs West Indies 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi

06:32 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कप्तान पोलार्ड ने टीम में चार बदलाव किए हैं। उन्होंने हेडन वॉल्श, फैबियन एलेन, डोमिनिक ड्रेक्स और शाई होप को टीम में शामिल किया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टीम में चार बदलाव किए हैं। विराट कोहली, ऋषभ पंत को आराम दिया गया है, जबकि भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया है। इनकी जगह कप्तान रोहित ने ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान को मौका दिया है। ऋतुराज पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ टी-20 खेलने के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। 

06:24 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: आवेश खान कर रहे हैं डेब्यू

तीसरे टी-20 में आवेश खान डेब्यू करेंगे। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। वह पिछले काफी समय से भारतीय स्क्वॉड में तो रहे हैं, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला था। आवेश को सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने डेब्यू कैप दी। इसके अलावा ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी मौका मिल सकता है।

06:15 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI 3rd T20: भारतीय टीम शानदार फॉर्म में

भारतीय खिलाड़ियों ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद अपने फॉर्म को टी-20 में भी जारी रखा। टीम इंडिया ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया। वहीं, दूसरे टी-20 में आठ रन से जीत दर्ज की। 

06:12 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: बारिश रुकी, थोड़ी देर में टॉस

तीसरे टी-20 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के लिए खुशखबरी है। बारिश रुक चुकी है और दोनों टीमें मुकाबले के लिए मैदान में पहुंच चुकी हैं। थोड़ी देर में टॉस होगा। भारत इस मैच को जीतकर वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगा। वहीं, विंडीज टीम सम्मान बचाने उतरेगी।

05:36 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI 3rd T20: ऋतुराज को मिल सकता है मौका

इस मुकाबले में दोनों टीमें कई बदलाव कर के साथ उतर सकती है। भारतीय टीम ऋतुराज गायकवाड़ और आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद ऋतुराज अब तक सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। वे तीसरे टी-20 में रोहित के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। तीसरे टी-20 में ऋषभ पंत और विराट कोहली नहीं खेलेंगे। उन्हें 10 दिनों के लिए ब्रेक मिला है। ऐसे में ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 

05:27 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI 3rd T20: बारिश बन सकती है विलेन

तीसरे टी-20 में बारिश विलेन बन सकती है। हालांकि, ग्राउंड स्टाफ इसके लिए तैयार हैं। ग्राउंड स्टाफ का कहना है कि बारिश रुकने पर सुपरसोपर्स की मदद से वह ग्राउंड से तेजी से पानी हटाने का काम करेंगे। फिलहाल, बीसीसीआई ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें पूरा मैदान कवर्स से ढक रखा है। ऐसे में फैन्स को निराशा भी झेलनी पड़ सकती है।

05:22 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI: वनडे के बाद भारत ने टी-20 में भी किया वेस्टइंडीज का सफाया, आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा। वहीं, पहली गेंद शाम सात बजे फेंकी जाएगी। भारत सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें