फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, मोहम्मद शमी ने लिए सात विकेट; विराट-श्रेयस के शतक

Wed, 15 Nov 2023 10:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

World Cup 1st Semi Final 2023 Highlights: वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मेजबान भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर से सेमीफाइनल में आमने-सामने थीं। पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था और फाइनल में जगह बनाई थी। इस बार भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया। अब भारतीय टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी। भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम सभी विकेट खोकर 327 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:31 PM, 15-Nov-2023

भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गई और मैच 70 रन से हार गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन का योगदान दिया। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने नाबाद 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 134 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने 69 रन की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन का योगदान दिया। दोनों कीवी ओपनर कॉन्वे और रचिन 13 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सात विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। पहले रोहित ने तेज गति से रन बनाए फिर गिल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। रोहित ने विश्व कप में अपने 50 छक्के पूरे किए और टीम का स्कोर पावरप्ले के अंदर 50 रन के पार पहुंच गया। रोहित शर्मा साउदी की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में 47 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, पावरप्ले में टीम इंडिया एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाने में सफल रही। गिल और कोहली ने भारत का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। इस दौरान गिल ने 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 65 गेंद में 79 रन बनाने के बाद गिल वानखेड़े की गर्मी से परेशान हो गए। उन्हें क्रैम्प आ रहे थे और वह मैदान के बाहर चले गए। 

विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने 59 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सचिन के 673 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। विराट और श्रेयस ने शतकीय साझेदारी कर भारत का स्कोर 250 रन के पार पहुंचा दिया। 

विराट ने वनडे में अपना 50वां शतक लगाया और भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचा दिया। वह 117 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और भी आक्रामक हो गए। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद श्रेयस ने 67 गेंद में अपना शतक पूरा किया और 70 गेंद में चार चौके और आठ छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। 49वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार एक रन बनाकर आउट हो गए। अंत में लोकेश राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारतीय पारी खत्म की। राहुल ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 397 रन तक पहुंचा दिया। वह 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शुभमन गिल 80 रन के स्कोर पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

दूसरी पारी में क्या हुआ?
398 रन का पीछा करते हुए कीवी टीम ने चौके के साथ शुरुआत की। हालांकि, शमी ने लगातार दो ओवरों में विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट में ढकेल दिया। कॉन्वे और रचिन 13 रन के स्कोर पर आउट हुए। 39 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद कीवी टीम मुश्किल में थी। ऐसे में केन विलियम्सन ने डेरिल मिचेल के साथ शानदार साझेदारी कर कीवी टीम को मैच में वापस ला दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी की। इस दौरान भारतीय टीम ने कुछ गलतियां भी कीं। शमी ने विलियम्सन का आसान कैच छोड़ा, लेकिन उन्होंने ही विलियम्सन को 69 रन के स्कोर पर आउट कर भारत की वापसी कराई। इसी ओवर में उन्होंने टॉम लाथम को आउट कर दिया। लाथम अपना खाता तक नहीं खोल सके। 

ग्लेन फिलिप्स ने मिचेल के साथ साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मैच में बनाए रखा। दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स 41 रन के स्कोर पर आउट हुए और मैच में टीम इंडिया वापस आ गई। इसके बाद चैपमैन भी दो रन बनाकर आउट हो गए। रन गति का दबाव बना तो मिचेल भी 134 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। यहीं से भारत की जीत पक्की हो गई। सैंटनर और साउदी नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। फर्ग्यूसन छह रन बनाकर आउट हुए। बोल्ट दो रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए शमी ने सात विकेट लिए। बुमराह, सिराज और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला।

10:25 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के नौ विकेट गिरे

321 रन पर न्यूजीलैंड के छह विकेट गिर चुके हैं। मोहम्मद शमी ने टिम साउदी को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। साउदी ने 10 गेंद में नौ रन बनाए। अब ट्रेंट बोल्ट के लोकी फर्ग्यूसन क्रीज पर हैं।

10:23 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: सैंटनर नौ रन बनाकर आउट

319 रन पर न्यूजीलैंड के आठ विकेट गिर चुके हैं। मिचेल सैंटनर नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। अब टिम साउदी के साथ ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर हैं। भारत की जीत तय हो चुकी है। इस मैच में सिर्फ औपचारिकताएं रह गई हैं।

विज्ञापन
10:13 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: मिचेल 134 रन बनाकर आउट

306 रन पर न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा है। डेरिल मिचेल 119 गेंद में 134 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने नौ चौके और सात छक्के लगाए। मोहम्मद शमी ने उन्हें रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह शमी की पांचवीं सफलता है। अब सैंटनर और टिम साउदी क्रीज पर हैं। भारत की जीत लगभग पक्की हो चुकी है। 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 313/7 है। कीवी टीम को जीत के लिए आखिरी तीन ओवरों में 85 रन की जरूरत है।

10:01 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live: चैपमैन भी पवेलियन लौटे

298 रन पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा है। मार्क चैपमैन पांच गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने उन्हें रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। अब डेरिल मिचेल के साथ मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं। मैच में टीम इंडिया का पलडा भारी है। 45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 306/6 है। आखिरी पांच ओवर में कीवी टीम को जीत के लिए 92 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
09:57 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live: ग्लेन फिलिप्स आउट

43वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ग्लेन फिलिप्स को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। वह 33 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। अब न्यूजीलैंड को सात ओवर में 103 रन की जरूरत है। फिलहाल न्यूजीलैंड का स्कोर 43 ओवर के बाद पांच विकेट पर 295 रन है। डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन क्रीज पर हैं।

09:44 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live: फिलिप्स-मिचेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और कीवी टीम मैच में बनी हुई है। 41 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 286/4 है।

09:34 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 250 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। डेरिल मिचेल शतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, दूसरे छोर पर ग्लेन फिलिप्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने एक बार फिर साझेदारी कर कीवी टीम को मैच में बनाए रखा है। हालांकि, जरूरी रन रेट बढ़ता जा रहा है। ऐसे में भारतीय गेंदबाज दबाव बनाकर विकेट ले सकते हैं।

08:58 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

मोहम्मद शमी ने एक ओवर में दो विकेट लेकर मैच पलट दिया है। उन्होंने विलियम्सन के बाद लाथम को पवेलियन भेजा। लाथम ने दो गेंदों का सामना किया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। डेरिल मिचेल के साथ ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। इन दोनों में से किसी एक के आउट होने पर कीवी टीम की हार लगभग तय हो जाएगी।

08:55 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

220 रन पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा है। केन विलियम्सन 73 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। अब भारतीय टीम के पास मैच में वापसी करने का मौका है।

08:41 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: डेरिल मिचेल का शतक

डेरिल मिचेल ने 85 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शानदार पारी खेली है और विलियम्सन के साथ बेहतरीन साझेदारी कर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा है। 

08:17 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: मिचेल-विलियम्सन के बीच शतकीय साझेदारी

डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है और न्यूजीलैंड की टीम मैच में बनी हुई है। डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं और दोनों न्यूजीलैंड को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। यह साझेदारी भारत के लिए बेहद खतरनाक है और जल्द से जल्द भारतीय गेंदबाजों को इसे तोड़ना होगा। 26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 165/2 है।

07:41 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live: मिचेल-विलियम्सन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और कीवी टीम मैच में बनी हुई है। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 104/2 है।

07:27 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: मिचेल-विलियम्सन ने संभाली पारी

डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन ने न्यूजीलैंड की पारी संभाली है। दोनों अच्छी साझेदारी कर चुके हैं और अपनी टीम को लक्ष्य की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 74/2 है।

07:02 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

39 रन पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। रचिन रवींद्र 22 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। अब केन विलियम्सन के साथ डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। पावरप्ले के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 46/2 है।

06:49 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

30 रन पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा है। मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉन्वे को आउट किया। उन्होंने 15 गेंद में 13 रन बनाए। लोकेश राहुल ने उनका कैच पकड़ा। अब रचिन रवींद्र के साथ केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 34/1 है।

06:24 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

398 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी क्रीज पर है। कॉन्वे ने चौके के साथ पारी की शुरुआत की है। उन्होंने पहले ओवर में ही बुमराह के खिलाफ दो चौके जड़ दिए। एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के आठ रन है। कोहली और श्रेयस की शानदार बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही है, लेकिन गेंदबाजों को भी मेहनत करके विकेट लेने होंगे। ऐसा नहीं होने पर कीवी टीम इस पिच पर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर सकती है।

05:53 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ: भारत ने 397 रन बनाए

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 397 रन बनाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने 39 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। पहले रोहित ने तेज गति से रन बनाए फिर गिल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। रोहित ने विश्व कप में अपने 50 छक्के पूरे किए और टीम का स्कोर पावरप्ले के अंदर 50 रन के पार पहुंच गया। रोहित शर्मा साउदी की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में 47 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, पावरप्ले में टीम इंडिया एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाने में सफल रही। गिल और कोहली ने भारत का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। इस दौरान गिल ने 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 65 गेंद में 79 रन बनाने के बाद गिल वानखेड़े की गर्मी से परेशान हो गए। उन्हें क्रैम्प आ रहे थे और वह मैदान के बाहर चले गए। 

विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने 59 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सचिन के 673 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। विराट और श्रेयस ने शतकीय साझेदारी कर भारत का स्कोर 250 रन के पार पहुंचा दिया। 

विराट ने वनडे में अपना 50वां शतक लगाया और भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचा दिया। वह 117 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और भी आक्रामक हो गए। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद श्रेयस ने 67 गेंद में अपना शतक पूरा किया और 70 गेंद में चार चौके और आठ छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। 49वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार एक रन बनाकर आउट हो गए। अंत में लोकेश राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारतीय पारी खत्म की। राहुल ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 397 रन तक पहुंचा दिया। वह 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शुभमन गिल 80 रन के स्कोर पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

05:48 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा

382 रन पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टिम साउदी ने उन्हें ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए वापस आ गए हैं। उनके साथ लोकेश राहुल क्रीज पर हैं।

05:44 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

381 रन पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। श्रेयस अय्यर 70 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और आठ छक्के लगाए। उनकी शानदार पारी के चलते भारत का स्कोर 400 रन के करीब पहुंच गया है।

05:37 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: श्रेयस अय्यर का शतक

श्रेयस अय्यर ने 67 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली है और टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक ले गए हैं। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 366/2 है।

05:34 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर दो विकेट पर 350 रन के पार

भारत का स्कोर दो विकेट पर 350 रन के पार पहुंच चुका है। श्रेयस अय्यर अपने शतक के करीब हैं।

05:20 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Semi Final Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा

327 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। विराट कोहली 113 गेंद में 117 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। उनकी शानदार पारी के चलते भारत के पास 400 रन बनाने का मौका है। अब श्रेयस अय्यर के साथ लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। ये दोनों अंत के ओवरों में तूफानी अंदाज में रन बनाना चाहेंगे।

05:09 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live: विराट का शतक

विराट कोहली ने वनडे में अपना 50वां शतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। अब कोहली और श्रेयस तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 400 रन के पार ले जाना चाहेंगे।

04:58 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ: विराट कोहली शतक के करीब

विराट कोहली अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। अगर वह शतक पूरा करते हैं तो सचिन को पीछे छोड़ते हुए वनडे में सबसे ज्यादा 50 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर अर्धशतक पूरा करने के बाद तेजी से रन बना रहे हैं। कोहली के साथ बेहतरीन शतकीय साझेदारी कर उन्होंने भारत का स्कोर 40 ओवर में एक विकेट पर 287 रन पहुंचा दिया है।

04:42 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ: भारत का स्कोर 250 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। विराट और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। वहीं, श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। विराट कोहली अपने शतक के करीब हैं। अब भारत की नजरें 400 रन का लक्ष्य हासिल करने पर हैं।

04:35 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live: विराट एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

विराट कोहली ने इस विश्व कप में 673 से ज्यादा रन बना लिए हैं और एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। वह अपने शतक के करीब भी पहुंच गए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते भारत का स्कोर 250 रन के करीब पहुंच गया है।

04:21 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live: विराट-श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रहा है। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 226/1 है।

04:20 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Semi Final Live: भारत का स्कोर 200 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और श्रेयस के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और भारत बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है।

04:02 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने 59 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने के मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 200 रन के पार जा चुका है।

03:47 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: शुभमन गिल रिटायर होकर पवेलियन लौटे

शुभमन गिल 65 गेंद में 79 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि, वह आउट नहीं हुए हैं। मुंबई की गर्मी की वजह से उन्हें समस्या हुई और वापस जाना पड़ा है। अब विकेट गिरने पर वह फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर और विराट कोहली क्रीज पर हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/1 है।

03:30 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Semi Final Live: भारत का स्कोर 150 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल अब तेज गति से रन बना रहे हैं और अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। कोहली-गिल के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 153/1 है।

03:16 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: गिल और विराट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी गति से रन बना रहे हैं। गिल अपना अर्धशतक पूरा करके खेल रहे हैं। वहीं, कोहली भी अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/1 है।

03:07 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह वनडे क्रिकेट में उनका 13वां अर्धशतक है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/1 है।

03:05 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और शुभमन गिल तेज गति से रन बना रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है।

02:53 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 84/1

भारत ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 84 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए, लेकिन कोहली और गिल की जोड़ी क्रीज पर जमी हुई है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/1 है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है।

02:41 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

71 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टिम साउदी की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में उन्होंने केन विलियम्सन को कैच थमा दिया। यह काफी मुश्किल कैच था, लेकिन विलियम्सन ने शानदार कैच पकड़ा। अब शुभमन गिल के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/1 है।

02:26 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार

भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। रोहित शर्मा तेज गति से रन बना रहे हैं और अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/0 है।

02:23 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: रोहित विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने इस मैच में तीन छक्के जड़ दिए हैं और वह विश्व कप में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वह विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा 28 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में भी क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2015 विश्व कप में 26 छक्के लगाए थे।

02:14 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: भारत ने तीन ओवर में बिना विकेट खोए 25 रन बनाए

भारत ने तीन ओवर में बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। रोहित और गिल अच्छी लय में दिख रहे हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना नुकसान 38 रन है।

02:07 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Semi Final Live: भारत ने दो ओवर में 18 रन बनाए

भारत ने दो ओवर में बिना विकेट खोए 18 रन बना लिए हैं। रोहित और गिल दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और दोनों बल्लेबाज दो-दो चौके लगा चुके हैं। टीम इंडिया अपने चिर परिचित अंदाज में खेल रही है और एक बार फिर पावरप्ले में बड़ा स्कोर बनाने की राह पर है।

02:00 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Semi Final Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर किया। रोहित शर्मा ने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की है। उन्होंने पहले ही ओवर में बोल्ट पर दो चौके लगाए। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/0 है।

01:34 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

01:33 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live: भारत ने टॉस जीता

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने भी अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

12:42 PM, 15-Nov-2023

मुंबई में मुकाबले से पहले बड़ा विवाद शुरू हो गया। वानखेड़े स्टेडियम की पिच को लेकर विदेशी मीडिया ने हायतौबा मचाना शुरू कर दिया है। उसने बीसीसीआई पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीसीसीआई ने अपनी पसंद की पिच बनवाई है, जिससे टीम इंडिया को फायदा हो सके। सेमीफाइनल या फाइनल मैच हमेशा नई पिच पर होना चाहिए। हालांकि, आईसीसी ने कहीं भी अपने नियम में इसका जिक्र नहीं किया है। यह टूर्नामेंट आईसीसी करवा रहा है और पिच क्यूरेटर उसके अपने हैं। ऐसा नियम कहीं भी नहीं है कि सेमीफाइनल या फाइनल के लिए नई पिच का इस्तेमाल करना चाहिए।

12:36 PM, 15-Nov-2023

भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंच गई है।
 

12:15 PM, 15-Nov-2023

IND vs NZ World Cup Semi Final : सेमीफाइनल में कब-कब पहुंचा भारत और किससे हुआ सामना

इस विश्व कप से पहले टीम इंडिया 1983, 1987, 1996, 2003, 2011, 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी पहुंच चुकी है। 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में छह विकेट से हराया था। फिर फाइनल में वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर विश्व कप जीता था। इसके बाद 1987 विश्व कप में भारत का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से सामना हुआ था। तब कपिल देव के ही नेतृत्व में टीम इंडिया को 35 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 1996 विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से हुआ था।

तब कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे। हालांकि, कोलकाता में हुए इस मैच में दर्शकों ने उत्पात मचाया था, जिसकी वजह से मैच को रद्द कर दिया गया था और श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया गया था। इसके बाद 2003 विश्व कप में सौरव गांगुली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में केन्या को 91 रन से शिकस्त दी थी। हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराया था। वहीं, 2011 विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ था। एमएस धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 29 रन से जीत हासिल की थी। फाइनल में श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता। 

11:49 AM, 15-Nov-2023

IND vs NZ World Cup Semi Final : ये होंगे मैच में अंपायर

रोड टकर और रिचर्ड इलिंगवर्थ भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल में मैदानी अंपायर होंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले अंतिम चार के दूसरे मुकाबले में नितिन मेनन और रिचर्ड कैटलब्रो यह भूमिका निभाएंगे।

10:49 AM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Semi Final Live Score: मैच पूरा नहीं हुआ तो क्या होगा?

इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में बारिश या किसी दूसरी वजह से खेल रुकता है तो अंपायर दोनों पारियों में कम से कम 20 ओवर का खेल कराकर डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच का नतीजा निकालने की कोशिश करेंगे। अगर यह भी संभव नहीं हो पाता है तो यह मैच रद्द कर दिया जाएगा और भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि ग्रुप स्टेज में भारत ने सभी मैच जीते हैं और अंक तालिका में शीर्ष पर रहा है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पांच जीत के साथ चौथे स्थान पर रही है।

10:29 AM, 15-Nov-2023

IND vs NZ World Cup Semi Final Live: कैसी रहेगी पिच?

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के लिए जाना जाता है। पिच छोटी सीमा रेखा के साथ बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त है, जिससे आसानी से चौके और छक्के लग सकते हैं। हालांकि, गेंदबाजी के नजरिए से पिच स्पिनरों को थोड़ी मदद करने के लिए जानी जाती है। लेकिन छोटी बाउंड्री स्पिन गेंदबाजों के लिए समस्या हो सकती है। हालांकि, दूसरी पारी में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को जमकर मदद मिलती है। इसी वजह से भारत ने श्रीलंका को 55 रन पर समेट दिया था।

इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 261 रन है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 14 मैच जीते गए हैं और लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 मैच जीते गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में उच्चतम स्कोर 438/4 है, जो दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में मेजबान भारत के खिलाफ बनाया था।

09:31 AM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्यूसन।

08:56 AM, 15-Nov-2023

NZ vs IND Semi Final Live : चौथी बार फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया

भारतीय टीम की नजर विश्व कप में चौथी बार फाइनल में पहुंचने पर है। टीम इंडिया 1983 में चैंपियन बनी थी। 2003 में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी। 2011 में श्रीलंका को हराकर विजेता बनी थी।

08:20 AM, 15-Nov-2023

IND vs NZ World Cup Live: भारत ने जीते हैं सभी नौ मैच

इस विश्व कप में भारतीय टीम शानदार लय में रही है। भारत ने लीग स्टेज में अपने सभी नौ मुकाबले जीते और अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम सिर्फ दो मुकाबलों में बदलाव के साथ उतरी है। पहले मैच में खेलने वाले अश्विन की जगह दूसरे मैच में शार्दुल को मौका मिला और चौथे मैच में हार्दिक के चोटिल होने के बाद शार्दुल की जगह मोहम्मद शमी और चोटिल हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया।

07:39 AM, 15-Nov-2023

IND vs NZ Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, मोहम्मद शमी ने लिए सात विकेट; विराट-श्रेयस के शतक

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप में ग्रुप राउंड के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और बुधवार (15 नवंबर) को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। इस मैच में मेजबान भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर से इस राउंड में आमने-सामने होगी। पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था और फाइनल में जगह बनाई थी। टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरेगी। उसकी नजर 2011 के बाद फाइनल में पहुंचने पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें