भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले का आज दूसरा दिन था। इंग्लैंड ने गुरुवार का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय ओली पोप 20 और जो रूट 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल इंग्लैंड भारत से 133 रन पीछे है। इससे पहले भारत की पारी 358 रन पर सिमटी थी।
डकेट-क्राउली बने भारत के लिए मुसीबत
जैक क्राउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने क्राउली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे बेन डकेट ने अंशुल कंबोज को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 13 चौके की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह छह रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। दिन का खेल समाप्त होने तक ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
264/4 से शुरू हुआ था दिन का खेल
दिन का खेल 264/4 के स्कोर से शुरू हुआ था। उस वक्त रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पहले सत्र में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए जडेजा को आउट कर दिया। वह 20 रन बना पाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर ने शार्दुल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई। शार्दुल को बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। वह 88 गेंदों में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
पंत ने अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद की वापसी
शार्दुल के बाद बल्लेबाजी के लिए चोटिल ऋषभ पंत आए। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के शुरुआती दिन पंत चोटिल हो गए थे। उस वक्त वह 37 के स्कोर पर थे और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। हालांकि, दूसरे दिन पंत की एक बार फिर मैदान पर वापसी हुई और उन्होंने 71 गेंदो में अपने टेस्ट करियर का 18वां पचासा पूरा किया। दर्द से कराहने के बावजूद पंत 75 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेलने में कामयाब हुए। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अंशुल कंबोज खाता भी नहीं खोल पाए जबकि बुमराह चार रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 58, केएल राहुल ने 46, साई सुदर्शन ने 61 और शुभमन गिल ने 12 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने पांच, जोफ्रा आर्चर ने तीन और क्रिस वोक्स व लियाम डॉसन को एक-एक विकेट मिला।
इंग्लैंड को दूसरा झटका अंशुल कंबोज ने दिया। उन्होंने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। वह 94 रन बनाकर आउट हो गए। अब ओली पोप का साथ देने जो रूट आए हैं। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 197 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड को पहला झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने जैक क्राउली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहले विकेट के लिए बेन डकेट के साथ 166 रनों की साझेदारी निभाई। अब डकेट का साथ देने ओली पोप आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 170 के पार पहुंच गया है।
तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। जैक क्राउली और बेन डकेट के बीच 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड अभी भारत से 277 रन पीछे है।
क्राउली और डकेट के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत को पहले विकेट की तलाश है। फिलहाल इंग्लैंड 280 से ज्यादा रन पीछे है।
इंग्लैंड की पहली पारी जारी है। जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को पहले विकेट की तलाश है।
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम ने पहली पारी में 10 विकेट पर 358 रन बनाए। उनके लिए यशस्वी जायसवाल ने 58 और ऋषभ पंत ने 54 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने पांच विकेट झटके जबकि जोफ्रा आर्चर को तीन विकेट मिले। इसके अलावा क्रिस वोक्स और लियाम डॉसन ने एक-एक विकेट झटके।
भारत को नौवां झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने ऋषभ पंत को बोल्ड किया। वह 75 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। अब बुमराह का साथ देने के लिए मोहम्मद सिराज आए हैं। भारत ने नौ विकेट पर 350 रन बना लिए हैं।
चोटिल ऋषभ पंत ने 71 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 18वां पचासा पूरा कर लिया। वह पहले दिन चोटिल होकर बाहर हो गए थे। दूसरे दिन वह दर्द से कराहते हुए बल्लेबाजी के लिए आए और अर्धशतक जड़ा। फिलहाल उनका साथ देने के लिए बुमराह क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 350 के करीब पहुंच गया है।
बेन स्टोक्स कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने भारत की पारी के 110वें ओवर में दो झटके लिए। पहले कप्तान ने सुंदर को अपना शिकार बनाया। इसके बाद अंशुल कंबोज को जैमी स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। अपने डेब्यू मैच में कंबोज खाता भी नहीं खोल पाए। अब पंत का साथ देने के लिए जसप्रीत बुमराह आए हैं।
दूसरे सत्र में भारत को सातवां झटका है। बेन स्टोक्स ने वाशिंगटन सुंदर को अपना शिकार बनाया। वह 90 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अब ऋषभ पंत का साथ देने अंशुल कंबोज आए हैं।
दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने छह विकेट पर 321 रन बना लिए हैं।
बारिश के कारण पहले सत्र का खेल जल्दी समाप्त हो गया। लंच तक भारत ने छह विकेट पर 321 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 39 और वाशिंगटन सुंदर 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दिन के खेल की शुरुआत 264/4 के स्कोर से हुई। इस सत्र में भारत को दो झटके लगे। रवींद्र जडेजा को जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। वह 40 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को बेन स्टोक्स ने बेन डकेट के हाथों कैच कराया। वह 88 गेंदों में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। छठे विकेट के लिए शार्दुल ने सुंदर के साथ 48 रनों की साझेदारी निभाई। अब सुंदर और पंत क्रीज पर मौजूद हैं।
शार्दुल ठाकुर 41 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए हैं। उन्होंने चोटिल होने से पहले 37 रन बनाए थे। अब वह यहीं से अपनी पारी की शुरुआत करेंगे।
शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर के बीच 45 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और भारत का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है।
दूसरे दिन की शुरुआत झटके के साथ हुई है। भारत को पांचवां झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया। वह 40 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। अब शार्दुल ठाकुर का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं।
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत ने पहले दिन स्टंप्स के समय चार विकेट पर 264 रन बनाए थे। अब जडेजा (19) और शार्दुल (19) इस स्कोर में इजाफा करने के लिए उतरे हैं।
इंग्लैंड दौरे पर भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का दौर जारी है और अब इसमें उपकप्तान ऋषभ पंत का नाम जुड़ चुका है। पंत चोटिल होकर इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बची सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए पैर में चोट लगी थी। इसके बाद वह काफी दर्द में दिखे थे और रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्हें स्कैन के लिए भी ले जाया गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया कि उनके पैर की अंगुली टूट गई है और डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
मैनचेस्टर टेस्ट के शुरुआती दिन पंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनके दाहिने पैर में चोट लगी, जिसकी वजह से काफी सूजन है। पंत के पैर से खून भी निकलता दिखा। मैदान से बाहर जाने के लिए उन्हें एंबुलेंस का इस्तेमाल करना पड़ा। वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उल्लेखनीय है कि पंत को पिछले टेस्ट मैच में भी चोट लगी थी। उनकी अंगुली में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करते देखा गया था। अब उनके पैर में भी चोट लग गई है। पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने 48 गेंदों में 37 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला।
दूसरे सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए। केएल और यशस्वी के अलावा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल भी आउट हो गए। उन्हें बेन स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए। तीसरे सत्र में ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने 72 रन जोड़े, लेकिन पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए।
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को पहली पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने वापसी की और भारत को पहला झटका दिया। क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को जैक क्राउली के हाथों कैच कराया। वह 98 गेंदों में चार चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले लियाम डॉसन ने यशस्वी जायसवाल को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। वह 107 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 12वां पचासा 96 गेंदों में पूरा किया।
Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 4th Test 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चौथे टेस्ट का आज दूसरा दिन है। भारत क पहली पारी जारी है। उसने चार विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की नजर इस स्कोर में इजाफा करने पर होगी, लेकिन उसे इंग्लैंड के गेंदबाजों से सावधान रहना होगा।