फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड अब भी भारत से 245 रन पीछे

Fri, 13 Aug 2021 11:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स

खास बातें

  • दूसरे दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 119/3
  • भारत ने पहली पारी में बनाए 364 रन, एंडरसन ने झटके पांच विकेट
  • दूसरे दिन भारत की खराब शुरुआत, धड़ाधड़ विकेट गिरे
  • भारत दूसरे दिन का खेल 276/3 से आगे खेलना शुरू किया है
  • केएल राहुल 129 रन बनाकर आउट
  • भारत ने पहले दिन की थी मजबूत शुरुआत
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड 2nd Test लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 13-Aug-2021

दूसरे दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 119/3

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। जो रूट 49 और जॉनी बेयरस्टो 6 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अब भी भारत से 245 रन पीछे है। बता दें कि भारत ने दूसरे दिन का खेल 276/3 से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसके धड़ाधड़ चार विकेट गिर गए। केएल राहुल 129 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन भारत ने 88 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए। इस तरह भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमटी। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने पांच विकेट चटकाए। यह 31वीं बार है, जब एंडरसन ने पारी में पांच विकेट लिए। इस मामले में दूसरे नंबर पर भारत के आर अश्विन (30 बार पांच विकेट) हैं। इसके अलावा ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड ने दो-दो जबकि मोइन अली ने एक विकेट लिया। 

वहीं, दूसरी तरफ से इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं क्योंकि 23 रन के स्कोर पर डोम सिबले (11) के रूप में पहला विकेट गिरा। इसके तुरंत बाद हसीब हमीद (0) भी चलते बने। इन दोनों खिलाड़ियों के मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। सिराज ने इन दोनों बल्लेबाजों को लगातार दो गेंदों पर आउट किया। इसके बीच जो रूट और रोरी बर्न्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। बर्न्स को मोहम्मद शमी 49 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया। 
 

10:47 PM, 13-Aug-2021

42 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 114/3

42 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 114/3. जो रूट 45 और जॉनी बेयरस्टो 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:41 PM, 13-Aug-2021

42वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने रोरी बर्न्स को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। बर्न्स अपने 10वें अर्धशतक से चूक गए। वह 136 गेंदों में सात चौके की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए रूट और बर्न्स के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई।
 

विज्ञापन
10:27 PM, 13-Aug-2021

इंग्लैंड के 100 रन पूरे

38वें ओवर की तीसरी गेंद पर जो रूट ने एक रन लेकर इंग्लैंड के स्कोर को 100 रन किया। 38 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 100/2. रोरी बर्न्स 46 और जो रूट 39 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:05 PM, 13-Aug-2021

32 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 78/2

32 ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। रोरी बर्न्स 40 और जो रूट 25 रन बनाकर नाबाद हैं। 

विज्ञापन
08:55 PM, 13-Aug-2021

18 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 28/2

18 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 28/2. रोरी बर्न्स 11 और जो रूट 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:41 PM, 13-Aug-2021

सिराज ने लगातार दो विकेट झटके

चायकाल के ठीक बाद 15वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने लगातार दो विकेट झटके। ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने डोम सिबले (11) और तीसरी गेंद पर हसीब हमीद (0) को चलता किया। 
 

08:26 PM, 13-Aug-2021

चायकाल तक इंग्लैंड का स्कोर 23/0

चायकाल तक इंग्लैंड ने 14 ओवर्स के बाद बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। रोरी बर्न्स 11 और डोम सिबले 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

07:59 PM, 13-Aug-2021

10 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 15/0

10 ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। रोरी बर्न्स 9 और डोम सिबले 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:18 PM, 13-Aug-2021

इंग्लैंड की पहली पारी शुरू

भारत के 364 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी शुरू हो चुकी है। रोरी बर्न्स और डोम सिबले ओपनंग करने आए हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर इशांत शर्मा ने डाला।

07:03 PM, 13-Aug-2021

भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमटी

केएल राहुल (129) और रोहित शर्मा (83) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 126.1 ओवर में 364 रन बनाए। भारत ने पहले दिन केएल राहुल और रोहित शर्मा के दम पर मजबूत शुरुआत की थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी हुई थी। दूसरे दिन भारत ने 276/3 से आगे खेलना शुरू किया था लेकिन उसके धड़ाधड़ चार विकेट गिर गए। इसके बाद रविंद्र जडेजा (40) और ऋषभ पंत ने 37 रनों का योगदान पर भारत के स्कोर को 364 तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 62 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड ने दो-दो जबकि मोईन अली ने एक विकेट लिया।
 

06:52 PM, 13-Aug-2021

भारत को लगा आठवां झटका

124वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को इशांत शर्मा (8) के रूप में आठवां झटका लगा। एंडरसन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया।

06:38 PM, 13-Aug-2021

122 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 357/7

122 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 357/7. रविंद्र जडेजा 34 और इशांत शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद हैं।

06:32 PM, 13-Aug-2021

भारत का स्कोर 350 के पार

भारत का स्कोर 350 के पार हो गया है। 120वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने एक रन के साथ भारत के स्कोर को 350 के पार पहुंचाया।

06:12 PM, 13-Aug-2021

लंच के बाद का खेल शुरू

लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। 117 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 347/7. रविंद्र जडेजा 31 और इशांत शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

05:33 PM, 13-Aug-2021

116 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 346/7

116 ओवर्स के बाद भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 346 रन बना लिए हैं। इशांत शर्मा (0) और रविंद्र जडेजा 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
 

05:17 PM, 13-Aug-2021

भारत को लगा सातवां झटका

110वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क वुड ने ऋषभ पंत को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया। पंत 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अगले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर मोईन अली ने मोहम्मद शमी (0) को रोरी बर्न्स के हाथों कैच आउट कराकर भारत को सातवां झटका दिया।

04:30 PM, 13-Aug-2021

भारत का स्कोर 300 के पार

102वें ओवर की दूसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने चौके के साथ भारत के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। 

04:05 PM, 13-Aug-2021

97 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 296/5

97 ओवर्स के बाद भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 296 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 17 और रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:58 PM, 13-Aug-2021

लॉर्ड्स का मैदान 'लाल', वजह खास

आज लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाड़ी लाल टोपी पहनकर उतरे। खिलाड़ियों के जर्सी के पीछे उनका नाम और नंबर सब लाल है। यानी आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर क्रिकेट के साथ 'रेड फोर रूथ' नाम से जागरूकता फैलाने का भी काम होगा। रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन, जिसे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस अपनी पत्नी रूथ स्ट्रॉस के नाम से चलाते हैं। यह फाउंडेशन टेस्ट मैच के दौरान उन माता-पिता और बच्चों के लिए फंड इकट्ठा करने का काम करती है, जो परिवार में हुए हादसों का शिकार हुए हैं। बता दें कि एंड्रयू स्ट्रॉस की पत्नी का 2018 में लंग कैंसर के चलते निधन हो गया था।
 

03:40 PM, 13-Aug-2021

राहुल के बाद रहाणे भी लौटे पवेलियन

92वें ओवर की पहली गेंद पर जेम्स एंडरसन ने अजिंक्य रहाणे (1) को जो रूट के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसी के साथ भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

03:33 PM, 13-Aug-2021

राहुल 129 रन बनाकर आउट

दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारत को बड़ा और चौथा झटका लगा। 91वें ओवर की दूसरी गेंद पर ओली रॉबिन्सन ने केएल राहुल को सिबले के हाथों कैच आउट कराया। राहुल ने 250 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 129 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

03:16 PM, 13-Aug-2021

रोहित-राहुल की सलामी जोड़ी ने मांकड़-पंकज को पीछे छोड़ा

पहले दिन रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी की 126 रन की साझेदारी लॉर्ड्स के मैदान में 69 साल बाद भारत की श्रेष्ठ साझेदारी है। इससे पहले वीनू मांकड़ और पंकज राय ने 1952 में 106 रन बनाए थे। रोहित और राहुल तीसरी भारतीय सलामी जोड़ी है, जिसने लॉर्ड्स में किसी टेस्ट में सौ से ज्यादा रन जोड़े हैं। यह पांचवीं मर्तबा है जब भारतीय सलामी जोड़ी एशिया से बाहर किसी टेस्ट में 20 से ज्यादा ओवर तक टिक पाई।

03:09 PM, 13-Aug-2021

IND vs ENG: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड अब भी भारत से 245 रन पीछे

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल 276/3 से आगे खेलना शुरू किया है। भारत ने पहले दिन केएल राहुल और रोहित शर्मा के दम पर मजबूत शुरुआत की थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी हुई थी। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें