फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड की पहली पारी 183 पर सिमटी, स्टंप्स तक भारत का स्कोर 21/0

Wed, 04 Aug 2021 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम

खास बातें

  • पहले दिन का खेल खत्म, भारत इंग्लैंड से 162 रन पीछे, रोहित-राहुल क्रीज पर
  • इंग्लैंड की पहली पारी 183 पर सिमटी, बुमराह-शमी और शार्दुल के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों ने टेके घुटने
  • जो रूट को छोड़कर नहीं चल्ला किसी बल्लेबाज का बल्ला
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड 1st Test लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 04-Aug-2021

पहले दिन का खेल खत्म

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 13 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 9 और केएल राहुल 9 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी 183 पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर भारत इंग्लैंड से अभी 162 रन पीछे है। बता दें कि पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आए। 
 

10:38 PM, 04-Aug-2021

आठ ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 19/0

आठ ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 19/0. रोहित शर्मा 9 और केएल राहुल 7 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:05 PM, 04-Aug-2021

भारत की पहली पारी शुरू

इंग्लैंड के 183 रन के जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करने आए हैं। इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर जेम्स एंडरसन डाल रहे हैं। 

विज्ञापन
09:57 PM, 04-Aug-2021

इंग्लैंड की पहली पारी 183 पर सिमटी

नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी महज 183 रन पर ही सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 65.4 ओवर में 183 रन बनाए। भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजी घुटने टेकते नजर आए। जो रूट को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 46 रन देकर चार जबकि मोहम्मद शमी ने 28 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, शार्दुल को एक ही ओवर में दो विकेट मिले। 
 

09:28 PM, 04-Aug-2021

61 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 167/9

61 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 167/9. सैम करन 13 रन बनाकर नाबाद है जबकि जेम्स एंडरसन अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।

विज्ञापन
09:23 PM, 04-Aug-2021

बुमराह ने इंग्लैंड को दिया नौवा झटका

60वें ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड (4) को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को नौवां झटका दिया।

09:17 PM, 04-Aug-2021

इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा

59वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट चटकाए। ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल कप्तान जो रूट (64) को एलबीडब्ल्यू किया जबकि चौथी गेंद पर ठाकुर ने ओली रॉबिन्सन (0) को अपना शिकार बनाया।  

09:04 PM, 04-Aug-2021

57 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 151/6

57 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 151/6. जो रूट 64 और सैम करन 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:58 PM, 04-Aug-2021

इंग्लैंड को लगा छठा झटका

56वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने जोस बटलर (0) को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसी के साथ इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा।

08:42 PM, 04-Aug-2021

52 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 139/5

52 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 139/5. जो रूट 53 रन बनाकर नाबाद हैं। जोस बटलर अभी खाता नहीं खोल पाए हैं। 

08:35 PM, 04-Aug-2021

इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। 51वें ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने इंग्लैंड डैन लॉरेंस (0) को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। पहली पारी में शमी का यह तीसरा विकेट है।

08:15 PM, 04-Aug-2021

टी टाइम तक इंग्लैंड का स्कोर 138/4

चाय काल तक इंग्लैंड ने 50.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। जो रूट 52 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:13 PM, 04-Aug-2021

 इंग्लैंड को लगा चौथा झटका

51वें ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने जॉनी बेयरस्टो (29) को को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। चौथे विकेट के लिए रूट और बेयरस्टो के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। 

08:08 PM, 04-Aug-2021

जो रूट ने जड़ा पचासा

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। रूट ने 89 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
    

07:28 PM, 04-Aug-2021

इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार हो गया है। 41वें ओवर की पहली गेंद पर बेयरस्टो ने चौके के साथ इंग्लैंड के स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 42 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 107/3. जो रूट 41 और जॉनी बेयरस्टो 11 रन बनाकर नाबाद हैं। 

06:28 PM, 04-Aug-2021

इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका

लंच के बाद के दूसरे सेशन में मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया को एक और सफलता दिलाई। इस तेज गेंदबाज ने डोम सिबले (18) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।  

06:21 PM, 04-Aug-2021

लंच के बाद का खेल शुरू

लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। जो रूट डोम सिबले क्रीज पर जमे हुए हैं। 

05:35 PM, 04-Aug-2021

लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 61/2

50 रन के अंदर दो विकेट गिर जाने के बाद जो रूट और डोम सिबले ने इंग्लैंड को संभाला है। लंच तक मेजबान टीम ने 25 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं।

05:26 PM, 04-Aug-2021

जो रूट ने लगाई चौके की हैट्रिक

23वां ओवर सिराज डाल रहे थे। इस ओवर में जो रूट ने हैट्रिक चौके लगाए। 23 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 58/2. जो रूट 12 और डोम सिबले 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

05:17 PM, 04-Aug-2021

इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका

पहले सत्र के 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इस तेज गेंदबाज ने जैक क्राउले (27) को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। दूसरे विकेट के लिए क्राउले और सिबले के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई।

04:42 PM, 04-Aug-2021

13 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 29/1

पहला विकेट गिरने के बाद क्राउले और सिबले ने इंग्लैंड को संभाला। 13 ओवर्स की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 29/1. डोम सिबले 8 और जैक क्राउले 21 रन बनाकर नाबाद हैं। 

03:37 PM, 04-Aug-2021

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू, इंग्लैंड को लगा पहला झटका

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रोरी बर्न्स को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। बुमराह ने ओवर की पांचवीं गेंद पर बर्न्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

03:18 PM, 04-Aug-2021

इशांत-अश्विन बाहर

पहले टेस्ट में इशांत शर्मा और आर अश्विन की जगह पर शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है।

03:14 PM, 04-Aug-2021

टीम इंडिया की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

03:11 PM, 04-Aug-2021

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोम सिबले, जैक क्राउले, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, डैन लॉरेंस, 7 जोस बटलर (विकेटकीपर), 8 सैम करन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

03:03 PM, 04-Aug-2021

नॉटिंघम टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड की पहले बल्लेबाजी

नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

02:55 PM, 04-Aug-2021

पिछले तीन दौरों पर भारत ने 14 में से 11 टेस्ट गंवाए हैं

अगर इंग्लैंड में टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया ने पिछले तीन दौरों पर 14 में से 11 टेस्ट गंवाए हैं और इस दौरान दो सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। कोहली 2014 की सीरीज में टीम का हिस्सा थे जब भारत 1-3 से हार गया था। वहीं, 2018 में भारत को 1-4 से हार झेलनी पड़ी थी। इस सीरीज में कोहली सबसे अधिक रन बनाए थे। वहीं, 2011 में भी इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराया था।

02:52 PM, 04-Aug-2021

पिच रिपोर्ट

ट्रेंटब्रिज की घास वाली पिच पर कोहली और शीर्ष क्रम की राह आसान नहीं होगी। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। बल्लेबाजों को पिच पर टिककर खेलना होगा। दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों पर काफी दारोमदार होगा। 

02:45 PM, 04-Aug-2021

भारत के लिए अंतिम एकादश चुनना आसान नहीं

इंग्लैंड की तेज पिचों पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए जीत आसान नहीं होगी। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से भी टीम इंडिया के लिए अपनी अंतिम एकादश चुनना आसान नहीं होगा।

02:38 PM, 04-Aug-2021

IND vs ENG: इंग्लैंड की पहली पारी 183 पर सिमटी, स्टंप्स तक भारत का स्कोर 21/0

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज यानी बुधवार से शुरू हो रही है। इस सीरीज के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चरण की शुरुआत भी हो गई है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें