फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश का स्कोर 7/0, भारत के पास 80 रन की बढ़त

Fri, 23 Dec 2022 05:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

खास बातें

Cricket Score Test Match India vs Bangladesh 2022: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 314 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 87 रन की बढ़त ली। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए सात रन बना लिए हैं। भारत के पास 80 रन की बढ़त है।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:34 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए सात रन बना लिए हैं। जाकिर हसन और नजमुल हसन शान्तो क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत ने पहली पारी के आधार पर 87 रन की बढ़त ली थी और टीम इंडिया अभी भी 80 रन आगे हैं। मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश की टीम भारत की बढ़त खत्म कर टीम इंडिया के सामने बड़ा स्कोर रखना चाहेगी। 

मैच में अब तक क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 

मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मोमिनुल ने कई बल्लेबाजों के साथ 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की, लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अंत में बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई।

भारत की पारी में क्या हुआ?
बांग्लादेश के 227 रन के जवाब में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। कप्तान लोकेश राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल 20 रन पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 94 रन पर भारत के चार विकेट गिर गए थे। इनमें से शुरुआती तीन विकेट तैजुल इस्लाम ने लिए थे और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया था। 

पंत-अय्यर ने संभाली पारी
इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को संभाला दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी शतक से चूक गए। पंत ने 105 गेंद में 93 और अय्यर ने 105 गेंद में 87 रन बनाए। इन दोनों ने भारत का स्कोर 94/4 से 253/5 तक पहुंचाया। हालांकि, पंत के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने अपने आखिरी छह विकेट 62 रन के अंदर गंवा दिए। इस मैच में भारत के पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने चार-चार विकेट लिए। तस्किन अहमद और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए सात रन बना लिए हैं। भारत के पास अभी भी 80 रन की बढ़त है। बांग्लादेश के जाकिर हसन और शान्तो क्रीज पर मौजूद हैं।

04:17 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू

बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। शान्तो और जाकिर हसन की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों पहले भारत की बढ़त कम करना चाहेंगे। पहली पारी के आधार पर भारत ने 87 रन की बढ़त ली है। 

04:00 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत ने पहली पारी में 314 रन बनाए

पहली पारी में भारत ने 314 रन बनाए हैं। शाकिब अल हसन ने सिराज को नुरुल हसन के हाथों स्टंप आउट करा भारत की पारी समाप्त की। सिराज ने 15 गेंद में सात रन बनाए। भारत ने पहली पारी के आधार पर 87 रन की बढ़त ले ली है। अब बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में पहले इस बढ़त को खत्म करेगी। इसके बाद टीम इंडिया के सामने बड़ा स्कोर रखने की कोशिश करेगी। 

भारत की पारी में क्या हुआ?
बांग्लादेश के 227 रन के जवाब में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। कप्तान लोकेश राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल 20 रन पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 94 रन पर भारत के चार विकेट गिर गए थे। इनमें से शुरुआती तीन विकेट तैजुल इस्लाम ने लिए थे और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया था। 

पंत-अय्यर ने संभाली पारी
इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को संभाला दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी शतक से चूक गए। पंत ने 105 गेंद में 93 और अय्यर ने 105 गेंद में 87 रन बनाए। इन दोनों ने भारत का स्कोर 94/4 से 253/5 तक पहुंचाया। हालांकि, पंत के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने अपने आखिरी छह विकेट 62 रन के अंदर गंवा दिए। इस मैच में भारत के पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने चार-चार विकेट लिए। तस्किन अहमद और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
03:45 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का नौवां विकेट गिरा

305 रन के स्कोर पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। उमेश यादव 13 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तैजुल इस्लाम ने उन्हें लिटन दास के हाथों कैच कराया। भारत के पास फिलहाल 78 रन की बढ़त है। टीम इंडिया 100 रन की बढ़त लेने की कोशिश कर रही है। अब सिराज और जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं।

03:43 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का स्कोर 300 रन के पार

आठ विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। उमेश यादव और जयदेव उनादकट क्रीज पर मौजूद हैं। ये दोनों भारत की बढ़त 100 रन के पार ले जाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
03:31 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का आठवां विकेट गिरा

286 रन पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन 30 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाकिब अल हसन ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। अब जयदेव उनादकट और उमेश यादव क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच चुका है।

03:17 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का स्कोर 280 रन के पार

भारत का स्कोर सात विकेट पर 280 रन के पार जा चुका है। रविचंद्रन अश्विन और जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं। भारत के पास 50 रन से ज्यादा की बढ़त हो चुकी है

03:13 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत की बढ़त 50 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 275 रन के पार जा चुका है। इसी के साथ टीम इंडिया की बढ़त 50 रन के पार जा चुकी है। रविचंद्रन अश्विन और जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं। ये दोनों बल्लेबाजी करना जानते हैं और भारत की बढ़त 100 रन के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे।

03:00 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का सातवां विकेट गिरा

271 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। श्रेयस अय्यर भी अपना शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 105 गेंद में 87 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। अय्यर ने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। अब जयदेव उनादकट और अश्विन क्रीज पर हैं। 74 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 273 रन है।

02:51 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का छठा विकेट गिरा

अक्षर पटेल के रूप में भारत को छठा झटका लगा है। वह 11 गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाकिब अल हसन ने उन्हें शान्तो के हाथों कैच कराया। भारत ने 11 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए हैं। अब बांग्लादेश के पास भारतीय टीम को जल्दी समेटकर बड़ी लीड लेने से रोकने का मौका है।

02:36 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का पांचवां विकेट गिरा

253 रन के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा है। ऋषभ पंत 105 गेंद में 93 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। पंत ने श्रेयस के साथ 159 रन की साझेदारी की। अब श्रेयस अय्यर के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।

02:31 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का स्कोर 250 रन के पार

भारत का स्कोर चार विकेट पर 250 रन के पार जा चुका है। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच 150 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम इंडिया को बेहतर स्थिति में ले जा चुके हैं। 

02:24 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: श्रेयस-बांग्लादेश के बीच 150 रन की साझेदारी

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया और तेजी से रन बनाए हैं। दोनों अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं। यह जोड़ी भारत को मुश्किल स्थिति से निकाल लाई है और टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल कर चुकी है। एक समय पर भारत ने 94 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद से ये दोनों भारत का स्कोर 250 रन के करीब ले गए हैं।

02:22 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: पहली पारी में भारत के पास बढ़त

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी के चलते भारतीय टीम को पहली पारी में बढ़त मिल चुकी है। बांग्लादेश ने 227 रन का स्कोर बनाया था। भारतीय टीम चार विकेट के नुकसान पर इस स्कोर को पार कर चुकी है।

01:45 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: चायकाल तक भारत का स्कोर 226/4

दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत शतकीय साझेदारी करके खेल रहे हैं। यह जोड़ी भारत को मुश्किल से बाहर निकाल लाई है। अब टीम इंडिया को बढ़त मिलना तय है।

01:34 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

ऋषभ पंत के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अय्यर ने 60 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए हैं। वह अपनी पारी में अब तक छह चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। पंत के साथ बेहतरीन साझेदारी कर उन्होंने टीम इंडिया को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है।

01:25 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का स्कोर 200 रन के पार

भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 200 रन के पार जा चुका है। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी के कारण बांग्लादेश के गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं। ये दोनों शतकीय साझेदारी कर बांग्लादेश के स्कोर के करीब भारत का स्कोर ले जा चुके हैं।

01:23 PM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: पंत और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। श्रेयस अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं और ऋषभ पंत भी शतक के करीब हैं। यह जोड़ी भारत का स्कोर चार विकेट पर 200 रन के करीब ले जा चुकी है।

01:11 PM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: भारत का स्कोर 180 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 180 रन के पार जा चुका है। ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर तेजी से रन बनाकर भारतीय टीम को बेहतर स्थिति में ले जा रहे हैं। बांग्लादेश के गेंदबाज अच्छी लय में हैं और कभी बार श्रेयस-पंत को परेशान किया है, लेकिन जोड़ी को तोड़ने में नाकाम रहे हैं।

12:39 PM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: भारत का स्कोर 150 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया तेजी से बांग्लादेश के स्कोर के करीब पहुंच रही है। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 160 रन है।

12:36 PM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: पंत और श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और भारत का स्कोर 150 रन के करीब पहुंच गया है। पिच से गेंदबाजों को खासी मदद मिल रही है। ऐसे में ये खिलाड़ी तेजी से रन बनाकर भारत को बांग्लादेश के स्कोर के आगे ले जाना चाहते हैं।

12:17 PM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: भारत का स्कोर 120 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 120 रन के पार जा चुका है। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत तेजी से रन बना रहे हैं। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और भारत का स्कोर आगे बढ़ा रहे हैं। 44 ओवर का खेल होने के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 127 रन है।

11:52 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: भारत का चौथा विकेट गिरा

विराट कोहली के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है। कोहली 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तस्किन अहमद ने उन्हें नुरुल हसन के हाथों कैच कराया। कोहली ने 73 गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाए।

11:06 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: दूसरे दिन लंच तक भारत का स्कोर 86/3

दूसरे दिन पहले सत्र का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। कोहली 18 और पंत 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। आज के पहले सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान राहुल 10, शुभमन गिल 20 और चेतेश्वर पुजारा 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। विराट कोहली 18 और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश के लिए तीनों विकेट तैजुल इस्लाम ने लिए हैं। भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर अभी भी बांग्लादेश से 141 रन पीछे है।

10:40 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

72 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। चेतेश्वर पुजारा 55 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तैजुल इस्लाम की गेंद पर मोमिनुल ने उनका कैच पकड़ा। पुजारा के आउट होने के साथ भारतीय टीम भी मुश्किल में आ गई है। अब विराट को भारतीय पारी संभालनी होगी और बड़ा स्कोर बनाकर भारत को बांग्लादेश के स्कोर से आगे ले जाना होगा।

10:37 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: पुजारा-कोहली ने संभाली पारी

चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर भारत को बांग्लादेश के स्कोर के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत का स्कोर दो विकेट पर 70 रन के पार जा चुका है।

09:50 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: भारत का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और लोकेश राहुल के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। कोहली क्रीज पर अपनी नजरें जमाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, पुजारा फिलहाल अपने स्वभाव के विपरीत तेज गति से रन बना रहे हैं।

09:38 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा

तैजुल इस्लाम ने ही भारत को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने शुभमन गिल को एलबीडबल्यू आउट किया। गिल ने 39 गेंद में 20 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। अब पुजारा के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं। इस पिच पर स्पिन गेंदबाज खतरनाक साबित हो रहे हैं और ये दोनों तेजी से रन बनाकर भारत को बेहतर स्थिति में पहुंचाना चाहेंगे। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 47 रन है।

09:29 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: भारत का पहला विकेट गिरा

27 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। कप्तान लोकेश राहुल 45 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तैजुल इस्लाम ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। राहुल ने अपनी पारी में एक चौका लगाया। अब चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। ये जोड़ी एक बार फिर बड़ी साझेदारी कर भारतीय टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाना चाहेगी।

09:03 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू

इस मैच में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत की सलामी जोड़ी शुभमन गिल और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिर क्रीज में अपनी नजरें जमाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत का स्कोर 20 रन के पार जा चुका है। 

08:18 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: मैच में पहले दिन क्या हुआ ?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 

मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मोमिनुल ने कई बल्लेबाजों के साथ 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की, लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अंत में बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई। 

इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में आठ ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल तीन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे है।

08:16 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश का स्कोर 7/0, भारत के पास 80 रन की बढ़त

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 227 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन शुभमन गिल और लोकेश राहुल अपनी पारी आगे बढ़ाएंगे। ये दोनों बड़ी साझेदारी कर भारत का स्कोर बांग्लादेश से आगे ले जाना चाहेंगे। टीम इंडिया आज पूरे दिन बल्लेबाजी कर बांग्लादेश पर बढ़त लेने की कोशिश करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें