फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS W vs ENG W: ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड सातवीं बार बना चैंपियन, इंग्लैंड को 71 रनों से हराया, हीली ने बनाए 170 रन

Sun, 03 Apr 2022 01:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

खास बातें

ICC Women's world cup, AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब सातवीं बार अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को 71 रनों से हरा दिया। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड महिला विश्व कप - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:29 PM, 03-Apr-2022

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया, सातवीं बार बनी चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब सातवीं बार अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को 71 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 356 रन बनाए। अलिसा हीली (170) ने सबसे अधिक रन बनाए तो वहीं रेचल हेंस (68) और बेथ मूनी (62) ने अर्धशतक जड़े। इंग्लैंड की तरफ से आन्या श्रबसोल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

इंग्लैंड की पूरी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.4 ओवर में 285 पर सिमट गई। उसकी तरफ से नैट सिवर ने सबसे अधिक 148 रन बनाए तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अलाना किंग और जेस जॉनासन ने तीन-तीन विकेट झटके। 

01:13 PM, 03-Apr-2022

नौवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी 

नैट सिवर और शार्लेट डीन ने मिलकर नौवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। सिवर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और तेजी से रन बना रही हैं। 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 259/8, नैट सिवर (130*), शार्लेट डीन (14*)
 

 

01:03 PM, 03-Apr-2022

नैट सिवर का विश्व कप में दूसरा शतक 

नैट सिवर ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए इस विश्व कप का अपना दूसरा शतक जड़ दिया है। उनके दोनों शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही आए हैं। सिवर ने इस बार 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
 

विज्ञापन
12:46 PM, 03-Apr-2022

इंग्लैंड को लगा सातवां झटका 

ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के एक कदम और करीब पहुंच गई है। तालिया मैकग्रा ने भी इस बार एक विकेट अपने खाते में कर लिया है। उन्होंने सोफ़ी इक्लेस्टन को तीन रन पर आउट किया।
 

12:38 PM, 03-Apr-2022

ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में मैच, इंग्लैंड को छठा झटका 

इंग्लैंड की टीम अब जीत से दूर होते जा रही है। उसने 191 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है। अलाना किंग ने अपने आठवें ओवर में कैथरीन ब्रंट का शिकार किया। ब्रंट एक रन बनाकर आउट हुईं। 30 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 193/6, नैट सिवर (83*), सोफ़ी इक्लेस्टन (1*)

विज्ञापन
12:34 PM, 03-Apr-2022

इंग्लैंड का पांचवां बड़ा झटका 

अलाना किंग इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर भारी पड़ रही हैं। उन्होंने इस बार सोफ़िया डंकली को 23 के स्कोर पर बोल्ड कर अपना दूसरा विकेट लिया। 

12:17 PM, 03-Apr-2022

सिवर का अर्धशतक पूरा

इंग्लैंड की बल्लेबाज नैट सिवर ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 53 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। इंग्लैंड का स्कोर भी 150 के पार पहुंच गया है।
 

11:56 AM, 03-Apr-2022

इंग्लैंड को एक और झटका, जोन्स भी आउट 

जेस जोनासन ने अपना पहला शिकार करते हुए एमी जोंस को 20 के स्कोर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। 21 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 131/4, सोफ़िया डंकली (1*), नैट सिवर (47*)


 

11:53 AM, 03-Apr-2022

अलाना किंग को पहली सफलता

इंग्लैंड ने एक और बड़ा विकेट गंवा दिया है। अलाना किंग ने अपने तीसरे ओवर में हीथर नाइट को 26 के स्कोर पर भेजा पवेलियन। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 86/3, नैट सिवर (24*), एमी जोंस (0*)
   

11:17 AM, 03-Apr-2022

इंग्लैंड के 50 रन पूरे 

इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। उसकी तरफ से नैट सिवर और हीथर नाइट क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 59/2, हीथर नाइट (21*), नैट सिवर (2*)

10:58 AM, 03-Apr-2022

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा 

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद ख़राब हुई है। उसने 38 के स्कोर पर अपना अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। टैमी ब्यूमोंट 27 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। मेगन शूट ने अपना दूसरा शिकार किया। सात ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 38/2, नैटली सीवर (0*), हीथर नाइट (4*)

10:48 AM, 03-Apr-2022

इंग्लैंड की कमजोर शुरुआत 

इंग्लैंड को तीसरे ही ओवर में लगा बड़ा झटका। सेमीफाइनल में शतक लगाने वाली डैनी वायट इस बार सस्ते में आउट हो गईं। उन्हें चार के स्कोर पर मेगन शूट ने किया बोल्ड। तीन ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 19/1, हीथर नाइट (1*), टैमी बोमॉन्ट (12*)

 

10:01 AM, 03-Apr-2022

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 357 रन का लक्ष्य 

आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। गत चैंपियन इंग्लैंड को जीतने के लिए 357 रन के लक्ष्य को हासिल करना होगा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अलिसा हीली ने सबसे अधिक 170 रन बनाए वहीं रेचल हेंस (68) और बेथ मूनी (62) ने अर्धशतक लगाए। इंग्लैंड की तरफ से आन्या श्रबसोल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
 

09:53 AM, 03-Apr-2022

ऑस्ट्रेलिया को एक ओवर में दोहरे झटका 

ऑस्ट्रेलिया ने दो गेंदों में लगातार दो विकेट गंवाए। आन्या श्रबसोल ने अपने नौवें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर मेग लानिंग और बेथ मूनी को पवेलियन भेजा। लानिंग 10 और मूनी 62 रन बनाकर आउट हुईं। 48 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 333/5, एलीस पेरी (1*), तालिया मैकग्रा (1*)

 

09:41 AM, 03-Apr-2022

अलिसा हीली 170 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को आखिरकार अलिसा हीली का विकेट मिल गया है। आन्या श्रबसोल ने उन्हें 170 के स्कोर पर एमी जोन्स के हाथों स्टंपिंग कराई। हीली ने आउट होने से पहले 138 गेंदों में 170 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 26 चौके लगाए। 

09:31 AM, 03-Apr-2022

हीली के 150 रन पूरे

अलिसा हीली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 129 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए हैं। हीली ने हेंस के बाद मूनी के साथ भी शतकीय साझेदारी निभाई। 

09:29 AM, 03-Apr-2022

मूनी का अर्धशतक

बेथ मूनी को बल्लेबाजी में ऊपर भेजा गया था और उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों में चौके के साथ 50 रन पूरे किए।

09:26 AM, 03-Apr-2022

हीली-मूनी के बीच शतकीय साझेदारी 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरे विकेट के लिए भी शतकीय साझेदारी हो चुकी है। अलिसा हीली और बेथ मूनी ने मिलकर 100 रनों से अधिक की साझेदारी कर ली है।
 

09:16 AM, 03-Apr-2022

40 ओवर पूरे

फाइनल मुकाबले की पहली पारी के 40 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अलिसा हीली मजबूती से टिकी हुई हैं। बेथ मूनी भी उनका बखूबी साथ दे रही हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 40 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 236/1, अलिसा हीली (125*), बेथ मूनी (30*)
 

08:49 AM, 03-Apr-2022

अलिसा हीली का लगातार दूसरा शतक

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज अलिसा हीली ने लगातार दूसरा और करियर का पांचवां शतक जड़ दिया है। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। 35 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 196/1, बेथ मूनी (16*), अलिसा हीली (100*)
 

08:42 AM, 03-Apr-2022

शतक के करीब पहुंचीं अलिसा हीली

अलिसा हीली तेजी से अपने शतक के करीब पहुंच गई हैं। वह 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बना रही हैं और ऑस्ट्रेलिया को एक बड़े स्कोर की तरफ ले जाने में लगी हैं। 33 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 185/1, अलिसा हीली (98*), बेथ मूनी (12*)

 

08:30 AM, 03-Apr-2022

इंग्लैंड को मिली पहली सफलता

इंग्लैंड को आखिरकार मैच का पहला विकेट मिल गया है। सोफ़ी इक्लेस्टन ने अपने पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर रेचल हेंस को ब्यूमोंट के हाथों कैच कराया। रेचल हेंस ने आउट होने से पहले 93 गेंदों में 68 रन बनाए। 

08:21 AM, 03-Apr-2022

ऑस्ट्रेलिया के 150 रन पूरे 

ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से इंग्लैंड के ऊपर हावी है। गत चैंपियन पहले विकेट के लिए तरस गई है। वहीं अलिसा हीली और रेचल हेंस इंग्लिश गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दे रही हैं। 28 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 152/0, अलिसा हीली (80*), रेचल हेंस (66*)

 

08:03 AM, 03-Apr-2022

ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे 

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को एक विकेट के लिए तरसा दिया है। अलिसा हीली और रेचल हेंस ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 115/0, अलिसा हीली (56*), रेचल हेंस (54*)
 

08:01 AM, 03-Apr-2022

अलिसा हीली का अर्धशतक 

रेचल हेंस के बाद अलिसा हीली ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। हीली ने चौके के साथ 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

07:57 AM, 03-Apr-2022

रेचल हेंस का अर्धशतक पूरा

रेचल हेंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 98/0, अलिसा हीली (43*), रेचल हेंस (50*)

07:31 AM, 03-Apr-2022

ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे 

ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन का आंकड़ा छू लिया है। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 54/0, अलिसा हीली (25*), रेचल हेंस (26*)

 

06:59 AM, 03-Apr-2022

ऑस्ट्रेलिया की सधी हुई शुरुआत 

ऑस्ट्रेलिया ने एक सधी हुई शुरुआत करते हुए सात ओवर में बिना विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं। रेचल हेंस (17*) और एलिस हीली (5*) रन बनाकर क्रीज पर हैं।
 

06:38 AM, 03-Apr-2022

मैच शुरू

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अलिसा हीली और रेचल हेंस की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। जबकि इंग्लैंड की तरफ से कैथरीन ब्रंट को नई गेंद मिली है।

06:21 AM, 03-Apr-2022

बिना बदलाव के उतरी इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है।

प्लेइंग XI:
टैमी ब्यूमेंट, डैनी वायट, हीथर नाइट, नैट सीवर, एमी जोंस, सोफ़िया डंकली, कैथरीन ब्रंट, सोफ़ी इक्लेस्टन, केट क्रॉस, शार्लेट डीन, आन्या श्रबसोल
 

06:16 AM, 03-Apr-2022

ऑस्ट्रेलिया में एक बदलाव

ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है। एनाबेल सदरलैंड की जगह एलीस पेरी को टीम में शामिल किया गया है। 

प्लेइंग XI
अलिसा हीली, रेचल हेंस, मेग लेनिंग, एलीस पेरी, बेथ मूनी, तालिया मैकग्रा, ऐश्ली गार्डनर, जेस जोनासन, अलाना किंग, मेगन शूट, डार्सी ब्राउन
 

06:13 AM, 03-Apr-2022

टॉस रिपोर्ट

इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

06:01 AM, 03-Apr-2022

AUS W vs ENG W: ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड सातवीं बार बना चैंपियन, इंग्लैंड को 71 रनों से हराया, हीली ने बनाए 170 रन

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईसीसी महिला विश्व कप के खिताबी मुकाबले में टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एक-दूसरे के सामने है। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस बार एक भी मैच नहीं हारी है और खिताब की प्रबल दावेदार है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें