फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने दिल्ली को 31 रन से हराया, प्रभसिमरन सिंह और हरप्रीत बराड़ ने दिलाई जीत

Sat, 13 May 2023 11:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

DC vs PBKS Highlights, Indian Premier League 2023 : आईपीएल के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रन से हरा दिया। दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:06 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की करारी हार

दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने उसे 31 रन से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। उसके 12 मैचों में आठ अंक हैं। वह अगर अपने बाकी बचे दोनों मैचों को जीत भी लेता है तो उसके 12 अंक ही होंगे। ऐसे में वह अगले दौर में नहीं पहुंच पाएगा। दूसरी ओर, पंजाब ने इस जीत के साथ ही अंक तालिका में छलांग लगाई है। उसके 12 अंक हो गए और वह छठे स्थान पर पहुंच गया है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी। दिल्ली के बल्लेबाजों ने इस मैच में शर्मनाक प्रदर्शन किया। खराब बल्लेबाजी के कारण ही टीम को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के लिए सिर्फ डेविड वॉर्नर ही टिक सके। उन्होंने 27 गेंद पर 200 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए। वॉर्नर ने 10 चौके लगाए। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

दिल्ली के पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके
दिल्ली की टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 65 रन बना लिए थे। उसके बाद 50 रन और जोड़ने में टीम के छह बल्लेबाज आउट हो गए। यहां से टीम हार की ओर बढ़ गई। पंजाब के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते दिल्ली के बल्लेबाजों को पिच पर ढेर कर दिया। दिल्ली के लिए फिलिप साल्ट 21, अमन हकीम खान और प्रवीण दुबे ने 16-16 रन बनाए। कुलदीप यादव ने नाबाद 10 रन बनाए। इन पांच बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रिले रूसो पांच, मिचेल मार्श तीन और अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुए। मनीष पांडे खाता नहीं खोल सके।

पंजाब के गेंदबाजों ने किया कमाल
शुरुआती छह ओवरों में तो पंजाब के गेंदबाज नहीं चले, लेकिन एक बार जब पावरप्ले समाप्त हुआ और स्पिनर्स आए तो वह छा गए। हरप्रीत बराड़ और राहुल चाहर ने कहर बरपा दिया। हरप्रीत बराड़ ने चार और राहुल चाहर ने दो विकेट लिए। आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने दो विकेट झटके।

10:59 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को लगा आठवां झटका

दिल्ली कैपिटल्स को आठवां झटका नाथन एलिस ने दिया। एलिस ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रवीण दुबे को क्लीन बोल्ड कर दिया। दुबे ने 20 गेंद पर 16 रन बनाए।

10:43 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को लगा एक और झटका

दिल्ली कैपिटल्स को सातवां झटका अमन हकीम खान के रूप में लगा। अमन 18 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर नाथन एलिस ने उन्हें हरप्रीत बराड़ के हाथों कैच कराया।

विज्ञापन
10:40 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को पांच ओवर में चाहिए 53 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 15 ओवर में छह विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांच ओवर में 53 रन बनाने हैं। दिल्ली के अमन हकीम खान 16 गेंद पर 15 और प्रवीण दुबे 16 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:21 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली की पारी बिखरी

दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। उसे चौथा झटका कप्तान डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वॉर्नर को हरप्रीत बराड़ ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। बराड़ को तीसरी सफलता मिली। वॉर्नर ने 27 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। वॉर्नर के बाद अक्षर पटेल भी पवेलियन लौट गए। अक्षर को राहुल चाहर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। वह दो गेंद पर एक रन ही बना सकी। इसके बाद बराड़ ने दिल्ली को छठा झटका दिया। उन्होंने मनीष पांडे को क्लीन बोल्ड कर दिया। मनीष तीन गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए।

विज्ञापन
10:08 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को लगा दोहरा झटका

डेविड वॉर्नर के अर्धशतक लगाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को दोहरा झटका लगा है। मिचेल मार्श और रिले रूसो पवेलियन लौट गए हैं। मार्श को राहुल चाहर ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। मार्श चार गेंद पर तीन रन ही बना सके। उनके बाद अगले ही ओवर में रिले रूसो आउट हो गए। उन्हें हरप्रीत बराड़ ने सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया। रूसो ने एक चौके की मदद से पांच गेंद पर पांच रन बनाए।

10:02 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: वॉर्नर का अर्धशतक, साल्ट आउट

पंजाब किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। आईपीएल में उनका यह 60वां और पंजाब किंग्स के खिलाफ 13वां अर्धशतक है। वॉर्नर के अर्धशतक लगाने से पहले फिलिप साल्ट आउट हो गए। साल्ट को हरप्रीत बराड़ ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। साल्ट ने 17 गेंद पर 21 रन बनाए।

09:53 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली ने छह ओवर में बनाए 65/0

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए पावरप्ले में एक भी विकेट नहीं गंवाया है। उसने छह ओवर में 65 रन बना लिए हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर 21 गेंद पर 48 और फिलिप साल्ट 15 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:30 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो गई है। उसने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर ने पांच गेंद पर नौ और फिलिप साल्ट ने एक गेंद पर एक रन बनाए हैं।

09:11 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को मिला मुश्किल लक्ष्य

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 103 रन बनाए। उनके अलावा सैम करन और सिकंदर रजा ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। सैम करन ने 24 गेंद पर 20 और सिकंदर रजा ने सात गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए। शिखर धवन सात, जितेश शर्मा चार, लियाम लिविंगस्टोन चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। हरप्रीत बराड़ और शाहरुख खान ने दो-दो रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इशांत शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।

09:00 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: मुकेश ने प्रभसिमरन को किया आउट

पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह शतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। उन्हें 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुकेश कुमार क्लीन बोल्ड कर दिया। प्रभसिमरन ने 65 गेंद पर 103 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए।

08:56 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन सिंह ने लगाया शानदार शतक

पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया। उन्होंने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद को चौका मारकर शतक पूरा किया। वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हैरी ब्रूक, कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर, राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने शतक लगाया है। पंजाब ने 18 ओवर में पांच गेंद पर 154 रन बना लिए हैं। 

08:48 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी

पंजाब की आधी टीम 17वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौट गई। कुलदीप यादव ने पंजाब को पांचवां झटका दिया। उन्होंने हरप्रीत बराड़ को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। बराड़ पांच गेंद पर दो रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद शाहरुख खान क्रीज पर आए हैं।

08:41 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा चौथा झटका

पंजाब किंग्स को चौथा झटका सैम करन के रूप में लगा। वह 24 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। करन ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में चार विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 49 गेंद पर 69 रन बनाकर नाबाद हैं। हरप्रीत बराड़ को अभी अपना खाता खोलना है।

08:30 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन सिंह ने लगाया अर्धशतक

पंजाब के ओपनर प्रभसिरमन सिंह ने अर्धशतक लगा दिया है। उनकी पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने वापसी कर ली है। उसने 13 ओवर में तीन विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह ने सैम करन के साथ चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी कर ली है। वह 44 गेंद पर 53 और सैम करन 19 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:18 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: 10 ओवर में पंजाब का स्कोर 66/3

पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 31 गेंद पर 27 और सैम करन 14 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:59 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: नहीं चला जितेश शर्मा का बल्ला

पंजाब किंग्स को पावरप्ले के दौरान तीसरा झटका लगा है। विस्फोटक बल्लेबाज जितेश शर्मा छठे ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। जितेश को अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। जितेश पांच गेंद पर पांच रन ही बना सके। पंजाब ने छह ओवर में तीन ओवर में तीन विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। प्रभसिरम सिंह 20 गेंद पर 21 और सैम करन एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।

07:52 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका

पंजाब किंग्स को दूसरा झटका भी इशांत शर्मा ने दिया। उन्होंने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर दिया। लिविंगस्टोन पांच गेंद पर चार रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद जितेश शर्मा क्रीज पर आए हैं।

07:41 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को मिली पहली सफलता

दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता इशांत शर्मा ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन को आउट कर दिया। धवन पांच गेंद पर सात रन बनाकर रिले रूसो को कैच थमा बैठे। उन्होंने एक छक्के की मदद से पांच गेंद पर सात रन बनाए। दिल्ली के दो ओवर में एक विकेट पर 14 रन हैं। लियाम लिविंगस्टोन चार और प्रभसिमरन सिंह एक रन बनाकर नाबाद हैं।

07:33 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो गई है। कप्तान शिखर धवन के साथ प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर उतरे हैं। दिल्ली के लिए गेंदबाजी की शुरुआत खलील अहमद ने की है।

07:08 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रूसो, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

07:02 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: पंजाब की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दिल्ली ने रिपल पटेल को प्लेइंग-11 से बाहर किया है। वहीं, पंजाब किंग्स ने भी एक बदलाव किया। भानुका राजपक्षे की जगह सिकंदर रजा टीम में आए हैं।

06:40 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने दिल्ली को 31 रन से हराया, प्रभसिमरन सिंह और हरप्रीत बराड़ ने दिलाई जीत

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 59वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती है। दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। कैपिटल्स की टीम के लिए यह मैच काफी अहम है। अगर वह हारती है तो प्लेऑफ में पहुंचने का उसका सपना टूट जाएगा। दूसरी ओर, पंजाब को अगर हार मिलती है तो उसकी उम्मीदें कम हो जाएंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें