मोईन अली ने अपनी गेंदबाजी से मैच के हालात पूरी तरह से बदलकर रख दिए हैं। उन्होंने अपने तीन ओवर में महज सात रन देकर तीन विकेट चटकाए हैं। 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 109/7, राहुल तेवतिया (5*), जयदेव उनादकट (8*)
मोईन अली ने पूरी तरह से मैच को चेन्नई के पाले में डाल दिया है। अपने पहले ओवर में मिलर का विकेट हासिल करने के बाद उन्होंने दूसरे ओवर में रियान पराग और क्रिस मॉरिस को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। पराग ने तीन तो मॉरिस बिना खाता खोले आउट हुए। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 97/7, राहुल तेवतिया (2*), जयदेव उनादकट (1*)
राजस्थान की टीम अचानक से लड़खड़ा गई है। जडेजा के ओवर में बटलर और दुबे के आउट होने के बाद अगले ओवर में मिलर भी पवेलियन लौट गए हैं। मिलर को मोईन ने दो रन के स्कोर पर एलबीडब्लू किया। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 92/5, रियान पराग (1*), राहुल तेवतिया (0*)
रविंद्र जडेजा का तीसरा ओवर चेन्नई के लिए शानदार साबित हुआ। जडेजा ने ओवर की पहली गेंद पर पहले बटलर को 49 के स्कोर पर बोल्ड किया और फिर आखिरी गेंद पर शिवम दुबे को भी पवेलियन भेजा। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 90/4, डेविड मिलर (2*), रियान पराग (0*)
पहले मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद संजू सैमसन का बल्ला खामोश हो गया है। वह दूसरी बार सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें भी सैम करन ने अपना शिकार बनाया। करन ने अपने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सैमसन को ब्रावो का हाथों कैच कराया। सैमसन ने सिर्फ एक रन ही बनाया। छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 45/2, जोस बटलर (28*), शिवम दुबे (0*)
मनन वोहरा एक बार फिर से फेल हुए हैं। वह अभी तक अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। इस बार उन्हें सैम करन ने रविंद्र जडेजा के हाथों कैच करवाया। वह 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 30/1, जोस बटलर (15*), संजू सैमसन (0*)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मनन वोहरा और जोस बटलर ने पारी की शुरुआत की है। दीपक चाहर के पहले ओवर में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक चौके जड़े। एक ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 11/0, जॉस बटलर (7*), मनन वोहरा (4*)
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स को दूसरी पारी में जीत के लिए 189 रनों की दरकार है।
सीएसके की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने छोटी-छोटी मगर तेज पारियां खेलीं। लेकिन फाफ डुप्लेसी के 17 गेंदों में 33 रन और अंत में ड्वेन ब्रावो के आठ गेंदों में 20 रन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई की टीम 188 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। राजस्थान की तरफ से चेतन साकरिया सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीन विकेट चटकाए।
क्रिस मॉरिस ने अपने चौथे ओवर में एक और सफलता हासिल की और रविंद्र जडेजा का विकेट हासिल किया। ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा पटकी हुई गेंद पर पुल करना चाहते थे लेकिन बल्ले पर लगकर सैमसन के हाथों में गई। जडेजा सात गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 173/7, सैम करन (12*), ड्वेन ब्रावो (8*)
राजस्थान के युवा गेंदबाज चेतन साकरिया का एक और शानदार प्रदर्शन। उन्होंने इस मैच में रैना, रायुडू और धोनी जैसे तीन स्टार खिलाड़ियों का शिकार किया। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 158/6, रविंद्र जडेजा (4*), सैम करन (11*)
धोनी ने साकरिया के चौथे ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया और अगली गेंद पर साकरिया ने उन्हें लेग कटर गेंद पर पवेलियन भेज दिया। धोनी ने 17 गेंदों में 18 रन बनाकर बटलर को कैच थमाया।
चेतन साकरिया ने अपने तीसरे ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने महज पांच रन देकर रैना-रायुडू के दो बड़े विकेट अपने नाम किए। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 125/5, रवींद्र जाडेजा (1*), एमएस धोनी (0*)
चेतन साकरिया ने मैच की पहली सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर रायुडू को पराग के हाथों कैच कराया। पराग ने मैच का तीसरा कैच पकड़ा। रायुडू 17 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
चेन्नई के लिए पिछले दो ओवर काफी अच्छे साबित हुए हैं। रायुडू-रैना ने मिलकर पहले रियान पराग की धुनाई की और 16 रन बनाए और फिर रायुडू ने तेवतिया को भी आड़े हाथों लिया और उनके ओवर में 14 रन बनाए। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 112/3, अंबाती रायुडू (23*), सुरेश रैना (12*)
,
राहुल तेवतिया ने अपने पहले ही ओवर में राजस्थान को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर मोईन अली को पराग के हाथों कैच करवाया। मोईन 20 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज के रूप में रायुडू क्रीज पर। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 82/3, सुरेश रैना (3*), अंबाती रायुडू (3*)
मोईन एक बार फिर से तीसरे नंबर पर उतारकर तेजी से रन बटोरने में लगे हुए हैं वहीं सुरेश रैना अभी थोड़ा समय ले रहे हैं। आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 66/2, मोईन अली (21*), सुरेश रैना (0*)
क्रिस मॉरिस ने अपने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो रन दिए और डुप्लेसी का एक बड़ा विकेट भी हासिल किया। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 46/2, मोईन अली (3*), सुरेश रैना (0*)
चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा विकेट क्रिस मॉरिस ने गिराया। मॉरिस ने अपने पहले ही ओवर में फाफ डुप्लेसी का विकेट हासिल किया। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर डुप्लेसी को पराग के हाथों कैच करवाया। डुप्लेसी ने 17 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया।
जयदेव उनादकट के लिए उनका तीसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में फाफ डुप्लेसी तीन चौके और एक छक्का लगाया और कुल 19 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 44/1, फाफ डुप्लेसी (33*), मोईन अली (1*)
चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट ऋतुराज के रूप में गिरा। पिछले सीजन के स्टार खिलाड़ी रहे ऋतुराज इस सीजन में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें चौथे ओवर में मुस्तफिजुर ने अपना शिकार बनाया। ऋतुराज 13 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 25/1, फाफ डुप्लेसी (15*), मोईन अली (0*)
महेंद्र सिंह धोनी आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200वीं बार कप्तानी कर रहे हैं।
सीएसके के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने आज के मैच का पहला छक्का लगाया है। उन्होंने चेतन सकारिया के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर आगे बढ़कर लांग ऑन के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के पार पहुँचाया। दो ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 14/0, ऋतुराज गायकवाड़ (7*), फाफ डुप्लेसी (7*)
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक बार फिर से पारी की शुरुआत कर रहे हैं ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी वहीं राजस्थान ने जयदेव उनादकट को गेंद थमाई है।
सीएसके और आरआर दोनों ही अपनी पिछली मैच वाली टीम के साथ उतर रहे हैं यानी दोनों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
चेन्नई सुपर किंग्स
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), फाफ डुप्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, मोईन अली, ड्वेन ब्रावो, सैम करन, रवींद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर
राजस्थान रॉयल्स
मनन वोहरा, जॉस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, मुस्तफ़िजुर रहमान, चेतन साकरिया
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, यानी धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स बल्लेबाजी करेगी।
आईपीएल 2021 का आज 12वांं मैच है और यह छठी पिच है। यह वही पिच है जिस पर राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ 147 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। इस पिच पर थोड़ी घास भी अधिक है, पहले मैच में गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आ रही थी। इस बार स्विंग भी मिलेगा, उछाल भी मिलेगी और गेंद बल्ले पर भी ठीक से आएगी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक खूब रन देखने को मिले हैं हालांकि यहां शुरुआत में गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, ऐसे में एक बार फिर से यहां एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद है।
चेन्नई और राजस्थान के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है।