न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और फिन एलेन के अलावा जेम्स नीशम ने शानदार बल्लेबाजी की। कॉन्वे ने 58 गेंद में नाबाद 92 रन बनाए। वहीं, फिन एलेन ने 16 गेंद में 42 और जेम्स नीशम ने 13 गेंद में 26 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो और जम्पा ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। सबसे ज्यादा 28 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए और पैट कमिंस ने 21 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर में 111 रन के स्कोर पर सिमट गई और 89 रन से मैच गंवा दिया। न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिशेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिले। फर्ग्यूसन और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।
टी20 विश्व कप में यह रनों के अंतर से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया से 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया है। 2011 के बाद यह पहला मौका है, जब न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई मैच जीती है।
201 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट गंवा दिए हैं। अब कंगारू टीम की हार तय नजर आ रही है। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 111 रन है।
82 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिर चुके हैं। मैथ्यू वेड दो रन और टिम डेविड 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ऑस्ट्रेलिया के जीतने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर छह विकेट पर 87 रन है।
चार विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। 201 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में दिख रही है और अब तक चार अहम बल्लेबाज छोटे स्कोर पर आउट हो चुके हैं। मार्कस स्टोइनिस 14 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने सैंटनर की गेंद पर शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 62 रन है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पावरप्ले में तीन विकेटट खोकर 37 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच के बाद मिशेल मार्श भी 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अब मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।
201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के दो विकेट गिर चुके हैं। कप्तान एरोन फिंच 13 और डेविड वॉर्नर पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 30 रन है।
न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत करने के लिए 201 रन बनाने होंगे। कीवी टीम के लिए ओपनर डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। कॉनवे के अलावा फिन एलन 16 गेंद पर 42 और जेम्स नीशम ने 13 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने 23 और ग्लेन फिलिप्स ने 12 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने दो और एडम जम्पा ने एक विकेट लिए।
ग्लेन फिलिप्स का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 10 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। फिलिप्स के आउट होने के बाद जिम्मी नीशम क्रीज पर आए हैं। न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 47 गेंद पर 72 रन बनाकर नाबाद हैं।
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका कप्तान केन विलियम्सन के रूप में लगा। वह 13वें ओवर की आखिरी गेंद एडम जम्पा का शिकार बन गए। विलियम्सन ने 23 गेंद पर 23 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर उतरे हैं। डेवोन कॉनवे ने 39 गेंद पर 59 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के 13 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बना लिए हैं।
न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में एक विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 35 गेंद पर 49 और कप्तान केन विलियम्सन 21 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद पर 58 रन की साझेदारी कर ली है। कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।
फिन एलन के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के रनों की रफ्तार धीमी हुई है। उसने आठ ओवर में एक विकेट पर 81 रन बनाए हैं। कप्तान केन विलयम्सन के साथ डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। कॉनवे ने 20 गेंद पर 30 और विलियम्सन ने 12 गेंद पर आठ रन बनाए हैं।
न्यूजीलैंड को पहला झटका पांचवें ओवर की पहली गेंद पर लगा। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने फिन एलन को क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने से पहले एलन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 16 गेंद पर 42 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 262.50 का रहा। न्यूजीलैंड ने 4.1 ओवर में एक विकेट पर 56 रन बनाए हैं। एलन के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियम्सन क्रीज पर आए हैं। डेवोन कॉनवे नौ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
न्यूजीलैंड ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे और फिन एलन क्रीज पर हैं। एलन ने 15 गेंद पर 42 रन बना लिए हैं। वहीं, कॉनवे ने नौ गेंद पर 14 रन बनाए हैं।
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। फिन एलन और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। मिचेल स्टार्क के पहले ओवर में फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फिन एलन, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उसने सिडनी में पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन, स्पिनर एश्टन एगर और ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप में आज से सुपर-12 के मैच शुरू हो रहे हैं। ग्रुप-1 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला थोड़ी देर में होगा। दोनों टीमें शनिवार (22 अक्तूबर) को सिडनी में आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। कीवी टीम उस हार का बदला लेने के लिए उतरेगी।