फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Nikay Chunav Result: पिथौरागढ़ नगर निगम में भाजपा ने मारी बाजी, कल्पना देवलाल बनीं मेयर

Sat, 25 Jan 2025 08:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

खास बातें

Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: उत्तराखंड के सभी जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए गए हैं। यहां जानिए पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:01 PM, 25-Jan-2025

भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल बनीं पिथौरागढ़ की मेयर 
पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल 17 मतों के अंतर से विजयी रहीं। कड़े मुकाबले में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर को हराया। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

04:56 PM, 25-Jan-2025

अल्मोड़ा मेयर पद, तीसरा राउंडः बीजेपी की कांग्रेस पर जबरदस्त बढ़त
अल्मोड़ा मेयर पद के लिए तीसरे राउंड की मतगणना तक बीजेपी ने कांग्रेस पर जबरदस्त बढ़त बना ली है। बीजेपी के अजय वर्मा को अभी तक 6811 जबकि कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को 4337 और निर्दलीय
प्रत्याशी अमन अंसारी को 175 वोट मिले हैं।

04:45 PM, 25-Jan-2025

नैनीताल नगर निकाय चुनाव

  • वार्ड नंबर 1- स्टाफ हाउस से रमेश चंद्र विजय 
  • वार्ड नंबर 2-अंकित चन्द्र ने दो वोटो से जीत दर्ज की
  • वार्ड नंबर 3- राजभवन वार्ड से काजल जीती
  • वार्ड नंबर 4- हरिनगर से शीतल कटियार जीती
  • वार्ड नंबर 5- स्नोव्यू वार्ड से जीनू पांडे जीते
  •  वार्ड नंबर 6- नारायण नगर वार्ड से पूर्व सभासद भगवत रावत ने जीत दर्ज की
  • वार्ड नंबर 7- सूखाताल वार्ड से बीजेपी टिकट पर पूर्व सभासद गज़ाला कमाल ने जीत दर्ज की
  • वार्ड नंबर 8- अयारपाटा वार्ड से बीजेपी टिकट पर पूर्व सभासद मनोज जगाती ने जीत दर्ज की
  • वार्ड नंबर - अपर माल रोड से BJP से एडवोकेट पूरन बिष्ट ने जीत हासिल की
  •  वार्ड नंबर 10- नैनीताल क्लब वार्ड से कांग्रेस से पूर्व सभासद सपना बिष्ट ने जीत दर्ज की
  • वार्ड नंबर 11- कृष्णापुर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी बाबू लाल ने की जीत हासिल 
  • वार्ड नंबर 12- सैनिक स्कूल वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी लता दफौटी ने जीत हासिल की
  • वार्ड नंबर 13- अवागढ़ वार्ड से राकेश पवार जीते
  • वार्ड नंबर 14- मल्लीताल बाजार वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश जोशी जीते
  • वार्ड नंबर 15- तल्लीताल बाजार वार्ड से गीता उप्रेती विजयी

विज्ञापन
04:11 PM, 25-Jan-2025

बागेश्वर में खिला कमल
नगर पालिका बागेश्वर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश खेतवाल ने जीत हासिल की। अभी आधिकारिक घोषणा होनी शेष है। सुरेश पिछली बार निर्दलीय जीते थे। इस बार उन्हें भाजपा ने टिकट दिया था।

04:01 PM, 25-Jan-2025

भवाली में जीती कांग्रेस, रिकाउंटिंग में चार मतों से विजयी घोषित
भवाली नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य विजयी घोषित हुए। पहले उन्हें तीन मतों से विजयी घोषित किया गया था। प्रतिद्वंद्वी की रिकाउंटिंग की मांग पर दोबारा गिनती हुई। रिकाउंटिंग में पंकज आर्य चार मतों से विजयी घोषित किए गए।

विज्ञापन
03:50 PM, 25-Jan-2025

चंपावत जिले की चारों नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत
चंपावत जिला मुख्यालय से प्रेमा पांडे, लोहाघाट से गोविंद वर्मा, टनकपुर से विपिन वर्मा और बनबसा से रेखा देवी ने जीत दर्ज की। जिले की चारों नगर निकाय की जनता की ओर से बीजेपी और सीएम धामी पर अपना पूर्ण भरोसा जताया और चारों नगर निकाय क्षेत्र की सीट धामी की झोली में डालकर चंपावत की परिकल्पना को साकार करने के लिए क्षेत्र में अपनी मोहर लगा दी

03:36 PM, 25-Jan-2025


नगर पालिका भीमताल में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सीमा टम्टा ने 56 मतों से जीत हासिल की। कांग्रेसियों ने जीत के बाद जश्न मनाया।

03:09 PM, 25-Jan-2025

हल्द्वानी मेयर सीटः दूसरे चरण में कांग्रेस आगे
हल्द्वानी मेयर सीट पर दूसरे चरण में भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 13251 और कांग्रेस के ललित जोशी को 14031 मत मिले हैं। 




 

03:00 AM, 26-Jan-2025

रुद्रपुर पहले राउंड में भाजपा को बढ़त
रुद्रपुर नगर निगम में पहले राउंड में भाजपा के विकास शर्मा 14178 मत लेकर पहले स्थान पर हैं। पहले राउंड में काग्रेस के मोहन खेड़ा को 12063, इमरान अंसारी सपा को 136 और निर्दलीय अजय कुमार को 121 मत मिले हैं।

02:19 AM, 26-Jan-2025


ऊधमसिंह नगर के काशीपुर नगर निगम में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली पहले राउंड में 2348 वोटों से आगे चल रहे हैं। दीपक को 12974, कांग्रेस के संदीप सहगल को 10559, सपा के नदीम अख्तर को 227, बसपा के हसीन खान को 678, निर्दलीय पूजा रावत को 295, निर्दलीय अनवर हुसैन को 192 मत मिले। 113 वोट नोटा को मिले हैं।

02:09 AM, 26-Jan-2025

गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सतीश चुग जीते
गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चुग जीते।

02:03 AM, 26-Jan-2025

धारचूला में कांग्रेस ने लहराया परचम
धारचूला नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी शशिष थापा 248 मतों से जीतीं। पूर्व शिक्षिका शशि थापा व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा की पत्नी हैं।

01:57 AM, 26-Jan-2025

नैनीताल में कांग्रेस 1476 मतों से आगे 
नैनीताल में पहले राउंड में हुई पांच वार्ड की मतपत्रों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी 1476 से आगे हैं। पहले राउंड में डॉ. सरस्वती खेतवाल को 2878, भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट 1402 मत मिले। उक्रांद की लीला बोरा को 52, निर्दलीय दीपा मिश्रा को 261, ममता जोशी 216, संध्या शर्मा 133 मत मिले। 17 मतदाताओं ने नोटा (इनमे से कोई नहीं) चुना जबकि 204 मत रद्द हुए।

01:34 AM, 26-Jan-2025


ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा पहले चरण में 2427 मतों से आगे चल रहे हैं।

01:31 AM, 26-Jan-2025

सीएम की विधानसभा के चंपावत में कांटे के मुकाबले में जीती भाजपा
चंपावत में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय ने जीत दर्ज की। उनकी निर्दलीय प्रत्याशी से कांटे की टक्कर रही। चुनाव में कांग्रेस कहीं नहीं दिखी। चंपावत से सभी नौ वार्डो में भी भाजपा प्रत्याशी जीते। अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रेमा 110 मतों से जीती। लोहाघाट पालिका में भी भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय को 1964 और निर्दलीय ममता वर्मा को 1854 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी 932 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। 157 मत अवैध घोषित किए गए। 39 वोट नोटा को पड़े।


 

01:26 AM, 26-Jan-2025
नगर पंचायत लालपुर में खिला कमल - फोटो : अमर उजाला

यूएस नगर के नगर पंचायत लालपुर में खिला कमल
ऊधमसिंह नगर के नगर पंचायत लालपुर में भाजपा ने जीत दर्ज की। यहां अध्यक्ष पद पर बलविंदर कौर ने जीत दर्ज की। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

01:23 AM, 26-Jan-2025

बागेश्वर में भाजपा और निर्दलीय में टक्कर, कांग्रेस पिछड़ रही
बागेश्वर पालिका सीट पर भाजपा के सुरेंद्र खेतवाल और निर्दलीय कवि जोशी के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर चल रही है।

01:21 AM, 26-Jan-2025

नैनीताल में कांग्रेस ने बढाई बढ़त
नैनीताल पालिकाध्यक्ष पद पर तीसरे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रही हैं। कांग्रेस की डॉ. सरस्वती खेतवाल 2878 और भाजपा प्रत्याशी को 1402 मत मिले हैं। कांग्रेस 1476 वोट से आगे चल रही हैं।

01:21 AM, 26-Jan-2025
भाजपा की गीता ऐठानी - फोटो : अमर उजाला

कपकोट में भाजपा, गरुड़ ने कांग्रेस जीती
कपकोट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा की गीता ऐंठानी ने कांग्रेस की धना बिष्ट को 107 मतों से पराजित किया। गरुड़ में कांग्रेस की भावना वर्मा ने भाजपा की ललिता वर्मा को 37 मतों से हराया।

 

01:11 AM, 26-Jan-2025

लालकुआं में निर्दलीय सुरेंद्र लोटनी जीते
लालकुआं में 5674 में से 4716 वोट पड़े। निर्दलीय सुरेंद्र सिंह लोटनी को 1701 मत मिलेग। निकटतम प्रतिद्वंद्वी अस्मिता मिश्रा को 1500 वोट मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी को 1111 वोट मिले। वह तीसरे स्थान पर रहे। लालकुआं में निर्दलीय सुरेंद्र सिंह लोटनी 201 मतों से जीते।

01:03 AM, 26-Jan-2025

पिथौरागढ़ जिले में कांग्रेस आगे, भाजपा एक सीट जीती
पिथौरागढ़ जिले के निकायों में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। गंगोलीहाट में भाजपा, बेड़ीनाग में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। मुनस्यारी में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी। धारचूला और डीडीहाट में कांग्रेस आगे चल रही है जबकि पिथौरागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस और भाजपा से आगे चल रहे हैं।

12:57 AM, 26-Jan-2025

गंगोलीहाट नगर पालिका सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीते।
गंगोलीहाट नगर पालिका सीट पर भाजपा प्रत्याशी विमल रावल जीते। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नारायण सिंह बोहरा को हराया। विमल को 1008 और कांग्रेस को 738 मत मिले।

12:50 AM, 26-Jan-2025
अरुण रावत - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा के चिलियानौला-रानीखेत सीट पर बीजेपी की जमानत जब्त। पूर्व सभासद और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भतीजे अरुण रावत ने 296 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार मदन कुवार्बी को हराया। अरुण रावत को 695 और कविंद्र कुंवार्बी को 399 मत मिले।

12:36 AM, 26-Jan-2025

हल्द्वानी मेयर सीटः पहले चरण में बीजेपी आगे
हल्द्वानी मेयर सीट पर पहले चरण में भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 13962 और कांग्रेस के ललित जोशी को 12795 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी पहले चरण में कांग्रेस प्रत्याशी से 1167 मतों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त है।

12:31 AM, 26-Jan-2025

अल्मोड़ा की नगर पंचायत द्वाराहाट से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की संगीता आर्य ने बीजेपी की लक्ष्मी आर्य को हराया। संगीता आर्या को 813 मत जबकि बीजेपी की लक्ष्मी आर्य को 470 मत मिले।

12:27 AM, 26-Jan-2025

अल्मोड़ा की नगर पंचायत द्वाराहाट से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की संगीता आर्य ने बीजेपी की लक्ष्मी आर्य को हराया। संगीता आर्या को 813 मत जबकि बीजेपी की लक्ष्मी आर्य को 470 मत मिले।

12:27 AM, 26-Jan-2025

अल्मोड़ा की नगर पंचायत भिकियासैंण अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी गंगासिंह उर्फ दीपक बिष्ट ने 448 मतों से जीत दर्ज की, उन्हें 776 मत मिले। वही बीजेपी की लीला बिष्ट को कुल 328 मत मिले।

12:09 AM, 26-Jan-2025
सचिन शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

ऊधमसिंह नगर की नगला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के सचिन शुक्ला ने जीत दर्ज की। सचिन शुक्ला को 2078 जबकि निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम माहौड़ी को 222 वोट मिले।

12:07 AM, 26-Jan-2025

भीमताल पालिका चुनाव में पहले राउंड में भाजपा आगे
भीमताल नगर पालिका चुनाव की मतगणना में पहले राउंड की मतगणना में भाजपा से पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी कमला आर्य 109 मतों से आगे चल रही है। भाजपा प्रत्याशी कमला आर्य  को 1510 वोट और कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी सीमा टम्टा को 1401 वोट मिले हैं। भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं दूसरे चरण की मतगणना भी शुरू हो गई।

10:48 PM, 25-Jan-2025

रुद्रपुर नगर निगम में पहले चरण के नतीजे आए
वार्ड 27 से कांग्रेस पार्षद मधु शर्मा 304 वोट, वार्ड 30 में कांग्रेस के गौरव खुराना 320 वोट, वार्ड 4 में कांग्रेस के सुशील मंडल 510 और वार्ड 28 में कांग्रेस के चिराग कालरा 130 वोट मिले।
वार्ड 16 से भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को 399 वोट मिले है। कांग्रेस के मोहन खेड़ा को 81 वोट मिले।

10:43 PM, 25-Jan-2025

ऊधमसिंह नगर: नगला नगर पालिका के आए नतीजे  
अध्यक्ष पद पर भाजपा से सचिन शुक्ला 1648 वोटों से आगे चल रहा है।

वार्ड एक - नेहा मिश्रा
वार्ड दो-  ज्योति प्रसाद
वार्ड तीन-  नीलम यादव
वार्ड चार-  सुनील रोहेला
वार्ड पांच-  अजय
वार्ड छह-  गोपाल जोशी पूर्व में निर्विरोध
वार्ड सात-  देवेंद्र यादव

10:32 PM, 25-Jan-2025

चंपावत नगरपालिका से विजय सभासद के नाम 
मल्ली मादली- दिनेश चंद्र 
तल्ली मादली मणि- प्रभा तिवारी
बालेश्वर वार्ड- पूजा वर्मा
छतार वार्ड- प्रेमा चिलकोटी
गोरलचौड़ मैदान- रोहित बिष्ट
जूप वार्ड- गीता अधिकारी
नागनाथ वार्ड- बबीता प्रहरी
भैरवा वार्ड - नंदन तड़ागी
कनल गांव वार्ड-  गौरव कॉलोनी

10:27 PM, 25-Jan-2025
शिवि अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

रामनगर में आए नतीजे
रामनगर के नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 5 बाजार से शिवि अग्रवाल 843 वोटो से दूसरी बार सभासद चुने गए।

10:20 PM, 25-Jan-2025

ऊधमसिंह नगर जिले के नगला नगर पालिका में मतगणना पूरी
नगला नगर पालिका में पांच वार्डों की गिनती पूरी हो गई है। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला को 1292 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम माहोडी को 72 वोट मिले। फिलहाल अभी दो वार्ड में गिनती चल रही है। सचिन किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का भतीजा है।

10:10 PM, 25-Jan-2025
मतगणना - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर के तीनों निकायों में 23 जनवरी को हुए चुनाव के मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका बागेश्वर की मतगणना पंडित बीडी पांडे परिसर में,  कपकोट नगर पंचायत की ओएनजीसी सभागार में जबकि गरुड़ नगर पंचायत के मतगणना का कार्य ब्लॉक सभागार में किया जा रहा है। नगर पंचायत बागेश्वर में अध्यक्ष पद के पांच और सभासद पद के 26 प्रत्याशियों का के भाग्य का फैसला होगा। गरुड़ में अध्यक्ष पद के तीन और सभासद के 17 जब के कपकोट में अध्यक्ष के दो और सभासद के 14 प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला होगा। नगर पालिका में 11 टेबल में दो राउंड की मतगणना होगी जबकि नगर पंचायत में सात - सात टेबल में एक राउंड में मतगणना का कार्य पूरा किया जाएगा।

सभासद प्रत्याशियों की सूची
गरुड़ के सात वार्डों में जीते प्रत्याशी
1- फूलवाड़ीगूंठ ( अनुसूचित जाति महिला) - ममता ( कांग्रेस) 
2- भकुनखोला ( अनुसूचित जाति) - ललिता प्रसाद ( भाजपा) 
 3- गढ़सेर ( अनारक्षित)- प्रदीप गुरूरानी ( निर्दलीय) 
 4- स्याल्देटीट ( अन्य पिछड़ा वर्ग महिला ) - मोनिका वर्मा ( भाजपा) 
 5- नौघर ( अनारक्षित) - शुभम भैसोड़ा ( कांग्रेस) 
 6- राममंदिर दर्शानी ( अनारक्षित) -  अंकित जोशी ( भाजपा) 
 7- गरुड़ गंगा पाये ( महिला) - बबीता नेगी ( कांग्रेस) 

09:59 PM, 25-Jan-2025

Uttarakhand Nikay Chunav Result: पिथौरागढ़ नगर निगम में भाजपा ने मारी बाजी, कल्पना देवलाल बनीं मेयर

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में किसके सिर जीत का ताज सजेगा, आज पता चलेगा। आयोग ने सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की। प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों में मेयर के 11, नगर पालिका अध्यक्ष के 46 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 43 पदों के साथ ही निगमों में पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर चुनाव की मतगणना होगी। आयोग सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू करेगा। सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना होगी। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है। 

भीमताल नगर पालिका के चुनाव में पोस्टल बैटल में कांग्रेस आगे
भीमताल नगर पालिका चुनाव की मतगणना पोस्टल बैलेट के साथ शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट में कांग्रेस से अध्यक्ष पद प्रत्याशी सीमा टम्टा को 10 वोट और भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी कमला आर्य को 6 वोट मिले हैं। वहीं दो पोस्टल बैलेट गलत होने से उन्हें निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें