फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Vidhan Sabha: 17865 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, CM योगी बोले- सबसे अधिक रोजगार पैदा करने वाला राज्य यूपी

Tue, 17 Dec 2024 05:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Vidhan Sabha Winter Session Live Updates: यूपी विधानमंडल के सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्रवाई प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई है। आगे पढ़ें और जानें पल-पल की अपडेट...
विज्ञापन
सदन में बोलते सीएम योगी। - फोटो : DD UP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानमंडल के शीत सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार दूसरा अनुपूरक बजट लाएगी। बजट का आकार 14 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। सदन में अनुपूरक बजट पेश करने से पहले मंगलवार सुबह इसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी।

विज्ञापन


अनुपूरक बजट में मुख्य फोकस नगर विकास की योजनाओं, बुनियादी ढांचे का विकास, महाकुंभ से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं, जनता से सीधे जुड़े विभागों के कार्य, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य और परिवहन रहेगा। इसमें महाकुंभ के दौरान कराए जाने वाले विकास कार्यों के साथ जेवर एयरपोर्ट के लिए धन का आवंटन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः- UP Vidhansabha Live: 'हिन्दुओं का जुलूस मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकता?', विधानसभा में बरसे सीएम योगी

विज्ञापन
Trending Videos

शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सदन में दिया जवाब

शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सदन में दिया जवाब - फोटो : DD UP
प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों और शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विपक्ष के प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। 

सदन में गूंजा महिला उत्पीड़न और सुरक्षा का मुद्दा

महिला उत्पीड़न और सुरक्षा पर सवाल पूछते सपा विधायक - फोटो : DD UP
सदन में  विपक्ष ने महिला उत्पीड़न और सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कहा कि एनसीआरबी और सरकार के आंकड़ों में काफी हेर फेर हैं। सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए विचार करना चाहिए। अपराधियों के हौसले बुंलद नजर आते हैं। 

मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया

सदन में जवाब देते मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : DD UP
सरकार की तरफ से मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने आंकड़ों को रखते हुए सरकार की नीतियों और महिला सुरक्षा पर किए जा रहे कार्यों को बताया। 

सदन में सवाल पूछती विधायक रागिनी - फोटो : DD UP
जौनपुर के मछलीशहर से सपा विधायक रागिनी ने पेयजल को लेकर सरकार को घेरा। सवाल पूछा कि क्या जनता को हैंडपंप उपलब्ध कराए जाएंगे। आज स्थिति यह है कि सरकार अपने मंत्रियों की नहीं सुन रही, वहीं ठेकेदार, अधिकारियों की नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में लोगों को शुद्ध पेयजल कैसे मिलेगा?

सदन में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया जवाब

सदन में जवाब देते मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : DD UP
सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पेयजल से संबंधित सवालों का जवाब दिया। उन्होंने अब तक किए गए कार्य और भविष्य में सरकार के लक्ष्यों की जानकारी दी। 

सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने पूछे सवाल

सवाल पूछते सपा विधायक स्वामी ओमवेश - फोटो : DD UP
चांदपुर से सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने ग्रामीण विकास और पंचायत सहायकों को लेकर सवाल पूछे। उनका मानदेय बढ़ाने को लेकर सवाल पूछे। 

सदन में जवाब देते मंत्री ओम फ्रकाश राजभर

विपक्ष के सवालों का जवाब देते मंत्री ओपी राजभर - फोटो : DD UP
पंचायती राज मंत्री ओम फ्रकाश राजभर ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कितने पंचायत सहायकों की भर्ती की गई है। उनको कितना मानदेय दिया जा रहा है। आगे उनको लेकर क्या योजनाएं हैं? 

पेश किया गया अनुपूरक बजट

अनुपूरक बजट पेश करते वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 17865.72 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। मूल बजट 2.42 फीसदी, 790.49 करोड़ के नए प्रस्ताव लाए गए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी सदन में मौजूद रहे। 

देश और दुनिया के सामने बेरोजगारी बड़ी चुनौती

सदन में बोलते सीएम योगी - फोटो : DD UP
सदन में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष ने कई सवाल उठाएं। लेकिन उनके सही तथ्यों को रखना भी उनकी जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि देश और दुनिया के सामने बेरोजगारी बड़ी चुनौती है। हमारे प्रदेश के सामने भी है। 

सरकार ने शिक्षकों की भी भर्ती की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद में भी 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है। माध्यमिक, उच्च, तकनीकि शिक्षा के लिए चयन बोर्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उनमें भी भर्ती की जाएगी। 

बिना किसी भेदभाव की गईं भर्तियां-सीएम

पुलिस विभाग में 1.70 लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों के युवा उसमें चयनित हुए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों में भर्ती की गई है। सभी भर्तियां बिना किसी भेदभाव के की गई हैं।  

आरक्षण को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम-सीएम

69 हजार शिक्षक भर्ती पर कहा कि सामान्य के लिए 34 हजार पदों में भर्ती होना था। सिर्फ 20 हजार पदों पर भर्ती हुई। आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाकर राजनीति की जा रही है। पहले की सरकारों में भर्जी डिग्री के आधार पर भर्ती कर दी जाती थी। आज यह नहीं हो रहा है। 

भर्ती प्रक्रिया में कोई खामी नहीं-सीएम

सीएम ने कहा कि एक समय वो था जब 86 SDM के पद पर 56 एक ही जाति के थे। फर्जी डिग्री वाला उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन का अध्यक्ष बन गया था। आज भर्ती प्रक्रिया में कोई खामी नहीं। आज पारदर्शिता पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। 

अधिक से अधिक इन्वेस्ट लाना हमारा उद्देश्य-सीएम

आज हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश में अधिक से अधिक इन्वेस्ट आए। ताकि युवाओं को नौकरी मिल सके। आज यूपी में सुरक्षा की भावना जाग्रत हुई है। एमएसएमई के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा। जगह-जगह रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। 

वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के माध्यम से रोजगार सृजन

आज वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के माध्यम से रोजगार सृजन किया जा रहा है। आज 120 चीनी मिलें प्रदेश में चल रही हैं। इनमें से 100 मिलें 8-10 दिन में भुगतान कर रही हैं। सबसे ज्यादा चीनी मिले यूपी में हैं। सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला प्रदेश यूपी है। 

विपक्ष का मतलब सिर्फ बुराई करना नहीं-सीएम

विपक्ष का मतलब सिर्फ बुराई करना नहीं। अच्छे को अच्छा भी कहिए। अच्छा कहेंगे, अच्छा करेंगे तो आगे अच्छा मिलेगा। प्रदेश में किसी भी नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं है। कहा कि युवा पढ़ाई करे के बाद खुद को असहाय न महसूस करे। खुद को आत्मनिर्भर समझे। सरकार इसके लिए बराबर कदम उठा रही है।   
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल में विकसित करने की योजना- उर्जा मंत्री

सदन में बोलते उर्जा मंत्री एके सिंह - फोटो : DD UP
उर्जा मंत्री एके सिंह ने कहा कि बिजली विभाग को पीपीपी मॉडल में विकसित करने का सोचा गया है। कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने इस पीपीपी मॉडल की शुरुआत की थी। जो आज सफलता पूर्वक चल रहा है। जो कांग्रेस ने किया उसी को हम आगे बढ़ाने जा रहे हैं। यह क्षेत्र के सर्वांगीड़ विकास के लिए कर रहे हैं। कहा कि हाईवे में जब से पीपीपी मॉडल आया, तब से स्थिति बदल गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें