फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री की दो टूक: बोले- बिजली के पीपीपी मॉडल को नकारना ठीक नहीं, सपा-कांग्रेस ने किया बहिर्गमन

Tue, 17 Dec 2024 04:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Vidhan Sabha Winter Session Live Updates: यूपी विधानमंडल के सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। अपने संबोधन में उर्जा मंत्री एके सिंह ने बिजली को पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने की योजना की बात कही। आगे पढ़ें और जानें सीएम के बयान की पांच बड़ी बातें...
 
विज्ञापन
सदन में बोलते उर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : DD UP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानमंडल के सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन की कार्रवाई प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखी। इसके बाद उर्जा मंत्री ने बिजली विभाग को लेकर जा रही योजनाओं के बारे में अपनी बात रखी। 

विज्ञापन


उर्जा मंत्री एके सिंह ने कहा कि बिजली विभाग को पीपीपी मॉडल में विकसित करने का सोचा गया है। कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने इस पीपीपी मॉडल की शुरुआत की थी। जो आज सफलता पूर्वक चल रहा है। जो कांग्रेस ने किया उसी को हम आगे बढ़ाने जा रहे हैं। यह क्षेत्र के सर्वांगीड़ विकास के लिए कर रहे हैं। कहा कि हाईवे में जब से पीपीपी मॉडल आया, तब से स्थिति बदल गई है। 

पीपीपी मॉडल को सीधे नकार देना ठीक नहीं

कहा कि अगर बेहतर करने की कोई गुंजाइस है, तो बेहतर करने का क्यों न सोचा जाए। इसको लेकर बातचीत की जा रही है। टोरंट कंपनी से बात की जा रही है। इसकी गुणवत्ता ठीक है। इसलिए इसे चुना गया। कहा कि नोएडा में हम सब्सिडी खत्म नहीं कर रहे हैं। पीपीपी मॉडल को सीधे नकार देना ठीक नहीं। 

कर्मियों के हित का रखा जाएगा ध्यान

कहा कि कर्मियों को आश्वस्त करता हूं कि उनका अहित नहीं होने देंगे। चाहे वह संविदा कर्मी हो, ठेका कर्मी हो या सरकारी कर्मी हों। सीएम के निर्देश पर यह प्रक्रिया चल रही है। अभी इस पर काम किया जा रहा है। जब संपन्न हो जाएगी। सभी के सामने लाने के बाद ही इसे शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस ने सदन से किया बहिर्गमन

विद्युत् वितरण निगमों के निजीकरण के मुद्दे पर सपा-कांग्रेस के नेताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने सदन से बहिर्गमन कर दिया। सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह और पल्ल्वी पटेल बहिष्कार में शामिल नहीं हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें