मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा जिसमें पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा, 26 अप्रैल को दूसरे और सात मई को तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में मतदान होगा और चार जून को नतीजे आएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा,हमारे पास 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ मतदाता वोट करेंगे। 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता मतदान करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया की एक अप्रैल तक वोटर लिस्ट अपडेट होगी।
85 लाख लड़कियां पहली बार मतदान करेंगी। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.72 है। वहीं 47.15 महिला मतदाता हैं
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं। 55 लाख ईवीएम से चुनाव होगा। 1.82 करोड़ नये मतदाता पहली बार वोट करेंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं..."
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनााव का पर्व पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है।
मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस को संबोधित कर रहे हैं ।
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है थोड़ी देर में तारीखों का एलान होगा और देश भर में आचार संहिता लग जाएगी ।
2019 में इन लोगों ने दर्ज की थी जीत
1. सरगुजा (ST) सीट से रेणुका सिंह BJP
2. रायगढ़ (ST) सीट से गोमती साय BJP
3. जांजगीर-चांपा (SC) सीट से गुहाराम अजगल्ले BJP
4. कोरबा सीट से ज्योतसना चरणदास महंत Congress
5. बिलासपुर सीट से अरुण साव BJP
6. राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय BJP
7. दुर्ग सीटे से विजय बघेल BJP
8. रायपुर सीट से सुनील कुमार सोनी BJP
9. महासमुंद सीट से चुन्नी लाल साहू BJP
10. बस्तर (ST) सीट से दीपक बैज Congress
11. कांकेर (ST) सीट से मोहन मंडावी BJP
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से छह नामों का एलान किया है जिसमें कोरबा से ज्योत्सना महंत को उम्मीदवार बनाया है। राजनांदगांव से भूपेश बघेल, रायपुर से विकास उपाध्याय, जांजगीर चांपा से शिवकुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को उम्मीदवार बनाया है। राजेन्द्र साहू को पार्टी ने दुर्ग से उम्मीदवार बनाया है।
रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल, मौजूदा रायपुर दक्षिण विधायक
दुर्ग - विजय बघेल, मौजूदा सांसद
राजनांदगांव- संतोष पांडेय, मौजूदा सांसद
कोरबा- सरोज पांडेय
सरगुजा - चिंतामणि महाराज
रायगढ़- राधेश्याम राठिया
बिलासपुर- तोखन साहू
महासमुंद- रूपकुमारी चौधरी
बस्तर- महेश कश्यप
कांकेर- भोजराज नाग
जांजगीर-चांपा- कमलेश जांगड़े
छत्तीसगढ़ में 2019 में तीन चरणों 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, और 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। छत्तीसगढ़ की 11 में से नौ सीटों पर भाजपा तो वहीं दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।