फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 PC Live: हरियाणा में 25 मई और पंजाब में एक जून को होगी वोटिंग, चार जून को आएंगे नतीजे

Sat, 16 Mar 2024 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

Punjab Haryana Lok Sabha Election 2024 EC Press Conference Live News in Hindi: 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। देश में सात फेज में चुनाव होंगे। पहला फेज 19 अप्रैल को होगा। हरियाणा में छठे फेज में मतदान होगा। वहीं पंजाब में सातवें फेज में वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। पढ़ें लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के एलान से जुड़े सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:20 PM, 16-Mar-2024

चंडीगढ़ में एक जून को वोटिंग

चंडीगढ़ में भी एक जून को वोटिंग होगी।

04:10 PM, 16-Mar-2024

पंजाब में एक जून को मतदान

पंजाब में सातवें फेज में एक जून को वोट डाले जाएंगे। चार जून को नतीजे आएंगे

03:59 PM, 16-Mar-2024

हरियाणा में 25 मई को वोटिंग

हरियाणा में छठे फेज में 25 मई को मतदान होगा। 

विज्ञापन
03:53 PM, 16-Mar-2024

19 अप्रैल को पहला फेज

लोकसभा चुनाव का एलान हो गया है। 19 अप्रैल को पहले फेज का चुनाव होगा। 

03:50 PM, 16-Mar-2024

करनाल में होगा उपचुनाव

करनाल विधानसभा में छठे फेज के दौरान उपचुनाव होगा।

विज्ञापन
03:36 PM, 16-Mar-2024

दो साल तक की तैयारी 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है।

03:16 PM, 16-Mar-2024

Lok Sabha Election 2024:  देश की चमक बढ़ाने वाला चुनाव कराएंगे-सीईसी

पत्रकारवार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा।  

03:08 PM, 16-Mar-2024

Lok Sabha Election Date in 2024: चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। 

02:59 PM, 16-Mar-2024

Lok Sabha Election 2024: कुछ देर में होगा एलान

कुछ ही देर में चुनाव की तारीखों का एलान हो जाएगा।

 

12:55 PM, 16-Mar-2024

पंजाब में कुल दो करोड़ मतदाता

एक मार्च 2024 तक पंजाब में कुल 2 करोड़ 12 लाख 71 हजार 246 मतदाता हैं। इनमें 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 959 पुरुष मतदाता है, जबकि 1 करोड़ 77 हजार 543 महिला मतदाता है। यहां कुल 744 ट्रांसजेंडर वोटर है। 

12:08 PM, 16-Mar-2024

घर से वोट डाल सकेंगे 85 साल से अधिक उम्र के वोटर

पंजाब में पहली बार अब 85 साल से ज्यादा आयु के मतदाताओं को घर बैठे वोट डालने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभी तक यह सुविधा केवल 80 साल से ऊपर के सीनियर सिटीजन के लिए उपलब्ध थी। घर बैठे ये सीनियर सिटीजन पोस्टल बैलेट के जरिये अपना मतदान कर सकेंगे। बीएलओ बुजुर्गों से एक फॉर्म भरवाकर उन्हें बैलेट पेपर देंगे। इसके बाद बुजुर्ग उन मतों को डाक के जरिये संबंधित एआरओ को भेज देंगे। पंजाब में 60 साल से 100 प्लस उम्र के सीनियर सिटीजन की कुल संख्या 38,62,105 है।

11:26 AM, 16-Mar-2024

पंजाब में 100 प्लस उम्र के 5,190 तजुर्बेकार डालेंगे वोट 

पंजाब में 100 से अधिक उम्र के 5,190 वोटर मतदाता सूची में शामिल हैं। इनमें 2,092 पुरुष और 3,098 महिलाएं हैं। 60 से 99 साल की उम्र के सीनियर सिटीजन जोकि मतदाता हैं, उनकी संख्या 38,56,915 है।

10:42 AM, 16-Mar-2024

अपने पोलिंग स्टेशन व बीएलओ को जानें

मतदान से पहले मतदाताओं को अपने पोलिंग स्टेशन और बूथ लेवल अधिकारी को जानना जरूरी है। इसके लिए मतदाताओं को चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाते शिकायत और अन्य कार्यों वाली विंडो खुल जाएगी। इसमें सबसे नीचे पोलिंग स्टेशन और बीएलओ संबंधी जानकारी होगी। इस पर क्लिक करते ही मतदाता सेवा पोर्टल खुल जाएगा। इसमें मतदाता पहचान पत्र पर लिखे मतदाता पहचान नंबर को डालते ही पोलिंग स्टेशन और बीएलएओ अधिकारी की संबंधी जानकारी मिल जाएगी। बीएलओ की मदद से ही अपने मतदाता पहचान पत्र और वोटर लिस्ट संबंधित गड़बड़ियों को ठीक करवा सकेंगे।

10:11 AM, 16-Mar-2024

पंजाब में हैं 13 लोकसभा सीट

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 24,433 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

09:43 AM, 16-Mar-2024

पंजाब हरियाणा में एक फेज में चुनाव संभव

पंजाब हरियाणा में एक ही फेज में चुनाव हो सकते हैं।

09:38 AM, 16-Mar-2024

Election 2024 PC Live: हरियाणा में 25 मई और पंजाब में एक जून को होगी वोटिंग, चार जून को आएंगे नतीजे

18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) आज दोपहर तीन बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। पंजाब में 13 और हरियाण में 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें