फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Budget Live: पंजाब सरकार ने नहीं लगाया कोई नया कर, मान बोले-ये जनहितैषी बजट

Fri, 10 Mar 2023 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

Punjab Budget Session 2023-24 Live News in Hindi: वित्त मंत्री हरपाल चीमा आज पंजाब की आप सरकार का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। इस नए बजट में सबसे बड़ी उम्मीद प्रदेश की आधी आबादी को है, जिसे हर महीने 1000 रुपये दिए जाने की गारंटी पूरी होने का इंतजार है। जानें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:07 PM, 10-Mar-2023

स्टेट एक्साइज में 45 फीसदी की बढ़ोतरी

बजट के बाद प्रेस कांफ्रेंस में वित्तमंत्री ने कहा कि पंजाब के स्टेट एक्साइज में पहली बार 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि फर्जी बिल को विभाग के पास पहुंचाने पर सरकार बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत उपभोक्ता को पुरस्कार देगी। स्टेट एक्साइज में 2007 से लेकर 2012 तक केवल 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 2016-17 में 8.14 फीसदी का घाटा रहा। आबकारी राजस्व 8800 करोड़ रुपये पार कर गया है। चीमा ने कहा कि सरकार सभी गारंटियों पर काम कर रही है, बाकी गारंटियों को जल्द पूरा किया जाएगा।

01:58 PM, 10-Mar-2023

सीएम मान ने की तारीफ

सीएम भगवंत मान ने बजट के बाद ट्वीट किया-आज हमारी सरकार ने आम जनता का बजट पेश किया है जिसमें जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है.. बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार और व्यापार पर विशेष ध्यान दिया गया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा को जनहितैषी बजट बनाने के लिए बधाई। रंगला पंजाब बनाने की ओर अग्रसर..

01:27 PM, 10-Mar-2023

बजट भाषण समाप्त

बजट भाषण समाप्त हो गया है। 

विज्ञापन
01:16 PM, 10-Mar-2023

वन और वन्य जीव  

विभाग में 258 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन का प्रस्ताव 
इस वित्तीय वर्ष में वन विभाग एक करोड़ पौधे लगाएगा 
ग्रीन पंजाब मिशन के तहत 'नानक बगिचियां' और पवित्र वन विकसित होंगी
 

01:10 PM, 10-Mar-2023

कृषि और किसान कल्याण क्षेत्र

वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि मैं डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन के शब्द दोहराता हूं जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि कृषि असफल हो जाती है तो कुछ भी सफल नहीं हो सकता है। 
कृषि क्षेत्र में 13,888 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है। 
विविधीकरण पर एक विशेष योजना के लिए 1,000 करोड़ के प्रारंभिक बजट का प्रावधान
किसानों को जागरूक करने के लिए 2574 किसान मित्र रखे जाएंगे।
धान की सीधी बिजाई और मूंग की फसल के लिए 125 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव
पराली के प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए 9331 करोड़ रुपये का प्रावधान 
बागवानी क्षेत्र में 253 करोड़ रुपये
राज्य में पांच नए बागवानी एस्टेट बनाए जाएंगे
टिशू कल्चर के तहत सरकार ने सेब की नई किस्म विकसित की। आने वाले दो सालों में पंजाब में सेब के अपने बागान होंगे।

 

विज्ञापन
01:02 PM, 10-Mar-2023

कानून व्यवस्था पर खर्च होंगे 10 हजार 523 करोड़ रुपये

10 हजार 523 करोड़ रुपये कानून व्यवस्था पर खर्च होंगे। सड़क और पुलों के नवीनीकरण के लिए 3297 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। ग्रामीण विकास के लिए 3319 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

12:55 PM, 10-Mar-2023

कांग्रेस विधायकों का हंगामा

बजट के बीच में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। इस पर स्पीकर ने कहा कि बजट अभी पढ़ा जा रहा है। इस पर बहस का समय दिया जाएगा। स्पीकर ने कांग्रेसी विधायकों को कहा कि खबर लगाने के लिए इस तरह हंगामा न करे।

12:50 PM, 10-Mar-2023

पहली बार बॉर्डर एरिया के लिए बजट

बजट में पहली बार बॉर्डर एरिया के लिए 40 करोड़ का बजट रखा गया है।
साइबर क्राइम से निपटने के लिए 30 करोड़ का बजट 
पुलिस लाइन व पुलिस दफ्तरों के लिए जमीन लेने के लिए 30 करोड़ और नई इमारतों के लिए 10 करोड़ खर्च होंगे
8678 करोड़ समाज भलाई के लिए खर्च होंगे
बजट में चीमा ने एजीटीएफ की उपलब्धियां गिनाई।

12:46 PM, 10-Mar-2023

सैनिक स्कूल कपूरथला के लिए तीन करोड़ का प्रावधान

एनआरआई पंजाब शिक्षा सेहत फंड रजिस्टर हो गया है। अब एनआरआई सीधे अपने देश की सेवा कर पाएंगे।
राज्य की रक्षा भलाई के लिए 84 करोड़ का बजट रखा गया है
सैनिक स्कूल कपूरथला के लिए तीन करोड़ का प्रावधान किया गया है। 
पंजाब टूरिज्म पर 281 करोड़ रुपये खर्च होंगे और टूरिज्म प्रमोट करने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे
इंटेलिजेंस विंग पर 40 करोड़ खर्च होंगे

12:37 PM, 10-Mar-2023

रोजगार एवं स्किल डेवलपमेंट

बजट में रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए 231 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है
दीनदयाल उपाध्याय योजना के लिए 163 करोड़ तय किए गए हैं
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 5 नई नीति आई
बजट में उद्योगों के लिए 3133 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
प्रशासनिक सुधार के लिए 117 करोड़ का इंतजाम

 

12:25 PM, 10-Mar-2023

परिवार व सेहत

परिवार व सेहत विभाग के लिए 4781 करोड़ का बजट रखा
142 आम आदमी क्लीनिक जल्द शुरू होंगे। आम आदमी क्लीनिकों से 10 लाख मरीजों को फायदा मिला।
सेकेंडरी अस्पतालों के लिए नए प्रोजेक्ट के लिए 39 करोड़ का शुरुआती बजट रखा गया
कैंसर से निपटने के लिए न्यू चंडीगढ़ में स्थापित अस्पताल के लिए 17 करोड़ का बजट
नशा मुक्ति केंद्र को चलाने और अपग्रेड करने के लिए 40 करोड़ का बजट
24 इमरजेंसी सेवाओं के लिए 61 करोड़ का बजट रखा गया है।

12:18 PM, 10-Mar-2023

दो नए मेडिकल कॉलेज का एलान

बजट में होशियारपुर और कपूरथला में दो नए मेडिकल कालेज बनाने का एलान किया गया है
मोहाली में लिवर इंस्टीट्यूट के लिए 25 करोड़ तय किए गए हैं
 

12:11 PM, 10-Mar-2023

जल्द आएगी नई स्पोर्ट्स नीति

जल्दी ही राज्य की नई स्पोर्ट्स नीति आएगी, जिसके लिए 258 करोड़ का बजट रखा गया है। 
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला के लिए 53 करोड़ तय किए गए हैं।
तीन करोड़ से खेलों का सामान खरीदा जाएगा 
मेडिकल शिक्षा व खोज के लिए 1015 करोड़ रुपये खर्च होंगे

12:05 PM, 10-Mar-2023

शिक्षा क्षेत्र

शिक्षा क्षेत्र के लिए स्कूल और हायर एजुकेशन के उचित इंतजाम होंगे। 
सरकारी स्कूलों का बजट 99 करोड़ का किया। 
अध्यापकों की स्किल सुधारने के लिए 20 करोड़ का बजट तय।
अध्यापक केवल पढ़ाएंगे, स्कूलों से जुड़ा सारा काम एस्टेट मैनेजर देखेंगे।
स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए 200 करोड़ का शुरुआती बजट रखा
विभिन्न स्कॉलरशिप योजना के लिए 78 करोड़ रखे गए
उच्च शिक्षा के लिए रोजगार व कोचिंग का इंतजाम होगा। कॉलेज के लिए 68 करोड़ का बजट रखा

11:57 AM, 10-Mar-2023

पशुओं के इलाज के लिए शुरू होगी मोबाइल यूनिट

लंपी बीमारी से निपटने के इंतजाम पूरे हैं। अफ्रीकन फ्लू से बचाने के लिए 25 करोड़ रखे गए हैं।
पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल इलाज यूनिट शुरू होगी।
मछली पालन के लिए उचित इंतजाम किए जाएंगे।
पर्यावरण को बचाने के लिए एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
 

11:51 AM, 10-Mar-2023

मिल्कफेड और मार्कफेड को 100 करोड़ की मदद

मिल्क फेड को 100 करोड़ दिए जाएंगे। इससे मिल्कफेड अपना नेटवर्क बढ़ाएगा। साथ ही उसके उत्पाद विदेशों में भेजे जाएंगे।
मार्कफेड को 100 करोड़ दिए जाएंगे।
सरसों की प्रोसेसिंग के लिए 2 नई मिल स्थापित होंगी।
 

11:45 AM, 10-Mar-2023

शुगरफेड को 250 करोड़ की आर्थिक सहायता

बजट में शुगरफेड को 250 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया गया। इसके साथ ही पांच नए बागवानी एस्टेट स्थापित होंगे। गन्ने की प्रोसेसिंग के लिए 100 करोड़ रुपये तय किए गए। 

11:42 AM, 10-Mar-2023

पूंजीगत व्यय के लिए 11 हजार 782 करोड़ रुपये की घोषणा

हरपाल चीमा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पूंजीगत व्यय के लिए 11 हजार 782 करोड़ रुपये की घोषणा की। यह पिछले बजट की तुलना में 22 फीसदी ज्यादा है।

11:36 AM, 10-Mar-2023

पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ का बजट

सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रखे। वित्तमंत्री चीमा ने एलान किया कि सरकार फसल बीमा शुरू करेगी।

11:30 AM, 10-Mar-2023

एक लाख 96 हजार 462 करोड़ का कुल बजट पेश

पंजाब सरकार एक लाख 96 हजार 462 करोड़ का कुल बजट पेश कर रही है। पिछले साल से ये 26 फीसदी अधिक है। 
 

11:23 AM, 10-Mar-2023

चीमा बोले-सरकार हर गारंटी पूरा करेगी

हरपाल चीमा ने कहा कि इस बार का बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सारे वादे और गारंटी सरकार पूरी करेगी।

11:05 AM, 10-Mar-2023

बजट भाषण शुरू

वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने बजट भाषण शुरू किया।

10:51 AM, 10-Mar-2023

कई योजनाओं के लिए पैसे की व्यवस्था जरूरी

पिछले बजट में नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण जैसी योजनाओं के लिए टोकन मनी की व्यवस्था ही सरकार कर सकी थी, ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ाने लिए नए बजट में धन की व्यवस्था करनी होगी।

10:39 AM, 10-Mar-2023

सरकार के सामने आर्थिक संकट

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा जनता को गई अनेक गारंटियों को लागू करने में आप सरकार कामयाब रही। नए वित्त वर्ष 2023-24 में भी वित्त मंत्री के सामने वही पुराना आर्थिक संकट बरकरार है। हालांकि राज्य के अपने कर-राजस्व और गैर कर-राजस्व की उगाही में कुछ सुधार हुआ है लेकिन तीन लाख करोड़ का कर्ज, जिसमें इस साल भी इजाफा हुआ है, का ब्याज चुकाने में कुल राजस्व की 45 फीसदी राशि जा रही है।

10:13 AM, 10-Mar-2023

सीएम मान का ट्वीट-जनहितैषी होगा बजट

सीएम मान ने बजट से पहले ट्वीट किया-आज का दिन हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है... पिछले साल इसी दिन हमें पंजाब की जनता का जनादेश चुनाव नतीजों के रूप में मिला था और आज हमारी सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है...मुझे उम्मीद है कि आज का बजट जनहितैषी होगा...और 'रंगले पंजाब' की ओर बढ़ते पंजाब की एक झलक देखने को मिलेगी...
 

09:57 AM, 10-Mar-2023

तीन लाख करोड़ के कर्ज में डूबा है पंजाब

तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे प्रदेश की जनता पर कोई नया बोझ डाले बिना, विकास योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था करना वित्त मंत्री हरपाल चीमा के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। 

09:41 AM, 10-Mar-2023

उद्योगों के लिए मिल सकती है रियायत

कृषि क्षेत्र के साथ पंजाब में निवेश लाने के सरकार के प्रयासों के मद्देनजर उद्योगों के लिए भी बजट में कोई रियायत मिलने की उम्मीद है। 

09:34 AM, 10-Mar-2023

Punjab Budget Live: पंजाब सरकार ने नहीं लगाया कोई नया कर, मान बोले-ये जनहितैषी बजट

पंजाब की भगवंत मान सरकार कुछ ही देर में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। जालंधर उपचुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार बजट में पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात देने की घोषणा कर सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की गारंटी, युवाओं को रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने के सरकारी दावे के मद्देनजर सभी की निगाहें बजट पर टिकीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें