फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election Result Live: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीती 92 सीट, जालंधर में कांग्रेसियों ने भाजपा नेता को पीटा

Thu, 10 Mar 2022 10:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022 Result Live: पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। आप को प्रचंड बहुमत के बाद पूरे पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट... 
विज्ञापन
जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:03 PM, 10-Mar-2022

गुरदासपुर, कादियां और दीनानगर के नतीजे

गुरदासपुर से बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने 43 हजार 743 मत हासिल कर लगातार दूसरी बार 7335 मतों से चुनाव जीता। यहां से आप तीसरे स्थान पर रही। कादियां से प्रताप सिंह बाजवा को 48 हजार 679 मत पड़े, जबकि उनके मुकाबले अकाली दल के उम्मीदवार गुरइकबाल सिंह माहल ने 41 हजार 505 मत हासिल किए। बाजवा ने माहल को 7174 मतों से हराया। हलका दीनानगर से अरुणा चौधरी 1131 वोटो से विजयी रहीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शमशेर सिंह को हराया। अरुणा चौधरी को 51 हजार 133 मत पड़े जबकि आप के उम्मीदवार को 50 हजार 002 मत पड़े।

09:12 PM, 10-Mar-2022

पंजाब में आप के आने से हालात और खराब होंगे : विज

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में गली-गली शराब बेचने की महारत हासिल की है। उसी को सराहते हुए पंजाब के लोगों ने आप को वोट दिए हैं। पंजाब में नशे का बहुत ज्यादा कारोबार है। आप की जीत से पंजाब के हालात और ज्यादा खराब होंगे। विज ने यह प्रतिक्रिया पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर दी है। 

यह भी पढ़ें : UP Election Result Live: सिराथू से उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हारे, सपा की पल्लवी पटेल ने दी मात

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election Result Live: 70 में 46 सीटों पर भाजपा को जीत और एक पर बढ़त, पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड में रचा नया इतिहास

08:48 PM, 10-Mar-2022

जीत के जश्न में कांग्रेसियों ने भाजपा नेता को दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े

जालंधर स्पोर्ट्स कॉलेज में बने नॉर्थ मतगणना केंद्र में जैसे ही कांग्रेस के बावा हैनरी की जीत हुई तो केंद्र से बाहर निकल रहे भाजपा नेता किशन लाल शर्मा पर लात-घूंसों की बरसात कर दी गई। मतगणना केंद्र से बाहर निकल रहे पूर्व सीपीएस केडी भंडारी की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर हूटिंग की। जैसे ही पीछे से भाजपा नेता किशन लाल शर्मा निकलने लगे तो उन्हें पकड़कर मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए गए, उन्होंने भाग कर पुलिस को सूचित किया। 

यह भी पढ़ें : UP Election Result Live: जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव लगातार छठी बार जीते, सिराथू में अब तक नहीं शुरू हो पाई मतगणना

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election Result Live: 70 में 37 पर भाजपा ने दर्ज की जीत और 10 पर बढ़त, पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड में रचा नया इतिहास

विज्ञापन
08:36 PM, 10-Mar-2022

कायम रहा आनंदपुर साहिब का टोटका

 

पंजाब की राजनीति में अकसर कहा जाता है कि आनंदपुर साहिब से जो व्यक्ति चुनाव जीतता है सरकार उसी की बनती है। इस बार भी यह बात कायम रही है। आनंदपुर साहिब से विधानसभा स्पीकर राणा केपी को आप के हरजोत बैंस ने हरा कर यह बात सिद्ध कर दी है।

08:25 PM, 10-Mar-2022

वित्त मंत्री मनप्रीत बादल सबसे ज्यादा मतों से हारे 

बठिंडा की छह विधानसभा सीटों में से भुच्चो एवं रामपुरा, बठिंडा देहाती, तलवंडी साबो में आप प्रत्याशियों का मुकाबला शिअद प्रत्याशियों से रहा, जबकि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल आप के प्रत्याशी जगरूप गिल से सबसे ज्यादा मतों से हार गए। बठिंडा शहरी सीट पर आप प्रत्याशी जगरूप गिल को 91509 तो मनप्रीत को 29190 वोट मिले। मौड़ मंडी सीट पर आप प्रत्याशी सुखबीर का मुकाबला आजाद प्रत्याशी लक्खा से रहा। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव में किसी भी सीट पर विरोधी प्रत्याशी को कड़ी टक्कर नहीं दे पाए। 

विज्ञापन
08:11 PM, 10-Mar-2022

आप की झोली में आए पंजाब के 42 फीसदी वोट

पंजाब में शाम 4 बजे तक के रुझान देखें तो आम आदमी पार्टी ने 42.06 फीसदी वोट हासिल कर लिए हैं। जबकि कांग्रेस 22.94 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है। शिअद को 18.34 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। भाजपा का वोट शेयर 6.59 फीसदी, बसपा का 1.78 फीसदी, सीपीआई का 0.05 फीसदी और सपा का 0.03 फीसदी रहा है।

यह भी पढ़ें : UP Election Result Live: जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव लगातार छठी बार जीते, सिराथू में अब तक नहीं शुरू हो पाई मतगणना

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election Result Live: 70 में 37 पर भाजपा ने दर्ज की जीत और 10 पर बढ़त, पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड में रचा नया इतिहास

07:53 PM, 10-Mar-2022

सभी नतीजे घोषित

पंजाब में सभी 117 सीटों के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 92 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस को 18 सीट मिली हैं। दो सीट भाजपा, तीन अकाली दल और एक-एक सीट बसपा और निर्दलीय को मिली है।  

07:40 PM, 10-Mar-2022

श्री हरगोबिंदपुर से आप को जीत

श्री हरगोबिंदपुर हलका से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल सिंह ने श्री हरगोबिंदपुर की सीट से जीत दर्ज की है। अमरपाल सिंह ने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मनदीप सिंह को 28642 मतों से हराया है। इस मुकाबले में आप के प्रत्याशी अमरपाल सिंह ने 53205 मत प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस के मनदीप सिंह ने 24563 मत प्राप्त किए हैं।  
 

07:18 PM, 10-Mar-2022

जालंधर में 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

जालंधर की 9 विधानसभाओं में 94 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी, जिसमें से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। सबसे खस्ता हालत तो भाजपा और अकाली दल के उम्मीदवारों की हुई है, जिसमें गठबंधन टूटने के बाद अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को जमानत बचाना मुश्किल हो गया। 

यह भी पढ़ें : UP Election Result Live: सिराथू में पीछे चल रहे हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मतगणना रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election Result Live: 70 में से 37 सीटों पर नतीजे घोषित, 27 भाजपा जीती और 20 पर बढ़त

 

07:04 PM, 10-Mar-2022

आप को 92 सीट

पंजाब की 115 सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आप को 92 सीट पर जीत मिली है। अब केवल दो सीट का परिणाम आना बाकी है।

06:55 PM, 10-Mar-2022

समराला से अकाली दल हारा

समराला से आप के जगतार सिंह दयालपुरा ने शिअद के परजीत सिंह ढिल्लों को 30589 वोट के अंतर से पटखनी दी है। साहनेवाल से आप के हरदीप सिंह मुंडियां ने कांग्रेस के विक्रम सिंह बाजवा को 15193 वोट के अंतर से हराया है। 
 

06:42 PM, 10-Mar-2022

फतेहगढ़ चूड़ियां से चन्नी के मंत्री जीते

विधानसभा सीट फतेहगढ़ चूड़ियां से टकसाली कांग्रेसी नेता और चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी शिअद के नेता लखबीर सिंह लोधीनंगल को 5545 मतों के अंतर से हराकर कांग्रेस का परचम लहराया है। कांग्रेस के तृप्त बाजवा ने 46311 मत प्राप्त किए, जबकि लोधीनंगल ने 40766 वोट प्राप्त किए। 
 

06:31 PM, 10-Mar-2022

दाखा से जीते अयाली

दाखा हलके में शिअद के मनप्रीत सिंह अयाली ने कांग्रेस के कैप्टन संदीप संधू को 5807 वोट के अंतर से पीछे छोड़ा। 
 

06:17 PM, 10-Mar-2022

112 सीटों का परिणाम घोषित

पंजाब की 112 सीटों का परिणाम घोषित होचुका है। आप को अभी तक 89 सीट पर जीत मिली है।

06:12 PM, 10-Mar-2022

खन्ना से जीती आप

खन्ना से आप के तरुणप्रीत सिंह सौंध ने शिअद की जसदीप कौर यादू को 34758 वोट के अंतर से मात दी है। पायल से आप के मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कांग्रेस के लखवीर सिंह को 33009 वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। 
 

06:01 PM, 10-Mar-2022

डेरा बाबा नानक से जीते डिप्टी सीएम रंधावा

डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बाजी मारी है। रंधावा ने शिअद प्रत्याशी रविकरण सिंह काहलों को 466 मतों से हराया है। इस कड़े मुकाबले में रंधावा ने 52555 वोट प्राप्त किए, जबकि काहलों ने 52089 वोट प्राप्त किए।  

05:52 PM, 10-Mar-2022

बटाला से हारे कांग्रेसी अश्वनी सेखड़ी  

बटाला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी कलसी विजयी रहे। अमनशेर सिंह कलसी ने पहली बार चुनाव लड़ा है, जिसमें वह सफल रहे। उन्होंने टकसाली कांग्रेसी नेता अश्वनी सेखड़ी को 28472 मतों के अंतर से हराया है।

05:44 PM, 10-Mar-2022

गिल से जीते आप के संगोवाल

विधानसभा हलका गिल से आप के जीवन सिंह संगोवाल ने सबसे अधिक वोट के अंतर से जीत दर्ज की है और शिअद के दर्शन सिंह शिवालिक को 57288 वोट के अंतर से हराया है। 
 

05:31 PM, 10-Mar-2022

लुधियाना जिले की 14 में से 13 विधानसभा सीट पर चला झाड़ू

लुधियाना जिले के 14 विधानसभा सीट में से 13 सीटों पर झाड़ू चला है। इन सीटों पर आप के उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। आप की आंधी में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु भी हारे। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु समेत कांग्रेस के सभी उम्मीदवार चुनाव हारे हैं, जबकि शिरोमणि आकली दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। 

05:27 PM, 10-Mar-2022

सुखबीर ने स्वीकारी हार

सुखबीर बादल कहा कि हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं उन लाखों पंजाबियों का आभारी हूं जिन्होंने हम पर और शिअद-बसपा कार्यकर्ताओं को उनके निस्वार्थ परिश्रम के लिए भरोसा दिया। उन्होंने हमें जो भूमिका सौंपी है, उसमें हम नम्रता के साथ उनकी सेवा करते रहेंगे।

 

04:58 PM, 10-Mar-2022

कपूरथला में झाड़ू बेअसर

दोआबा के एकमात्र जिला कपूरथला है जहां ‘झाड़ू’ बेअसर रही। सुल्तानपुर लोधी में आजाद उम्मीदवार को जीत मिली लेकिन कपूरथला, भुलत्थ और फगवाड़ा में ‘हाथ’ ने जीत हासिल की। 

यह भी पढ़ें : UP Election Result Live: बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद बवाल और पथराव, उग्र भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election Result Live: कांग्रेस और भाजपा दोनों के सीएम उम्मीदवार हारे, बीजेपी की 47 सीटों पर जीत लगभग तय
 

04:35 PM, 10-Mar-2022

अबोहर से कांग्रेस के संदीप जाखड़ विजयी

अबोहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप जाखड़ चुनाव जीत गए हैं। उन्हें यहां से 49924 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के दीप कंबोज को 44453 वोट मिले। 
 

04:30 PM, 10-Mar-2022

शाहकोट से जीते कांग्रेस के हरदेव लाडी

शाहकोट से कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अकाली दल के बचित्तर सिंह कोहाड़ को 12079 वोट से हराया। हरदेव सिंह लाडी को 51537 वोट मिले जबकि अकाली दल के बचित्तर सिंह कोहाड़ को 39470 वोट मिले।

04:23 PM, 10-Mar-2022

सिसोदिया ने कहा, पंजाब के लोगों की जरूरतों पर काम होगा

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोगों की जो जरूरतें हैं, उन्हीं पर काम होगा। जो अरविंद केजरीवाल की गांरटी है, उन पर काम किया जाएगा। पंजाब में सरकार बनी है और गोवा में पहली बार में ही आप को एंट्री मिली है। अब धीरे धीरे सब होगा। 

 

04:13 PM, 10-Mar-2022

चन्नी ने स्वीकारी हार

हार के बाद पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। आम आदमी पार्टी और उनके चुने हुए सीएम भगवंत मान को जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

04:08 PM, 10-Mar-2022

परगट सिंह जीते

जालंधर कैंट से कांग्रेस के ओलंपियन परगट सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी को 5845 वोट से हराया। परगट सिंह को 40507 वोट मिले जबकि आप के सुरिंदर सिंह सोढी को 34662 वोट मिले।

03:57 PM, 10-Mar-2022

राहुल गांधी ने हार स्वीकारी

पांच राज्यों में हार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम विनम्रता से लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। 

03:47 PM, 10-Mar-2022

मालविका सूद हारीं

पंजाब के मोगा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद को आप की डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 20 हजार से अधिक मतों से हराया है।

03:38 PM, 10-Mar-2022

फिल्लौर में कांग्रेस को जीत

फिल्लौर से कांग्रेस के बिक्रमजीत सिंह चौधरी 12303 वोटों से विजयी हो गए हैं। उन्होंने अकाली दल के बलदेव सिंह खैहरा को हराया। कांग्रेस के बिक्रमजीत सिंह को 48154 व अकाली दल के बलदेव सिंह खैहरा को 35819 वोट मिले।
 

03:33 PM, 10-Mar-2022

भगवंत मान जीते

आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान जीत गए हैं।

03:32 PM, 10-Mar-2022

नकोदर में जीती आप 

नकोदर से आम आदमी पार्टी की इंद्रजीत कौर मान 2869 वोटों से जीत गई हैं। उन्होंने अकाली दल के गुरप्रताप सिंह वडाला को हराया। 

03:24 PM, 10-Mar-2022

आदमपुर से कांग्रेस को जीत 

आदमपुर से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह कोटली 4567 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने अकाली दल के पवन टीनू को हराया। कांग्रेस के सुखविंदर कोटली को 39373 व शिअद के पवन टीनू को 34779 वोट मिले। 

03:20 PM, 10-Mar-2022

मूसेवाला को मात

विधानसभा क्षेत्र मानसा से आप प्रत्याशी विजय सिंगला को जीत मिल गई है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और गायक सिद्धू मूसेवाला को 63363 मतों के भारी अंतर से हराया।

03:16 PM, 10-Mar-2022

सीएम कार्यालय में लगेंगी शहीद भगत सिंह की फोटो

भगवंत मान ने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में सीएम के फोटो नहीं होंगे, शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरें लगेंगी। 
 

02:57 PM, 10-Mar-2022

आप नेता ने दी बड़े बादल को मात

प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार थे। उन्हें आप के गुरमीत खुडिडयां ने मात दी।

02:55 PM, 10-Mar-2022

बड़े बादल हारे

लंबी से प्रकाश सिंह बादल हार गए हैं। 

02:50 PM, 10-Mar-2022

भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान

आप के सीएम चेहरे भगवंत मान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में नहीं बल्कि भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में लेंगे। 

यह भी पढ़ें - Uttarakhand Election Result Live: भाजपा की 48 सीटों पर बढ़त कायम, सीएम धामी की वापसी मुश्किल 7000 मतों से पीछे

02:13 PM, 10-Mar-2022

चन्नी भी हारे

सीएम चरणजीत चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब दोनों सीटों से हार गए हैं। 

02:11 PM, 10-Mar-2022

सुखबीर ने स्वीकारी हार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हार पर कहा कि हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं।

यह भी पढ़ें - UP Election Result Live: हार से हताश सपाइयों ने कन्नौज में की पत्थरबाजी, जनसत्ता दल के खाते में प्रतापगढ़ का पहला नतीजा

02:05 PM, 10-Mar-2022

सुखबीर बादल हारे

सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए हैं। वहीं प्रकाश सिंह बादल लंबी से हार की कगार पर हैं। 

02:01 PM, 10-Mar-2022

सिद्धू हारे

अमृतसर पूर्वी से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू हार गए हैं। उन्हें आप की जीवन जोत ने हराया। 

01:55 PM, 10-Mar-2022

जालंधर में भाजपा नेता से मारपीट

जालंधर नॉर्थ के मतगणना केंद्र पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा से मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा उम्मीदवार केडी भंडारी व पुलिस मौके पर पहुंची।

01:51 PM, 10-Mar-2022

भगवंत मान ने किया लोगों का धन्यवाद

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया। पार्टी की जीत पर भगवंत मान के परिवार ने भावुक प्रतिक्रिया दी।

01:42 PM, 10-Mar-2022

कैप्टन ने स्वीकारी हार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर और मतदान करके पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है।

01:40 PM, 10-Mar-2022

75 हजार मतों से जीते अमन अरोड़ा

सुनाम सीट पर आप के अमन अरोड़ा 75277 मतों से जीते।

01:27 PM, 10-Mar-2022

करतारपुर से आप को जीत

जालंधर के करतारपुर से आम आदमी पार्टी के नेता पूर्व डीसीपी बलकार सिंह 4011 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 41651 और कांग्रेस के चौधरी सुरिंदर सिंह को 37130 वोट पड़े।

01:16 PM, 10-Mar-2022

भारत भूषण आशू हारे

पंजाब सरकार के मंत्री भारत भूषण आशू हार गए हैं। 

01:13 PM, 10-Mar-2022

डेराबस्सी से जीते कुलजीत रंधावा

डेराबस्सी से आम आदमी पार्टी के कुलजीत सिंह रंधावा जीत गए हैं। पूर्व विधायक विधायक एनके शर्मा ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए कुलजीत सिंह रंधावा को जीत की बधाई दी 

01:01 PM, 10-Mar-2022

कैप्टन हारे

कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी से हार गए हैं। उन्हें 19697 वोटों से शिकस्त मिली। 

12:54 PM, 10-Mar-2022
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

सुखबीर बादल पीछे

जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 10,526 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

12:38 PM, 10-Mar-2022

सिद्धू ने आप को दी बधाई

नवजोत सिद्धू ने हार पर प्रतिक्रिया दी है। सिद्धू ने ट्वीट किया कि जनता की आवाज भगवान की आवाज है.... पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें…. आप को बधाई। 

12:24 PM, 10-Mar-2022

हारने की कगार पर कैप्टन

कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हारने की कगार पर है।  

12:23 PM, 10-Mar-2022

बठिंडा की छह विधान सभा सीटों पर कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया 

बठिंडा की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का सफाया हो गया है। रामपुरा सीट पर आप एवं अकाली दल के बीच टक्कर चल रही है।

12:10 PM, 10-Mar-2022
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

प्रकाश सिंह बादल पीछे

छठे राउंड में लंबी से अकाली दल के उम्मीदवार और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल 7009 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

12:01 PM, 10-Mar-2022

अब उठता पंजाब

आप पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब अब से 'उड़ता पंजाब' के नाम से नहीं जाना जाएगा, बल्कि 'उठता पंजाब' होगा। सारा श्रेय आप कार्यकर्ताओं को जाता है, उन्होंने दिन या रात, गर्मी या सर्दी नहीं देखी, और पार्टी के लिए काम करना जारी रखा। आप सभी के लिए उत्तरोत्तर काम करेगी।

11:44 AM, 10-Mar-2022

अश्वनी शर्मा जीते

पठानकोट से पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा जीत गए हैं।  

11:34 AM, 10-Mar-2022

डेराबस्सी से आप प्रत्याशी आगे

डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के कुलजीत सिंह रंधावा 2634 वोट से आगे चल रहे हैं।
 

11:23 AM, 10-Mar-2022

राणा गुरजीत जीते

कपूरथला से पहला नतीजा आ गया है। कांग्रेस उम्मीदवार राणा गुरजीत सिंह यहां से जीत गए हैं। 
 

11:16 AM, 10-Mar-2022

मनीष सिसोदिया ने जताई खुशी

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब में आप को बढ़त पर कहा कि पंजाब ने केजरीवाल के शासन मॉडल को मौका दिया है। आज उनके शासन का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। यह आम आदमी की जीत है।

11:05 AM, 10-Mar-2022
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

मोगा से मालविका सूद पीछे

मोगा से कांग्रेस प्रत्याशी और कलाकार सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी पीछे चल रहे हैं। 

https://www.amarujala.com/live/uttar-pradesh/up-assembly-election-result-2022-live-updates-vote-counting-time-today-bjp-sp-congress-bsp-seats-chunav-result-news-in-hindi?src=hp-budget-2022

11:03 AM, 10-Mar-2022

मानसा से मूसेवाला पीछे

पंजाब के मानसा से कांग्रेस उम्मीदवार गायक सिद्धू मूसेवाला आप के विजय सिंगला से 14 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। 

https://www.amarujala.com/live/dehradun/uttarakhand-assembly-election-result-2022-live-vote-counting-today-bjp-congress-aap-win-loss-seats-news-updates-in-hindi?src=hp-budget-2022

10:59 AM, 10-Mar-2022

सुखपाल खैरा आगे

भुलत्थ से कांग्रेस के सुखपाल खैरा छठे राउंड में 1502 वोट से आगे चल रहे हैं। 

 

10:40 AM, 10-Mar-2022

बीजेपी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे केजरीवाल : राघव चड्ढा 

राघव चड्ढा ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा था कि पंजाब में आप पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पंजाब पर दशकों तक शासन करने वाले लोगों का सिंहासन हिल रहा है। भविष्य में अरविंद केजरीवाल बीजेपी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे। आप कांग्रेस की जगह लेगी। 
 

10:35 AM, 10-Mar-2022

अमृतसर पूर्व से आप उम्मीदवार जीवन जोत कौर आगे 

अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आप की जीवन ज्योत कौर आगे चल रही हैं। कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद के बिक्रम मजीठिया पीछे चल रहे हैं।

10:31 AM, 10-Mar-2022

जगरांव से आप प्रत्याशी आगे

जगरांव से आप प्रत्याशी सर्बजीत कौर माणूके 6600 वोटों से आगे चल रही हैं। फगवाड़ा से बसपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 

10:26 AM, 10-Mar-2022

सुनाम से आप उम्मीदवार आगे

सुनाम सीट पर आप के अमन अरोड़ा 13581 मतों से आगे चल रहे हैं। 

10:21 AM, 10-Mar-2022

मनप्रीत बादल पीछे

बठिंडा से कांग्रेस के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल पीछे चल रहे हैं।
 

10:00 AM, 10-Mar-2022

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आगे

पठानकोट विधानसभा हलके से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा 1225 मतों से आगे चल रहे हैं।

09:56 AM, 10-Mar-2022

तरनतारन में आप आगे

तरनतारन की सभी 4 विधानसभा सीटों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। पट्टी, खेमकरण, तरनतारन और खड़ूर साहिब से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे हैं।

09:48 AM, 10-Mar-2022

राघव चड्ढा ने जताई खुशी

आम आदमी पार्टी को रुझानों में बहुमत मिलते ही आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि हम 'आम आदमी' हैं लेकिन जब 'आम आदमी' उठता है तो सबसे शक्तिशाली सिंहासन हिलते हैं। आज भारत के इतिहास में एक छोटा दिन है, सिर्फ इसलिए नहीं कि आप एक और राज्य जीत रही है, बल्कि इसलिए कि यह एक राष्ट्रीय ताकत बन गई है। आप पंजाब में कांग्रेस की जगह लेगी। 

09:45 AM, 10-Mar-2022

पंजाब में शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। 
 

09:38 AM, 10-Mar-2022
सीएम चन्नी पीछे - फोटो : अमर उजाला

सीएम चन्नी पीछे

सीएम चरणजीत चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब दोनों ही सीटों से पीछे चल रहे हैं।

09:36 AM, 10-Mar-2022

मोहाली में आम आदमी पार्टी आगे

मोहाली जिले की तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन कर रही है। बैलेट पेपरों की मतगणना में जिले की तीनों सीटों पर आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

09:30 AM, 10-Mar-2022

तरनतारन और मजीठा से अकाली आगे

तरनतारन से अकाली दल के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू 26 वोट से आगे चल रहे हैं। मजीठा से अकाली दल की गुनीव कौर मजीठिया आगे हैं। 
 

09:26 AM, 10-Mar-2022
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

सभी सीटों के रुझान आए

पंजाब की सभी  सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें किसी को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। आप 52 सीटों पर आगे  चल रही है।  

09:24 AM, 10-Mar-2022

लंबी से प्रकाश सिंह बादल पीछे

पहले राउंड में लंबी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह आगे चल रहे हैं। यहां से पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं। 
 

09:20 AM, 10-Mar-2022

मोहाली से आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह आगे

बैलेट पेपरों की मतगणना में मोहाली से आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह 853 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:13 AM, 10-Mar-2022

पटियाला में कैप्टन पीछे

कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां आप के उम्मीदवार अजीत पाल आगे चल रहे हैं। वहीं नवजोत सिद्धू अमृतसर पूर्वी से पीछे चल रहे हैं। 

09:04 AM, 10-Mar-2022
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

आप सबसे आगे

सुबह नौ बजे तक पंजाब के शुरुआती एक घंटे के रुझानों में आप 45, कांग्रेस 32 और अकाली गठबंधन 15 सीटों पर आगे चल रहा है। 

09:03 AM, 10-Mar-2022

मुकेरियां में भाजपा आगे

मुकेरियां में भाजपा आगे चल रही है। 

08:58 AM, 10-Mar-2022
परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे सीएम चन्नी। - फोटो : ANI

परिवार के साथ चमकौर साहिब गुरुद्वारा साहिब पहुंचे सीएम चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने परिवार के साथ श्री चमकौर साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका। 

08:57 AM, 10-Mar-2022

सुल्तानपुर लोधी से मंत्री राणा का आजाद उम्मीदवार बेटा सबसे आगे

सुल्तानपुर लोधी में मंत्री गुरजीत राणा का बेटा राणा इंद्र प्रताप आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे। वे सबसे आगे चल रहे हैं। 
 

08:51 AM, 10-Mar-2022

खरड़ से अनमोल गगन मान आगे

खरड़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अनमोल गगन मान आगे चल रही हैं।

08:42 AM, 10-Mar-2022

भदौड़ सीट पर पिछड़े चन्नी

सीएम चरणजीत चन्नी भदौड़ सीट से पीछे चल रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से आगे हैं 

08:33 AM, 10-Mar-2022

सिद्धू आगे

अमृतसर पूर्व से नवजोत सिद्धू आगे चल रहे हैं। उनके सामने बिक्रम मजीठिया हैं। 

08:31 AM, 10-Mar-2022

बलबीर सिद्धू, सुखबीर बादल आगे

मोहाली में बलबीर सिंह सिद्धू आगे चल रहे है। जलालाबाद से सुखबीर बादल आगे चल रहे हैं। भाजपा गठबंधन भी दो सीटों पर बढ़त बनाए है।

08:26 AM, 10-Mar-2022

आप 25 सीटों पर आगे

रुझानों में आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है।  वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है। अकाली दल चार सीटों पर बढ़त बनाए है। 

08:21 AM, 10-Mar-2022

चन्नी दोनों सीटों पर आगे

सीएम चरणजीत चन्नी इस बार भदौड़ और चमकौर साहिब से चुनाव मैदान में उतरे थे। वे दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

08:19 AM, 10-Mar-2022

आप सबसे आगे

रुझानों में आप 13 सीटों और कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है। अकाली दल तीसरे नंबर पर है।

08:12 AM, 10-Mar-2022

आप-कांग्रेस रुझानों में आगे

शुरुआती रुझानों में आप और कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही हैं। अकाली दल एक सीट पर आगे है। 

07:19 AM, 10-Mar-2022

कांग्रेस दोबारा सत्ता में आ रही है : हरीश चौधरी

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने दावा किया है कि कांग्रेस को किसी पार्टी से गठजोड़ करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल करके दोबारा सत्ता में आ रही है।  

06:07 AM, 10-Mar-2022

लुधियाना में बन रहा जीत का महा लड्डू

अपनी जीत का दावा करने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हर राजनीतिक दल ने अलग-अलग मिठाई की दुकानों पर ऑर्डर दे दिया है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए लुधियाना में एक स्वीट हाऊस ने महा लड्डू तैयार किया है। खास बात यह है कि अगर उम्मीदवार हार जाता है तो स्वीट हाऊस पैसे वापस करेगा। 

05:52 AM, 10-Mar-2022
चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

जीत के लिए चन्नी ने की अरदास

मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी बीती रात श्री चमकौर साहब के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए और अपनी और अपनी पार्टी की जीत के लिए अरदास की। चन्नी ने चुनाव सर्वेक्षणों पर कहा कि अब तो मशीनें ही बताएंगी कि कौन जीतता है।

05:31 AM, 10-Mar-2022

माझा व दोआबा से अधिक हुआ मालवा में मतदान

मालवा में 2017 में 79.86 फीसदी मतदान हुआ था, जो इस बार घटकर 69.03 फीसदी रह गया है लेकिन बावजूद इसके माझा व दोआबा के मतदान प्रतिशत से ज्यादा है। माझा में 2017 में 73.04 फीसदी और इस बार 63.11 फीसदी मतदान हुआ जबकि दोआबा में 2017 में 76.99 फीसदी और इस बार 63.64 फीसदी मतदान हुआ है। 

05:13 AM, 10-Mar-2022

पंजाब में कौन-कितनी सीटों पर लड़ रहा

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल यह विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ लड़ रहा है। अकाली दल ने 97 सीटों और बसपा ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

04:47 AM, 10-Mar-2022

पिछले चुनाव में किसको-कितनी सीटें

पंजाब में 117 कुल विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 34 सीटें आरक्षित हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 34 आरक्षित सीटों में से 21 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने 117 सीटों में से 77 पर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी ने पहली बार 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी। आप को 20 सीटों पर कामयाबी मिली थी। वहीं शिरोमणि अकाली दल को 15 सीटें ही मिली थीं। 

04:23 AM, 10-Mar-2022

1,54,69,618 लोगों ने डाले वोट

20 फरवरी को मतदान के दौरान राज्य के कुल 2.14 करोड़ वोटरों में से 71.95 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान करने वाले 15469618 में 8133930 पुरुष और 7335406 महिलाएं शामिल हैं जबकि 282 ट्रासजेंडर ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य में वोट डालने के लिए सबसे ज्यादा 84.93 फीसदी लोग गिदड़बाहा में घरों से निकले जबकि सबसे कम मतदान अमृतसर पश्चिम सीट पर 55.40 फीसदी दर्ज किया गया।

03:56 AM, 10-Mar-2022

100 से कम एनआरआई ने किया मतदान

पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार 100 से कम एनआरआई ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जबकि अकेले अमेरिका में पंजाबी एनआरआई की संख्या आठ लाख के आसपास है। 2022 में 1300 एनआरआई मतदाताओं ने अपना पंजीकरण करवाया था। मगर 100 से भी कम मत पड़े। 2019 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ 393 विदेशी मतदाताओं ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें 264 पुरुष और 129 महिलाएं थीं। 2014 के लोकसभा चुनावों में विदेशी मतदाताओं की संख्या 169 थी और कोई भी वोट डालने नहीं आया था। एनआरआई लोगों को 2010 के बाद मतदान का अधिकार दिया गया था। 

03:31 AM, 10-Mar-2022

एग्जिट पोल में आपको बहुमत

पंजाब में लगभग सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। न्यूज24-चाणक्य ने पंजाब में आप को 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च का एग्जिट पोल पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाता दिख रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 49-59 सीटें मिलने का अनुमान है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। अगले पांच साल किस पार्टी की सरकार होगी यह आज तय हो जाएगा। 

03:05 AM, 10-Mar-2022

मतगणना केंद्र में रिकार्ड करने वाले यंत्रों पर रोक

मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन/आई पैड, लैपटॉप या कोई भी अन्य ऐसा विद्युत यंत्र जो ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकता हो, को ले जाने की मनाही है। मनाही के आदेश आयोग द्वारा नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर पर लागू नहीं होंगे। मतगणना के मद्देनजर जिलों में डिप्टी कमिश्नरों द्वारा धारा-144 लागू की गई है, जिसके चलते मतगणना केंद्र के बाहर लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी है। मतगणना के बाद विजेता उम्मीदवार या उसका आधिकारिक प्रतिनिधि केवल दो व्यक्तियों को साथ ले जाकर चुनाव संबंधी सर्टिफिकेट हासिल कर सकता है। 

02:38 AM, 10-Mar-2022

केंद्रों पर अधिकतम 14 मतगणना टेबल

प्रत्येक मतगणना केंद्र पर अधिकतम 14 मतगणना टेबल स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा सर्विस वोटरों को जारी ईटीपीबी और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों व ईसीआई की हिदायतों के अनुसार प्राप्त बैलेट पेपरों की गिनती के लिए अलग तौर पर टेबल लगाई जाएंगी।

02:15 AM, 10-Mar-2022

त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था, 45 कंपनियां तैनात

मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 45 कंपनियां तैनात की गई हैं। मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे को ‘पैडस्ट्रियन जोन’ घोषित किया गया है। इस क्षेत्र से आगे किसी भी व्यक्ति को वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 

01:49 AM, 10-Mar-2022

प्रत्याशी नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस 

सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी और 1304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला देर शाम तक हो जाएगा। विजयी उम्मीदवार जीत के बाद जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 66 स्थानों पर 117 मतगणना केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके अलावा राज्य में 7500 के करीब कर्मचारी मतगणना के कार्य को पूरा करेंगे। इन केंद्रों पर मीडिया सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां पत्रकारों को मतगणना संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।

01:30 AM, 10-Mar-2022

1304 प्रत्याशी मैदान में
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदाता हुआ था। इस बार कुल 1304 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 1209 पुरुष और 93 महिला उम्मीदवार हैं जबकि दो प्रत्याशी ट्रांसजेंडर हैं। प्रत्याशियों में 231 राष्ट्रीय दलों, 250 क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी हैं। 461 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
 

12:29 AM, 10-Mar-2022

Punjab Election Result Live: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीती 92 सीट, जालंधर में कांग्रेसियों ने भाजपा नेता को पीटा

पंजाब में सत्ता की चाबी किसके हाथ होगी इसका फैसला आज हो जाएगा। सुबह आठ बजे ईवीएम खुलते ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर दो बजे तक पंजाब की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके साथ ही तय हो जाएगा पंजाब के मुख्यमंत्री का चेहरा। जनमत स्पष्ट हुआ तो 16वीं विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा, अन्यथा राज्य के लोगों को त्रिशंकु विधानसभा से काम चलाना होगा। चुनाव आयोग ने विजेता उम्मीदवारों के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 20 फरवरी को डाले गए वोटों की गिनती का काम 10 मार्च वीरवार को सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा। राज्य में 66 स्थानों पर 117 मतगणना केंद्रों की स्थापना की गई है। कुल 24740 ईवीएम में बंद 1304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला वीरवार देर शाम तक हो जाएगा। यह जानकारी बुधवार को पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने दी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें