फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 23 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हरियाणा पंजाब से जुड़ी आज - 23-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 23-Jan-2025

Haryana: 13 हजार कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत, सरकार के बाई लॉज फ्रीज करने के आदेश पर लगाई रोक

हरियाणा सरकार की तरफ से एनएचएम कर्मचारियों के बाई लॉज 2018 को फ्रीज करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। अदालत के इस फैसले से 13 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। 
  और पढ़ें

10:29 PM, 23-Jan-2025

सीएम मान पर आतंकी हमले का खतरा: अलर्ट के बाद सुरक्षा बढ़ाई, केजरीवाल की सिक्योरिटी से हटाए पंजाब पुलिस के जवान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आतंकी हमले का अलर्ट है। खुफिया एजेंसियों की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के बाद सीएम मान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वहीं गणतंत्र दिवस को लेकर प्रदेश में भी आतंकी हमले के इनपुट मिल रहे हैं।  और पढ़ें

10:23 PM, 23-Jan-2025

सीएम मान मोहाली में फहराएंगे तिरंगा: फरीदकोट में लिखे अलगाववादी नारे, आतंकी पन्नू के खिलाफ केस दर्ज

फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान को झंडा फहराना था। इससे पहले ही कार्यक्रम स्थल और रेलवे स्टेशन के पास खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है। अब सीएम का कार्यक्रम मोहाली में होगा। और पढ़ें

विज्ञापन
09:19 PM, 23-Jan-2025

Punjab: कुपवाड़ा में अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह शहीद, सीएम भगवंत मान ने परिवार के प्रति जताई संवेदनाएं

सीएम भगवंत मान ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। बहादुर जवान के देश के प्रति हौसले और धैर्य को दिल से सलाम। और पढ़ें

08:55 PM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: चंडीगढ़ और उप्र डिस्कॉम के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मी व अभियंता लामबंद

चंडीगढ़। चंडीगढ़ बिजली विभाग और उप्र डिस्कॉम के निजीकरण के खिलाफ देशभर के बिजली कर्मचारी व अभियंता लामबंद हो गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:49 PM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: निचली अदालतों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग पर जवाब दे हरियाणा सरकार

चंडीगढ़। हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की निचली अदालतों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। और पढ़ें

08:49 PM, 23-Jan-2025

सांसद अमृतपाल सिंह की याचिका: हाईकोर्ट से मांगी संसद सत्र में शामिल होने की अनुमति, संविधान का दिया हवाला

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से सांसद है। वह फिलहाल डिब्रूगढ़ की जेल में बंद है। और पढ़ें

08:47 PM, 23-Jan-2025

Haryana Cabinet: दो लाख छोटे कारोबारियों का ढाई हजार करोड़ का कर्ज माफ, लाडो लक्ष्मी योजना के लिए लाएंगे बजट

कैबिनेट में  हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट के डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है। प्रोजेक्ट पर लगभग 3647 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आगामी 6 वर्षों में हरियाणा प्रदूषण मुक्त होगा। और पढ़ें

08:43 PM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: डा. केके खंडेलवाल की पुस्तकों का चीफ जस्टिस ने किया विमोचन

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू ने वीरवार को हरियाणा के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डॉ. केके खंडेलवाल की तीन नए कानूनों पर लिखी पुस्तकों का विमोचन किया। और पढ़ें

08:41 PM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: जाट आरक्षण को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा फैसला

चंडीगढ़। हरियाणा में जाट आरक्षण और आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक होने को चुनौती देने वाली जनहित याचिका का निपटारा करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस पर फैसला सुप्रीम कोर्ट ही लेगा। और पढ़ें

05:26 PM, 23-Jan-2025

हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को दी तीन 'वी' उपाधि, विपक्षी भी सीएम के फैन

हरियाणा भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश के लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सीएम नायब सैनी को दी तीन 'वी' उपाधि दी है।  और पढ़ें

03:40 PM, 23-Jan-2025

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना Lock रिलीज: सॉन्ग को खूब पसंद कर रहे फैंस, पांच घंटे में 30 लाख व्यूज

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना लॉक रिलीज हो गया है। गाने को वीरवार को यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है और मूसेवाला के चाहने वाले गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि पांच घंटे में ही 30 लाख से ज्यादा लोग गाने को देख चुके हैं।  और पढ़ें

03:34 PM, 23-Jan-2025

हाईकोर्ट की नसीहत: पिता की मूर्ति चौराहे पर लगाकर कौन सा सम्मान दे रहें, अपने घर पर लगाएं... रोहतक का मामला

हाईकोर्ट ने रोहतक के डीसी को आदेश दिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के 18 जनवरी 2013 के फैसले के बाद रोहतक में स्थापित सभी मूर्तियों का विवरण दें। इसमें मूर्तियों की स्थापना की तिथि और जिन व्यक्तियों की मूर्तियां लगाई गई हैं, उनके नाम शामिल हैं। और पढ़ें

01:26 PM, 23-Jan-2025

खुशखबरी: चंडीगढ़ से महाकुंभ के लिए सीटीयू की एसी बस सेवा शुरू, परिवहन सचिव दीप्रवा लाकड़ा ने दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ से प्रयागराज तक का सफर करीब 19 घंटे का होगा और किराया 1600 से 1700 रुपये के बीच रखा गया है। श्रद्धालु आईएसबीटी-17 पर स्थित टिकट काउंटर से अपनी सीट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग ऑनलाइन भी करवाई जा सकती है। और पढ़ें

12:47 PM, 23-Jan-2025

चंडीगढ़ में पेट लवर्स के लिए खबर: 12 मरले से बड़ा घर है तो विदेशी के साथ जरूर पालना होगा देसी नस्ल का कुत्ता

चंडीगढ़ में कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने वर्ष 2023 में चंडीगढ़ पेट एंड कम्युनिटी डॉग्स बायलॉज तैयार किया है। इस पर कई सदन की बैठकों में चर्चा की गई और आखिरकार नवंबर 2024 में सदन ने पास करके प्रशासन को भेजा। अब जाकर प्रशासक ने बायलॉज को मंजूरी दे दी है।  और पढ़ें

12:44 PM, 23-Jan-2025

VIDEO : हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक शुरू

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक शुरू और पढ़ें

12:16 PM, 23-Jan-2025

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना: हरियाणा की 60 से अधिक पंचायतों में गरीबों को मिलेंगे मुफ्त प्लॉट, ड्रॉ कल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते साल अगस्त में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना को आगे भी चलाने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत जिन परिवारों के पास रहने के लिए घर नहीं हैं या किराए पर रहते हैं और जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हीं लोगों को पात्र परिवार माना जाएगा। और पढ़ें

12:10 PM, 23-Jan-2025

VIDEO : चंडीगढ़ पीजीआई सुरक्षा विभाग की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन

चंडीगढ़ पीजीआई सुरक्षा विभाग की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन और पढ़ें

11:17 AM, 23-Jan-2025

VIDEO : चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर 26 में नेशनल गर्ल चाइल्ड डे सेलिब्रेशन

चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर 26 में नेशनल गर्ल चाइल्ड डे सेलिब्रेशन और पढ़ें

10:38 AM, 23-Jan-2025

चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा: हीटर बंद करने उठे 77 वर्षीय बुजुर्ग गिरे, राॅड से चिपके, करंट लगने से चली गई जान

छुट्टन अपने कमरे में हीटर लगाकर सो रहे थे। सेक ज्यादा होने के कारण वह हीटर बंद करने के लिए उठे। इस दौरान वह अचानक हीटर पर गिर गए। जिस कारण हीटर की राॅड टूट गई। राॅड में करंट होने के कारण वह उससे चिपक गए। और पढ़ें

10:12 AM, 23-Jan-2025

Haryana: सैनी सरकार हर वर्ग के साथ, ब्राह्मण नागरिक परिषद के अभिनंदन समारोह में बोले सीएम के मीडिया सचिव

मीडिया सचिव ने कहा, हरियाणा में साढ़े नौ साल में आपने देखा, मुख्यमंत्री रहते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक पर काम करते हुए पूरे प्रदेश का समान विकास किया। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए तेजी से उनके कामों को आगे बढ़ा रहे हैं। और पढ़ें

08:42 AM, 23-Jan-2025

Lawrence Bishnoi Interview: एसआईटी चीफ प्रबोध कुमार 31 जनवरी को हो रहे रिटायर, नए अफसर के नाम पर हो रहा विचार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में सबसे पहले पंजाब सरकार ने एडीजीपी जेल की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की थी, सरकार की यह एसआईटी इस मामले में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाल पाई थी। इसके बाद दिसंबर 2023 में हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजीपी प्रबोध कुमार की नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। और पढ़ें

02:20 AM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: विद्यार्थी कनाडा विवि से कर सकेंगे डिग्री

विद्यार्थी कनाडा विवि से कर सकेंगे डिग्री और पढ़ें

02:17 AM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: प्रशासक ने दी पेट एंड कम्युनिटी डॉग्स बायलॉज को मंजूरी

प्रशासक ने दी पेट एंड कम्युनिटी डॉग्स बायलॉज को मंजूरी और पढ़ें

02:17 AM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: केवाईसी अपडेट का झांसा देकर खाते से उड़ाए 47 हजार रुपये

केवाईसी अपडेट का झांसा देकर खाते से उड़ाए 47 हजार रुपये और पढ़ें

02:16 AM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: व्यापार सुधार को मिलेगी रफ्तार, डीसी ने एक तक लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

व्यापार सुधार को मिलेगी रफ्तार, डीसी ने एक तक लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश और पढ़ें

02:16 AM, 23-Jan-2025

चंडीगढ़ पुलिस का हाल: मामूली केसों के भगोड़ों को पकड़ने में जुटी पुलिस, 17 कुख्यात आतंकी गिरफ्त से बाहर

चंडीगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध बढ़ा है। पुलिस छोटे मामलों के अपराधियों को पकड़ने में जुटी है, लेकिन पूर्व सीएम की हत्या से लेकर धमाकों तक के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। और पढ़ें

02:16 AM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: ढाई करोड़ रिश्वत मामले में सीबीआई डीएसपी व ईडी के सहायक निदेशक को भेजा जेल

अगली सुनवाई तीन फरवरी को होगी। बुधवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई ने विशालदीप के साथ डीएसपी का भी वॉयस सैंपल लेने के लिए आवेदन दायर किया लेकिन आरोपी पक्ष ने जवाब देने के लिए कुछ समय मांगा। और पढ़ें

02:14 AM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: सहायक प्रोफेसर से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को मिली अग्रिम जमानत

सहायक प्रोफेसर से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को मिली अग्रिम जमानत और पढ़ें

02:13 AM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए आज से चलेगी सीटीयू की बस

चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए आज से चलेगी सीटीयू की बस और पढ़ें

02:13 AM, 23-Jan-2025

Chandigarh News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार और पढ़ें

11:18 PM, 23-Jan-2025

Fatehabad News: बंदर हो रहे उत्पाती, सड़कों पर बेसहारा पशु, छह माह में ही ठेका हुआ खत्म

शहर में बंदर हो रहे उत्पाती, नगर परिषद ने रखा मात्र पांच लाख बजट, 6 माह में ही खत्म हो गया ठेका और पढ़ें

11:13 PM, 23-Jan-2025

जागा प्रशासन : सुरक्षा के लिए नागरिक अस्पताल में लगेंगे अतिरिक्त कैमरे

जागा प्रशासन : सुरक्षा के लिए नागरिक अस्पताल में लगेंगे अतिरिक्त कैमरे और पढ़ें

11:11 PM, 23-Jan-2025

Fatehabad News: निबंध लेखन में श्वेता प्रथम व पार्थव रहा द्वितीय

निबंध लेखन में श्वेता प्रथम और पार्थव रहे दूसरे स्थान पर और पढ़ें

11:11 PM, 23-Jan-2025

गणतंत्र दिवस : जिले में 650 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

गणतंत्र दिवस : जिले में 650 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी और पढ़ें

10:39 PM, 23-Jan-2025

Bhiwani News: बार चुनाव में नामांकन से पहले चर्चा ने पकड़ा जोर, अधिवक्ताओं के बीच हो रही चुनावी बहस

बार चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। वीरवार को जिला बार परिसर में धूप सेकते हुए अधिवक्ताओं के बीच चुनावी बहस हुई। और पढ़ें

10:37 PM, 23-Jan-2025

Bhiwani News: खाद की कमी के चलते किसानों ने किया प्रदर्शन

कस्बे में किसानों ने यूरिया खाद की कमी होने व विभाग पर टेबल के नीचे से पर्ची काटने का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया। और पढ़ें

10:35 PM, 23-Jan-2025

Bhiwani News: जागरूकता की अलख जगाने के लिए सविता ने ठानी, हर घर मिला बेटियों को सम्मान

खंड के गांव बिधनोई की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता की सरकारी सेवा के दायित्व को पूरा करते करते समाज सुधार के काम में ऐसी लगन लगी कि आज उसका नाम जिले के अलावा प्रदेश स्तर चमक रहा है। और पढ़ें

10:33 PM, 23-Jan-2025

Bhiwani News: अब शहरी दायरे के अपग्रेड होंगे 34 बूस्टर, 50 साल बाद पंपिंग स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता, 200 करोड़ का खाका तैयार

अब शहरी दायरे के 34 बूस्टर अपग्रेड होंगे। वहीं जलघर के पंपिंग स्टेशनों की क्षमता भी 50 साल बाद बढ़ाई जाएगी। इसके लिए करीब 200 करोड़ा का खाका जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तैयार किया है। और पढ़ें

10:32 PM, 23-Jan-2025

Bhiwani News: सीबीएलयू ने घोषित किया पीजी कोर्सों का परीक्षा परिणाम

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्सों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। और पढ़ें

10:30 PM, 23-Jan-2025

Bhiwani News: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया जांच अभियान

गणतंत्र दिवस पर जिले में सुरक्षा के लिए पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जांच अभियान व मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी करके गहनता से जांच की। और पढ़ें

10:28 PM, 23-Jan-2025

Bhiwani News: 29 हजार एमटी का पहुंचा रैक, अब जिले में नहीं रहेगी यूरिया की कमी

वीरवार को भिवानी में 29 हजार टन यूरिया का नया रैक पहुंचा। अब तक जिले में 48 हजार टन यूरिया आ चुकी है। भिवानी के साथ चरखी दादरी जिला के लिए भी यूरिया की यहीं से आपूर्ति दी जाएगी। और पढ़ें

10:28 PM, 23-Jan-2025

हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर : एडीसी

लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में हर घर-हर गृहिणी योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एडीसी ने खाद्य आपूर्ति विभाग को योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

10:26 PM, 23-Jan-2025

Bhiwani News: एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं शिकायतें

समाधान शिविर के माध्यम से जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। और पढ़ें

10:25 PM, 23-Jan-2025

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 23 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

योध्या में रामलला की पुनर्प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट ने हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में 50 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत की। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें