फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:02 PM, 07-Oct-2024

PGI चंडीगढ़ में डॉक्टर से मारपीट: मरीज के परिजनों ने रेजिडेंट डॉक्टर को पीटा, इमरजेंसी में इलाज ठप

पीजीआई चंडीगढ़ में बवाल हो रहा है। पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज के साथ आई महिला ने डॉक्टर के साथ मारपीट की है। इसके विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी में इलाज ठप कर दिया है।  और पढ़ें

10:34 PM, 07-Oct-2024

VIDEO : पीजीआई चंडीगढ़ में मरीज के परिजनों ने रेजिडेंट डॉक्टर को पीटा, इमरजेंसी में इलाज ठप

पीजीआई चंडीगढ़ में मरीज के परिजनों ने रेजिडेंट डॉक्टर को पीटा, इमरजेंसी में इलाज ठप और पढ़ें

08:54 PM, 07-Oct-2024

चंडीगढ़ में NRI महिला के घर चोरी: आईपैड, आईफोन, लैपटॉप समेत कई कीमती सामान गायब, चोरों तक पहुंची पुलिस

चंडीगढ़ से ऑस्ट्रलिया गई एनआरआई महिला की कोठी पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर के आईफोन, आईपैड, लैपटॉप समेत कई कीमती सामाने लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने चोरों को धर दबोचा है।  और पढ़ें

विज्ञापन
04:09 PM, 07-Oct-2024

हड़ताल खत्म: पंजाब में शुरू होगी धान की खरीद, सीएम मान ने आढ़तियों के साथ की बैठक, मानी सभी मांगें

पंजाब में जल्द धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। सोमवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आढ़तियों के साथ बैठक की। इस बैठक में धान की खरीद शुरू करने का फैसला लिया गया है। और पढ़ें

03:13 PM, 07-Oct-2024

ED Raid: लुधियाना में आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड, मनीष सिसोदिया का ट्वीट-हम नहीं झुकेंगे

ईडी की टीमों ने सुबह ही इनके ठिकानों एवं इनके कुछ करीबी व्यापारिक साझेदारों के यहां भी दबिश दी।  हेमंत सूद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का करीबी है। अनाज माल ढुलाई मामले में आशु का नाम आने के बाद हुई जांच के बाद अब हेमंत सूद पर कार्रवाई की गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
12:32 PM, 07-Oct-2024

Haryana Election: बांगर बेल्ट में घटा मतदान, किसान आंदोलन से प्रभावित बांगड़ में एक फीसदी बढ़ा; मेवात सबसे आगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बांगर बेल्ट में मतदान घट गया है। किसान आंदोलन से प्रभावित बांगड़ में एक फीसदी वोटिंग बढ़ी है। दिग्गज अपने गढ़ों में भी मतदान बढाने में कामयाब नहीं हुए। मेवात में अधिक मतदान रहा। और पढ़ें

10:10 AM, 07-Oct-2024

Haryana Election: इम्तिहान खत्म... अब एक दिन का इंतजार; कड़े मुकाबले वाली 30 सीटों पर कुछ भी हो सकता है परिणाम

हरियाणा में 67.90 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। मतदान खत्म होने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस उत्साहित है, लेकिन सीएम पद के लिए खींचतान भी है। और पढ़ें

09:17 AM, 07-Oct-2024

Punjab: लुधियाना और अमृतसर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 24 घंटे होगी पानी की सप्लाई, नहरी पानी मिलेगा

पीएमआईडीसी 1900 करोड़ रुपये की परियोजना पर अलग से काम कर रहा है, जिसके तहत उक्त दो शहरों में नहरी पानी को टंकियों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वर्ष 2021 में इस काम को अलॉट किया गया था, जिसका काफी काम पूरा भी किया जा चुका है। और पढ़ें

08:06 AM, 07-Oct-2024

Haryana Election: मलाईदार पदों के लिए लाॅबिंग शुरू, सीएम दावेदारों की परिक्रमा में जुटी अफसरशाही

मुख्यमंत्री कार्यालय और अहम पदों पर पोस्टिंग के लिए अफसरशाही लाॅबिंग में जुट गई है। हरियाणा के आईएएस और आईपीएस अफसरों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा के साथ-साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला की परिक्रमा शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:58 AM, 07-Oct-2024

हरियाणा में किसकी सरकार: एग्जिट पोल से बैकफुट पर आई भाजपा की निर्दलीयों पर नजर, कांग्रेस भी साधने में जुटी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को मतदान हुआ था। आठ अक्तूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा परिणाम के बाद की तैयारी में जुट गए हैं। और पढ़ें

06:03 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: आंध्र प्रदेश ने चंडीगढ़ को 122 रन से हराया

आंध्र प्रदेश ने चंडीगढ़ को 122 रन से हराया और पढ़ें

06:02 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: ट्राइसिटी के लिए खुशखबरी... हांगकांग व शारजाह के लिए फ्लाइट चलाने की तैयारी

ट्राइसिटी के लिए खुशखबरी... हांगकांग व शारजाह के लिए फ्लाइट चलाने की तैयारी और पढ़ें

06:02 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: सुखना लेक तवांग मैराथन के लिए पांच किलोमीटर दौड़े युवा

सुखना लेक तवांग मैराथन के लिए पांच किलोमीटर दौड़े युवा और पढ़ें

06:01 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में दूसरी मंजिल में आग लगने से धमाके, डक बॉक्स का एसी पैनल क्षतिग्रस्त

जीएमसीएच-32 में दूसरी मंजिल में आग लगने से धमाके, डक बॉक्स का एसी पैनल क्षतिग्रस्त और पढ़ें

06:01 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: पीजीआई के 38वें दीक्षांत समारोह में 107 मेधावियों को पदक और 1547 स्नातकों को प्रदान की गई डिग्री

पीजीआई के 38वें दीक्षांत समारोह में 107 मेधावियों को पदक और 1547 स्नातकों को प्रदान की गई डिग्री और पढ़ें

06:01 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: बिना पूर्व सूचना बंद कर दी जिम, ब्याज समेत लाैटानी होगी फीस

बिना पूर्व सूचना बंद कर दी जिम, ब्याज समेत लाैटानी होगी फीस और पढ़ें

06:00 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: कोर्ट में बयानों से मुकरी पीड़िता, दुष्कर्म के आरोपी को जमानत

कोर्ट में बयानों से मुकरी पीड़िता, दुष्कर्म के आरोपी को जमानत और पढ़ें

06:00 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: यूटी पुलिस में 35 साल बाद पदोन्नति के लिए परीक्षा... 1361 में से 945 कांस्टेबल ही हुए शामिल

यूटी पुलिस में 35 साल बाद पदोन्नति के लिए परीक्षा... 1361 में से 945 कांस्टेबल ही हुए शामिल और पढ़ें

05:59 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: कैट ने वर्ष 2006 के बाद बनी सभी वरिष्ठता सूचियां रद्द कीं

कैट ने वर्ष 2006 के बाद बनी सभी वरिष्ठता सूचियां रद्द कीं और पढ़ें

05:59 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: आंधी में ट्राइसिटी का सबसे ऊंचा रावण धराशायी

आंधी में ट्राइसिटी का सबसे ऊंचा रावण धराशायी और पढ़ें

04:48 AM, 07-Oct-2024

Panchkula: तेज आंधी से गिरा 180 फीट ऊंचा रावण का पुतला, एक घंटे पहले किया था खड़ा, सिर और तलवार टूटी

पंचकूला सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में 180 फीट का ऊंचा रावण तैयार किया गया। पुतले का सीना 35 फीट, टांगे 40 फीट और धड़ 80 फीट का है। इसका चेहरा 25 फीट का बनाया गया था, जो आंधी के चलते खराब हो गया है। और पढ़ें

04:12 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: मंडियों में 6.13 लाख टन धान पहुंचा, 1.48 लाख टन की बिक्री

मंडियों में 6.13 लाख टन धान पहुंचा, 1.48 लाख टन की बिक्री और पढ़ें

04:07 AM, 07-Oct-2024

Haryana Election: एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस उत्साहित, भाजपा को अब भी तीसरी बार सत्ता में लौटने की उम्मीद

एग्जिट पोल के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस अगर सत्ता वापसी करती है तो इसमें जाट, सिख, मुस्लिम और दलित वोटों का अहम रोल रहेगा। उधर, एग्जिट पोल को दरकिनार करते हुए भाजपा को ओबीसी, सामान्य वर्ग और सरकार का लाभार्थी वोट बैंक से पूरी उम्मीद है। और पढ़ें

02:31 AM, 07-Oct-2024

Haryana: हुड्डा की सीएम पद को लेकर किलेबंदी, प्रत्याशियों से फोन पर ली रिपोर्ट, शाम को पहुंचे दिल्ली

हिसार से सांसद जेपी का दावा है कि हुड्डा सीएम बनेंगे, वहीं सैलजा बोलीं कि लगे कि हर वर्ग की सरकार है। मत्था टेकने सैलजा सालासर तो सुरजेवाला केदारनाथ पहुंचे।  और पढ़ें

02:24 AM, 07-Oct-2024

Chandigarh News: पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 5 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 7 लोगों पर केस दर्ज

महानगर में पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर एक परिवार ने पांच करोड़ रुपये की ठगी कर ली। और पढ़ें

12:21 AM, 07-Oct-2024

Haryana: छह मंत्रियों की सीटों पर मतदान बढ़ा, तीन पर मामूली गिरावट, दलाल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटिंग

सीएम नायब सैनी की सीट लाडवा में भी मतदान में तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।  और पढ़ें

11:25 PM, 07-Oct-2024

Haryana: धान की खरीद न होने से किसानों ने अनाज मंडी के सामने लगाया जाम, वाहनों की कतारें लगी

आढ़ती एक क्विंटल धान के बदले में 67 किलो चावल देने के पक्ष में नहीं है। इसलिए खरीद नहीं हो रही है। राइस मिलर्स व सरकार के बीच समझौता न होने की वजह से आढ़तियों में असमंजस हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क के बीचोंबीच खड़ा करने से वाहनों की कतारें लग गईं। और पढ़ें

11:22 PM, 07-Oct-2024

Fatehabad News: धान की फसल का 48 घंटों में उठान होने का आश्वासन मिलने के बाद आढ़तियों ने शुरू की खरीद

आढ़तियों ने पुरानी अनाज में स्थित में हनुमान मंदिर में बैठक करके एजेंसियों से 48 घंटे में उठान करने का आश्वासन मिलने के बाद को खरीद शुरू की। और पढ़ें

11:18 PM, 07-Oct-2024

Fatehabad News: युवती मिली डेंगू पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग के पत्र लिखने बाद भी शहर में शुरू नहीं हुई फॉगिंग

मौसम में बदलाव के साथ डेंगू के जिले में लगातार केस बढ़ रहे हैं। सोमवार को ढाणी भोजराज निवासी 19 वर्षीय युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है। और पढ़ें

11:07 PM, 07-Oct-2024

Palwal News: कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना आज

Counting of votes today amid tight security और पढ़ें

11:06 PM, 07-Oct-2024

Palwal News: घूमने जा रहे कार सवार युवकों के साथ मारपीट, कार तोड़ी

Youths traveling in a car were beaten up and the car was broken. और पढ़ें

11:06 PM, 07-Oct-2024

Fatehabad News: फसल अवशेष जलाने के छह मामले आए कृषि विभाग ने लगाया 7500 रुपये जुर्माना

इन दिनों धान की कटाई का काम जोरों पर चलने के साथ ही फसल अवशेष जलाने के मामले भी बढ़ने लगे हैं। इस बार अब तक जिले में कुल 6 मामले सामने आए हैं। और पढ़ें

11:04 PM, 07-Oct-2024

जज पर निराधार आरोप लगाना न्याय की धारा प्रदूषित करने जैसा: हाईकोर्ट

पत्नी के भाई के प्रभाव में काम करने का जिला जज पर आरोप लगाते हुए मामला स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए इसे न्याय की धारा को प्रदूषित करने वाला करार दिया है। और पढ़ें

11:00 PM, 07-Oct-2024

Panchkula News: 1530 करोड़ के बैंक से धोखाधड़ी मामले में नीरज सलूजा को हाईकोर्ट से झटका

बैंक से 1530 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी व लुधियाना के नामी उद्योगपति नीरज सलूजा को बड़ा झटका देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। और पढ़ें

11:00 PM, 07-Oct-2024

Fatehabad News: मकान के विवाद के चलते घर पर किया पथराव, थाने पहुंची महिला न

शहर की मातूराम कॉलोनी में मकान के विवाद को लेकर घर पर पथराव कर दिया। महिला ने अपने पति, ननद व 10-15 अन्य लोगों पर पथराव करने के आरोप लगाए। और पढ़ें

10:56 PM, 07-Oct-2024

Fatehabad News: शिक्षकों की रही मतदान में ड्यूटी, कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों का बोर्ड में पंजीकरण अधूरा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पोर्टल पर कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण होना है और इसको लेकर दो दिन रह गए है। और पढ़ें

10:50 PM, 07-Oct-2024

खाद की आगे नहीं होगी कमी, 2.50 लाख मीट्रिक टन डीएपी खाद आवंटित: कृषि मंत्री

संयुक्त किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अगुवाई में सोमवार को चंडीगढ़ में पहुंचा। और पढ़ें

10:15 PM, 07-Oct-2024

Haryana: सात दिन में पांच जगह जली पराली, 10 हजार जुर्माना वसूला

जिले के रेड जोन में शामिल गांवों के खेतों पर प्रशासन की पैनी नजर है। पराली जलने से रोकने के लिए उपमंडल, ब्लॉक तथा ग्रामस्तर पर समिति का गठन किया गया है।  और पढ़ें

10:09 PM, 07-Oct-2024

Haryana Elections Result: एक क्लिक में VIP सीटों पर डालें नजर, नायब सैनी से लेकर सावित्री जिंदल तक मैदान में

भाजपा, कांग्रेस, इनेलो-बसपा, जजपा-आसपा और आप प्रत्याशियों ने 49 दिन के प्रचार में अपने वादों और घोषणाओं से मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की। जानें वीआईपी सीटों का समीकरण- और पढ़ें

09:58 PM, 07-Oct-2024

Haryana: बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर साढ़े चार लाख रुपये और 2.75 किलो चांदी चोरी, गोवा गया था परिवार

कुमासपुर के पास स्थित व्हाइट लिली सोसाइटी के फ्लैट में चोरी हुई है। फ्लैट पर ताला लगाकर परिवार गोवा गया था। बिल्डर कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी।  और पढ़ें

09:39 PM, 07-Oct-2024

Haryana: वोट देने से रोका और घर में घुसकर पीटा, अपहरण का केस दर्ज

हरियाणा के भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव गारनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने वोट देने से रोकने, घर में घुसकर पीटने और अपहरण कर धमकाने का केस दर्ज कराया है। और पढ़ें

09:25 PM, 07-Oct-2024

Haryana: धान खरीद न होने से किसान परेशान, भाकियू ने किया सड़क जाम करने का एलान

धान खरीद सिरे नहीं चढ़ पा रही है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। इसी को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन ने नौ अक्तूबर को सड़कें जाम करने का एलान किया है। कुरुक्षेत्र के लाडवा में भड़के किसानों ने हैफेड कार्यालय पर ताला जड़ दिया।  और पढ़ें

09:25 PM, 07-Oct-2024

VIDEO : कुरुक्षेत्र में धान खरीद न होने से किसान परेशान, भाकियू ने किया सड़क जाम करने का एलान

कुरुक्षेत्र में धान खरीद न होने से किसान परेशान, भाकियू ने किया सड़क जाम करने का एलान और पढ़ें

08:32 PM, 07-Oct-2024

पंचकूला में कई रूट डायवर्ट: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, मतगणना को लेकर थ्री लेयर सुरक्षा, लगेंगे विशेष नाके

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पंचकूला में कई ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।  और पढ़ें

08:16 PM, 07-Oct-2024

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सोमवार को खरखौदा रोड स्थित जलापूर्ति विभाग कार्यालय परिसर में कार्यकारी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें