सिरसा में पोलिंग बूथों पर 6 बजे के बाद वोट डलवाने पर विवाद
सिरसा के गोशाला मोहल्ला और थेहड़ के कुछ बूथों पर शाम 6 बजे के बाद मतदान जारी रहा। मतदान को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया ने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से मतदान करवाया जा रहा है और लोगों को पैसे बांटे जा रहे है। ऐसे में सैंकडों की संख्या में समर्थक मौके पर पहुंचे गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, गोकुल सेतिया पुलिस कर्मियों के साथ हाथा पाई तक करने हुए नजर आए। एसपी ने मामला शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन समर्थकों के साथ गोकुल सेतिया का पोलिंग बूथों पर अभी भी विवाद जारी है। जानकारी के अनुसार हलोपा समर्थक एक या दो लोगों के साथ कांग्रेस के समर्थकों ने हाथापाई और मारपीट भी की है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र के ज्योतिसर मंदिर में पूजा-अर्चना की
अंबाला
शाम 7 बजे तक अंबाला जिले में 67.40 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा नारायणगढ़ में 73 प्रतिशत, मुलाना में 70.7 प्रतिशत और जबकि अंबाला कैंट में 64.1 और अंबाला सिटी में 62.9 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
रेवाड़ी में 6 बजे तक 64.80 % वोटिंग हुई है
झज्जर
अंबाला
शाम 6 बजे तक अंबाला जिले में 64.5 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा नारायणगढ़ में 69.9 प्रतिशत, मुलाना में 68.10 प्रतिशत और जबकि अंबाला कैंट में 61.3 और अंबाला सिटी में 60.20 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
सोनीपत में शाम 6 बजे तक हुआ 62.0 फीसदी मतदान
झज्जर में छह बजे तक मतदान
जींद जिले में छह बजे तक कुल मतदान 69.04
फतेहाबाद शहर के पीएमश्री कन्या स्कूल के मतदान केंद्र पर शाम 5.30 बजे के बाद भी मतदाताओं की भारी भीड़ लगी है।
महेंद्रगढ़ जिले में 5 बजे तक 65.76 प्रतिशत मतदान
अंबाला
शाम 5 बजे तक अंबाला जिले में 62.4 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा नारायणगढ़ में 69 प्रतिशत, मुलाना में 66.5 प्रतिशत और जबकि अंबाला सिटी में 57.20 और अंबाला कैंट में 58.50 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
रेवाड़ी में 5 बजे तक 60.91 % वोटिंग हुई है
रोहतक में 5.00 बजे तक पोलिंग 53.06
झज्जर में पांच बजे तक मतदान
वोट डालने के बाद ईवीएम से नहीं आई आवाज तो व्यक्ति ने तीन बार उठाकर पटका, पुलिस ने लिया हिरासत में
महेंद्रगढ़ शहर के बूथ नंबर 128 पर चार के करीब पुलिस ने एक व्यक्ति को ईवीएम मशीन पटकने पर काबू किया है। शहर के वार्ड नंबर 13 निवासी जगदीश शाम को करीब चार बजे जब बूथ नंबर 128 पर वोट डालने पहुंचा। मतदान करने के बाद जब ईवीएम मशीन से बीप की आवाज नहीं आई तो मशीन को जोर-जोर से थपथपाने लगा। इसी दौरान पोलिंग पार्टी ने ईवीएम को क्षति पहुंचाने की शंका के चलते बाहर तैनात पुलिस कर्मचारियों का सहारा लिया। पुलिस कर्मचारियों ने बूथ पर पहुंचकर जगदीश को हिरासत में ले लिया। बताया जा व्यक्ति जगदीश को मतदान के दौरान ईवीएम से बीप की आवाज नहीं आने पर मत को लेकर संदेह हुआ था इसी के चलने उसने मशीन को थपथपाया था।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान लोहारू में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री जेपी दलाल की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ तीखी नोंक-झोंक हो गई। चुनावी माहौल के बीच यह घटना उस समय हुई जब जेपी दलाल एक मतदान केंद्र का दौरा करने पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और उनके नेताओं के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई। स्थिति तनावपूर्ण होते देख प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
जेपी दलाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि वे चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा नेता जनता के बीच जाकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।
इंद्री विधानसभा के गांव हलवाना में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई। बूथ पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कांबोज एक व्यक्ति को बूथ से बाहर जाने का आदेश देते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरा व्यक्ति कह रहा है कि वह वोट डालने आया है और वोट डालकर ही जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राकेश कांबोज के साथ आए भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी करके माहौल को खराब किया। दूसरी तरफ, राकेश कांबोज के समर्थकों का दावा है कि एक व्यक्ति बूथ पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था, और राकेश उसे बाहर जाने के लिए कह रहे थे।
इस बीच, खेड़ी मान सिंह गांव में एक दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उस पर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। जब उसने मना किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने अपना मेडीकल करवाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांव डाटा के बूथ नंबर 69 पर आज फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोट डलवाने के आरोप लगे हैं, जिसके चलते विवाद शुरू हुआ।
घटना तब हुई जब कुछ लोग फर्जी मतदान का वीडियो बनाने लगे, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे। इसी बीच, इनेलो के बूथ एजेंट कुलदीप ने माहौल शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई।
घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पानीपत में चार बजे तक कुल 54.5% मतदान
पानीपत ग्रामीण 55.5%
पानीपत शहर 49.2%
इसराना(26) 54.9%
समालखा. 58.3%
चुनाव आयोग के 3 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 49.13% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग 56.79% यमुनानगर, उसके बाद नूंह में 56.59 और पलवल में 56.02 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे कम वोटिंग 38.61 प्रतिशत गुरुग्राम में हुई।
विधानसभा क्षेत्र वोट फीसद
बरोदा 46.6
गन्नौर 47.4
गोहाना 45.9
खरखौदा 43.0
राई 49.3
सोनीपत 40.1
नूंह जिले की नूंह विधानसभा क्षेत्र में 53.2 फीसद, फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में 53.2 फीसद, पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में 44.8 फीसद मतदान हुआ है। वहीं, इन आंकड़ों के अनुसार जिले का कुल 49.1 फीसद मतदान रहा है।
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव गांव लिसाना के मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, जब वापस जाने लगे तो ग्रामीणों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की कप्तान अजय यादव अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाए और अभद्र भाषा का उपयोग कर दिया।
मौके का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में कप्तान अजय सिंह यादव लोगों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। अजय सिंह यादव ने अभद्र भाषा का उपयोग लगातार जारी रखा। मौके पर मौजूद लोगों ने पूछा कि आपको मंत्री किसने बनाया था। इसके बाद कुछ समय तक हंगामा होता रहा, जैसे तैसे लोगों ने बीच बचाव किया। बता दें कि कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी विधानसभा से 6 बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाल चुके हैं। अजय सिंह मौजूदा समय में कांग्रेस ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
नूंह जिले में तीन जगह मतदान के दौरान विवाद हुआ है। नूंह विधानसभा के चंदेनी, पुनहाना विधानसभा के गांव ख्वाजली कला और गुलालता में कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय रहीसा खान विवाद के समर्थकों के बीच विवाद हुआ है।
रोहतक जिला विकास भवन के पास सिंचाई विभाग में बने मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन अंदर ले जाने को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। सूचना पाकर बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो और कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा मतदान केंद्र पर पहुंचे और पुलिस व मतदान केंद्र के अधिकारियों से बात की। जोजो ने बताया कि मतदान केंद्र के अधिकारियों ने कहा है कि गलती से एक बच्चा मोबाइल ले आया था। जरूरत पड़ी तो वे आयोग में शिकायत दर्ज करवाएंगे। बाकी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सिरसा के गांव चौटाला में मतदान किया। मतदान करने के बाद पत्रकारों से कहा कि हरियाणा प्रदेश में इनेलो और बसपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस की सरकार बनने के दावे पर वे बोले कि दावा करने वाला दावा करता ही है। इनेलो सरकार बनाएगा।
हरियाणा में दोपहर एक बजे तक 36.69 फीसदी वोटिंग हुई है। मेवात में सबसे अधिक 42.64 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं पंचकूला में सबसे कम 25.89 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
बालसमंद के बूथ 167 पर 40 मिनट लेट पोलिंग शुरू हुई। ईवीएम मशीन में आई तकनीकी खामी के कारण 7 बजे पोलिंग शुरू न होकर 7 बजकर 40 मिनट पर पोलिंग शुरू हुई। 40 मिनट मतदाता लाइन में खड़े रहे।
जिले के कई पोलिंग बूथ पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं को मोबाइल फोन अंदर ले जाने से रोका। गांव सीसवाला के बूथ 21,22,23 और आर्य नगर के बूथ नंबर 133,134,135 पर मोबाइल मतदान केंद्र के बाहरी गेट पर ही बाहर रखने की हिदायत दी।
हिसार के खांडा खेड़ी गांव में पूर्व वित्त मंत्री व नारनौंद से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। पुलिस ने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को छुड़वाया। नारनौंद के खांडा खेड़ी गांव में बने शहीद भगत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर हंगामा हुआ।
रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रामपुरा में परिवार के साथ मतदान किया। वहीं मतदान की धीमी गति पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि बाजरे की कटाई के कारण लोग खेतों में कार्य कर रहे हैं। खाना खाने जब घर आएंगे तो मतदान करेंगे, तब मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। कांग्रेस में कौन मुख्यमंत्री बनेगा के सवाल पर कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। कई दावेदारों में कौन मुख्यमंत्री बनेगा यह कांग्रेस तय करेगी। वैसे कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलेगा। अशोक तंवर द्वारा वापस कांग्रेस में जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अशोक तंवर दल बदलू हैं। पिछले पांच साल में चार दल बदल चुके हैं। अशोक तंवर के कांग्रेस में जाने से दलित वोटों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। अटेली में आरती की जीत पर कहा कि पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकता हूं कि आरती जीत दर्ज करेगी। जजपा द्वारा बीजेपी के चुनाव के बाद डूबने के बयान पर उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि कौन डूब रहा है।
कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने सिरसा में मतदान किया। मतदान के बाद तंवर ने कहा कि बदलाव का माहौल है। सब लोग कह रहे हैं कि हाथ बदलेगा हालात...बड़ी सफलता कांग्रेस को मिलेगी।
रोहतक में गर्मी के कारण मतदान प्रभावित हो रहा है। 34 डिग्री तापमान के बीच दोपहर 12 बजे तक जिले में मात्र 25 प्रतिशत मतदान ही हो सका। इसमें सबसे ज्यादा महम हलके में 27.8 प्रतिशत पोलिंग हुई है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला-किलोई में सबसे अधिक 27.3 प्रतिशत, कलानौर में 25.8 व सबसे कम रोहतक शहर में मात्र 22.8 प्रतिशत मतदान हुआ है।
महम के गांव समर गोपालपुर के राजकीय स्कूल में बने मतदान केंद्र के तीन बूथ में एक ईवीएम मशीन खराब हो गई। उसकी चेकिंग की गई तो पता चला कि गर्मी के कारण मशीन ज्यादा गर्म हो गई। 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।
गुरुग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मोहित ग्रोवर और पटाैदी में कांग्रेस प्रत्याशी पर्ल चौधरी ने मतदान किया। फरीदाबाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकरी में मतदान करने के लिए अब भी लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं सेक्टर 108 सोसाइटियों से दूर पावला खुसरूपुर के बूथ पर वोटिंग करने बहुत कम लोग पहुंचे।
गुरुग्राम सिटी थाना क्षेत्र में जांगिड़ ब्राह्मण स्कूल में महिला की पर्ची पर विवाद हो गया। पर्ची पर कैंडिडेट की तस्वीर लगी हुई थी। एसीपी व डीपी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं सेक्टर 29 थाना क्षेत्र में मारुति बिहार के कम्युनिटी सेंटर में ईवीएम मशीन खराब होने से एक घंटा 5 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। वजीराबाद के बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ईवीएम मशीन खराब होने से 30 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ।
गुरुग्राम में प्रशासन ने बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए करीब एक हजार अर्बन बूथ पर वालंटियर्स लगाए। स्कूल-कॉलेजों के एनसीसी-एनएसएस के 2000 वालंटियर्स मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की मतदान में सहायता कर रहे हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगजन मतदाताओं में पिक एन्ड ड्राप और मतदान केंद्र पर मिली प्राथमिकता के लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग का आभार जताया।
केएल मेहता दयानंद सीनियर स्कूल नेहरू ग्राउंड में मतदान करने आई बुजुर्ग महिला ने केंद्र के अंदर जाने के लिए व्हील चेयर मांगी तो सुरक्षाकर्मी कुर्सी लेकर आ गए। महिला के परिजनों के पूछने पर बताया कि व्हील चेयर नहीं है। जिसके बाद बुजुर्ग महिला साथ आई महिला के कंधे का सहारा लेकर वोट डालने अंदर गई।
अंबाला छावनी के 12 क्रॉस रोड स्थित कम्यूनिटी सेंटर के बाहर बने 155, 156, 157 नंबर मतदान केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में लगे अलग-अलग पार्टियों के टेंटों को लेकर सुबह करीब 10 बजे विवाद हो गया। नियमों को ताक पर रखकर लगे भाजपा, इनेलो व एक आजाद प्रत्याशी के टेंटों की शिकायत कांग्रेस प्रत्याशी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को की थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे दो सौ मीटर की निशानदेही कर तीन टेंट को पीछे करवाया जो सीमा के अंदर लगे हुए थे। इस बीच शिकायतकर्ता व दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओं काफी बहस भी हुई थी। मौके पर अंबाला कैंट थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह टेंट चुनाव से एक दिन पहले ही लग गए थे। उस समय दूरी का अंदाजा नहीं था। अगर इन्हें हटाना था तो पहले ही हटा दिया जाता। अब मतदान के दौरान इन्हें हटाने में काफी समय लग जाएगी। इसलिए इन्हें न हटाया जाए। आखिर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सभी टेंट को दो सौ मीटर के दायरे से बाहर किया। करीब आधा घंटे तक चले विवाद के बाद मामला शांत हुआ। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी परविंद्र सिंह परी का कहना था कि वह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। इस संबंध में अंबाला कैंट थाना प्रभारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को शिकायत की थी कि नियमानुसार जो कार्रवाई बनती है वो की जाए।
सोनीपत में छह विधानसभा सीटों पर चुनावी प्रक्रिया जारी है। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। गांव भैंसवाल कलां में बूथ संख्या 200 पर पहुंचकर पहलवान व भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने मतदान किया। गोहाना में कन्या विद्यालय में बूथ संख्या 54 पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने परिवार के साथ मतदान किया। इसी केंद्र पर गोहाना हलका के कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर मालिक ने भी मतदान किया। गोहाना के भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा की पत्नी रीता ने गांव गढ़ी उजाले खां के बूथ संख्या 6 का दौरा किया। गांव गढ़ी उजाले खां के बूथ संख्या 6, 7, 8 व 9 पर नए मतदाताओं को वोटर कार्ड भी वितरित किए गए।
सोनीपत गांव समस्तपुर गामड़ा में बूथ संख्या 72 पर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, उनके भाई पूर्व सांसद रमेश कौशिक मतदान कर चुके हैं। गांव रायपुर में बूथ संख्या 221 पर आप प्रत्याशी देवेंद्र गौतम ने वोट डाला। सोनीपत के गनौर हलके में निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान ने परिवार सहित अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। गोहाना के बरोदा में 90 से ज्यादा उम्र के वयोवृद्ध मेहरचंद बूथ संख्या 48 पर मतदान करने पहुंचे हैं। गांव बादशाहपुर माच्छरी के बूथ संख्या 160 पर सिमरन ने पहली बार मतदान किया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्राें में अधिकतर महिलाएं घूंघट की ओट में परिजनों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंची।
वोट प्रतिशत रिपोर्ट
समय- सुबह 11.00 बजे
79-नूंह विधानसभा क्षेत्र - 25.4
80-फिरोजपुर झिरका विस क्षेत्र -23.8
81-पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र - 22.7
कुल: 24.1%
भिवानी विधानसभा क्षेत्र में तोशाम से भाजपा की प्रत्याशी श्रुति चौधरी अपनी मां राज्य सभा सांसद किरण चौधरी के साथ मतदान बूथ पर वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू हुई। किरण ने कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
ढांड के बूथ नंबर 22 पर एक व्यक्ति ने डबल वोटिंग का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उसे बाहर निकाल दिया। चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है।
जींद के अकालगढ़ गांव के बूथ नंबर एक पर कुछ लोगों ने बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंचे। कैप्टन योगेश बैरागी का कुछ लोगों ने विरोध किया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। सूचना मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में बूथ कैप्चरिंग जैसी फिलहाल कोई घटना सामने नहीं आई है, लेकिन कैप्टन योगेश बैरागी का कुछ लोगों ने विरोध करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की जरूर की है। योगेश बैरागी को सूचना मिली थी कि कुछ लो यहां बूथ कैप्चरिंग का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद ही वह यहां पहुंचे थे। यहां कुछ मतदाताओं ने कहा कि भाजपा के लोग ही बूथ कैप्चरिंग का प्रयास कर रहे हैं। लोगों को वोट भी डालने नहीं दिया जा रहा है। अपनी मर्जी से भाजपा के लोग वोटिंग करवा रहे हैं। एक युवक ने कहा कि उनके पिता के साथ भी उनको जाने नहीं दिया जा रहा है। यह बुजुर्ग व्यक्ति है। लोगों ने भाजपा पर यहां लोकतंत्र की हत्या करने के भी आरोप लगाए हैं। लोगों ने कैप्टन योगेश बैरागी से कहा कि आप यहां से चले जाओ,
कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित गीता विद्या मंदिर में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। इस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और कहा कि नियमों का उल्लंघन कर प्रचार किया जा रहा है। विरोध के बाद नवीन जिंदल घोड़े से उतर गए।
हरियाणा में सुबह नाै बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हो चुका है। जींद में सबसे अधिक 12.71 फीसदी मतदान हुआ है।
साल्हावास के गांव गोरिया में वोटिंग शुरू होते ही सबसे पहले ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर अपने माता पिता व भाई के साथ पहुंची। अपना पहला वोट डालते हुए मनु भाकर के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी। मनु भाकर सुबह साढ़े छह बजे ही अपने पिता रामकिशन भाकर, मां सुमेधा भाकर व भाई के साथ मतदान केंद्र पहुंची। उन्होंने सर्व प्रथम अपने गांव के पैतृक मंदिर में माथा टेका। इसके बाद मंदिर के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 142 में मतदान किया।
मनु भाकर ने बताया कि युवा होने के नाते हम सब का कर्तव्य है कि अपना मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे कामों से ही बड़ा और अच्छा मोड़ ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के लिए सही लीडर को चुने। उन्होंने कहा कि मैंने अपना कर्तव्य निभाया। अब आप भी अपना कर्तव्य निभाएं। उन्होंने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान जिनका मन नहीं कर रहा है वो भी घर से निकले और मतदान जरूर करें। मनु भाकर ने कहा कि अगले महीने से वो ट्रेनिंग शुरू करेंगी। उसके बाद दिसम्बर जनवरी में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेगीं।
कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने परिवार सहित मतदान किया। कलानौर हलके से भाजपा प्रत्याशी रेणू डाबला ने आंबेडकर स्कूल में मतदान किया।
कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने मतदान के बाद कहा कि आज के दिन का हरियाणा के लोग इंतजार कर रहे थे। आज वोटिंग का दिन आया है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की मजबूत सरकार बनाने जा रही है। अशोक तंवर के कांग्रेस ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी है। नेताओं का पार्टी में आना-जाना लगा रहता है। वहीं मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी के सवाल पर सैलजा ने कहा कि मैं इस सवाल को बार-बार नहीं दोहराना चाहती। इस पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री के पद का फैसला हाई कमान करेगा। सीनियोरिटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी सीनियोरिटी का सभी को पता है। मनोहर लाल कह रहे हैं कि हरियाणा में कुमारी सैलजा व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच में मतभेद हैं, इस सवाल पर सांसद ने कहा कि खट्टर साहब पहले अपना घर संभाल ले जिस तरह से उन्होंने राज किया और जिस तरह से उनकी विदाई हुई सभी को पता है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार सुबह पंचकूला में शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान मतदाता लंबी लाइनों में लगकर मतदान कर रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान लोगों ने पंचकूला के मतदान केंद्र गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-17 सहित कालका, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी सहित सभी जगह मतदान किया।
रायपुररानी में 55 बूथों और 44 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान
रायपुररानी थाना क्षेत्र के 55 बूथों और 44 पोलिंग स्टेशनों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, और मतदाताओं को बिना किसी परेशानी के वोट डालने का मौका मिल रहा है। सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
रोहतक के महम हलके से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गांव मदीना में वोट को लेकर हंगामा हो गया। निवर्तमान विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू के पीए के कपड़े फाड़ दिए गए हैं।
महम हलके में चुनाव बेहद उलझा हुआ है। आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गांव मदीना में वोट डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक युवक के कपड़े तक फाड़ दिए गए। हजपा प्रत्याशी व विधायक बलराज कुंडू गांव में पहुंचे। विवाद मदीना के बूथ नंबर 134 पर हुआ। यह आनंद सिंह दांगी का गांव है।
कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के पिता एवं पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। कुंडू बेवजह की बातें कर रहा है। जिस समय झगड़ा हुआ, वे वहां से जा चुके थे।
वहीं दादरी हलके से निर्दलीय प्रत्याशी अजीत फोगाट की गाड़ी को घेरकर रुकवाने और फिर मारपीट करने का प्रयास किया गया। घटनाक्रम के बाद देर रात ही प्रत्याशी सदर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दी।
रोहतक की चार विधानसभा गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक शहर, महम व कलानौर में मतदान ने एक घंटे में तेजी पकड़ ली है। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग गई। जबकि रोहतक शहर, महम, सांपला व कलानौर कस्बे में कम लोग अभी मतदान करने निकले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार सहित सवा 10 बजे गढ़ी सांपला-किलोई हलके के गांव सांघी में मतदान करेंगे।
गढ़ी सांपला किलोई हलके के गांव कटवाड़ा, बसंतपुर और धामड़ में तकनीकी कर्मियों के चलते 10 से 15 मिनट तक ईवीएम मशीन बंद रही। धामड़ में बूथ नंबर 56 व कटवाड़ा में बूथ नंबर 11 पर मतदान रुका। बाद में मतदान केंद्र पर शांतिपूर्वक वोटिंग शुरू हो गई। अब तक अधिकतर बूथों पर पहले आधे घंटे के अंदर से 80 और 100 वोट डाली गई हैं।
सोनीपत के सीआरजेड स्कूल के बूथ नंबर 156 में मशीन की खराबी की वजह से तकरीबन 30 मिनट तक मतदान में व्यवधान रहा। 157 नंबर बूथ में भी कुछ तकनीकी समस्या थी, यहां 10 मिनट के करीब मतदाता परेशान रहे।
पटाैदी में ततदान के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया-आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
फरीदाबाद सेक्टर 15 ए विद्या मंदिर स्कूल में कांग्रेस व भाजपा के समर्थकों में लड़ाई हो गई।
सोनीपत में छह विधानसभा सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचने लगे हैं। राई में मतदान प्रक्रिया में की जा रही देरी के चलते ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीण राम प्रकाश, श्रदानंद और नरेश का कहना है कि जान बूझकर मतदान प्रक्रिया में देरी की जा रही है। सोनीपत के बूथ नंबर 156 और 160 पर ईवीएम खराब हो गई हैं। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी दी गई है। अधिकारियों के जल्द मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है।
कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने मतदान से पहले गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। टोहाना से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने परिवार सहित मतदान किया।
फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम ने परिवार सहित अपने पैतृक गांव एमपी रोही में मतदान किया। वहीं नारनौल बूथ नंबर 111 एमएसडी स्कूल में मशीन शुरू नहीं हो पाई। मतदाता लाइन में लगे है।
लोग अपने परिवारों के साथ वोट डालने आ रहे हैं। सोनीपत के गांव रोहट बूथ नंबर 48 पर ग्रामीण कप्तान, शकुंतला, बेटा दीपक बहू पूजा एक साथ वोट डालने आए।
कुरुक्षेत्र के गांव मिर्जापुर स्थित राज्य के स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मतदान करने पहुंचे।
मतदान के लिए लोगों में उत्साह है। प्रदेश में 2,03,54,350 कुल मतदाता हैं। इनमें से 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जेंडर 467 मतदाता है। 18 से 19 आयु वर्ग के 5,24,514 युवा मतदाता है। 1,49,142 दिव्यांग मतदाता है, जिसमें से 93,545 पुरुष व 55,591 महिला व 6 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
हरियाणा में मतदान शुरू हो गया है। वहीं सोनीपत के राई में राजकीय स्कूल में बने मतदान केंद्र में ईवीएम में खराबी आ गई। ईवीएम को ठीक करने के लिए टीम आ गई है।
राज्य में कुल मतदान केंद्रों में सबसे ज्यादा संख्या फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में है। यहां 1650 मतदान केंद्र है। जबकि सबसे कम डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 400 केंद्र हैं। इसके बाद पंचकूला में 455 मतदान केंद्र है।
विधानसभा चुनाव के लिए कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) के साथ 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। चुनाव में 24,719 कंट्रोल यूनिट रहेंगी।
सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में अर्धसैनिक बल की 225 कंपनियों के अलावा 29 हजार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
https://www.youtube.com/embed/0y0eo_pe4XY?si=tktAmtTzAizSVMsr
मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा में वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए कुल 20,632 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनके लिए शुक्रवार दोपहर को रवाना हुई पोलिंग पार्टियां शाम तक प्रदेशभर के मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान होगा। प्रदेश के 2.03 करोड़ मतदाता 1031 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी मैदान में 930 पुरुष और 101 महिला प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 442 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।